ad

Thursday, March 16, 2023

भाजयुमो शहर अध्यक्ष गौतम ने की 26 सदस्यीय शहर कार्यकारिणी की घोषणायुवा नेता किटटू सैनी बने शहर प्रवक्ता

राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़)
बून्दी। भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष अंकुर गौतम ने अपनी 26 सदस्यीय शहर कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तीन उपाध्यक्ष, एक महामंत्री, छ मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, दो सोशल मीडिया प्रभारी , एक कार्यालय प्रभारी सहित दस कार्यकारिणी सदस्य बनाते हुए जाने माने युवा चेहरे किटटू सैनी को शहर प्रवक्ता नियुक्त किया है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष अंकुर गौतम ने अपनी 26 सदस्यीय कार्यकारिणी मे नवीन सिंह चैहान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आशीष सैनी, मोनिल सोनी, अभय चतुर्वेदी को उपाध्यक्ष, चंन्द्रप्रकाश राठौर को महामंत्री, सुशील शुक्ला, अंकित सैन, शांतनु वशिष्ठ, रवि डागर, परीश गोयल, जय सिंह को शहर मंत्री, मयंक जेन कोषाध्यक्ष, रवि गौतम व आशीष खंगार को सोशल मीडिया प्रभारी, कपिल शर्मा को कार्यालय प्रभारी, भरत शर्मा, राहुल सैन आदि को कार्यारिणी सदस्य बनाया है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष अंकुर गौतम ने अपनी कार्यरिणी की घोषणा बुधवार को जिलाध्यक्ष अखिलेश जैन की मौजूदगी मे सर्किट हाउस मे आयोजित एक सादे समारोह मे की। इस दौरान भाजयुमो से जुडे पदाधिकारियो द्वारा नवगठित शहर कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इनका कहना है............
शीर्ष नेतृत्व की सहमति व मार्गदर्शन से घोषित शहर कार्यकारिणी मे काम करने वाले कार्यकर्ताओ को जगह दी गई है। नई कार्यकारिणी के साथ भाजयुमो के शीर्ष नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगे। नई टीम मे शहर के हर हिस्से को प्रतिधित्व दिया गया है। शहर के युवाओ की यह नई टीम भाजयुमो मे नई उर्जा का संचार करेगी। अंकुर गौतम, शहर अध्यक्ष, भाजयुमो।

भारतीय नववर्ष समारोह समिति की भव्य तैयारी सभी सर्व हिन्दू समाज प्रमुखों की बैठक सम्पन्न

