ad

Monday, October 12, 2026

खिलाड़ियों ने मैदान पर दिखाया जुनून, हौसले से मिलेगी सफलता : रितेश सनाढ्य70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स छात्रा वर्ग प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

बूंदी, 13 अक्टूबर।राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बूंदी के तत्वावधान में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स छात्रा वर्ग प्रतियोगिता का समापन समारोह मंगलवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बूंदी में धूमधाम से संपन्न हुआ। समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

समापन समारोह में प्रतियोगिता संयोजक एवं राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य रितेश सनाढ्य ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने मैदान पर केवल खेल नहीं, बल्कि अपना जुनून दिखाया है। यही जुनून आपको जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि हार और जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। हारने वाली टीमों को निराश होने के बजाय अपनी कमियों को पहचानकर आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करना चाहिए।

वहीं, प्रधानाचार्य भूपेंद्र शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि मेडल केवल गले में नहीं, बल्कि आपके हौसले में होना चाहिए। आज नहीं तो कल जीत आपकी ही होगी। उन्होंने राज्य स्तर के लिए चयनित होने वाले प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह के दौरान विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को ट्रॉफी, शील्ड, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने पर खिलाड़ियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर बूंदी का नाम रोशन करें खिलाड़ी

कार्यक्रम में प्रबोधक संघ के जिलाध्यक्ष नूतन तिवारी एवं शारीरिक शिक्षक संगठन के महामंत्री हरगोविंद दाभाई ने भी खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बूंदी जिले के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाना चाहिए और देशभर में बूंदी जिले की पहचान बनानी चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक मुजीबुर्रहमान ने किया। इस अवसर पर शाला परिवार की ओर से शकुंतला शर्मा, गरिमा गौतम, ज्योत्सना शर्मा, प्रीति सरोजा, संजू शर्मा, लोकेश वर्मा, तेजमल जैन, श्वेता सिंह, अनुपमा गौतम, गायत्री श्रृंगी, तैयब हुसैन, इमरान खान, बनवारी नामा, नेहा सनाढ्य, ज्योति सिंह, संदीप कुमार एवं जसवीर मीणा सहित अन्य शिक्षकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शारीरिक शिक्षकों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान मनोज आर्य, खालिद शेख, जीतू शर्मा, सुमन कंवर, जाकिर हुसैन, चंदा मेवाड़ा, रमेश चंद्र शर्मा, आशीष शर्मा, आरती मुदगल, अनिल गुर्जर, नीजू निंबार्क, जागृति गुप्ता, सत्यनारायण कुमावत, प्रियंका शर्मा, रितु चौधरी, इश्हाक दुर्रानी, जुगल किशोर एवं राजकुमार शर्मा सहित अनेक शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे। सभी ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाते हुए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

समारोह का समापन खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना और खेल भावना को बनाए रखने के संदेश के साथ हुआ।

Sunday, October 11, 2026

राजेश बने हम्माल मजदूर यूनियन संघ के दूसरी बार अध्यक्ष

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्युज)
 हम्माल मजदूर यूनियन संघ,जिला बूंदी की जिला कार्यकारिणी के चुनाव रामदेव मंदिर , तालाब गांव बूंदी के परिसर में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश प्रतिनिधि ब्रजेशकांत शर्मा, जिलाध्यक्ष विकास दीक्षित, संघटन मंत्री रामदत्त वैष्णव तथा महासंघ, भामस के प्रदेश अध्यक्ष श्री मेघवाहन सिंह जी की देखरेख में संपन्न हुए |
चुनाव प्रभारी लड्डूलाल जी ओर तोलाराम जी द्वारा संयुक्त रूप से बताया गया कि सचिव पद के लिए रामलाल गुर्जर तथा संघटन मंत्री पद के लिए महावीर सैनी निर्विरोध निर्वाचित हुए तथा अध्यक्ष पद के लिए राजेश राठौड़ , नेहुलाल गुर्जर , उपाध्यक्ष पद के लिए राधेश्याम बेरवा, भंवर लाल सैनी ओर कोषाध्यक्ष पद के लिए महावीर नायक और कमलेश मीणा ने नामांकन किया| चुनाव प्रक्रिया दोपहर 11:00 से शाम 6:00 बजे तक चली जिसमें 612 हम्माल मजदूरों द्वारा मतदान किया गया| मतदान मतगणना में राजेश राठौर को 344 मत तथा नेहुलाल गुर्जर को 249 मत प्राप्त हुए, राजेश राठौड़ को अध्यक्ष पद पर 95 मतों से विजय घोषित किया गया उपाध्यक्ष पद पर राधेश्याम बेरवा को 393 मत तथा भंवर लाल सैनी को 196 मत प्राप्त हुए तथा राधेश्याम बेरवा को उपाध्यक्ष पद पर 197 मतों से विजय घोषित किया गया | कोषाध्यक्ष पद पर महावीर नायक को 392 मत प्राप्त हुए तथा कमलेश मीणा को 187 मत प्राप्त हुए महावीर नायक को 204 मतों से विजय घोषित किया गया

