ad

Wednesday, December 31, 2025

नव वर्ष 2026 आज से डॉ लक्ष्मण गुर्जर रघुवर अस्पताल में देंगे निशुल्क परामर्श

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी | शहर के चित्तौड़ रोड स्थित रघुवर अस्पताल में रोगियों को निशुल्क परामर्श दिया जाएगा। अस्पताल संचालक डॉ. लक्ष्मण गुर्जर ने बताया कि रोगियों को पेट से संबंधित सभी बीमारियों, बुखार, टाइफाइड, पीलिया, सभी प्रकार की पथरी, हर्निया, अपेंडिक्स, फिस्टुला, स्तन कैंसर, स्तन में गिठान से संबंधित परामर्श निःशुल्क दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नव वर्ष से गरीबों की सेवा के लिए संकल्प लेते हुए यह सुविधा दोपहर 1 से 4 बजे तक दी जाएगी।

सर्व ब्राह्मण महासभा समिति के प्रवक्ता एवं प्रबोधक संघ के जिला अध्यक्ष नूतन तिवारी का जन्मदिन विभिन्न सेवा कार्य कर मनाया

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
सर्व ब्राह्मण महासभा समिति जिला बूंदी के तत्वाधान में सर्व ब्राह्मण महासभा समिति बूंदी के प्रवक्ता एवं प्रबोधक संघ बूंदी के जिला अध्यक्ष नूतन तिवारी का जन्मदिन बूंदी शहर में धूमधाम से मनाया गया सर्वप्रथम गौ माता पूजन एवं गौ माता को हरा चारा वितरित किया गया। उसके बाद बाणगंगा क्षेत्र में वानरों को सब्जियां एवं फल वितरित किए गए। इन आयोजनों के अंतर्गत ईश्वर से विश्व कल्याण की मंगल कामना की गई। नूतन तिवारी ने कहा कि सामाजिक सरोकार के कार्य एवं जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हाथ बढाऐ जाएंगे। नूतन तिवारी का पूर्व वित्त राज्य मंत्री बूंदी एवं वर्तमान विधायक बूंदी हरिमोहन शर्मा द्वारा भी मलयार्पणकर एवं मुंह मीठा करवा कर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान सर्व ब्राह्मण महासभा समिति के जिला अध्यक्ष मिथिलेश दाधीच, पूर्व अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, पार्षद ममता शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष विकास सनाढय, विप्र सेना के जिला अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश जोशी राजेश चतुर्वेदी, प्राइवेट स्कूल वेलफेयर सोसाइटी के जिला अध्यक्ष हरीश तिवारी, समसा कार्यक्रम प्रभारी राजेश चतुर्वेदी समाजसेवी मुकेश दाधीच पीयूष शर्मा, उषा शर्मा बृजकिशोर शर्मा, पीयूष शर्मा शैलेंद्र शर्मा अमन तिवारी, निशा तिवारी मौजूद रहे। उसके बाद चमत्कारी हनुमान मंदिर पर अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ बूंदी द्वारा अभिनंदन हुआ ढोल के साथ प्रबोधक संघ की जय जयकार करते हुए महामंत्री रणजीत सिंह हाडा, धनंजय शर्मा, उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा शहर अध्यक्ष जाकिर हुसैन अंसारी, दशरथ शर्मा प्रेम प्रकाश मेहरा, मोहम्मद शहजाद महेश दाधीच आदि मौजूद रहे

कोटा के बल्डमैन शतकवीर रक्तदाता समाज सेवी भुवनेश जी गुप्ता से रक्तवीर राजेश खोईवाल की गर्मजोशी से मुलाकात हुई

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) कोटा अपना ब्लड बैंक के चेयरमैन वह कोटा के शतक वीर रक्तदाता चर्चित नाम समाजसेवी भुवनेश जी गुप्ता से बूंदी के रक्तवीर राजेश खोईवाल ने कोटा में मुलाकात की
पिछले 10 वर्षों से मानव सेवा समिति के पास कोटा से आने वाले रक्त की जरूरत के सैकड़ों केस भुवनेश जी गुप्ता द्वारा हमारे द्वारा एक फोन करने पर ही समाधान किया गया हैं
कोटा के जाने माने रक्तवीर समाजसेवी भुवनेश जी गुप्ता का व्यवहार एकदम सरल और सादगी से परिपूर्ण है
फोन पर तो पिछले 8-10 वर्षों से बात हो रही थी लेकिन व्यक्तिगत मुलाकात पहली बार हुई 
एकदम हंसमुख मिलनसार व्यक्तित्व और परोपकार की सोच ने भुवनेश जी गुप्ता को कोटा में एक नई पहचान दिलाई है 
भाई साहब भुवनेश जी गुप्ता नाम तो बहुत बड़ा हैं 
लेकिन व्यवहार एकदम सादा और नॉर्मल हैं 
यह देखकर बहुत खुशी हुई

