ad

Wednesday, December 31, 2025

नव वर्ष 2026 आज से डॉ लक्ष्मण गुर्जर रघुवर अस्पताल में देंगे निशुल्क परामर्श

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी | शहर के चित्तौड़ रोड स्थित रघुवर अस्पताल में रोगियों को निशुल्क परामर्श दिया जाएगा। अस्पताल संचालक डॉ. लक्ष्मण गुर्जर ने बताया कि रोगियों को पेट से संबंधित सभी बीमारियों, बुखार, टाइफाइड, पीलिया, सभी प्रकार की पथरी, हर्निया, अपेंडिक्स, फिस्टुला, स्तन कैंसर, स्तन में गिठान से संबंधित परामर्श निःशुल्क दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नव वर्ष से गरीबों की सेवा के लिए संकल्प लेते हुए यह सुविधा दोपहर 1 से 4 बजे तक दी जाएगी।

सर्व ब्राह्मण महासभा समिति के प्रवक्ता एवं प्रबोधक संघ के जिला अध्यक्ष नूतन तिवारी का जन्मदिन विभिन्न सेवा कार्य कर मनाया

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
सर्व ब्राह्मण महासभा समिति जिला बूंदी के तत्वाधान में सर्व ब्राह्मण महासभा समिति बूंदी के प्रवक्ता एवं प्रबोधक संघ बूंदी के जिला अध्यक्ष नूतन तिवारी का जन्मदिन बूंदी शहर में धूमधाम से मनाया गया सर्वप्रथम गौ माता पूजन एवं गौ माता को हरा चारा वितरित किया गया। उसके बाद बाणगंगा क्षेत्र में वानरों को सब्जियां एवं फल वितरित किए गए। इन आयोजनों के अंतर्गत ईश्वर से विश्व कल्याण की मंगल कामना की गई। नूतन तिवारी ने कहा कि सामाजिक सरोकार के कार्य एवं जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हाथ बढाऐ जाएंगे। नूतन तिवारी का पूर्व वित्त राज्य मंत्री बूंदी एवं वर्तमान विधायक बूंदी हरिमोहन शर्मा द्वारा भी मलयार्पणकर एवं मुंह मीठा करवा कर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान सर्व ब्राह्मण महासभा समिति के जिला अध्यक्ष मिथिलेश दाधीच, पूर्व अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, पार्षद ममता शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष विकास सनाढय, विप्र सेना के जिला अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश जोशी राजेश चतुर्वेदी, प्राइवेट स्कूल वेलफेयर सोसाइटी के जिला अध्यक्ष हरीश तिवारी, समसा कार्यक्रम प्रभारी राजेश चतुर्वेदी समाजसेवी मुकेश दाधीच पीयूष शर्मा, उषा शर्मा बृजकिशोर शर्मा, पीयूष शर्मा शैलेंद्र शर्मा अमन तिवारी, निशा तिवारी मौजूद रहे। उसके बाद चमत्कारी हनुमान मंदिर पर अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ बूंदी द्वारा अभिनंदन हुआ ढोल के साथ प्रबोधक संघ की जय जयकार करते हुए महामंत्री रणजीत सिंह हाडा, धनंजय शर्मा, उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा शहर अध्यक्ष जाकिर हुसैन अंसारी, दशरथ शर्मा प्रेम प्रकाश मेहरा, मोहम्मद शहजाद महेश दाधीच आदि मौजूद रहे

कोटा के बल्डमैन शतकवीर रक्तदाता समाज सेवी भुवनेश जी गुप्ता से रक्तवीर राजेश खोईवाल की गर्मजोशी से मुलाकात हुई