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
नववर्ष के आयोजन को लेकर सभी सर्व हिन्दू समाज प्रमुखों उनकी कार्यकारणी, नववर्ष आयोजन समिति सदस्य सभी बस्ती प्रमुखों की एक महत्वपूर्ण बैठक लाल कोठी आदर्श विद्या मंदिर में सम्पन्न हुई
  समिति प्रवक्ता मन मोहन अजमेरा ने बताया कि बून्दी नगर के सभी समाज के प्रमुखों एवम उनकी कार्यकारिणी सदस्य, नववर्ष आयोजन समिति सदस्य,सभी बस्ती प्रमुखों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई बैठक समिति अध्यक्ष भगवान बिरला की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला सह कार्यवाहक नारायण लाल व जिला प्रचारक अजय सिंह मंचासीन रहे बैठक में जिला प्रचारक अजय सिंह ने सभी को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के बारे में बताया इसके धार्मिक, पौराणिक, वैज्ञानिक महत्व के साथ क्यों इस दिन हम सब यह नववर्ष मनाते है सृष्टि की रचना ब्रह्मा द्वारा, श्री राम राज्याभिषेक, नवरात्रा प्रारम्भ, वरूणावतार पूज्य झूले लाल जन्म दिवस,महाराज विक्रमादत्य द्वारा विक्रम संवत शुभारम्भ, महर्षि गौतम जयंती, महर्षि दयानन्द द्वारा आर्य समाज स्थापना, प.पु. डॉ केशवराव बलिराम हेडगेवार जन्म दिवस सहित प्रकृति का नवसृजन सहित कई कारण से मनाते है उन्होंने उत्सव कैसे मनाए यह भी बताया उन्होंने सभी समाज प्रमुखों से अपने अपने समाज की बैठक कर प्रत्येक परिवार को जोड़ कर इस उत्सव को जन जन का उत्सव बनाने का सन्देश दिया
      समिति सरंक्षक रमेश चंद्र जैन ने महिला वाहन रैली,पुरुष वाहन रैली के मार्ग की जानकारी दी व दीपदान सहित धर्मसभा के बारे में बताया
 प्रवक्ता अजमेरा ने बताया कि बैठक में सभी समाज प्रमुखों ने भारतीय नववर्ष को उत्साह के साथ मनाने ओर ज्यादा से ज्यादा सहयोग का सन्देश दिया अपने अपने समाज की बैठक कर ओर ज्यादा से ज्यादा संख्या लाने का व उत्सव को भव्य आयोजन के रूप में मनाने की बात रखी
बस्ती प्रमुखों से उनकी बस्ती की जानकारी ली और पुनः पीले चावल,पत्रक के साथ हर घर तक सम्पर्क हो येसा सन्देश किया व अपने अपने क्षेत्र बाजार, चौराहों,घरों मंदिरों को सज्जाने का सन्देश किया
समिति मंत्री मनीष शर्मा ने बताया कि नगर की ज्यादातर बस्तियों की क्षेत्रवार बैठकें हो गई हैं साथ ही आस पास के देहात क्षेत्र में भी
उन्होंने बताया कि  
बस्ती क्रमांक एक में व तीन में बैठक मनीष सिंह सिसोदिया,रूपेश शर्मा अशोक जैन ने ली बस्ती प्रमुख सोनू सैनी,बस्ती क्रमांक दो में अशोक जैन, मनीष सिंह,बस्ती क्रमांक चार में चतुर्भुज महावर, मन मोहन अजमेरा,बस्ती क्रमांक पांच में सुनील हाड़ौती,प्रभात जैन,बस्ती क्रमांक सात में लोकेश वशिष्ट ने,बस्ती क्रमांक आठ में धनराज ,आलोक नाटेकर,मनीष शर्मा ने, बस्ती क्रमांक पीताम्बर शर्मा,संदीप देवगन ने,बस्ती क्रमांक 10 ओम धगाल ने,बस्ती क्रमांक 12में कोशल त्रिवेदी,आलोक नाटेकर ने, बस्ती क्रमांक 13में दीपक यादव,अशोक जैन ने बस्ती क्रमांक 15उमेश शर्मा,पीताम्बर शर्मा,भगवान बिरला ,रूपेश शर्मा ने, बस्ती क्रमांक 17 पीताम्बर शर्मा संदीप श्रृंगी ने ली इसी प्रकार दल्लेलपुरा में अशोक जैन, गुढा, नीम खेड़ा क्षेत्र में कालू लाल जागीड,रूपेश शर्मा ने सम्पर्क कर बैठकें ली ओर ज्यादा से ज्यादा संख्या में वाहन रैली में आने ओर क्षेत्रों को सज्जाने, बस्तियों में भगवा ध्वज पताका,रंगोली आदि से सजाने को कहा
  प्रवक्ता अजमेरा ने बताया कि साज सज्जा प्रभुख प्रशांत मोदी व वाहन रैली प्रमुख पीताम्बर शर्मा के नेतत्व में महेश शर्मा,अशोक जैन,गोल्डी वर्मा,संदीप श्रृंगी,भगवान लाडला,अनिल नंदवाना,सर्वेश अग्रवाल,सुरेश वैष्णवआदि के साथ प्रमुख बाजारों में पीले चावल देकर पत्रक के साथ सम्पर्क अभियान जारी है
महिला वाहन रैली प्रमुख आशा मीणा व समन्यवक रामेश्वर मीणा, इंद्रा शर्मा आदि द्वारा अलग अलग क्षेत्रों में महिला समूहों व महिलाओं से सम्पर्क किया जा रहा है 
 बैठक का संचालन लोकेश वशिष्ठ ने किया व आभार अशोक जैन द्वारा किया गया

Wednesday, March 15, 2023

डॉ रमाकांत मंडावत, के नेतृत्व में व्याख्याता पृथ्वीराज बेरवा को बहाल करने की मांग का सौंपा ज्ञापन

