ad

Thursday, May 8, 2025

बरातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, ट्रॉली के नीचे दबने से 5 की दर्दनाक मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी: स्टेट हाइवे 27 पर बाइक को बचाने के चक्कर में बारातियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में एक बालिका सहित 5 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई. 
जबकि 25 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. 
सभी घायलों का बूंदी अस्पताल में इलाज चल रहा है. 
एक घायल महिला की हालत गंभीर होने के चलते उसे कोटा रैफर कर दिया गया है.
 बूंदी जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने बताया कि बूंदी जिले के चौतरा का खेड़ा गांव निवासी परिवार में किसी की शादी थी और वह बारात शहर के करीब माटुंडा गांव में आ रही थी. तभी वह स्टेट हाइवे गेंडोली और रायथल थाने की सीमा पर पहुंची, तो यहां बाइक को बचाने के चक्कर में ट्रॉली अनियंत्रित हो कर पलट गई. हादसे में प्रथम दृष्टया पांच लोगों की मौत हुई है जिसमें एक बच्ची और चार महिलाएं शामिल हैं. कलेक्टर ने बताया कि मौके पर घायलों के इलाज को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं.
ट्रॉली को सीधा कर घायलों को निकाल कर जिला चिकित्सालय पहुंचाया है,
 एसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि घटना में पांच लोगों की मौत की खबर है और 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल रेस्क्यू चलाकर ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया. एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. सभी शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है. परिजन धनराज ने बताया कि माटुंडा गांव में बैरवा समाज का आज सम्मेलन आयोजित होना था और चौतरा का खेड़ा गांव में युवती का सम्मेलन में विवाह होना था. सम्मलेन के लिए सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली में बारात रवाना हुई थी. रास्ते में अचानक से ट्रॉली के सामने बाइक आ गई. बाइक को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई. ट्रॉली में महिलाएं और बच्चों सहित करीब 30 से अधिक लोग सवार थे. ट्रॉली के नीचे दबने से 5 जनों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए. जानकारी के अनुसार हादसे में 8 वर्षीय किरण पुत्री बनवारी, ज्योति पत्नी बनवारी, शांति बाई, 18 वर्षीय कृष्णा, कोमल नामक युवती की मौत हुई है.

No comments:

Post a Comment

मेघवाल छात्र परिषद की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी। मेघवाल छात्र परिषद की बैठक रविवार को गणेश बाग देवपुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर प...