चुनाव समिति नरेंद्र सिंह, राजेंद्र जी, किशन गुर्जर ,नरेंद्र नायक और कुंजबिहारी सैनी द्वारा अध्यक्ष राजेश राठौर,सचिव रामपाल गुर्जर, उपाध्यक्ष राधेश्याम सैनी, कोषाध्यक्ष महावीर नायक शर्मा, उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह तथा संघटन मंत्री महावीर सैनी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई| 
निर्वाचित सभी सदस्यों को भारतीय मजदूर संघ,मुनीम संघ तथा हम्माल मजदूर संघ के द्वारा दुपट्टा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया|

Saturday, October 10, 2026

शहर के मुख्य प्रवेश द्वार पर पड़े मृत गोवंश एवं मवेशियों को स्थानांतरित कर हो समुचित साफ सफाई की मांग का जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़) बूंदी-भारतीय युवा संसद बूंदी जिला प्रतिनिधि विश्वंत सिंह नायक ने बूंदी शहर के मुख्य प्रवेश द्वार NH 52 बूंदी टनल के पास पड़े मृत गोवंश एवं उनकी दुर्दशा को लेकर जिला कलक्टर हरफूल यादव को ज्ञापन दिया...विश्वंत सिंह नायक ने बताया की हमारा बूंदी शहर धार्मिक एवं पर्यटक नगरी हैं देश विदेश से पर्यटक यहाँ आते हैं परन्तु बड़े दुर्भाग्य की बात हैं की उनका स्वागत शहर के मुख्य द्वार पर पड़े मृत जो वंश एवं मवेशियों एवं उनकी दुर्गन्ध होता हैं जो भी उनका ही नहीं बल्कि उन जो वंश का भी तिरस्कार हैं जिन हम माँ का दर्जा दिया हैं. बूंदी शहर का मुख्य प्रवेश द्वार ( पुरानी बाईपास चुंगीनाका )NH -52 जो जयपुर से कोटा जाते हुए पड़ता हैं वहां पड़े मृत जानवरो की दुर्दशा एवं उनसे कारण होने वाली बीमारिया , दुर्गन्ध , एवं गन्दगी से शहर में आने वाले देसी विदेशी पर्यटक एवं आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं वर्तमान समय में रामगढ़ अभ्यारण बनने से वहां पड़े मृत जानवरो को खाने के लिए जंगली जानवरो का खतरा भी बढ़ गया हैं जिससे कारण वहा से निकलने वाले यात्रियों एवं जनमानस को दुर्घटना का खतरा बना रहता हैं . मृत जानवरो एवं उनसे होने वाले प्रभावों के कारण बूंदी की स्वच्छता एवं पर्यटन छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। साथ ही, खुले में शव पड़े रहने से स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संबंधी समस्याएं उत्पन्न होने की आशंका रहती है।जिला कलेक्टर ने इस विषय को गंभीर रूप से संज्ञान में लेते हुए जल्द से जल्द समस्या का समाधान एवं साफ सफाई करने एवं गोवंश को स्थानांतरित करने का आश्वाशन दिया..इस दौरान पंकज धागाल, गोलू गाज़ी , अभिन्न सक्सेना , मोहित भाटी , कपिल , आदि मौजूद रहें

बूंदी में 17 अक्टूबर को सजेगा गरबा रास महोत्सव 2026 का रंगारंग मंचमहिला एवं युवा शाखा के संयुक्त तत्वावधान में होगा भव्य आयोजन, नीलिमा शर्मा के नेतृत्व में डांडिया समिति गठित

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़)
बूंदी। अखिल भारतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा, जिला बूंदी की आगामी गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को लेकर गत दिवस गौतम छात्रावास में जिला अध्यक्ष मनीष शर्मा, युवा शाखा जिलाध्यक्ष दीपक पंचोली एवं महिला शाखा जिलाध्यक्ष नीलिमा शर्मा के नेतृत्व में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में समाज के आगामी आयोजनों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला प्रवक्ता किष्किंधा शर्मा ने बताया कि
बैठक में सर्वसम्मति से इस वर्ष भी ‘गरबा रास महोत्सव 2026’ भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। महिला शाखा एवं युवा शाखा के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन 17 अक्टूबर को शाम 6 बजे से गौतम छात्रावास, बूंदी में होगा। कार्यक्रम में समाज की मातृशक्ति, युवाओं एवं समाजबंधुओं की सहभागिता रहेगी।

