ad

Thursday, July 31, 2025

न्यायाधीश व अधिवक्ताओं ने रफ़ी को दी स्वरांजली

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
भारतीय उपमहाद्वीप के सबसे महानतम गायक मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर बूंदी जजशिप के न्यायाधीशगण व अधिवक्तागण ने गुरुवार को रफ़ी साहब की पुण्यतिथि पर एक शाम रफी के नाम आयोजन करके स्वरांजलि दी।
कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार शाम अभिभाषक परिषद हाल में अधिवक्ताओं के सरगम अभिभाषक ग्रुप द्वारा आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला जज अजय शुक्ला, विशिष्ट अतिथि एमएसीटी न्यायाधीश पंकज नरूका, पोक्सो न्यायाधीश बन्ना लाल जाट, एससीएसटी कोर्ट न्यायाधीश संजय कुमार गुप्ता,एडीजे डॉ विवेक शर्मा, एडीजे मीनाक्षी मीणा,एडीजे विधिक सेवा सरिता मीणा, न्यायिक मजिस्ट्रेट आदित्य वशिष्ठ,न्यायिक मजिस्ट्रेट यशस्वी शर्मा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की तस्वीर पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण करके किया गया। कार्यक्रम में गीतों का आरंभ न्यायिक मजिस्ट्रेट आदित्य वशिष्ठ ने सुख के सब साथी भजन के साथ किया।इसके पश्चात जिला जज अजय शुक्ला ने लिखे जो खत तुझे व ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा गीत प्रस्तुत किए,एडीजे विधिक सेवा ने फजा भी है जवां जवां गीत, एडीजे डॉ विवेक शर्मा ने हरिवंश राय बच्चन की कविता, एडीजे मीनाक्षी मीणा ने कविता, न्यायिक मजिस्ट्रेट यशस्वी शर्मा ने रामायण का एक पद्य सुनाया। इसके साथ ही अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने पत्थर के सनम व यूं ही तुम मुझसे बातें करती हो गीत,कौशल किशोर शर्मा ने छू लेने दो नाजुक होठों को व तुझको पुकारे मेरा प्यार गीत ,अनुराग शर्मा ने तू इस तरह से मेरी जिंदगी में शामिल है व खुदा भी आसमान से गीत, न्यायिक कर्मचारी भास्कर शर्मा ने चले थे साथ मिलकर गीत,रंजना जोशी ने जब कोई बात बिगड़ जाए गीत,शाइस्ता परवीन व कविता कहार ने दिल के झरोखे में तुझको बिठाकर गीत,त्रिलोक सरोया ने तेरी प्यारी प्यारी सूरत पे गीत,फिरोज खान ने क्या हुआ तेरा वादा व तेरे इश्क का मुझ पर हुआ यह असर गीत,शिव तोषनीवाल ने बहारों फूल बरसाओ गीत,प्रवीण सिंह सोलंकी ने लिखे जो खत तुझे गीतों की प्रस्तुतियां दी।कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक शर्मा बाबा,जगदीश गुप्ता, रवि कुमार शर्मा,संजय शर्मा,महेश शर्मा नगेन्द्र सिंह हाड़ा,राजकुमार गोयल, दुर्गा लाल गुर्जर,विनीत शर्मा ,हैदर अली ,मुकेश शर्मा, अरविंद सिंह, अयूब अली,अनीस मोहम्मद , अविनाश शर्मा,नंदलाल योगी, मुकेश जोशी, रवि प्रकाश बेरवा आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुराग शर्मा एडवोकेट ने किया और एक गीत के साथ अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया

Tuesday, July 29, 2025

पूर्व विधायक डोगरा की अनुशंसा पर 16 राजकीय विद्यालयो की मरम्मत की वित्तीय स्वीकृति की जारी

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी । बूंदी विधानसभा क्षेत्र के 16 राजकीय विद्यालयों की मरम्मत के लिए प्रदेश की भजन लाल सरकार ने वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है पूर्व विधायक अशोक डोगरा ने राज्य सरकार को विद्यालय की मरम्मत की मांग की थी सरकार द्वारा स्वीकृत की गई वित्तीय स्वीकृति के लिए पूर्व विधायक डोगरा ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा व शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का आभार जताया । यह जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन ने दी

