ad

Tuesday, December 13, 2022

श्री मांधाता बालाजी मेला आयोजन समिति ने मेला आयोजन को लेकर जिला प्रशासन से की मुलाकात

राजेश खोईवाल
बुंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़ (
मेला आयोजन समिति के प्रवक्ता प्रशांत मोदी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि श्री मान्धाता मेला आयोजन समिति के सदस्यो द्वारा दिनांक 1जनवरी से 4 जनवरी तक आयोजित होने वाले मेले के संदर्भ में जिला कलेक्टर रविन्द्र गोस्वामी, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक किशोरी लाल व उप वन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक (कोर) रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व बूंदी डॉ संजीव शर्मा से मुलाकात कर मेले में आयोजित होने वाली विभिन्न कार्यक्रमो के बारे में विस्तृत वार्ता की इस दौरान समिति से जुड़े मेला प्रभारी पितांबर शर्मा ,सुनील हाड़ोती, संयोजक संदीप श्रृंगी, संरक्षक टीकम जैन, सहसंयोजक हर्षवर्धन भटनागर ,सर्वदमन शर्मा, कोषाध्यक्ष महेश शर्मा, राजेश खोईवाल आदि उपस्थित थे

No comments:

Post a Comment

विधायक शर्मा ने भविष्यवाणी सही साबित होने पर ज्योतिषाचार्य सोमा माहेश्वरी का किया सम्मान

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी की बेटी सुप्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्य सोमा माहेश्वरी द्वारा की गई...