देई (राजस्थान टीवी न्यूज़ )देई पुलिस ने गुरूवार को हथियार सप्लाई के फरार आरोपित युवक को गिरफतार किया। देई थानाधिकारी बुद्धराम जाट ने बताया कि जांच के लिए न्यायालय से पोडक्शन वारन्ट पर उपकारागृह नैनवां से बारां जिले के अन्ता थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती पलसावा गांव निवासी महेन्द्र मीणा (25) को गिरफतार किया गया। आरोपित युवक पर 14 अक्टूबर 2022 को टोंक जिले के झुण्डवा उनियारा मे कार रोककर फायरिंग व लूट की वारदात को अंजाम देकर भागते समय देई थाना क्षेत्र मे नाकाबन्दी तोडने वाले आरोपितो को हथियार व कारतूस उपलब्ध करवाने का आरोप था। आरोपी महेन्द्र लूट की घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। जिसे उनियारा पुलिस द्वारा गिरफतार किया गया था। न्यायालय मे पेश करने पर उसे न्यायिक अभिरक्षा मे भिजवा दिया गया था। युवक से पुलिस हथियार व कारतूसो के सम्बन्ध मे अनुसंधान कर रही है। गिरफतार करने वाली पुलिस टीम मे थानाधिकारी बुद्धराम जाट,सहायक उपनिरीक्षक अर्जुनसिंह,हेडकांस्टेबल नरेन्द्र सिंह,कानिस्टेबल मनीष,जीतराम,शंकरलाल शामिल रहे
ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
समाजसेवी और भामाशाह भाजपा नेता संजय शर्मा ने मांडपुर आश्रम में पानी का बोरिंग लगवाया
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्युज) बाबा बजरंग दास जी के मांडपुर आश्रम में आज एक महत्वपूर्ण जल सुविधा की गई। समाजसेवी और ...
-
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) कारागार रेंज जयपुर-भरतपुर के उप महानिरीक्षक सुमन मालीवाल द्वारा वार्षिक जेल निरीक्षण ...
-
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बून्दी।कोटा रेंज आईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल के निर्देशानुसार एंव एसपी बून्दी राजेन्द्...
-
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी, हिंदू जागरण मंच एवं सर्व हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा बूंदी शहर, जिसे छोटी...
No comments:
Post a Comment