ad

Saturday, October 11, 2025

गोवंश हत्या प्रकरण — सर्व हिंदू समाज ने पुलिस प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया, साथ ही कठोर कार्रवाई की माँग की

राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) । दिनांक 19 सितंबर 2025 को नंद गांव में घटित गोवंश हत्या प्रकरण को लेकर आरोपियों की पुलिस विभाग द्वारा बहुत ही अल्प समय में की गई गिरफ्तारी की कार्रवाई के विषय में सर्व हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा जिला बुंदी सहित सम्पूर्ण पुलिस विभाग टिम को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्पूर्ण टिम को माला पहनाकर धन्यवाद ज्ञापित किया गया साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय को कठौर कार्रवाई हेतु ज्ञापन सौंपा गया।

सर्व हिंदू समाज ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि गोवंश की निर्मम हत्या जैसे जघन्य अपराध को केवल कानून के उल्लंघन के रूप में नहीं, बल्कि हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं पर सीधा आघात मानते हुए, आरोपियों एवं उनसे जुड़े पूरे गिरोह पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) लगा सहित कठोरतम कार्रवाई की जाए। साथ ही, अपराधियों की अवैध संपत्तियों की पहचान कर उन पर बुलडोजर नीति के तहत कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर सर्व हिंदू समाज के प्रशांत मोदी, अनिल चतुर्वेदी, मनीष शर्मा, विजय नारायण सेन, नंद सिंह सोलंकी, महावीर मुनिया, सुरेश कुमार सेन, अनिल नंदवाना, संदीप कछोटिया, कार्तिक शर्मा, सोनू सैनी, भानु जैन, सर्वेश अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सर्व हिंदू समाज ने प्रशासन से यह भी आग्रह किया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु जिले में सतर्कता बढ़ाई जाए तथा गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में जजेस इलेवन और बूंदी बार इलेवन की टीम के बीच होगा महामुकाबला

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी खेल सप्ताह के तहत शुरू हुई क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच रोमांच से भरपूर रहा। पहले दिन चार मुकाबले खेले गए, जिनमें शानदार प्रदर्शन के बाद जजेस इलेवन और बूंदी बार इलेवन ने फाइनल में जगह बनाई। पहले मैच में रॉयल बार इलेवन और जय भवानी क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला हुआ। टॉस जय भवानी क्लब ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 70 रन का लक्ष्य दिया। 

जवाब में रॉयल बार इलेवन ने मात्र 9 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में जजेस इलेवन और बालाजी क्लब आमने-सामने हुए। बालाजी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 52 रन बनाए। जजेस इलेवन ने शानदार खेल दिखाते हुए केवल 4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से जीत दर्ज की और फाइनल में प्रवेश किया। तीसरे मुकाबले में बूंदी बार इलेवन और जय भवानी क्लब के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। बूंदी बार इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 10 ओवर में 137 रन का विशाल लक्ष्य दिया। जवाब में जय भवानी क्लब 10 ओवर में सिर्फ 60 रन ही बना सकी। इस तरह बूंदी बार इलेवन ने मैच को 77 रन से अपने नाम किया। दिन का चौथा और अंतिम मैच रॉयल बार इलेवन और बूंदी बार इलेवन के बीच हुआ। बूंदी बार इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 4 विकेट पर 146 रन बनाए। जवाब में रॉयल बार इलेवन 67 रन ही बना सकी। 

इस प्रकार बूंदी बार इलेवन ने 79 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। अब प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 12 अक्टूबर को सुबह 9 बजे चंद्रप्रकाश स्टेडियम में जजेस इलेवन बनाम बूंदी बार इलेवन के बीच खेला जाएगा। खेल प्रेमियों को इस रोमांचक फाइनल का बेसब्री से इंतजार है।