आपका सेवक रक्तवीर राजेश खोईवाल 
राष्ट्रीय अध्यक्ष मानव सेवा समिति रक्तदान महादान जागरुकता अभियान बूंदी

Friday, December 26, 2025

अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ बूंदी के तत्वाधान में 29 दिसंबर को शहीद स्मारक जयपुर में प्रांतीय धरना प्रदर्शन होगा आयोजित

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ जिला बूंदी के तत्वाधान में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत द्वारा 29 दिसंबर 2025 सोमवार को प्रातः 10:00 बजे से शहीद स्मारक एम आई रोड जयपुर में एक विशाल प्रांतीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। यह धरना महासंघ प्रमुख महेंद्र सिंह चौधरी एवं एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राणा के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। आज प्रबोधक संघ के जिला अध्यक्ष नूतन तिवारी ने तेजाजी मंदिर नैनवा रोड पर बैठक का आयोजन कर प्रबोधक भाई बहनों को संबोधित कर इस विशाल धरना कार्यक्रम में अपने हक के लिए एवं अपनी लंबित मांगों को पूरा करने के  लिए जयपुर जाने हेतु संबोधित किया। इस हेतु अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ बूंदी की ओर से जितेंद्र शर्मा को संयोजक मनोनीत किया गया। उसके बाद गांव नगर ढाणियों कस्बो मैं रहने वाले प्रबोधक भाई बहन एवं संगठन से जुड़े सभी घटकों के कर्मचारियों को पीले चावल वितरित कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। घर घर जाकर पीले चावल के साथ आमंत्रण पत्र देकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में जयपुर भाग लेने का आह्वान किया।, इस दौरान प्रबोधक संघ के कोषाध्यक्ष अशोक चौहला, धनंजय शर्मा, राजेंद्र पंचोली, प्रेम शंकर शर्मा, महेश दाधीच ,कुलदीप शर्मा, महामंत्री, रणजीत सिंह हाडा, ब्रजकिशोर शर्मा, आंगनवाड़ी महिला पर्यवेक्षक उषा शर्मा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता वर्मा, निशा तिवारी आशाकंवर सेनानी, रचना चोहला सहायिका  धापू बाई द्वारा इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई

Wednesday, December 24, 2025

स्व.जितेंद्र मीणा की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में 201 यूनिट रक्तदान हुआ

राजेश खोईवाल बून्दी (राजस्थान टीवी न्यूज) के. पाटन, 24 दिसम्बर। राजेश खोईवाल अनुसार स्व.जितेंद्र मीणा निवासी ग्राम भीया की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन कोटा रोड़ स्थित योग्यता एंटरप्राइजेज, के. पाटन में किया गया। शिविर में 201 यूनिट रक्तदान हुआ। मनीष मीणा ने बताया कि कार्यक्रम का
शुभारंभ ओमप्रकाश मीणा पूर्व सरपंच भीया एवं आरपी मीणा आईआरएस ने फीता काटकर किया। आयोजन में परिवार के सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

रक्त संग्रह का कार्य एमबीएस हॉस्पिटल, कोटा ब्लड बैंक एवं बून्दी सरकारी ब्लड बैंक की टीमों ने किया। शिविर में आनंदीलाल मीणा

जिलाअध्यक्ष सरपंच संघ बून्दी, तरुण मीणा, महावीर मीणा बालमुकुंद महावर डॉ. निरंजन कुमार मीणा, महेंद्र मीणा, रवि मीणा, चंद्रशेखर, रोहित मीणा, प्रवीन मीणा, उछब मीणा, लोकेश मीणा, बुद्धि मीणा, केवल मीणा, अनिल, दीपक देहित, उमेश वार्ड पार्षद, देवकीशन पंचायत समिति सदस्य, महावीर मीणा, लोकेश मीणा, रवि मीणा, सोनू मीणा, भुवनेश मीणा, हनुमान मीणा, रोहित मीणा, बीके मेघवाल, प्रदीप मीणा, उछब मीणा, बिरधीलाल मीणा सहित अनेक लोगों ने सहयोग दिया।

महेंद्र मीणा एवं डॉ. निरंजन मीणा ने बताया कि रक्तदान परिवार से जुड़े युवा हर साल विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर क्षेत्र में रक्त की कमी दूर करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। शिविर में महिलाओं व बहनों ने भी रक्तदान किया।

Sunday, December 21, 2025

रक्तवीर राजेश खोईवाल ने लावारिस अहसहाय वृद्ध व्यक्ति को कोटा अपना घर में दिलवाया आश्रय

बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
मानव सेवा समिति के कार्यकर्ता रवि कुमार गोंद ने बताया की सामान्य चिकित्सालय परिसर में मानवता की मिसाल देखने को मिली 
आज रक्तवीर राजेश खोईवाल को जिला चिकित्सालय के कर्मचारी द्वारा फोन पर सूचना दी गई की एक बहुत ही गरीब असहाय लावारिस वृद्ध व्यक्ति जिला चिकित्सालय के एक्स-रे रूम के बाहर सर्दी में पड़ा पड़ा भूख प्यास से तड़प रहा है 
जिसकी सूचना पर रक्तवीर राजेश खोईवाल रवि कुमार गोंद ने मौके पर जाकर देखा तो गरीब वृद्ध व्यक्ति बहुत ही दयनीय हालत में भूख प्यास से तड़प कर सर्दी से कांप रहा रहा था
और पानी में कपड़े भी गीले हो रहे थे
असहाय लावारिस के लिए देवदूत बनकर आए रक्तवीर राजेश खोईवाल व रवि कुमार ने बुजुर्ग व्यक्ति को वहा से उठाकर बाहर धूप में लाकर इसको नए कपड़े पहनाए और चाय पिलाकर खाना खिलाया उसके बाद वहा मोजूद कर्मचारियों ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि यह गरीब असहाय व्यक्ति पिछले दो-तीन दिन से भूख प्यास से पड़ा पड़ा तड़प रहा था अगर आप लोग समय पर नहीं पहुंचते तो यह एक-दो घंटे में सर्दी से तड़प तड़प कर मर जाता 
गरीब का शरीर चलने व हिलने के काबिल भी नहीं था बुजुर्ग गंदगी से लतपत था कोई भी उसके पास आने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था ऐसे में राजेश खोईवाल व रवि कुमार गोंद ने उसे उठाया सुरक्षित स्थान पर रखकर पहले तो उसे डॉक्टर को दिखाया दिखाने के पश्चात पुलिस लेटर बनवाकर उसे कोटा अपना घर संस्था के लिए एंबुलेंस में निशुल्क भिजवाया ताकि उसकी वहां पर अच्छी तरह से देखरेख हो सके वहा मौजूद लोगो ने कहा की ऐसे जाबाजों की देश को जरूरत है जो गरीब बुजुर्ग के गंदगी में होने पर भी नहीं झिझके अपने हाथों से उसकी साफ सफाई कर नए वस्त्र पहना कर मानवीयता का परिचय दिया है

स्व. प्रहलाद मीणा की प्रथम पुण्यतिथि आयोजित रक्तदान शिविर में 65 यूनिट रक्तदान हुआ

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
 रक्तवीर राजेश खोईवाल अनुसार जिला प्रवक्ता रामलाल मीणा व राम लखन मीना ने बताया कि रक्तकोष फाउंडेशन बूंदी व लक्ष्मण रेखा ट्रस्ट (एलआरटी) के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन 21 दिसंबर 2025 को ईश्वर नगर केशवराय पाटन में आयोजित किया गया जिसमें 65 यूनिट रक्तदान एकत्रित हुआ।
रक्तदान शिविर की शुरुआत स्व. प्रहलाद मीणा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर शुरुआत की। रक्तदान शिविर में रुपेश शर्मा, कजोड़ मीणा, गोबरी लाल मीणा, महावीर मीणा, घनश्याम, रामलाल मीणा, रामलक्ष्मण मीणा, रोहित मीणा तीरथ, पुरुषोत्तम तीरथ आदि अतिथिगण व रक्तवीर मौजूद रहे इस रक्तदान शिविर में 65 यूनिट रक्तदान संग्रहण करवाने में सबका सहयोग रहा
उर्मिला मीणा, रामलाल मीणा, सुरेश मीणा, अविनेश मीणा, श्याम सुंदर मीणा,नंद प्रकाश मीणा, कृष्ण मुरारी खिरवाल, दीपक मंगल, शंभू दयाल, अंकेश मीणा, पुरुषोत्तम नागर, मुकेश नागर, राजेंद्र मीणा, पवन बैरागी, दिनेश, आकाश मीणा, श्याम बिहारी, नागेंद्र मीणा, नंदकिशोर मेघवाल, देवेंद्र मीणा, हेमराज मीणा, राजेंद्र मीणा, मोनू मीना, प्रेम शंकर मीणा, विनोद मीणा, निरंजन नागर, शिवनारायण नागर, दीपक मीणा, शिवप्रकाश, अशोक कुमार, अंकित बैरागी, शुभम, हेमराज मीणा, नेतराम मीणा, रामबिलास, लेखराज बैरवा, महावीर मीणा, अभिषेक मीणा, दीनदयाल मीणा, अनिल मीणा, रामराज मीणा, ईश्वर मीणा, सुरेंद्रमीणा, कुलदीप मीणा, राजेंद्र कुमार, नरेंद्र मीणा, रोहित मीणा, आकाश मीणा, पृथ्वीराज, अरविंद नागर, पंकज यादव, मुकेश मीणा, विजय मीणा, भारत राज मीणा, नरेश मीणा, राजेंद्र मीणा, चंद्रशेखर, योगेश,लोकेश मीणा, नरेश, ब्रह्मानंद, महावीर मीणा, तुलसीराम, प्रदीप कुमार मीणा, सियाराम सहित आदि रक्तवीरो ने रक्तदान किया।
रामलाल मीणा ने अपने स्व .पिता की पुण्यतिथि पर साथियों के साथ मिलकर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया 
रक्तकोष फाउंडेशन प्रवक्ता बूंदी रक्तवीर रामलाल मीणा ने बताया कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को एक वर्ष में तीन से चार बार रक्तदान करना चाहिए ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्तदान मिल सके जिससे मरीजों का जीवन को बचाया जा सके