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) कोटा अपना ब्लड बैंक के चेयरमैन वह कोटा के शतक वीर रक्तदाता चर्चित नाम समाजसेवी भुवनेश जी गुप्ता से बूंदी के रक्तवीर राजेश खोईवाल ने कोटा में मुलाकात की
पिछले 10 वर्षों से मानव सेवा समिति के पास कोटा से आने वाले रक्त की जरूरत के सैकड़ों केस भुवनेश जी गुप्ता द्वारा हमारे द्वारा एक फोन करने पर ही समाधान किया गया हैं
कोटा के जाने माने रक्तवीर समाजसेवी भुवनेश जी गुप्ता का व्यवहार एकदम सरल और सादगी से परिपूर्ण है
फोन पर तो पिछले 8-10 वर्षों से बात हो रही थी लेकिन व्यक्तिगत मुलाकात पहली बार हुई 
एकदम हंसमुख मिलनसार व्यक्तित्व और परोपकार की सोच ने भुवनेश जी गुप्ता को कोटा में एक नई पहचान दिलाई है 
भाई साहब भुवनेश जी गुप्ता नाम तो बहुत बड़ा हैं 
लेकिन व्यवहार एकदम सादा और नॉर्मल हैं 
यह देखकर बहुत खुशी हुई

आपका सेवक रक्तवीर राजेश खोईवाल 
राष्ट्रीय अध्यक्ष मानव सेवा समिति रक्तदान महादान जागरुकता अभियान बूंदी

Friday, December 26, 2025

अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ बूंदी के तत्वाधान में 29 दिसंबर को शहीद स्मारक जयपुर में प्रांतीय धरना प्रदर्शन होगा आयोजित

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ जिला बूंदी के तत्वाधान में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत द्वारा 29 दिसंबर 2025 सोमवार को प्रातः 10:00 बजे से शहीद स्मारक एम आई रोड जयपुर में एक विशाल प्रांतीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। यह धरना महासंघ प्रमुख महेंद्र सिंह चौधरी एवं एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राणा के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। आज प्रबोधक संघ के जिला अध्यक्ष नूतन तिवारी ने तेजाजी मंदिर नैनवा रोड पर बैठक का आयोजन कर प्रबोधक भाई बहनों को संबोधित कर इस विशाल धरना कार्यक्रम में अपने हक के लिए एवं अपनी लंबित मांगों को पूरा करने के  लिए जयपुर जाने हेतु संबोधित किया। इस हेतु अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ बूंदी की ओर से जितेंद्र शर्मा को संयोजक मनोनीत किया गया। उसके बाद गांव नगर ढाणियों कस्बो मैं रहने वाले प्रबोधक भाई बहन एवं संगठन से जुड़े सभी घटकों के कर्मचारियों को पीले चावल वितरित कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। घर घर जाकर पीले चावल के साथ आमंत्रण पत्र देकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में जयपुर भाग लेने का आह्वान किया।, इस दौरान प्रबोधक संघ के कोषाध्यक्ष अशोक चौहला, धनंजय शर्मा, राजेंद्र पंचोली, प्रेम शंकर शर्मा, महेश दाधीच ,कुलदीप शर्मा, महामंत्री, रणजीत सिंह हाडा, ब्रजकिशोर शर्मा, आंगनवाड़ी महिला पर्यवेक्षक उषा शर्मा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता वर्मा, निशा तिवारी आशाकंवर सेनानी, रचना चोहला सहायिका  धापू बाई द्वारा इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई

Wednesday, December 24, 2025

स्व.जितेंद्र मीणा की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में 201 यूनिट रक्तदान हुआ

राजेश खोईवाल बून्दी (राजस्थान टीवी न्यूज) के. पाटन, 24 दिसम्बर। राजेश खोईवाल अनुसार स्व.जितेंद्र मीणा निवासी ग्राम भीया की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन कोटा रोड़ स्थित योग्यता एंटरप्राइजेज, के. पाटन में किया गया। शिविर में 201 यूनिट रक्तदान हुआ। मनीष मीणा ने बताया कि कार्यक्रम का
शुभारंभ ओमप्रकाश मीणा पूर्व सरपंच भीया एवं आरपी मीणा आईआरएस ने फीता काटकर किया। आयोजन में परिवार के सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

