बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बुंदी ‘परमाराध्य’ परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी
श्रीः अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ‘1008’ जी महाराज कोटा में बनने वाले रामागौधाम के उद्घाटन के लिए जल्द ही कोटा आएंगे। बम्बई चातुर्मास्य में महाराजश्री ने मांगीलाल नागर को एक पत्र सौंपकर आर्थिक सहयोग लेने के लिए भी अधिकृत किया है और साथ ही जयकिशन शर्मा (गुगल ब्वाय कोटिल्य पंडित के दादाजी) को उनके सहयोग के लिए कोटा भेजा है।
गौ सांसद मांगीलाल नागर ने बताया कि उन्होंने लोकसभा क्षेत्र में कई जगह दौरा कर वहां की गौशालाओं व रामा गौधाम के लिए भूमि का निरीक्षण किया। सारी अर्हताएं पूरी करने के बाद 4 जगह पर भूमि फाइनल की गई। गुरुदेव भगवान के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि के रूप में गौसेवा प्रमुख देवेन्द्र पाण्डेय , जय ज्योतिर्मठ के संपादक नरोत्तम पारीक व हर्ष मिश्रा के नेतृत्व में 4 रामागौधाम के लिए जमीन चिन्हित कर उसका एग्रीमेंट कर लिया गया है।
इसमें सीसवाली बड़ौद में खेमराज उर्फ राजीव यादव (अध्यक्ष श्री बृजनाथ गौशाला सेवा समिति), जितेन्द्र नागर ग्राम नाहरिया (अध्यक्ष श्री गोपाल गौशाला ग्राम मेलखेड़ी), राधेश्याम यादव ग्राम काटी (बूंदी) व शिवप्रसाद मालव, खेड़ा माता बूंदी के साथ लिखित में एग्रीमेंट कर लिया गया है। महाराजश्री की आज्ञा से इन चारों स्थानों पर शीघ्र ही रामा गौधाम का काम शुरु कर दिया जाएगा और जब यह गौशाला बनकर तैयार हो जाएंगी तो शंकराचार्य जी स्वयं आकर इनका उद्घाटन करेंगे। यह ऐसी गौशालाएं होंगी, जो विशेष रूप से नवग्रह के आकार में बनेंगी। प्रत्येक में 108 गायें रखीं जाएंगी। यहां गौमाता की सुबह-शाम आरती होगी, भोग लगेगा और लोग मंदिर की तरह यहां परिक्रमा करने आएंगे।इसी को लेकर बुधवार को जगदीश पारेता,जयकिशन शर्मा राजस्थान के प्रभारी, गौ सेवक के के महेश्वरी गौ सांसद कोटा बूंदी, मांगीलाल नागर ने बूंदी पहुचकर राधेश्याम नागर को निमंत्रण सोपा ओर गौशाला हेतु जमीन का निरीक्षण किया। इस दौरान कमलेश शर्मा सुबोध दास गौ विधायक बूंदी मौजूद रहे
No comments:
Post a Comment