ad
Friday, April 7, 2023
मुख्य सचिव उषा शर्मा, के बूंदी आगमन पर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिला अध्यक्ष सत्यवान शर्मा एवं संरक्षक पुरुषोत्तम पारीक ने अभयनाथ महादेव मंदिर में किया स्वागत
राजेश खोईवाल बुंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) 7 अप्रेल 2023, ऊषा शर्मा, मुख्य सचिव राजस्थान, के बूंदी आगमन पर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिला अध्यक्ष सत्यवान शर्मा एवं संरक्षक पुरुषोत्तम पारीक ने अभयनाथ महादेव मंदिर में मुख्य सचिव का बूंदी आगमन पर हार्दिक अभिनंदन किया मुख्य सचिव महोदय ने अभय नाथ महादेव मंदिर के पास बनी हुई प्राचीन बावड़ी की साफ-सफाई तथा जीर्णोद्धार के संबंध में जिला प्रशासन तथा नगर परिषद बूंदी के अधिकारियों को निर्देश दिए।इस अवसर पर जिला कलेक्टर महोदय डॉक्टर रविंद्र कुमार गोस्वामी ,अतिरिक्त जिला कलेक्टर(प्रशासन) मुकेश चौधरी ,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ओ पी सामर,मुकेश दाधीच,अशोक शर्मा तलवास आदि मौजूद रहे उल्लेखनीय है कि मुख्य सचिव महोदया ने जिला कलेक्टर के रूप में बूंदी में 1994 से 95 तक महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुकी है उस समय उनके साथ किए गए जनहित के कार्य, साक्षरता अभियान आदि कार्य कर्मचारियो के जहन में आज भी तरो ताजा है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
सयुक्त व्यापार संघ का सांकेतिक बंद रहा सफलव्यापारियों ने स्व अशोक गुप्ता को दी श्रद्धांजलि
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) इंदिरा मार्केट, चौगान गेट पुरानी धानमंडी व्यापार संघ का सांकेतिक बंद सफल व...
-
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) कारागार रेंज जयपुर-भरतपुर के उप महानिरीक्षक सुमन मालीवाल द्वारा वार्षिक जेल निरीक्षण ...
-
राजस्थान टीवी न्यूज़ बूंदी। शहर में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई शुरू की। बहादुर सिंह सर्किल से नै...
-
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बून्दी।कोटा रेंज आईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल के निर्देशानुसार एंव एसपी बून्दी राजेन्द्...
No comments:
Post a Comment