Friday, December 19, 2025

: श्री मांधाता बालाजी मेले की तैयारियां शुरू, आराध्य देव गणेश जी को दिया गया प्रथम निमंत्रण

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी: श्री मांधाता बालाजी मेले की तैयारियां शुरू, आराध्य देव गणेश जी को दिया गया प्रथम निमंत्रण
बूंदी। शहर के ऐतिहासिक श्री मांधाता बालाजी मेले के भव्य आयोजन को लेकर बुधवार, 17 दिसंबर 2025 को तैयारियों का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बालचंद पाड़ा स्थित बूंदी के आराध्य देव श्री मंशापूर्ण गणेश जी महाराज की विशेष पूजा-अर्चना की गई और उन्हें मेले का प्रथम निमंत्रण पत्र अर्पित किया गया।
वानर सेना के जिलाध्यक्ष स्वपनेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि परंपरा के अनुसार किसी भी शुभ कार्य से पूर्व गणेश पूजन किया जाता है, इसी कड़ी में मांधाता बालाजी मेले की निर्विघ्न संपन्नता के लिए भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया गया।
इस धार्मिक आयोजन के दौरान नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल, मेला संयोजक गौरव वर्मा,शहर अध्यक्ष राजकुमार शृंगी,संतोष कटारा,सुनील हाड़ौती,कालू कटारा,अजय कुमार पांडे,महावीर खंगार,भंवर टेलर, महावीर जैन,हर्षवर्धन भटनागर,मिथलेश दाधीच,संदीप श्रृंगि, मुकुट शर्मा,महेश शर्मा,अशोक जैन,अनिल चतुर्वेदी,तुषार पारीक,मनोज जांगिड़,राजेश खोईवाल, विकास सनाढ्य,पीयूष शर्मा,चेतन पंचोली,सूरज राठौर,भोला गुर्जर,ऋतिक नायक,निखिल राठौर,अक्षय वर्मा, लखन नामा, हनुमान वर्मा, चैतन्य सनाढ्य,राहुल सेन,गोविंद सैनी, चेतन गहलोत, महेंद्र मीणा, एवं अन्य सनातनी बंधुओं ने भी पूजा-अर्चना में भाग लेकर धर्म लाभ उठाया। निमंत्रण के पश्चात अब मेले की आगामी तैयारियों को लेकर उत्साह का माहौल है।

Wednesday, December 17, 2025

मुख्य ब्लॉक एवं माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी प्रीति बाला शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई आयोजित

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बूंदी में ब्लॉक निष्पादन समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बूंदी एवं माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी बूंदी प्रीति बाला शर्मा ने की। बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं शैक्षणिक बिंदुओ पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रीति बाला शर्मा ने जिला रेकिंग के नवीन दिशा निर्देशों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बोर्ड परीक्षा परिणाम उन्नयन हेतु, योजना बनाने, परीक्षा पर चर्चा हेतु अधिकतम रजिस्ट्रेशन करने, एसडीएफ कार्य प्रगति की जानकारी देने, सभी कक्षाओं के पाठ्यक्रम, अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर पूर्ण करने, ऑनलाइन कक्षाएं ,ऑनलाइन कार्य, समय पर पूर्ण करने के विषय में विस्तृत चर्चा की। बैठक में एडीपीसी समसा दलीप सिंह गुर्जर ने एस एन ए पोर्टल द्वारा भुगतान ट्रांसपोर्ट वाउचर, व्यावसायिक शिक्षा एवं समसा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। आरपी दिनेश नागर ने शाला दर्पण के विभिन्न मॉडयूल्स, रिपोर्ट प्रस्तुत कर बकाया कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किऐ कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य अंथडा ने किया यह जानकारी माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी बूंदी प्रीति बाला शर्मा ने दी

खटीक समाज का गौरव RAS अधिकारी किस्मत खींची का रक्तवीर राजेश खोईवाल ने किय स्वागत अभिनंदन