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
 अजाक कोटा जिलाध्यक्ष डॉ रमाकांत मंडावत, महासचिव डॉक्टर नरेंद्र कुमार,कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रामरतन सांमरिया एवं अजाक के अन्य सदस्यों द्वारा व्याख्याता पृथ्वीराज बेरवा को सेवा से बर्खास्त किए जाने के विरोध में माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम जिला कलेक्टर कोटा को ज्ञापन सौंपा उक्त संदर्भ में ज्ञात हुआ है कि पृथ्वीराज बेरवा द्वारा फेसबुक पर की गई टिप्पणी से खफा होकर संबंधित अधिकारी ने एक तरफा कार्यवाही करते हुए सेवा से बर्खास्त कर दिया। जो कि सर्वथा न्याय संगत नहीं है। एकतरफा की गई कार्यवाही से अजाक सहित समस्त अनुसूचित जाति के संगठनो में रोष व्याप्त है। व्याख्याता पृथ्वीराज द्वारा दिए गए साक्ष्यों से स्पष्ट होता है कि संपूर्ण कार्यवाही द्वेषतापूर्ण एवं जातिगत आधार पर की गई है। सभी सामाजिक संगठन इस कार्यवाही की भर्त्सना करते हैं और उच्चाधिकारियों से मांग करते हैं कि पृथ्वीराज को दोषमुक्त कर बर्खास्त करने वाले अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करें।

पुर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित शिविर में 180 यूनिट रक्तदान हुआ

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) चिकित्सालय में रक्त की कमी को देखते हुए भाजपा की पूर्व रास्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के जन्मदिवस पर आज वंदे बूंदी सेवा समिति एवं टीम महिपत सिंह हाडा द्वारा महीपत सिंह हाड़ा के पुलिस लाईन रोड़ स्थित कार्यालय पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।  
कार्यक्रम की शुरुआत महिपत सिंह हाड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा कुंजबिहारी बिलिया,जय सिंह सोलंकी, ने मातेश्वरी के दीप प्रज्वलित करके की कार्यक्रम से जुड़े लोकेश शर्मा एवं रामेश्वर मीना ने बताया कि स्वेच्छिक रक्तदान शिविर में कार्यकर्ताओ ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। समाचार लिखे जाने तक 180 यूनिट रक्तदान हुआ इस अवसर पर ओमेंद्र सिंह हाड़ा, शक्ति सिंह आसावत, अरविंद गर्ग, महेश खत्री, प्रशांत मीना,ओम धगाल, भवानी सिंह छपावदा, लटूर जी, फूंदीलाल सैनी, अमित निंबार्क, पार्षद संदीप देवगन, अंबरीश व्यास,भगवान लाडला,आदित्य प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह, गोविंद सिंह हाड़ा, कुलदीप सिंह, नारायण सिंह, अर्चना कंवर, आशा मीना, ओमभगवती सिंह, अशोक शर्मा, अरविंद जैन मंडाना, धन्नू बना, सोनू भैया, कल्याण सिंह मैंडी,राजेन्द्र पंचोली, मुकुट शर्मा, रोहित सिंह, आकाश नायक,मनोज यादव,अक्षय शर्मा,कैलाश चेता, देवेश शर्मा आदि कार्यकर्ता , हिंडौली प्रधान कृष्णा माहेश्वरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भेरू प्रकाश महेश्वरी, पूर्व उप जिला प्रमुख आशा मीना, पूर्व चेयरमैन मधु कंवर, पंचायत समिति सदस्य अर्चना कंवर, भवानी सिंह छपवदा,छात्रासंघ अध्यक्ष निशा हाड़ा,गर्ल्स कॉलेज से निशा शर्मा, मीना सैनी, करीना बनो, कुमकुम बैरागी, भाजपा नेत्री हुमेरा केसर, शाहिदा, मीना समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीना, पूर्व जिलाध्यक्ष कुंजबिहारी बिल्या, पूर्व जिला महामंत्री डूंगर सिंह, पूर्व प्रधान प्रशांत मीना, अनादगंज सरपंच मुकेश कुमावत, दबलाना मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पुरूषोत्तम सोमानी, मनोज यादव ,महेश जिंदल, सुरेन्द्र सिंह नैनवां, जय सिंह हाड़ा, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

अखिल भारतीय युवा वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश सचिव बने तोषनीवाल

राजेश खोईवाल
बून्दी (राजस्थान टीवीन्यूज) अखिल भारतीय युवा वैश्य महासम्मेलन राजस्थान के प्रदेश प्रभारी मुकेश विजय एवं प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र किरवाडा अग्रवाल ने शक्ति तोषनीवाल के आमजन को स्वस्थ रहने के लिए योगाभ्यास कराने एवं सामाजिक सेवा को देखकर जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र गोयल,संस्थापक संरक्षक पवन अग्रवाल की सहमति से राजस्थान का प्रदेश सचिव मनोनीत किया इस अवसर पर वैश्य समाज बन्धुओ ने बधाइयां दी यह जानकारी युवा कार्यकारी अध्यक्ष सत्यनारायण गर्ग ने दी

