ad

Thursday, December 11, 2025

फूल माला पहनाकर किया सड़क सुरक्षा अभियान का शुभारंभ

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी , राज्य सरकार द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शुरू किए गए सड़क सुरक्षा अभियान का शुभारंभ शहर के अहिंसा सर्किल पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा हेलमेट एवं सीट बेल्ट पहनने वाले वाहन चालकों को फूल माला पहनाकर किया गया।
इस मौके पर कार्यवाहक जिला परिवहन अधिकारी धर्मपाल गुर्जर ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की समझाइश की और उन्हें हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया. सड़क सुरक्षा अभियान के शुभारंभ के अवसर पर परिवहन निरीक्षक हंसराज मीणा , ट्रैफिक इंचार्ज बहादुर सिंह गौड़ मय जाब्ते के उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment

रा.उ.प्रा. विद्यालय ढोला की झोपड़िया की मरम्मत अब तक नहीं, बारिश में टपकती छत से हादसे का खतरा

राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़) राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढोलाकी झोपड़िया में मानसून के दौरान भवन की जर्जर स्थिति ...