महिला जिलाध्यक्ष नीलिमा शर्मा के नेतृत्व में डांडिया समिति का गठन किया गया। समिति में निधि गौतम, अनीशा शर्मा, लेखा शर्मा, ममता शर्मा एवं प्रेरणा शर्मा को शामिल किया गया है। समिति आयोजन की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को अंतिम रूप देगी।

बैठक में रेखा जोशी, सीमा गौतम, श्वेता शर्मा, ऋचा नौसालिया, उमा शर्मा, सुनीता बड़ोदिया, पारुल शर्मा, चारू शर्मा, संजना गौतम, वंशिका शर्मा , कोमल जोशी, गायत्री शर्मा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने आयोजन को सफल एवं यादगार बनाने के लिए उत्साह व्यक्त किया।

70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स छात्रा वर्ग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम400 मीटर दौड़ में किस्मत मीणा रही प्रथम, गोला फेंक में खुशबू मीणा ने मारी बाजी

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी। खेल संकुल बूंदी में राजकीय महारानी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बूंदी के तत्वावधान में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स छात्रा वर्ग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में छात्राओं ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया।
प्रतियोगिता के दौरान प्रधानाचार्य एवं संयोजक रितेश सनाढ्य ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल जीतने या हारने का नाम नहीं है, बल्कि यह हमें अनुशासन, टीम भावना और विपरीत परिस्थितियों में डटे रहना सिखाता है। मैदान पर बिताया गया प्रत्येक पल खिलाड़ी के व्यक्तित्व और चरित्र का निर्माण करता है।
इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य भूपेंद्र शर्मा ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने छात्राओं से प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बूंदी जिले का नाम देशभर में रोशन करने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता प्रवक्ता नूतन तिवारी ने बताया कि खेल संकुल मैदान में विभिन्न स्पर्धाओं के रोमांचक मुकाबले हुए, जिनका दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया।
विभिन्न स्पर्धाओं के परिणाम
400 मीटर दौड़: फाइनल मुकाबले में शहीद रघुनाथ उमर विद्यालय की किस्मत मीणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, विजयगढ़ की सीता मीणा द्वितीय स्थान पर रहीं।
गोला फेंक: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बासी की खुशबू मीणा ने प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रुणीजा की प्रियंका कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं।
तस्तरी फेंक: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, विजयगढ़ की खुशबू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि देवनारायण आवासीय विद्यालय, हिंडोली की हसीना ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
शारीरिक शिक्षकों ने निभाई निर्णायक की भूमिका
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शारीरिक शिक्षक मुजीबुर्रहमान, आशीष शर्मा, हरगोविंद दाभाई, आरती मुदगल, अनिल गुर्जर, जाकिर हुसैन, नीजू निंबार्क, जागृति गुप्ता, जीतू शर्मा, सत्यनारायण कुमावत, प्रियंका शर्मा, रितु चौधरी, सुमन कंवर एवं जुगल किशोर सहित अनेक शारीरिक शिक्षकों ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

मदन जी मंदिर की पुण्य स्मृति में हुए विभिन्न आयोजन, गोवंश को खिलाया चारा व संगोष्ठी का हुआ आयोजन

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्युज)
बूंदी । दैनिक 'अंगद' के संस्थापक स्वर्गीय मदन जी मंदिर की पुण्य स्मृति पर शहर में विभिन्न सेवात्मक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर के प्रमुख स्थलों पर गोवंश सेवा और संगोष्ठी का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गोवंश सेवा का विशेष कार्य किया गया। 
 जंगम की बगीची में गोवंशों को हरा चारा डाला गया। कायन हाउस परिसर में भी गोवंशों के लिए चारे की व्यवस्था की गई। बड़ा रामद्वारा गौशाला में गोवंशों को चारा और गुड़ खिलाकर पुण्य लाभ अर्जित किया गया।
बड़ा रामद्वारा गौशाला में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने स्वर्गीय मदन जी मंदिर के जीवन और उनके समाज व पत्रकारिता के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया।
 इस दौरान रामद्वारे के मठाधीश आत्माराम जी महाराज ने अपना प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। उन्होंने गोसेवा को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए स्वर्गीय मदन जी मंदिर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

