ad

Friday, June 13, 2025

चिकित्सक व नर्सिंग कर्मियों ने गुजरात विमान हादसे में मृतकों को दी श्रद्धांजलि

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी अस्पताल में चिकित्सकों एवं नर्सिंगकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर अहमदाबाद हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि दी.
बूंदी गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे के बाद पूरे देश में शोक है. जगह-जगह मृतकों को श्रद्धांजलि दी जा रही है. बूंदी में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने शुक्रवार को जिला अस्पताल में शोक सभा रखी. इसमें हादसे के शिकार विमान यात्रियों और मेडिकल स्टूडेंटस को श्रद्धांजलि दी. दो मिनट का मौन रखा.
श्रद्धांजलि सभा में अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रभाकर विजय ने कहा कि कल का दिन पूरे भारत के लिए बेहद दुखद था. हमने विमान हादसे के यात्रियों के साथ मेडिकल हॉस्टल में कई युवा मेडिकल स्टूडेंट खो दिए.यहां बताते चलें कि विमान उस मैस पर गिरा, जहां मेडिकल स्टूडेंट्स खाना खा रहे थे. डॉ. विजय ने मृतकों और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई. साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की. इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे.
बूंदी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष डॉ. अनिल जांगिड़ ने कहा कि आईएमए की श्रद्धांजलि सभा में हादसे के शिकार विमान यात्रियों के साथ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों, हॉस्टल में अध्ययनरत कई भावी चिकित्सकों और अन्य को खो दिया. हादसा बेहद दुखद था. हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया.

No comments:

Post a Comment

मेघवाल छात्र परिषद की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी। मेघवाल छात्र परिषद की बैठक रविवार को गणेश बाग देवपुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर प...