रक्त संग्रह का कार्य एमबीएस हॉस्पिटल, कोटा ब्लड बैंक एवं बून्दी सरकारी ब्लड बैंक की टीमों ने किया। शिविर में आनंदीलाल मीणा

जिलाअध्यक्ष सरपंच संघ बून्दी, तरुण मीणा, महावीर मीणा बालमुकुंद महावर डॉ. निरंजन कुमार मीणा, महेंद्र मीणा, रवि मीणा, चंद्रशेखर, रोहित मीणा, प्रवीन मीणा, उछब मीणा, लोकेश मीणा, बुद्धि मीणा, केवल मीणा, अनिल, दीपक देहित, उमेश वार्ड पार्षद, देवकीशन पंचायत समिति सदस्य, महावीर मीणा, लोकेश मीणा, रवि मीणा, सोनू मीणा, भुवनेश मीणा, हनुमान मीणा, रोहित मीणा, बीके मेघवाल, प्रदीप मीणा, उछब मीणा, बिरधीलाल मीणा सहित अनेक लोगों ने सहयोग दिया।

महेंद्र मीणा एवं डॉ. निरंजन मीणा ने बताया कि रक्तदान परिवार से जुड़े युवा हर साल विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर क्षेत्र में रक्त की कमी दूर करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। शिविर में महिलाओं व बहनों ने भी रक्तदान किया।

Sunday, December 21, 2025

रक्तवीर राजेश खोईवाल ने लावारिस अहसहाय वृद्ध व्यक्ति को कोटा अपना घर में दिलवाया आश्रय

बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
मानव सेवा समिति के कार्यकर्ता रवि कुमार गोंद ने बताया की सामान्य चिकित्सालय परिसर में मानवता की मिसाल देखने को मिली 
आज रक्तवीर राजेश खोईवाल को जिला चिकित्सालय के कर्मचारी द्वारा फोन पर सूचना दी गई की एक बहुत ही गरीब असहाय लावारिस वृद्ध व्यक्ति जिला चिकित्सालय के एक्स-रे रूम के बाहर सर्दी में पड़ा पड़ा भूख प्यास से तड़प रहा है 
जिसकी सूचना पर रक्तवीर राजेश खोईवाल रवि कुमार गोंद ने मौके पर जाकर देखा तो गरीब वृद्ध व्यक्ति बहुत ही दयनीय हालत में भूख प्यास से तड़प कर सर्दी से कांप रहा रहा था
और पानी में कपड़े भी गीले हो रहे थे
असहाय लावारिस के लिए देवदूत बनकर आए रक्तवीर राजेश खोईवाल व रवि कुमार ने बुजुर्ग व्यक्ति को वहा से उठाकर बाहर धूप में लाकर इसको नए कपड़े पहनाए और चाय पिलाकर खाना खिलाया उसके बाद वहा मोजूद कर्मचारियों ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि यह गरीब असहाय व्यक्ति पिछले दो-तीन दिन से भूख प्यास से पड़ा पड़ा तड़प रहा था अगर आप लोग समय पर नहीं पहुंचते तो यह एक-दो घंटे में सर्दी से तड़प तड़प कर मर जाता 
गरीब का शरीर चलने व हिलने के काबिल भी नहीं था बुजुर्ग गंदगी से लतपत था कोई भी उसके पास आने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था ऐसे में राजेश खोईवाल व रवि कुमार गोंद ने उसे उठाया सुरक्षित स्थान पर रखकर पहले तो उसे डॉक्टर को दिखाया दिखाने के पश्चात पुलिस लेटर बनवाकर उसे कोटा अपना घर संस्था के लिए एंबुलेंस में निशुल्क भिजवाया ताकि उसकी वहां पर अच्छी तरह से देखरेख हो सके वहा मौजूद लोगो ने कहा की ऐसे जाबाजों की देश को जरूरत है जो गरीब बुजुर्ग के गंदगी में होने पर भी नहीं झिझके अपने हाथों से उसकी साफ सफाई कर नए वस्त्र पहना कर मानवीयता का परिचय दिया है