10 सितंबर से 17 सितंबर तक आयोजित यात्रा के लिएपरम पूज्य मुनि श्री सुधासागर महराज से आशीर्वाद लिया

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) अशोकनगर मध्य प्रदेश में विराजमान जगत पूज्य मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज के यहां पहुंचकर श्री सुधा सागर यात्रा समिति खटकड़ ने अपनी आगामी सितंबर माह में आयोजित होने वाली यात्रा के लिए परम पूज्य मुनि श्री से आशीर्वाद लिया सभी को ज्ञात हो कि 10 सितंबर से 17 सितंबर तक श्री सुधासागर यात्रा संघ समिति द्वारा खटकड़ से तीर्थराज सम्मेद शिखर झारखंड के लिए 501 यात्रियों के साथ यात्रा लें जाई जा रही है सुधा सागर यात्रा समिति हर वर्ष यात्रियों को तीर्थराज की यात्रा के लिए लेकर के जाती है आने जाने और वहां पर सभी प्रकार की व्यवस्था समिति के द्वारा की जाती है इन सब बातों से मुनिश्री को अवगत कराया और हर वर्ष की भांति इस वर्ष की यात्रा सानद संपन्न हो ऐसा मुनि श्री से आशीर्वाद लिया प्रातः काल मुनि श्री के चरणों में यात्रा के बैनर का विमोचन और आशीर्वाद प्राप्त किया इस अवसर पर आशीष शास्त्री, जितेंद्र शास्त्री, और 
खटकड़ जैन समाज के प्रतिनिधि अशोक जैन ऋषभ जैन ,धर्मचंद जैन विनोद जैन, चोथमल जैन, नरेश जैन संदीप जैन, अभिषेक जैन, कपिल जैन, प्रवीण जैन, शुभम जैन, महेंद्र जैन, प्रियांशु जैन, शुभम जैन, अनिल जैन, राजकुमार जैन आदि उपस्थित रहे

नरेश मीणा द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से अक्रोशित गुर्जर समाज ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
गुर्जर समाज के लोगो ने नरेश मीणा द्वारा गुर्जर समाज के ख़िलाफ़ की गई अपतिजनक टिप्पणी के ख़िलाफ़ अति,जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा।
आज गुर्जर समाज के लोगो ने हाइसेकंड्री स्कूल एकत्रित होकर “गुर्जर मीणा एकता जिंदाबाद,गुर्जर एकता जिंदाबाद,नरेश मीणा मुर्दाबाद के साथ” जुलूस के साथ नारे बाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुचे जहाँ समाज के वरिष्ठ महेंद्र डोई ने सभी को ज्ञापन पढ़ कर सुनाया।
ज्ञापन में समाज की माँग है की किसी समाज विशेष जाति को टारगेट कर इस प्रकार अमर्यादित भाषा का उपयोग किया जिसकी समाज निंदा करता है 
लोकतंत्र में सभी व्यक्ति को अपने अपने वोट देने का अधिकार है अपनी अपनी विचारधाराओ के साथ व्यक्ति अपने मत का उपयोग करता है लेकिन नरेश मीणा का ये बयान समाज के लोगो को आहत करने वाला है। ज्ञापन में मुख्य मांग है की नरेश मीणा जल्द से जल्द सार्वजनिक मंच पर माफ़ी मांगे अन्यथा प्रशासन से मांग है उस पर कड़ी कार्यवाई की जाए।
इस दौरान उदयलाल गुर्जर,महेंद्र डोई,तलेरा अप प्रधान राधेश्याम खाटरा,ओम धगाल,सत्यनारण खाटरा,पप्पू गुर्जर,रामेश्वर गुर्जर,रमेश धाभाई,पाटन अध्यक्ष तूफ़ान गुर्जर,गुर्जर युवा अध्यक्ष हेमराज गुर्जर,पीसी भंवर गुर्जर,पूर्व सरपंच रामनिवास गुर्जर,नेतराम गुर्जर,देवलाल गुर्जर बरवास,पारसद सुरेश गुर्जर,मदन डोई मोहन गुर्जर बिरजू गुर्जर,अंकुर धगाल,नंदलाल गुर्जर,विष्णु गुर्जर,मोहित गुर्जर,महेंद्र नरौली,नरेश भड़ाना,चौथमल गुर्जर,राम गुर्जर,पन्ना लाल गुंजल,मनीष गुर्जर,हैप गुर्जर,ओम बराला पारसद रामरेश गुर्जर रामनिवास गुर्जर आदी मौजूद रहे

