ad
Thursday, August 24, 2023
बूंदी विधायक अशोक डोगरा और केपाटन विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात कर बूंदी जिले के 63 गांवो को केडीए में शामिल करने पर पुरजोर विरोध किया और और परित बिल को वापस लेने का ज्ञापन दिया
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़) विधायक अशोक डोगरा और केपाटन विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने आज राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात कर बूंदी जिले के 63 गांवो को केडीए में शामिल करने पर पुरजोर विरोध किया और और परित बिल को वापस लेने का ज्ञापन दिया । विधायक डोगरा और मेघवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि राज्य सरकार द्वारा कोटा में कोटा विकास प्राधिकरण की स्थापना को लेकर सदन में बिल पारित कराया गया है । इसमें बूंदी जिले के 63 गांवो को केडीए में शामिल किया गया है । इस बिल के विरोध में जिले के सभी जनप्रतिनिधि वह आमजन आक्रोशित है तथा 63 गांवो को किसी भी हाल में केडीए में शामिल नहीं करने देने के लिए किसी भी तरह के आंदोलन के लिए तैयार है । दोनों विधायकों ने राज्यपाल को बताया कि बूंदी जिले के आमजन , किसान , जनप्रतिनिधियों जिसमें भाजपा कांग्रेस व अन्य दल शामिल है । सभी जिले के 63 गांवी को बूंदी जिले में यथावत रखने व केडीए में शामिल नहीं करने की मांग कर रहे हैं । दोनों विधायक को ने राज्यपाल से कहा कि केडीए बनाने के बिल को अस्वीकार कर राज्य सरकार को वापस लौटने को कहा है ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
कुंवारती मंडी में मुनीमों के साथ लूटपाट की घटनाओं से दहशत, सुरक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर जिला कलेक्टर एवं एसपी को सौंपा ज्ञापन अज्ञात बदमाशों ने मुनीम से छीने 20 हजार रुपये और पर्स, विरोध करने पर की मारपीट; मुनीम संघ ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उठाई मांग
राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज) *बूंदी।** कुंवारती कृषि उपज मंडी में कार्यरत मुनीमों के साथ लगातार हो रही लूटपाट एवं छीना-झपट...
-
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) कारागार रेंज जयपुर-भरतपुर के उप महानिरीक्षक सुमन मालीवाल द्वारा वार्षिक जेल निरीक्षण ...
-
राजस्थान टीवी न्यूज़ बूंदी। शहर में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई शुरू की। बहादुर सिंह सर्किल से नै...
-
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्युज) बूंदी 25 अक्टूबर को पुरानी धानमंडी में 53 गौत्र जमात लोहारान काठेड़ा एवं बूंदी लोहारान...
No comments:
Post a Comment