ad

Monday, May 12, 2025

जिला अस्पताल में मनाया अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस नर्सिंग जन्मदात्री फ्लोरेंस नाइटिंगेल को किया याद

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
आज अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस के अवसर पर राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन बीएमएस जिला बुन्दी के द्वारा राजस्थान सरकार के गाइडलाइंस के अनुरूप सादगी पूर्ण आयोजन किया गया
इस कार्यक्रम मे अध्यक्षता राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ, भामस के प्रदेश अध्यक्ष मेघवाहन सिंह द्वारा की गई तथा मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा , 
विशिष्ट अतिथि
 विकास दीक्षित, जिलाध्यक्ष, 
राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ, भामस 
विशिष्ट अतिथि 
प्रभाकर विजय
PMO , सामान्य चिकित्सालय, बून्दी विशिष्ट अतिथि ज्योति वर्मा,प्रधानाचार्य, नर्सेज महाविद्यालय रहे 
कार्यक्रम मे नर्सेज एसोसिएशन, भामस जिलाध्यक्ष रितेश सोनी
कार्यकारी जिलाध्यक्ष दलजीत मीणा मंचा सीन रहे 
कार्यक्रम की शुरुआत में नर्स की जननी फ्लोरेंस नाइटेंगल व मां भारती की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया
उसके उपरांत अतिथियों का स्वागत सत्कार एवं वरिष्ठ नर्सेज का स्वागत सम्मान किया गया
समझ में राष्ट्रीय कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मेहबान सिंह ने नर्सेज दिवस दिवस पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि नर्सेज का दूसरा नाम सेवा और समर्पण है
राष्ट्र निर्माण में नर्सेज का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है और
नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन पर प्रकाश डाला
कार्यक्रम में गिर्राज बसवाल देवराज गोतम, नरेन्द्र गौतम,
 राजेन्द्र शर्मा, सुदेश गौतम, रहमान, सुरेश शर्मा, निधी शर्मा, अनिता वर्मा, दीक्षिता सहित कई नर्सेज उपस्थित रहे
मंच संचालन सुदेश गौतम एंव अंकित दाधीच ने किया
कार्यक्रम समाप्ति पर नर्सेज एशोसियेशन जिलाध्यक्ष रितेश सोनी ओर कार्यकारी जिलाध्यक्ष दलजीत मीणा द्वारा संयुक्त रुप से धन्यवाद ज्ञापित किया गया

No comments:

Post a Comment

मेघवाल छात्र परिषद की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी। मेघवाल छात्र परिषद की बैठक रविवार को गणेश बाग देवपुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर प...