विद्यार्थियों को कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए,लगातार परिश्रम करते रहना चाहिए- जैन मुनि

राजेश खोईवाल 
बूंदी (मातृभूमि न्यूज)                                              
बूंदी. शहर के देवपुरा संभवनाथ दिगंबर जैन मंदिर प्रवचन हॉल में भारतीय जैन संघटना की ओर से आंठवा फाउडेशन प्रोग्राम प्रतिभा स्पॉटलाइट-ज्ञान गौरव सम्मान समारोह मुनि वैराग्य सागर व सुप्रभ सागर महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ।आयोजित कार्यक्रम में जिले के 10 वीं व 12 वीं बोर्ड परीक्षा मे 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले, सीए, आईआईटी, एमबीबीएस, प्रतियोगी परीक्षाओं,खेल एवं अन्य कार्यों में अपनी प्रतिभा को निखारते हुए जिले का मान बढ़ाने वाली प्रतिभाओं का मुनि संघ आशीवर्चन से दुपट़्टा पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र व मोमेंटों देकर सम्मान किया गया। 
बीजेएस जिला महामंत्री नरोत्तम जैन ने बताया मंगलाचरण परिधि जैन, सिद्धि जैन, दर्शीका कोटिया किया। कार्यक्रम की अतिथि सभापति सरोज अग्रवाल, समाजसेवी अजीत-अर्चना कोटिया, देवपुरा समाज अध्यक्ष विनोद कोटिया, चातुर्मास समिति अध्यक्ष पदम बरमुंडा, संयोजक कमल कोटिया, उप संयोजक सुरेश कोटिया, गजेंद्र जैन,सकल जैन समाज के संरक्षक ओमप्रकाश बड़जात्या एवं बीजेएस कोषाध्यक्ष पारस छाबड़ा,समाज सेवी कार्यक्रम संयोजक दिनेश जैन बरमुण्डा, महिला विंग अध्यक्ष सुमन कासलीवाल व महामंत्री बबीता गंगवाल द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । मुनि सुप्रभ सागर महाराज ने बच्चों को भविष्य की राह दिखाते हुए अपने प्रवचन के माध्यम से लाभांवित किया। उन्होंने कहा कि आज के युवा में टेलेंट की कोई कमी नहीं है। पूरा भारत प्रतिभाओं से भरा हुआ है। बस कमी है तो धैर्य की। उन्होंने कहा कि सफलता नहीं पाने वाले विद्यार्थी को कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए,लगातार परिश्रम करते रहना चाहिए। एक दिन निश्चित आपको आपकी मंजिल मिलेगी। कभी भी असफलता से घबराना नहीं चाहिए। शिक्षा का उद्देश्य आजकल अच्छे से अच्छा पैकेज प्राप्त करना नहीं होना चाहिए, बल्कि यह देखना चाहिए कि उस कार्य में कितनी मेहनत है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने जीवन में शिक्षा को महत्व दें ,धन को नहीं। शिक्षा मे संस्कार भी जरुरी है क्योंकि प्राय देखने में आया है कि बच्चा आज धर्म से दूर होता जा रहा है। संचालन मंदिर समिति महामंत्री व BJS पदाधिकारी ओमप्रकाश ठग ने किया। संघटना के संजय जैन,रोबीन कासलीवाल, तरुण जैन,फाउडेशन प्रोग्राम हेड अनिता सबदरा आदि ने अपने विचार रखें। सुनील बाकलीवाल,पदम कासलीवाल,सीमा ठग, माया टोंगिया, कनक पाटनी,मधु ठग सीमा कोटिया,नरेश पाटोदी, विमल कटारिया,धर्मेन्द्र-सुमन बाक़लीवाल,उम्मेद जैन, प्रदुमन पाटनी, सुरेश जैन, दिनेश सेठिया ने अथितियों का स्वागत किया।