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी,मानव सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाज सेवी रक्तवीर राजेश खोईवाल ने बताया की
बूंदी बरुन्धन के गणेश भगवान द्वारा RAS बनने की मनोकामना पूरी करने पर
RAS अधिकारी किस्मत खींची ने सपरिवार पहुंच कर विधि विधान से पुजा अर्चना कर गणेश भगवान के भोग लगाया
जहा पर आयोजित 
समारोह में रक्तवीर राजेश खोईवाल ने सपत्नीक पहुंच कर 
RAS अधिकारी किस्मत खींची का स्वागत अभिनंदन किया
और उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर निरंतर आगे बढ़ कर परिवार व समाज का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया
बरुंधन गणेश मन्दिर में आयोजित समारोह में कई प्रशासनिक अधिकारी, धार्मिक व सामाजिक लोगो ने पहुंच कर भगवान गणेश के दर्शन किए और समारोह में शामिल हुवे 
बता दे की सरवाड़ निवासी किस्मत खीची सामान्य परिवार से आती है,उनके पिता छीतरमल खींची ने कड़ी मेहनत कर किस्मत खीची को पढ़ाया और उनकी माता ग्रहणी है
किस्मत खींची बचपन से ही
IAS अधिकारी बनने का सपना सजोए मेहनत व लगन से पढ़ाई में लगी रही
कड़ी मेहनत के परिणाम स्वरूप किस्मत खींची का शिक्षा विभाग में एलडीसी के पद पर चयन हुआ
और बूंदी जिले के ग्राम बरुंधन स्कूल में उनकी पोस्टिंग हुई और शिक्षा विभाग में ईमानदारी से ड्यूटी का निर्वाह करते हुवे कड़ी मेहनत से अपनी पढ़ाई को जारी रखा और किस्मत खीची IAS बनने के अपने सपने को पुरा करने के लिए तैयारी भी करती रही
परिणाम स्वरूप 2021 में किस्मत खीची ने RAS का एक्जाम क्लियर कर लिया
और टोंक जिले में बतौर RAS अधिकारी सहकारिता विभाग में कोपरेटिव निरक्षक के पद पर पदभार ग्रहण किया
जिसमे बाद भी किस्मत खीची ने निरंतर पढ़ाई करते हुवे IAS बनने का सपना सजोए रखा है
शिक्षा के माध्यम में अपनी कड़ी मेहनत और लगन से कामयाबी की ओर बढ़ती किस्मत खीची खटीक समाज का गौरव बन गई है और 
नव युवा स्टूडेंट की आइकॉन के रुप में जानी जाने लगी है
उनके ग्रह छेत्र सरवाड़ में कई कोचिंग संस्थानों द्वारा किस्मत को इंस्टिट्यूट में शिक्षण कर रहे बच्चो को मोटिवेशन के लिए भी बुलाया जाने लगा है
किस्मत खींची मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में भी जाने जाने लगी है
सुख सुविधाओं का अभाव होने के बाद भी
निरंतर प्रगति की ओर बढ़ती किस्मत खींची की भगवान में आस्था और सरल साधारण व्यवहार हसमुख और मिलनसार व्यक्तिव ईमानदारी और शिक्षा के प्रति कड़ी मेहनत करना ही उनकी सफलता का प्रतीक माना जा रहा है

Saturday, December 13, 2025

भाजपा नेता संजय शर्मा के नेतृत्व में अभिभाषक परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष व कार्यकारिणी का किया स्वागत

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी, भाजपा नेता संजय शर्मा के नेतृत्व में शहर के परशुराम सर्किल पर अभिभाषक परिषद के नव निर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत अभिनंदन किया गया शनिवार को सुबह 9:00 बजे परशुराम सर्किल पर अभिभाषक परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नारायण सिंह गौड़,उपाध्यक्ष अनीश मोहम्मद, सचिव पंकज दाधीच, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, सह सचिव किशन लाल वर्मा, पुस्तकालय सचिव कृष्ण मुरारी दाधीच सहित पूरी कार्यकारिणी का माला पहनाकर व मुह मीठा कराकर स्वागत अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर राजेश शर्मा,सुनील गौतम, राजू श्रीमाल,अंकित जैन,मुकेश जैन,मुस्ताक भाई सहित शहर के प्रबुद्धजन मौजूद रहे

Thursday, December 11, 2025

फूल माला पहनाकर किया सड़क सुरक्षा अभियान का शुभारंभ

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी , राज्य सरकार द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शुरू किए गए सड़क सुरक्षा अभियान का शुभारंभ शहर के अहिंसा सर्किल पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा हेलमेट एवं सीट बेल्ट पहनने वाले वाहन चालकों को फूल माला पहनाकर किया गया।
इस मौके पर कार्यवाहक जिला परिवहन अधिकारी धर्मपाल गुर्जर ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की समझाइश की और उन्हें हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया. सड़क सुरक्षा अभियान के शुभारंभ के अवसर पर परिवहन निरीक्षक हंसराज मीणा , ट्रैफिक इंचार्ज बहादुर सिंह गौड़ मय जाब्ते के उपस्थित रहे ।

Sunday, December 7, 2025

रा. उ. प्रा.विद्यालय ढोला की झोपड़ियां का जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रीति बाला शर्मा ने किया औचक निरीक्षण

