ad

Monday, December 5, 2022

जरूरतमंदों की मदद को आगे आए सक्षम व सेवाभावी : राजेश बिरला- लोकसभा अध्यक्ष के जन्मदिवस पर गरीबो को बांटे कम्बल कोटा


संवादाता राजेश खोईवाल
(राजस्थान टीवी न्यूज़) कोटा
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के जन्मदिन के उपलक्ष्य में समाजसेवी आशा त्रिवेदी और उनकी टीम द्वारा निर्धन व जरूतमंदों को रात्रि के दौरान चौराहों पर, एमबीएस और बस स्टेंड पर जाकर सर्दी में ठिठुरते हुए लोगों को कम्पल बांटे गए। मीडिया संयोजक बोरखेड़ा मण्डल देवेंद्र त्रिपाठी द्वारा कम्बल वितरण कार्यक्रम रखा गया। राजेश बिरला द्वारा जन्मदिन पर केक कटवाकर जन्मदिन मनाया गया। असहाय लोगों को नागरिक सहकारी बैंक के चेयरमैन राजेश बिरला ने कम्बल औढाकर उनकी कुशल क्षेम जानी। बिरला ने इस दौरान कहा कि सर्दी के मौसम में सक्षम लोगों को जरूरतंद की मदद के लिए आगे आना होगा। इस अवसर पर कोटा उत्तर प्रतिपक्ष नेता लव शर्मा, देहात जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा योगेंद्र नंदवाना, देहात जिला महामंत्री नारायण गोयल, महिला मोर्चा देहात के सदस्य उपस्थित रहे। देव आनंद, सतीश शर्मा, अलका, गिरजा, सुनीता, सपना त्रिपाठी, अर्चना भार्गव, नमन, खुशी, कोटा देहात के कैथून में मंडल अध्यक्ष भगवती कुशवाहा में मरीजों को फल वितरण भी किया गया और मरीजों के हाल जाने

No comments:

Post a Comment

रोटरी क्लब बून्दी एवं क्रिष्ना शैल्बी हॉस्पिटल अहमदाबाद द्वारा निःशुल्क परामर्श शिविर में 283 मरीजों ने लिया निःशुल्क परामर्श

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) खबर व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें 7689905823 शनिवार 27 मार्च 2026 time 14:27  रोट...