ad

Friday, September 8, 2023

राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी ने सभा का किया आयोजन जंगी प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुगना चौपदार ने बताया कि
राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर धान मंडी धर्मशाला में एक सभा का आयोजन किया गया जहां पर हाड़ौती संभाग के चारों जिलों के जिला अध्यक्ष अपने-अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे
कार्यक्रम की शुरुआत में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि 
प्रदेश अध्यक्ष फोरंती देवी मीणा रही विशिष्ट अथिति सुगना चोपदार प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, व लाड कंवर संभाग प्रभारी रही 
अथितियो के सम्मान में मुख्य अतिथि फोरंती देवी मीणा व सुगना चोपदार का माला पहनाकर व साफा बांधकर स्वागत किया गया और लक्ष्मण धाभाई जिला अध्यक्ष झालावाड़, प्रियंका कोटा जिला अध्यक्ष, निर्मला मेहरा बारां जिला अध्यक्ष का स्वागत किया गया 
सभा में मुख्य अतिथि फोरंतीदेवी मीणा ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुवे बताया की पार्टी की रीति नीति को आगे बढाते हुए
आगामी विधानसभा चुनाव में दमखम से चुनाव लड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को कार्य करने के लिए तैयार रहने को कहा
वही ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुगना चोपदार ने सरकार पर हमला बोलते हुवे कार्यकर्ताओ से कहा की
राजस्थान सरकार की विफलताओं के बारे में आमजन के बीच जाकर जानकारी देंगे
राजस्थान में महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार दुष्कर्म एवं दिन दहाड़े हो रही हत्याओं से राजस्थान की जनता खोफ के वातावरण में जीने को मजबूर है
किसान कर्ज में डूबकर आत्म हत्या करने को मजबूर हो रहे है
किसानों का कर्ज माफ करने का वादा कर सत्ता में आई कोंग्रेस ने किसानों के साथ छल किया है इस सरकार के खिलाफ किसानों को जागरूक कर राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी के साथ जोड़ेंगे,
कांग्रेस और भाजपा के प्रति लोगों में रोष व्याप्त है
राज्य की जनता के सामने विकल्प के तौर पर राजस्थान जन समर्थन पार्टी उभरकर सामने आएगी हमें डटकर जनता के लिए कार्य करना होगा
बारिश के गिरने के बावजूद भी कार्यकर्ताओ का मनोबल नहीं हुआ कम
और जोश खरोश से प्रदेश अध्यक्ष फोरंती देवी मीणा व सुगना चोपदार के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ पैदल रैली निकाल कर अशोक गहलोत मुर्दाबाद भ्रष्टाचार बंद करो, किसानों का कर्ज माफ करो, कांग्रेस सरकार होश में आओ, जैसे जोशीले नारों को लगाते हुए, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां अतिरिक्त जिला कलेक्टर हेमराज परिडवाल को ज्ञापन सौपा इस निर्मला मेंहरा, राजु गुजर,सावित्री नामा,ममता नायक, शकर चोबदार,सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment

साइबर क्राइम एक्सपर्ट प्रताप ने अनजान बहन के लिए डोनेट की एसडीपी टीम जीवनदाता के प्रयास से ग्रामीण क्षेत्र में मरीजों को मिल रही एसडीपी

राजेश खोईवाल कोटा (राजस्थान टीवी न्यूज़) कोटा.टीम जीवन दाता द्वारा त्यौहार के सीजन में भी लोगों की निरंतर मदद की जा रही है, ऐसे ...