बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) दिनाक 10 अक्तुम्बर 2025,
कनाडा में क्षत्रिय समाज ने धूमधाम से मनाया दशहरा और शस्त्र पूजन
अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक एवम अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ के सौजन्य से,
कनाडा स्थित क्षत्रिय वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ कनाडा (KWAC) द्वारा 4 अक्टूबर, शनिवार को दशहरा एवं शस्त्र पूजन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
इस आयोजन की शुरुआत पारंपरिक विधि से शस्त्र पूजन के साथ हुई। कार्यक्रम में राजपूत महिलाएं पारंपरिक पोशाक में तलवार के साथ घूमर करती नजर आईं, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में बच्चों ने रामायण पर सुंदर प्रस्तुति दी, वहीं मंच से महाराणा प्रताप के जीवन और वीरता के बारे में बताया गया।
KWAC समूह की स्थापना भारत सिंह राठौड़, जो कि रेवट गाँव से हैं, के द्वारा की गई थी। आज इस ग्रुप में करीब 300 राजपूत परिवार सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और कनाडा में भी अपनी संस्कृति व परंपराओं को जीवित रखे हुए हैं।
कार्यक्रम के दौरान समाज के सभी सदस्यों ने गर्व से कहा —
“आज कनाडा में भी राजपूतों ने महाराणा प्रताप का नाम ऊँचा लहराया है।”
KWAC का उद्देश्य है – “विदेश में रहकर भी अपनी राजपूती संस्कृति, परंपरा और वीरता को नई पीढ़ी तक पहुँचाना है।”
No comments:
Post a Comment