शिक्षा के मंदिर के बाहर कचरे का ढेर बच्चों में फैला सकता हे बीमारिया

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी । शहर के देवपुरा स्थित महात्मा गांधी उच्च प्राथमिक विद्यालय के बाहर क्षेत्रवासियो  द्वारा कचरा फेंका जाता है जिससे विद्यालय में आने जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है । कार्यवाहक प्रधानाचार्य रामचरण श्रंगी ने बताया कि कचरे के ढेर पर दिनभर जानवरों का जमावड़ा लगा रहता है और जानवरों के आपस में लड़ने से बच्चे चोटिल भी हो गए हैं । कचरे के कारण विद्यालय में दिनभर बदबू फैली रहती है जिससे बच्चों को पढ़ने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है । गंदगी के कारण बीमारियां फैलने की भी संभावना बनी हुई है । बरसात के कारण कचरे में भयंकर दुर्गंध पैदा हो रही है

Monday, July 28, 2025

सब्जी विक्रेताओं ने किया नगरपरिषद का घेराव, व्यवसायिक नीलामी से पहले किया जायेगा सब्जी वालो को आवंटन

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बहादुर सिंह सर्किल पेचग्राउंड में वर्षों से सब्जी बेचकर अपने परिवार पाल रहे सब्जी विक्रेताओं को दुकानों के आवंटन की मांग को लेकर सोमवार सैकड़ो सब्जी विक्रेताओं ने बहादुर सिंह सर्किल से नारेबाजी के साथ कुंभा स्टेडियम नगर परिषद तक पार्षद देवराज गोचर के नेतृत्व में जुलूस निकाला और नगर परिषद का घेराव करते हुये जोरदार प्रदर्शन किया।

पुलिस से नोकझोक के बाद सभापति व आयुक्त को बाहर आना पड़ा
प्रदर्शन के दौरान नगर परिषद भवन के मुख्य द्वार के बाहर आंदोलनकारियों व पुलिस के बीच भीतर घुसने को लेकर धक्कामुक्की व तनावपूर्ण स्थिति बन गयी। प्रदर्शनकारियों ने गरीब शब्जी विक्रेताओं को दुकान आवंटन करो, गरीबों का उनका अधिकार दो के जमकर नारे लगाये। और नगर परिषद भवन के बाहर थालियां बजाकर रघुपति राघव राजा राम की रामधुनी के साथ प्रदर्शन किया।कई प्रदर्शनकारी मुख्य द्वार को धकेलने लगे और ऊपर चढ़ने लगे।पुलिस को इन्हें रोकने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। तनावपूर्ण माहौल में नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल व आयुक्त धर्मेंद्र मीणा स्वयं नगर परिषद के मुख्य द्वार पर पहुंचे और उसके बाद द्वार खोल दिया गया और सभी प्रदर्शनकारी नगर परिषद भवन में घुस गये।

