बूंदी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पेश किए गए राज्य के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता ओम धगाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार आमजन से किए वादों पर खरी नहीं उतर पाई। सरकार में आने से पहले कांग्रेस पार्टी ने लोगों से जो वादे किए थे उन्हें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भुला बैठे हैं। ओम धगाल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट में किए गए लोकलुभावन वादे केवल बजट घोषणाओं तक ही सीमित रह जाते हैं उन्हें क्रियान्वित करना कांग्रेस सरकार भूल जाती है। ओम धगाल ने कहा कि नैनवां कॉलेज को गत बजट में सरकारी दर्जा देने की घोषणा कर कॉलेज के नाम के आगे सरकारी तो लगा दिया लेकिन सरकार ने अब तक यहां राजकीय स्टाफ की नियुक्ति नहीं कर सरकार विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। वहीं जहाजपुर से नैनवां के बीच हाईवे पर पडने वाले एकमात्र जजावर अस्पताल को ट्रॉमा सेंटर व सीएचसी में तब्दील करने के बाद यहां चिकित्सकीय प्रबंधन एवं पर्याप्त संसाधन उपलब्ध करवाना सरकार भूल गई जिससे इस अस्पताल का लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा। ओम धगाल ने कहा कि किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी का वादा कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने अपने आखिरी बजट में भी किसानों के कर्ज माफी की घोषणा नहीं कर प्रदेश के अन्नदाता किसानों को निराश किया है। ओम धगाल ने कहा कि किसानों के साथ की गई दगाबाजी कांग्रेस पार्टी को भारी पड़ेगी और आगामी चुनाव में हिंडोली नैनवां विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश का किसान कांग्रेस पार्टी के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम करेगा।
ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
विधायक शर्मा ने भविष्यवाणी सही साबित होने पर ज्योतिषाचार्य सोमा माहेश्वरी का किया सम्मान
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी की बेटी सुप्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्य सोमा माहेश्वरी द्वारा की गई...
-
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) कारागार रेंज जयपुर-भरतपुर के उप महानिरीक्षक सुमन मालीवाल द्वारा वार्षिक जेल निरीक्षण ...
-
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बून्दी।कोटा रेंज आईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल के निर्देशानुसार एंव एसपी बून्दी राजेन्द्...
-
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी, हिंदू जागरण मंच एवं सर्व हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा बूंदी शहर, जिसे छोटी...
No comments:
Post a Comment