ad

Friday, September 8, 2023

विकास नगर राधा कृष्ण मंदिर पर जन्माष्टमी के उपलक्ष में भजन संध्या का आयोजन किया गया

राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़) विकास नगर राधा कृष्ण मंदिर पर जन्माष्टमी के उपलक्ष में भजन संध्या का आयोजन किया गया । इस अवसर पर पंडित भरत दास महाराज ने श्री कृष्ण के भजनों की प्रस्तुति दी । राधा कृष्ण महिला मंडल की अध्यक्ष उषा पोखरा ने बताया कि पूरे मंदिर को फूल मालाओं से सजाया गया ,छोटे छोटे बच्चे कृष्णा रूप धरकर मंदिर में आए तथा रात को 12:00 बजे भगवान कृष्ण की आरती की भजन संध्या में नगर परिषद सभापति मधु नुवाल, क्षेत्रीय पार्षद शांति सोनी एवं गौत्तम महिला मंडल की कल्पना शर्मा का विकास नगर महिला मंडल द्वारा दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया । इस अवसर विकास नगर के वरिष्ठ जन रात्रि चौपाल समिति से जुड़े रामेश्वर पोखरा नाथूलाल वैष्णव, गोवर्धन लाल जैन, पीसी वर्मा, मदन सिंह नरूका, वीर कुमार जैन,राधाबल्लभ सोनी,कुलदीप सिंह एवं मंदिर समिति से जुड़ीं मोहिनी लाहोटी ,कौशल्या लड़ा, प्रकाश शर्मा ,रुक्मणी लाठी, सुषमा मित्तल, शकुंतला शकुंतला सिंह नरूका, प्रतिभा जोशी , सीमा फलोड,निधि सोमानी,
 सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी की महिलाएं एवं भक्तगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

बूंदी पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा बीकानेर में सम्मानितसराहनीय पुलिस सेवाओं के लिए मिला प्रतिष्ठित पुलिस पदक, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदान किया सम्मान

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज) | 15 अगस्त 2026 | बूंदी। जिले के लिए गौरव और हर्ष का विषय है कि बूंदी के पुलिस अधीक्षक अवनीश ...