 *सभापति कक्षा में पुलिस सुरक्षा में वार्ता* 

 प्रदर्शन के बाद नगर परिषद सभापति कक्षा में पुलिस सुरक्षा में नगर परिषद प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच में वार्ता हुयी। वार्ता में सभापति सरोज अग्रवाल,आयुक्त धर्मेंद्र कुमार मीणा, आंदोलनकारियों की ओर से पार्षद देवराज गोचर,उप सभापति लटूर भाई, राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक चर्मेश शर्मा,पार्षद संदीप देवगन,प्रेमप्रकाश एवरग्रीन, साबिर खान,पार्षद प्रतिनिधि महेश शर्मा झंडु, कन्हैयालाल बैरवा,पूर्व सहवरित पार्षद राजीवलोचन गौतम,भैरूलाल महावर,सतीश तंबोली,युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव जितेंद्र शर्मा,डीसीसी प्रवक्ता प्रेमशंकर बैरवा,शब्जी विक्रेता राजेश सैनी,आकाश कुमावत,राधेश्याम नागर, लालचंद सैनी,देवलाल सैनी,रामलाल सैनी,दिलीप चांदवानी आदि सम्मिलित हुये। जिसमें आंदोलनकारियों की ओर से पार्षद देवराज गोचर ने आगामी 6 जुलाई से पेचग्राउंड व्यवसायिक नीलामी प्रक्रिया से पहले गरीब सब्जी विक्रेताओं को भूमि आवंटित करने की मांग रखी और आमरण अनशन के साथ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक चर्मेश शर्मा ने कहा कि यह सैकड़ो परिवारों की रोजी रोटी का सवाल है।गरीब शब्जी विक्रेताओं को उनका हक मिलना चाहिये। कुछ देर सभापति कक्षा में माहौल गर्मा गया लेकिन बाद में आंदोलनकारियों के मुद्दों पर सहमति बन गयी।

 *आवंटन को लेकर लिखित समझौता* 

 बहादुर सिंह सर्किल पेचग्राउंड में सब्जी विक्रेताओं को दुकान आवंटन को लेकर आंदोलनकारी और नगर परिषद प्रशासन के बीच में लिखित समझौता हुआ। जिसमें तय किया गया कि आगामी 5अगस्त को सब्जी विक्रेताओं को दुकानों का आवंटन कर दिया जायेगा और उसके बाद ही आगे की व्यावसायिक नीलामी प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी।सब्जी मंडी स्थापित करने के लिए आगामी दो दिवस में पेचग्राउंड भूमि पर सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा।आवंटन के साथ सभी शब्जी विक्रेताओं के लिये टीनशेड व थड़े निर्माण की निविदा निकाली जायेगी।सभापति सरोज अग्रवाल ने कहा कि वे स्वयं गरीब शब्जी विक्रेताओं को आंवटन के पक्ष में है।और पूर्व विधायक अशोक डोगरा ने भी शब्जी विक्रेताओं के अधिकारों की रक्षा करने के निर्देश दिये है।

 *नगर परिषद ने गठित की 14 सदस्यीय कमेटी* 

 नगर परिषद प्रशासन और आंदोलनकारी के बीच वार्ता के बाद सिंह बहादुर सिंह सर्किल पेचग्राउंड दुकान आवंटन के लिए नगर परिषद प्रशासन की ओर से 14 सदस्य समिति गठित की गयी है। जिसमें नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल, उपसभापति लटूर भाई, आयुक्त धर्मेंद्र कुमार मीणा, राजस्व अधिकारी, सहायक अभियंता,वरिष्ठ प्रारूपकार, आंदोलनकारियों की ओर से पार्षद देवराज गोचर,संदीप देवगन,प्रेम प्रकाश एवरग्रीन,साबिर खान,सब्जी विक्रेता राजेश सैनी, लालचंद सैनी,आकाश कुमावत, हीरालाल सैनी सम्मिलित है। समिति 5 अगस्त तक बहादुर सिंह सर्किल पेचग्राउंड में सब्जी विक्रेताओं को दुकान आवंटन का कार्य संपादित करेगी और दुकान आवंटन के कार्य के संपादन के बाद ही व्यवसायिक नीलामी प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी।पार्षद देवराज गोचर ने कहा कि नगर परिषद ने अभी हमारी मांगे मान ली है।लेकिन 5 अगस्त आवंटन नहीं हुआ तो आन्दोलन को तैयार है

सयुक्त व्यापार संघ का सांकेतिक बंद रहा सफलव्यापारियों ने स्व अशोक गुप्ता को दी श्रद्धांजलि

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) इंदिरा मार्केट, चौगान गेट पुरानी धानमंडी व्यापार संघ का सांकेतिक बंद सफल व...