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक बूंदी प्रीति बाला शर्मा ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढोला की झोपड़ियां का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रिकॉर्ड जांचा एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने शाला संबलन अवलोकन किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा कि शिक्षक एप का प्रयोग अति आवश्यक है सभी शिक्षक आवश्यक रूप से प्रतिदिन शिक्षक एप का प्रयोग करें प्रखर एवंएफ एल‌ एन मैं विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है उन्होंने पोषाहार पंजिका, दैनिक नंदिनी , बालकों की वर्क बुक, पोषाहार मीनू आदि विद्यालय रिकॉर्ड चेक किया। विद्यालय में व्यवस्थाऐ संतोष जनक मिली। इस दौरान, प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी शर्मा, शारीरिक शिक्षक नूतन तिवारी, अध्यापिका मिथिलेश गुर्जर, विजया राजे, संजीदा बेगम दीपू चौधरी दिवाकर जोशी आदि मौजूद रहे

Friday, December 5, 2025

कन्हैयालाल ने 10वीं बार और प्रियव्रत गोस्वामी ने 7वि बार किया स्वैच्छिक रक्तदान

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी मानव सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रक्तवीर राजेश खोईवाल ने बताया की
मानव सेवा समिति द्वारा चलाए जा रहे रक्तदान महादान जागरूकता अभियान के तहत 
स्वर्गीय रामकरण मीणा की दूसरी पुण्यतिथि पर कन्हैयालाल मीणा ने 10वीं बार स्वैच्छिक रक्तदान किया 
और प्रियव्रत गोस्वामी ने 7वि बार स्वैच्छिक रक्तदान दिवंगत पुनीत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है
समिति के शहर अध्यक्ष सूरज राठौर ने बताया कि 
रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है
अपने प्रिय जनों की पुण्यतिथि पर या अपने जन्मदिन पर अपनी वैवाहिक वर्षगांठ पर या किसी भी खुशी के मौके पर सभी को रक्तदान जरुर करना चाहिए 
आपके द्वारा किया गया रक्त दान दुर्घटना में गंभीर घायल मरीज का जीवन बचाने का पुनीत कार्य में काम आता है 
इसलिए सभी को रक्तदान नियमित रक्तदान जरुर करना चाहिए इससे बड़ा कोई पुनीत कार्य नहीं है 
इस दौरान ब्लड बैंक प्रभारी नारायण सिंह हाडा समाजसेवी रवि कुमार गोंद, सोनू डगोरिया हनुमान सैनी, आदि मौजूद रहे

Thursday, December 4, 2025

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के जन्मदिन पर 27740 यूनिट रिकॉर्ड रक्तदान हुआ

राजेश खोईवाल 
बूंदी( राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी कोटा बूंदी सांसद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं द्वारा कोटा बूंदी संसदीय क्षेत्र में 200 स्थान पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था ।
बूंदी में रक्तदान शिविर की शुरुआत पूर्व विधायक अशोक डोगरा ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर की सुबह से ही रेड क्रॉस में रक्तदान करने वाले पहुंचने लगे
 रक्तदान शिविर में लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी राजीव दत्ता भी रक्तदान शिविर रेड क्रॉस भवन पहुंचे यहां पर उन्होंने रक्तदाताओं को उत्साह वर्धन कर
राजीव दत्ता ने स्वयं भी रक्तदान कर युवाओं को नियमित रक्तदान करने की प्रेरणा दी 
रक्तदान कर ओएसडी राजीव दत्ता ने कहा कि जनता ने माननीय ओम बिरला के जन्मदिन पर सेवा का उपहार दिया है 
ओम बिरला हमेशा सामाजिक सेवा को प्राथमिकता देते हैं
 ऐसे में उनके जन्मदिन पर इस तरह का बड़ा रक्तदान शिविर उनके विचारों और सोच को आगे बढ़ाता है। दत्ता ने कहा— 
“इस सेवा भावना से कई लोगों की जान बचेगी। इससे बड़ा उपहार उनके जन्मदिन पर और कुछ नहीं हो सकता।”
रक्तदान शिविर रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के जन्मदिन पर हुआ यह महान कार्य सराहनीय है ,रक्तदान महादान है , रक्तदान मानवता की मिसाल है
 दत्ता ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान महादान है प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में एक दो बार रक्तदान जरुर करना चाहिए । शिविर में जो रक्त संग्रहित हुआ है यह दुर्घटनाओं में गंभीर घायल और गर्भवती महिलाओं के काम आ सकेगा और इससे लोगों की जान बच सकेगी ।200 पर स्थानों पर आयोजित रक्तदान शिविरो में 27740 यूनिट रक्त संग्रहित होने की जानकारी मिली है
बूंदी में रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन करने के लिए जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा ,शहरअध्यक्ष राजकुमार श्रंगी, पूर्व सभापति महावीर मोदी, एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मीणा ,जिला महामंत्री संजय लाठी, भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि डॉ बृजबाला गुप्ता ,नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, खो खो संघ जिला अध्यक्ष विजयंत सिंह आमेरा , मानव सेवा समिति के अध्यक्ष रक्तवीर राजेश खोईवाल,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नूपुर मालव, जिला मोर्चा संयोजक महावीर जैन ,पंचायत समिति सदस्य अर्चना कंवर हाडा ,जिला मंत्री रंजना जोशी, पूर्व जिला अध्यक्ष कालू लाल जांगिड़, जिला कार्यालय मंत्री मोहन कराड, निर्मल मालव ,संजय भूटानी ,जमुना शंकर ,अमित शर्मा, अजय त्यागी, दिलीप सिंह ,पूर्व पालिका उपाध्यक्ष अनुराग गौतम, अनिल शर्मा, चेतन पंचोली ,दीपक पंचोली, राहुल सेन लोकेश दाधीच सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के जन्मदिन पर माटुंदा में 52 यूनिट रक्तदान हुआ