फाइनल मुकाबला 12 अक्टूबर को

अब प्रतियोगिता का बहुप्रतीक्षित फाइनल मैच रविवार, 12 अक्टूबर 2025 को सुबह 9 बजे चंद्रप्रकाश स्टेडियम में खेला जाएगा। जजेस इलेवन बनाम बूंदी बार इलेवन के बीच होने वाला यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहने की संभावना है। दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया है और फाइनल में जीत के लिए पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में हैं। खेल प्रेमियों के बीच इस मुकाबले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दर्शकों का कहना है कि यह फाइनल मैच अब तक का सबसे दिलचस्प और रोमांचक मुकाबला होगा।
आज आउटडोर मैच में बूंदी बार के अध्यक्ष चंद्र शेखर शर्मा, सचिव संजय जैन सह सचिव कविता कहार मौजूद रहे।
उक्त जानकारी बूंदी अभिभाषक परिषद् के मीडिया प्रभारी नोमी नैय्यर एडवोकेट ने दी है

Friday, October 10, 2025

बूंदी बार की इनडोर गेम्स में रानू खंडेलवाल बनीं बैडमिंटन चैंपियन, कविता-पंकज की जोड़ी ने किया फाइनल में धमाल

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज,)
बूंदी। दी बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित इनडोर गेम्स प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना से भरपूर प्रदर्शन किया। बैडमिंटन, लूडो और कैरम के मुकाबलों में रोमांच अपने चरम पर रहा। बैडमिंटन महिला सिंगल्स में रानू खंडेलवाल ने शानदार खेल दिखाते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि निकिता चतुर्वेदी उपविजेता रहीं। मिक्स्ड डबल्स में पंकज दाधीच और कविता कहार की जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए संजय जैन व रंजना जोशी की जोड़ी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। ग्रुप ए में योगेंद्र दाधीच और संजय जैन के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें संजय जैन ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। ग्रुप बी में पंकज दाधीच ने अंकित शर्मा को हराते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

लूडो प्रतियोगिता में भी जोरदार टक्कर रही।

डबल्स लूडो में एजाज रिजवी और नीलोफर ने सेमीफाइनल में चंद्रशेखर व नूपुर मालव को मात दी। वहीं लूडो मिक्स्ड फाइनल में चंद्रप्रकाश जैन और अनीता दाधीच ने एजाज रिजवी और नीलोफर को हराकर पहला स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग सिंगल लूडो में अरुण जैन ने पहले जज संजय शर्मा को हराया और फिर दिलीप सिंह पर जीत दर्ज करते हुए फाइनल में पहुंचे फाइनल मुकदबले में अरुण जैन को महेश ताखर ने हरा कर लूडो सिंगल का खिताब हासिल किया। इधर कैरम प्रतियोगिता में तीन मुकाबले रहे आकर्षण का केंद्र रहे। डबल मिक्स में संजय जैन और शिखा पंचोली की जोड़ी ने शाहरुख अली व मीना जांगिड़ को 3-0 से परास्त किया। त्रिलोक सरोया व रानू खंडेलवाल ने रंजना जोशी व विवेक भारद्वाज (विष्णु) को 3-0 से हराया। जितेंद्र सैनी व कविता कहार ने सीपी जैन व अनीता दाधीच की जोड़ी को 3-1 से मात दी। सभी प्रतियोगिताओं का संचालन उत्कृष्ट ढंग से किया गया। आयोजन के दौरान अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, सचिव संजय जैन और सह सचिव कविता कहार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी बूंदी बार प्रवक्ता एडवोकेट नोमी नैय्यर ने दी

कनाडा में क्षत्रिय समाज ने धूमधाम से मनाया दशहरा और शस्त्र पूजन

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) दिनाक 10 अक्तुम्बर 2025,
कनाडा में क्षत्रिय समाज ने धूमधाम से मनाया दशहरा और शस्त्र पूजन
अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक एवम अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ के सौजन्य से,
कनाडा स्थित क्षत्रिय वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ कनाडा (KWAC) द्वारा 4 अक्टूबर, शनिवार को दशहरा एवं शस्त्र पूजन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
इस आयोजन की शुरुआत पारंपरिक विधि से शस्त्र पूजन के साथ हुई। कार्यक्रम में राजपूत महिलाएं पारंपरिक पोशाक में तलवार के साथ घूमर करती नजर आईं, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में बच्चों ने रामायण पर सुंदर प्रस्तुति दी, वहीं मंच से महाराणा प्रताप के जीवन और वीरता के बारे में बताया गया।
KWAC समूह की स्थापना भारत सिंह राठौड़, जो कि रेवट गाँव से हैं, के द्वारा की गई थी। आज इस ग्रुप में करीब 300 राजपूत परिवार सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और कनाडा में भी अपनी संस्कृति व परंपराओं को जीवित रखे हुए हैं।
कार्यक्रम के दौरान समाज के सभी सदस्यों ने गर्व से कहा —
“आज कनाडा में भी राजपूतों ने महाराणा प्रताप का नाम ऊँचा लहराया है।”
KWAC का उद्देश्य है – “विदेश में रहकर भी अपनी राजपूती संस्कृति, परंपरा और वीरता को नई पीढ़ी तक पहुँचाना है।”