दोपहर को खोजा गेट रोड स्थित गणपति सेवा आश्रम में निर्धन और असहाय लोगों को भोजन कराया । 

 संगोष्ठी के अंत में एडवोकेट सुदर्शन लड्डा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी संतों, गणमान्य नागरिकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर शहर के कई प्रबुद्धजन और उनके स्नेहीजन उपस्थित रहे, जिन्होंने मदन जी मंदिर के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान सभापति भरत शर्मा उपसभापति संजय भूटानी अर्बन बैंक चेयरमैन सत्येश शर्मा पूर्व पालिका अध्यक्ष भगवान लाडला भाजपा शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रंगी पार्षद टीकम जैन बालकिशन पप्पू सोनी और पार्षद अजय त्यागी प्रवीण मुंद्डा तुषार जांगिड़ बंटी भारद्वाज निरंजन लड्डा जितेंद्र सिंह आमेरा मोहन शर्मा महावीर सैनी मौजूद रहे ।

Tuesday, October 6, 2026

राजनीतिक एवं प्रशासनिक दबाव के बावजूद बूंदी बंद सफलव्यापारियों ने एकजुट होकर जनहित की आवाज को किया बुलंद



राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी। चिकित्सा व्यवस्था में सुधार, आमजन के अधिकारों और चिकित्सा विभाग की कथित लापरवाही के विरुद्ध आयोजित बूंदी बंद को व्यापारियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए सफल बनाया। राजनीतिक एवं अन्य दबावों के बावजूद व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपने-अपने प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से बंद रखकर जनहित के मुद्दे पर एकजुटता दिखाई।
बंद को सफल बनाने के लिए सुबह से ही व्यापारी प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता अलग-अलग टोलियों में बाजारों में घूमे और व्यापारियों से प्रतिष्ठान बंद रखने का आग्रह किया। इसका परिणाम रहा कि शहर के प्रमुख बाजारों में व्यापारियों ने स्वतः अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर आंदोलन को समर्थन दिया।
जनहित के इस आंदोलन में विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ पूर्व विधायक अशोक डोगरा ने भी बाजारों में पहुंचकर व्यापारियों एवं आमजन के बीच रहकर सहयोग किया। इससे आंदोलन को व्यापक सामाजिक समर्थन मिला।
संयुक्त व्यापार महासंघ ने कहा कि यह बंद किसी व्यक्ति, दल या संस्था के विरोध में नहीं, बल्कि बूंदी की चिकित्सा व्यवस्था में आवश्यक सुधार, जवाबदेही और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर किया गया है। व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलना उसका अधिकार है और इस विषय पर आवाज उठाना सामूहिक जिम्मेदारी है।
संयुक्त व्यापार महासंघ ने बूंदी बंद को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी व्यापारियों, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों, पत्रकार बंधुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया और कहा कि सभी के सहयोग से आंदोलन शांतिपूर्ण एवं सफल रहा।
इस दौरान संयुक्त व्यापार महासंघ अध्यक्ष प्रेम प्रकाश एवरग्रीन, कार्यकारी अध्यक्ष पीतांबर शर्मा, सचिव प्रशांत मोदी, सुनील हाड़ौती, मानव सेवा समिति अध्यक्ष राजेश खोईवाल, नरेंद्र पायलट, डेयरी व्यवसायी टीकम जैन, न्यू चूड़ी मार्केट अध्यक्ष रियाज अली, सचिव भंवर सिंह, सदर बाजार एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल नंदवाना, भानु जैन, मधुसूदन गुप्ता, कोटा रोड व्यापार संघ से प्रदीप गलानी, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा , जनरल मर्चेंट एसोसिएशन अध्यक्ष नीरज भार्गव, इंदिरा मार्केट व्यापार संघ अध्यक्ष विजय प्रकाश जैन, अभिभाषक परिषद से धीरज कुमावत, टू व्हीलर से हाफिज भाई, नवीन जैन, रविंद्र सिंह, राकेश जैन, संदीप श्रृंगी, गोल्डी वर्मा, कुलदीप गौतम सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महासंघ ने कहा कि जब तक चिकित्सा व्यवस्था से जुड़े जनहित के मुद्दों पर उचित कार्रवाई एवं न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से निरंतर जारी रखा जाएगा। आगामी आंदोलन की रणनीति भी आवश्यकता के अनुसार तय की जाएगी

भाजपा का प्रदर्शन: पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के खिलाफ कोतवाली थाने में परिवाद दर्ज

राजेश खोईवाल   (राजस्थान टीवी न्यूज़) बूंदी । राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास द्वारा मुख्...