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
ग्राम पंचायत माटून्दा के चिकित्सालय में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के जन्म दिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया 
शिविर का शुभारंभ भाजपा जिला जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा, पूर्व सरपंच महेन्द्र शर्मा. शक्ति सिंह आशावत पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा सहकारिता प्रकोष्ट, मानव सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश खोईवाल, राजेंद्र सिंह नरूका, द्वारा किया गयापूर्व सरपंच महेंद्र शर्मा ने बताया कि माटुंदा पंचायत के युवा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए रक्त सेवा कार्य में जुट गए
सुबह से ही गांव में रक्तदान करने की होड मची रही छोटी सी पंचायत में शाम तक 52, यूनिट रक्तदान हुआ 
जो की ग्राम पंचायत के लोगों का लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रति सेवा भावना को दर्शाता है
 रक्तदान शिविर के शिविर के संयोजक दीक्षांत शर्मा व सह सयोजक सुखपाल गुर्जर ने बताया कि सुबह 9:00 बजे से शुरू हुवे शाम तक चले शिविर में
52 यूनिट रक्तदान हुआ 
माटुंदा के सुपुत रेलवे में कार्यरत चंद्र प्रकाश सैनी व नीरज शर्मा ने ड्यूटी से छुट्टी लेकर रक्तदान शिविर में भाग लिया रक्तदान करने वालों में आकाश झावा विनोद चंदेल रवि राठौड़ श्याम राठौर पहलाद गुर्जर सोनू गुर्जर मुकेश प्रजापत भोला शंकर प्रजापत बंटी मेहरा दीपक राठौर दिनेश सेन मस्तराम गुर्जर त्रिलोक वर्मा नवल बसवाल राकेश बसवाल सुरेश बसवाल रामदयाल राठौर हरदेव सिंह सत्य प्रकाश वर्मा वरुण शर्मा अंकित सिंह योगेश शर्मा अभिषेक खटीक विष्णु प्रजापत राकेश प्रजापत रवि मेवाड़ा सुरेंद्र पाल शर्मा गोलू चंदेल जितेंद्र वर्मा कमलेश सैनी देवेंद्र मेहरा सुशील मीणा सेठी मीणा कमल वैष्णव अशोक सैनी सुखपाल गुर्जर दिनेश गोचर शिवराज सेन दिनेश दाभाई सूरज राठौड़ रवि कुमार गोंद आदि ने रक्तदान किया

Monday, December 1, 2025

ब्राह्मण समाज ने IAS संतोष वर्मा का फुंका पुतला किया उग्र प्रदर्शन

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
संतोष वर्मा के बयान को लेकर ब्राह्मण समाज उतरा सड़कों पर,बर्खास्त करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा IAS संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण बेटियों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में विशाल प्रदर्शन कर IAS वर्मा का पुतला फूंक कर राष्ट्रपति के नाम अति.जिला कलेक्टर बूंदी ज्ञापन दिया ।
ज्ञापन में IAS संतोष वर्मा को बर्खास्त करने की मांग की बेटियों के प्रति गंदी मानसिकता रखने वाले वर्मा के प्रति ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश हे 

 हायर सेकेंडरी स्कूल बूंदी के मैदान में ब्राह्मण समाज के महिलाएं पुरुष युवाओं की टोलियां एकत्रित हुए जो आक्रोश रैली के रूप में संतोष वर्मा मुर्दाबाद, बहन बेटियों का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले को जूते मारो के नारेबाजी करते हुए परशुराम सर्किल होते हुए शहर के बाजारों से जिला कलेक्ट्रेट के बाहर पहुंचे जहां महिलाओं ने वर्मा के पुतले पर काली पोती व चूड़ियां पहनाई और युवाओं ने चप्पल जूतों की माला पहनाई और पुतला फूंक दिया।