स्व. प्रहलाद मीणा की प्रथम पुण्यतिथि आयोजित रक्तदान शिविर में 65 यूनिट रक्तदान हुआ

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
 रक्तवीर राजेश खोईवाल अनुसार जिला प्रवक्ता रामलाल मीणा व राम लखन मीना ने बताया कि रक्तकोष फाउंडेशन बूंदी व लक्ष्मण रेखा ट्रस्ट (एलआरटी) के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन 21 दिसंबर 2025 को ईश्वर नगर केशवराय पाटन में आयोजित किया गया जिसमें 65 यूनिट रक्तदान एकत्रित हुआ।
रक्तदान शिविर की शुरुआत स्व. प्रहलाद मीणा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर शुरुआत की। रक्तदान शिविर में रुपेश शर्मा, कजोड़ मीणा, गोबरी लाल मीणा, महावीर मीणा, घनश्याम, रामलाल मीणा, रामलक्ष्मण मीणा, रोहित मीणा तीरथ, पुरुषोत्तम तीरथ आदि अतिथिगण व रक्तवीर मौजूद रहे इस रक्तदान शिविर में 65 यूनिट रक्तदान संग्रहण करवाने में सबका सहयोग रहा
उर्मिला मीणा, रामलाल मीणा, सुरेश मीणा, अविनेश मीणा, श्याम सुंदर मीणा,नंद प्रकाश मीणा, कृष्ण मुरारी खिरवाल, दीपक मंगल, शंभू दयाल, अंकेश मीणा, पुरुषोत्तम नागर, मुकेश नागर, राजेंद्र मीणा, पवन बैरागी, दिनेश, आकाश मीणा, श्याम बिहारी, नागेंद्र मीणा, नंदकिशोर मेघवाल, देवेंद्र मीणा, हेमराज मीणा, राजेंद्र मीणा, मोनू मीना, प्रेम शंकर मीणा, विनोद मीणा, निरंजन नागर, शिवनारायण नागर, दीपक मीणा, शिवप्रकाश, अशोक कुमार, अंकित बैरागी, शुभम, हेमराज मीणा, नेतराम मीणा, रामबिलास, लेखराज बैरवा, महावीर मीणा, अभिषेक मीणा, दीनदयाल मीणा, अनिल मीणा, रामराज मीणा, ईश्वर मीणा, सुरेंद्रमीणा, कुलदीप मीणा, राजेंद्र कुमार, नरेंद्र मीणा, रोहित मीणा, आकाश मीणा, पृथ्वीराज, अरविंद नागर, पंकज यादव, मुकेश मीणा, विजय मीणा, भारत राज मीणा, नरेश मीणा, राजेंद्र मीणा, चंद्रशेखर, योगेश,लोकेश मीणा, नरेश, ब्रह्मानंद, महावीर मीणा, तुलसीराम, प्रदीप कुमार मीणा, सियाराम सहित आदि रक्तवीरो ने रक्तदान किया।
रामलाल मीणा ने अपने स्व .पिता की पुण्यतिथि पर साथियों के साथ मिलकर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया 
रक्तकोष फाउंडेशन प्रवक्ता बूंदी रक्तवीर रामलाल मीणा ने बताया कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को एक वर्ष में तीन से चार बार रक्तदान करना चाहिए ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्तदान मिल सके जिससे मरीजों का जीवन को बचाया जा सके

रा.उ.प्रा. विद्यालय ढोला की झोपड़िया की मरम्मत अब तक नहीं, बारिश में टपकती छत से हादसे का खतरा

राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़) राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढोलाकी झोपड़िया में मानसून के दौरान भवन की जर्जर स्थिति ...