Thursday, October 9, 2025

साईबर ठगो पर कसा शिकंजा, 4 करोड़ 85 लाख रुपयों के अवैध लेन-देन के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी, 9 अक्टूबर। साईबर क्राईम पुलिस द्वारा जिले में साईबर फॉड की बडी घटना का खुलासा करते हुए एक अंर्तराज्यीय साइबर ठग अभियुक्त बाहरली बून्दी निवासी 24 वर्षीय जितेन्द्र वैष्णव पुत्र पुरूषोत्तम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

साईबर क्राईम पुलिस ने बताया कि साइबर ठग, उसके साथी लोगो से सेविंग, करंट खाते सिमें आदि प्राप्त कर ऑनलाईन गेमिग, इनवेस्टमेन्ट के नाम पर साईबर फोड की वारदात को अंजाम देता है।

पुलिस को साईबर फोडर के स्वंय के करंट खाते में 4 करोड़ 85 लाख

रूपए का अवैध लेन देन का पता चला है। साईबर अपराधियों ने प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, आन्ध्रप्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ, महाराष्ट, बृहन मुंबई, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, गुजरात, उडीसा, तमिलनाडु, झारखण्ड राज्यों के विभिन्न लोगों से करीब 4 करोड पिच्यासी लाख रूपयों की साइबर ठगी कर विभिन्न बैंक खातो में ट्रान्सफर कर रूपयों का अवैध लेन-देन किया है। पुलिस द्वारा अन्य साथी साइबर ठगों की तलाश जारी है।

एसपी राजेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि साईबर ठगी के 6 अक्टूबर को दर्ज प्रकरण को प्राथमिकता देते हुऐ साइबर क्राईम पुलिस टीम द्वारा

अत्यंत सजगता, शीघ्रता से घटना में साईबर फ्रॉड कर करीब 4 करोड 85 लाख रूपयों के अवैध लेन-देन की घटना के अभियुक्त बाहरली बून्दी निवासी 24 वर्षीय जितेन्द्र वैष्णव पुत्र पुरूषोत्तम को गिरफतार किया है।

साईबर ठग अपने परिचितों, साथियों के माध्यम से भोले भाले व्यक्तियो को स्वंय के बचत एवं करण्ट खाते खुलवाकर उनका उपयोग साईबर ठगी के करोडो रूपयो के लेनदेन करता

है। कार्यवाही करने वाली टीम में स.उ.नि. मुकेन्द्रपाल सिंह, हैड कानि. 386 भोजेन्द्र सिंह, कानि. 834 शैलेन्द्र सिंह, कानि.213 रामप्रताप, कानि. 1178 गोकुल, कानि.820 राहुल शामिल है।

Sunday, October 5, 2025

भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष महीपत सिंह हाडा का जन्मदिन रक्तदान व विभिन्न सेवा कार्य कर मनाया

