बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ जिला बूंदी के तत्वाधान में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत द्वारा 29 दिसंबर 2025 सोमवार को प्रातः 10:00 बजे से शहीद स्मारक एम आई रोड जयपुर में एक विशाल प्रांतीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। यह धरना महासंघ प्रमुख महेंद्र सिंह चौधरी एवं एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राणा के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। आज प्रबोधक संघ के जिला अध्यक्ष नूतन तिवारी ने तेजाजी मंदिर नैनवा रोड पर बैठक का आयोजन कर प्रबोधक भाई बहनों को संबोधित कर इस विशाल धरना कार्यक्रम में अपने हक के लिए एवं अपनी लंबित मांगों को पूरा करने के लिए जयपुर जाने हेतु संबोधित किया। इस हेतु अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ बूंदी की ओर से जितेंद्र शर्मा को संयोजक मनोनीत किया गया। उसके बाद गांव नगर ढाणियों कस्बो मैं रहने वाले प्रबोधक भाई बहन एवं संगठन से जुड़े सभी घटकों के कर्मचारियों को पीले चावल वितरित कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। घर घर जाकर पीले चावल के साथ आमंत्रण पत्र देकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में जयपुर भाग लेने का आह्वान किया।, इस दौरान प्रबोधक संघ के कोषाध्यक्ष अशोक चौहला, धनंजय शर्मा, राजेंद्र पंचोली, प्रेम शंकर शर्मा, महेश दाधीच ,कुलदीप शर्मा, महामंत्री, रणजीत सिंह हाडा, ब्रजकिशोर शर्मा, आंगनवाड़ी महिला पर्यवेक्षक उषा शर्मा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता वर्मा, निशा तिवारी आशाकंवर सेनानी, रचना चोहला सहायिका धापू बाई द्वारा इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई
No comments:
Post a Comment