शीतला माता अष्टमी महोत्सव रुद्रसेना नारी शक्ति द्वारा उत्साह से मनाया गया

राजेश खोईवाल
राजस्थान टीवी न्यूज़ रुद्र सेना नारी शक्ति के झालावाड़ राजस्थान के झालरापाटन तहसील अध्यक्ष विद्या बाई शर्मा की अध्यक्षता में शीतला माता सप्तमी महोत्सव बड़े धूमधाम और ढोलक व भजन कीर्तन से मनाया गया महा मौजूद रूद्र सेना झालरापाटन नगर संयोजक तरुणा सुमन द्वारा बताया गया कि शीतला माता को प्रसन्न करने के लिए होली दहन के 8 दिन पश्चात सभी माताओं और बहनों शीतला अष्टमी रात्रि को भोजन बनाते हैं जिसमें माताजी का खिचड़ा व पकौड़ी पापड़ी मुख्य रूप से व्यंजन होता है एवं समस्त प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं और प्रातः काल नित्यक्रम करने के बाद माताएं बहने नहा धोकर शीतला माता मंदिर पर भोजन रूपी प्रसादी माता जी को अर्पण करती है और ऐसी भी मान्यता है कि जब बच्चों को माताजी आने पर या निकलने पर जिसको हम चिकन पॉक्स के नाम से जानते हैं उस तकलीफ में माताजी ठंडी रहती है और उस बच्चे को तकलीफ नहीं होती है उस दिन माताएं और बहनें भोजन के रूप में रात्रि को बना हुआ भोजन प्रसाद के रूप में ग्रहण करती है एवं समस्त परिवार के सदस्य भी माता शीतला का प्रसाद मानकर गरण करते हैं इस कार्यक्रम में रुद्र सेना नारी शक्ति की समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे एवं समस्त ग्रामवासी की महिलाएं भी मौजूद रही, रुद्र सेना प्रदेश संगठन मंत्री गोसेवक लक्ष्मण सिंह हिंदू ने रुद्र सेना नारी शक्ति की सराहना की ,यह जानकारी झालावाड़ जिला मीडिया प्रभारी कमलेश सोनी न दी,

जयपुर में होने वाली ब्राह्मण महापंचायत में बूंदी से हजारों विप्रबंधु होंगे शामिल

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
विप्र सेना के तत्वावधान में 19 मार्च को विद्याधर नगर जयपुर में होने वाली ब्राह्मण महापंचायत के समर्थन में राजस्थान ब्रह्मण महासभा बूंदी की विशेष बैठक हनुमान धर्मशाला में संपन्न हुयी प्रवक्ता नूतन तिवारी ने बताया कि बैठक में फोल्डर का विमोचन कर तैयारियों की रूपरेखा तय की। अध्यक्षता करते हुए मिथलेश दाधीच ने महापंचायत का समर्थन करते हुए जिले के ब्राह्मण बंधुओ से अधिक संख्या में जयपुर पहुंचने की अपील की है।
विप्र सेना के जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी व शिव शर्मा ने बताया की लाखो की संख्या में जयपुर में ब्राह्मण महापंचायत होने जा रही है जिसमें 21 सूत्रीय मांग कर सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी जिसकी गूंज देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी होगी ।

भाजपा नेता रूपेश शर्मा ने विप्र बंधुओ से जयपुर पहुंचने की अपील करते हुए बताया की जयपुर में होने जा रही महापंचायत में ब्राह्मण इतिहास रचने जा रहा है इस दौरान सनाढ्य अध्यक्ष राजेन्द्र डिंगल, संतोष कटारा सुनील बॉबी,धनंजय शर्मा पीयूष शर्मा प्रदेश संगठन मंत्री हनुमान सहाय शर्मा परशुराम ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष संजय पांडेराजेंद्र शर्मा बैंक शर्मा डॉ कैलाश शर्मा लोकेश दाधीच राजेश चतुर्वेदी अशोक बना विकास सनाढ्य उदित शर्मा केशव त्रिवेदी जितेंद्र श्याम शर्मा गंतव्य शर्मा छात्रसंघ उपाध्यक्ष आयुष बृजवासी भूपेंद्र सनाढ्य चंद्र प्रकाश जोशी दिनेश दाधीच आदि उपस्थित रहे

रा.उ.प्रा. विद्यालय ढोला की झोपड़िया की मरम्मत अब तक नहीं, बारिश में टपकती छत से हादसे का खतरा

राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़) राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढोलाकी झोपड़िया में मानसून के दौरान भवन की जर्जर स्थिति ...