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी के भामाशाह समाज सेवी भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महीपत सिंह हाडा का जन्मोत्सव कार्यकर्ताओ द्वारा रक्तदान शिविर लगाकर, मरीज को फल वितरण कर, गोवंश को चारा डाल व पक्षियों को दाना डालने सहित विभिन्न सेवा कार्य कर मनाया गया, हाडा के जन्मदिन पर कार्यालय में सुबह से ही कार्यकर्ताओं का भारी संख्या में आवागमन रहा और कार्यकर्ताओ द्वारा माला पहना कर व साफा बंधवा कर बधाई व शुभकामनाए देने की होड़ मची रही
समाजसेवी व भामाशाह महीपत सिंह हाडा का सरल व्यवहार और सादगी भरे मनुहार की वजह से लोकप्रियता इतनी हे की दूर दराज के गांव से भी ग्रामीण क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में बूंदी स्थित कार्यालय पर जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे थे,
भामाशाह व समाजसेवी महीपत सिंह हाडा के कार्यालय पर 12 महीने होती हे जनसुनवाई
जिले भर से दुखी पीड़ित गरीब तबके लोग आस उम्मीद लगाकर मदद की उम्मीद से कार्यालय पहुंचते है
जहा पर समाजसेवी महीपत सिंह हाडा गरीबों को बराबर बैठा कर मान सम्मान के साथ सुनवाई कर उनकी समस्याओं का निदान करते आ रहे हैं 
उनकी इसी जन सेवा जन जन में लोकप्रियता की वजह से वर्तमान में कोई भी सामाजिक व राजनीतिक दायित्व नहीं होने पर भी हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जुड़े हुवे है और
बडी संख्या में हाडा को जन्मदिन की बधाई शुभकामनाएं देने पहुंचे थे। समाजसेवी हाडा के जन्मदिन पर बिना किसी पूर्व योजना के बूंदी ब्लड बैंक में आयोजित
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में भी युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया
और रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं की होड़ मची रही 
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा,भाजपा नेता रुपेश शर्मा, हिंडोली विधानसभा भाजपा प्रत्याशी ओमेंद्र सिंह हाडा, पार्षद संदीप देवगन, महेश जिंदल, मानव सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश खोईवाल, पार्षद प्रतिनिधि दिलीप सिंह हाडा, प्रभात जेन,सूरज राठौर, सहित कई पार्षद मंडल अध्यक्ष समाजों के अध्यक्ष सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के अध्यक्ष व शहर व ग्रामीण क्षेत्र के प्रबुद्ध बधाई देने पहुंचे थे
रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक प्रभारी नारायण सिंह हाडा विमला गुर्जर,आदि स्टाफ ने रक्त संग्रहित किया

Wednesday, October 1, 2025

महाकवि सूर्यमल मिश्रण जन्मोत्सव सप्ताह का माल्यार्पण एवं व्याख्यान माला के साथ किया शुभारंभ

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) दिनाक  01/12/2025
 बूंदी महाकवि सूर्यमल मिश्रण जन्मोत्सव सप्ताह का बुधवार को भारतीय सांस्कृतिक निधि इंटेक चैप्टर द्वारा महाकवि की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं व्याख्यान माला के साथ शुभारंभ किया गया।
 विकास नगर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित व्याख्यान माला में बोलते हुए इंटेक् संयोजक राजकुमार दाधीच ने कहा की सूर्यमल मिश्रण ने आजादी के खातिर राजा से प्राप्त सभी सुविधाएं लेना बंद कर दिया और 1857 की क्रांति में कूद पड़े
 आजादी के दीवाने सूर्यमल मिश्रण पर बूंदी निवासियों को गर्व है। जिन्होंने आजादी का मतलब बतलाया। ओर स्वाभिमान के खातिर राजाज्ञा मानने से इनकार कर दिया।ओर शेष जीवन फाका कशी में बिता दिया। इसी कारण उनके वंश भास्कर और वीर सत सई जैसे अमूल्य ग्रन्थ अधूरे रह गए।कार्यक्रम में सहसंयोजक राजेंद्र भारद्वाज अशोक कुमार शर्मा एवं विद्यालय के प्राचार्य रविंद्र दाधीच द्वारा भी संबोधित किया गया। इस अवसर पर रविंद्र दाधीच को सूर्यमल मिश्रण की इंटेक द्वारा तस्वीर भेंट की गई

महर्षि गुरु वशिष्ठ जयंती महोत्सव पर कल निकलेगी भव्य शोभायात्रागुरु वशिष्ठ पूजन, भामाशाह सम्मान, पारितोषिक वितरण, महाआरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़) बूंदी, 14 सितंबर। राजस्थान सनाढ्य आदिगौड़ ब्राह्मण महासभा जिला बूंदी के तत्वावधान में महर्...