कोटा। वार्ड 82 की पार्षद एवं मुस्लिम महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेहाना अंसारी का जन्मदिन 20 नवंबर को नयापुरा स्थित कार्यालय में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस विशेष आयोजन का नेतृत्व मुस्लिम महासभा के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष एवं एसएन20 न्यूज़ के संस्थापक नईम अली ने किया। उन्होंने रेहाना अंसारी को माला पहनाकर एवं साफा ओढ़ाकर केक काटकर जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
जन्मदिन समारोह को यादगार बनाने के लिए गायों को हरा चारा खिलाया गया तथा कबूतरों को दाना डालकर जीव सेवा और मानवता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण उस समय देखने को मिला, जब नईम अली ने रेहाना अंसारी को वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य, साहस और आत्मसम्मान से प्रेरित एक विशेष स्मृति-चिह्न एवं आकर्षक तस्वीर भेंट की। इस अनूठी भेंट के माध्यम से उनके साहस, आत्मविश्वास और समाजसेवा के जज़्बे को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नईम अली ने कहा कि जन्मदिन केवल खुशियाँ मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाजसेवा, आपसी भाईचारे और जरूरतमंदों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी एक माध्यम है।
वहीं रेहाना अंसारी ने इस विशेष आयोजन, सम्मान और खूबसूरत उपहार के लिए नईम अली का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने आयोजन को यादगार बनाने में शामिल सभी लोगों का भी शुक्रिया अदा किया।
समारोह में परवीन बानो संतोष सुमन पुष्पा इमरान शोएब जीशान तौसीफ शादाब रियाज अर्श फैजल नीलम समीना खान,पिंकी मीणा दुर्गा वैष्णव नाहिदा सोना रिजवान मोहम्मद आवेश जाकिर हुसैन अनिल नायक महावीर प्रसाद रक्खा कुरैशी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने रेहाना अंसारी को जन्मदिन की मुबारकबाद दी। पूरा आयोजन आपसी प्रेम, सम्मान, भाईचारे और सेवा भावना का प्रतीक बना।
No comments:
Post a Comment