लाखेरी नगर कांग्रेस अध्यक्ष चौथमल पंचोली ने कहा कि राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से केंद्र की मोदी सरकार बौखलाहट में उल्टे सीधे फैसले ले रही है। जिला कांग्रेस महासचिव जगदीश पारेता ने कहा की बीते दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को भाजपा पचा नहीं पा रही और राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराहट में आई केंद्र सरकार दमनकारी नीतियां अपना रही है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष शगुफ्ता पठान, पूर्व प्रधान भगवान नुवाल आदि ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान पार्षद महेश यादव, अफ़सार अब्बासी, चेतन वर्मा, सोहन मीना, मनोनीत पार्षद राजेश राठौर, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष सादाब ख़ान, युवा नेता अनीस पठान , अकरम अब्बास, परवेज पठान, निशू चौहान, शाहरुख पठान, दीपक चंदेल, उदय महावर, बूंदी नगर परिषद पार्षद देवराज गोचर, प्रेम प्रकाश एवरग्रीन, अंकित बुलीवाल, साबिर खान, अर्जुन डाबोडिया, रोहित बैरागी, युवा नेता यासीन कुरेशी, अमन राठोर सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ad
Thursday, April 6, 2023
देश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बढ़ते वर्चस्व से डरी हुई है भाजपा - संजय तंबोली* *राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के खिलाफ लाखेरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस*
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़) कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करने के लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत जिले भर में किए जा रहे प्रदर्शनों की कड़ी में बुधवार देर शाम को लाखेरी कस्बे में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय तंबोली के नेतृत्व में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालकर केंद्र सरकार द्वारा राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करने के फैसले को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए केंद्र सरकार व भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज करवाया। बुधवार देर शाम कांग्रेस कार्यकर्ता लाखेरी बस स्टैंड पर एकत्रित हुए। जहां पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ मशाल जुलूस रवाना हुआ। मशाल जुलूस में आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में मशाल लिए नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद, मोडानी मुर्दाबाद, केंद्र सरकार होश में आओ आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। मशाल जुलूस लाखेरी के मुख्य मार्ग से होता हुआ गांधी चौक पहुंचा। जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ मशाल जुलूस का समापन हुआ। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय तंबोली ने कहा कि जिस प्रकार से केंद्र की मोदी सरकार ने बौखलाहट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करने का निर्णय लिया है। उससे साफ जाहिर होता है कि केंद्र सरकार एवं पूरी की पूरी भारतीय जनता पार्टी देश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बढ़ते वर्चस्व से डर गई है और अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी के देश के लोगों को जागरूक करने के अभियान को रोकने के लिए केंद्र सरकार दमनकारी नीतियां अपना रही है। जिसे कांग्रेस का कार्यकर्ता कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। संजय तंबोली ने कहा कि केंद्र की हठधर्मी सरकार कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अकेला नहीं समझे। देश के 130 करोड़ लोग एवं कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता राहुल गांधी की आवाज को बुलंद करने में अपनी जी जान लगा देगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सत्येश शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करने को असंवैधानिक बताते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
आजाद पार्क में जिला कलक्टर ने किया श्रमदान, दो दिन में पार्क की लाइटें दुरुस्त करने के दिए निर्देश
राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी, 27 अप्रेल। जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने सोमवार को आजाद पार्क में नगर परिषद द्वारा चल...
-
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) कारागार रेंज जयपुर-भरतपुर के उप महानिरीक्षक सुमन मालीवाल द्वारा वार्षिक जेल निरीक्षण ...
-
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बून्दी।कोटा रेंज आईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल के निर्देशानुसार एंव एसपी बून्दी राजेन्द्...
-
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी, हिंदू जागरण मंच एवं सर्व हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा बूंदी शहर, जिसे छोटी...
No comments:
Post a Comment