ad

Monday, March 13, 2023

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के जन्मदिवस पर 15 मार्च को विशाल रक्तदान शिविर का होगा अयोजन

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी चिकित्सालय में रक्त की कमी को देखते हुए भाजपा की रास्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया जी के जन्मदिवस पर आगामी 15 तारीख को वंदे बूंदी सेवा समिति एवं टीम महिपत सिंह हाडा द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।  
            लोकेश शर्मा ने बताया कि स्वेच्छिक रक्तदान शिविर 15 मार्च को प्रातः 9.30 बजे से 3 बजे तक पुलिस लाइन रॉड स्थिति कार्यलय पर आयोजित होगा।
   कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मीणा समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई ।बैठक अधिक से अधिक रक्तदान के लिए लोगो को प्रेरित करने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर ओमेंद्र सिंह हाड़ा, शक्ति सिंह आसावत,ओम भगवती सिंह, प्रशांत मीना,भंवर सिंह,ओम धगाल,डूंगर सिंह,नवीन श्रृंगी, भवानी सिंह, छपावदा,आकाश नायक,मनोज यादव,अक्षय शर्मा,कुलदीप गौतम,कैलाश चेता, देवेश शर्मा,चिराग शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे

No comments:

Post a Comment

मेघवाल छात्र परिषद की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी। मेघवाल छात्र परिषद की बैठक रविवार को गणेश बाग देवपुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर प...