 प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मिथिलेश दाधीच, गौतम समाज के जिलाध्यक्ष मनीष गौतम ने संबोधित करते हुए बताया कि जिस व्यक्ति की बेटियों के प्रति ऐसी मानसिकता हे वो इस देश में रहने लायक नहीं है भारत में बेटियों का पूजनीय स्थान हे इस व्यक्ति से भारत की हर बेटी को खतरा हे।
विप्र सेना के अध्यक्ष एड मुकेश जोशी ने ज्ञापन पढ़कर व युवा जिला अध्यक्ष विकास सनाढय एवं विप्र फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष कृष्णमुरारी चतुर्वेदी ने संबोधित करते हुए बताया कि ब्राह्मण समाज की बहन बेटियों के लिए जो टिप्पणी की गई है वह सिर्फ अमर्यादित ही नहीं बल्कि जातीय सौहार्द बिगाड़ने व सामाजिक वैमनस्यता फैलाने वाला कृत्य हे आईएएस अधिकारी जैसे पदों पर रहकर इसी मानसिकता रखना लोकतंत्र को खतरा हे। IAS वर्मा आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति हे जिसके खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज है। 
सनाढ्य समाज अध्यक्ष राजेन्द्र डिंगल अखिल भारतीय दाधीच अध्यक्ष आलोक दाधीच , मुख्य सचेतक पीयूष शर्मा विशाल शर्मा राजन पालीवाल केशव त्रिवेदी महिला जिला अध्यक्ष किरण शर्मा, गौतम समाज की महिला अध्यक्ष नीलिमा शर्मा,आदिगोड समाज के जिला अध्यक्ष जगदीश जोशी, बार अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा एड.पुरुषोत्तम पारीक दिनेश गौतम बड़ोदिया राजीवलोचन गौतम सनाढ्य महिला अध्यक्ष कविता शर्मा, ने भी प्रदर्शन को संबोधित किया।
 रोषप्रकट करते हुए कहा गया कि संतोष वर्मा द्वारा उसके बाद ब्राह्मण समाज के लोग नारे लगाते हुए, नारे की लिखी हुई तख्तीया हाथ में लेकर रैली के रूप में कलेक्ट्रेट के बाहर पहुंच कर नारों का उद्घोष किया गया सभी यह नारे लगा रहे थे संतोष वर्मा को बर्खास्त करो, संतोष वर्मा मुर्दाबाद, बहन बेटियों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान इस प्रकार के नारे लगाते हुए उग्र प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर ब्राह्मण समाज द्वारा संतोष वर्मा का पुतला, फूका गया एवं महिलाओं ने पुतले पर कालिक पोतकर, चूड़ियां फेंकी एवं जूतों की माला पहनाई। उसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया, एवं प्रतिनिधि मंडल द्वारा जिलाधीश महोदय बूंदी को राष्ट्रपति महोदय भारत सरकार दिल्ली के नाम ज्ञापन सोपा गया।

 *इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका* 
गौतम समाज जिला महामंत्री कमलेश गौतम बंटी,विशाल शर्मा विकास सनाढ्य पीयूष शर्मा नरेश शर्मा राजन पालीवाल युवा गौतम अध्यक्ष दीपक पंचोली केशव त्रिवेदी कालू गौतम भिया संजय शर्मा सुनील गौतम बॉबी संजय भीया नूतन तिवारी धनंजय शर्मा चेतन पंचोली भावना गौतम पार्षद ममता शर्मा इंदु शर्मा संध्या शर्मा सुलक्षणा शर्मा इंदु माया शर्मा अरुणा चतुर्वेदी अनीता व्यास नूपुर शर्मा सीमा गौतम कीर्ति सुखवाल राजेन्द्र पंचोली दिनेश पंचोली एड. कमलेश कुमार शर्मा कौशल किशोर वशिष्ठ एड. संजय शर्मा एड. योगेन्द्र दाधीच, अनुराग शर्मा एड.सुनील गौतम एड.मुकेश शर्मा मुरली दाधीच ऋषभ शर्मा ।


इस दौरान कमलेश बंटी गौतम, नरेश गौतम, अनिल चतुर्वेदी दिनेश शर्मा, नरेंद्र कंपाउंडर, ओमप्रकाश शर्मा एड.सुनील गौतम, संजय शर्मा ,अवधेश शर्मा, धनंजय शर्मा ओम प्रकाश शर्मा, मुकेश दाधीच, राजकुमार दाधीच,ऋतुराज दाधीच, सरपंच महेन्द्र शर्मा अंकित दाधीच सुरेन्द्र गौतम राजेश शर्मा शिवराज शर्मा सुदेश शर्मा चंदन शर्मा राजकुमार श्रृंगी आमोद शर्मा लोकेश सुखवाल दुर्गाशंकर करजूना मुकेश गौतम रामदयाल शर्मा शिव शर्मा राजेन्द्र व्यास नरेन्द्र तिवारी चंद्रप्रकाश जोशी भानुप्रताप शर्मा अनिल व्यास दीपक पंचोली मनीष गौतम आदि मौजूद रहे।, यह जानकारी प्रेस को प्रवक्ता नूतन तिवारी ने दि

मेघवाल छात्र परिषद की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी। मेघवाल छात्र परिषद की बैठक रविवार को गणेश बाग देवपुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर प...