ad

Saturday, September 30, 2023

स्पीकर बिरला के प्रयासों से क्षेत्र में हो रहा चहुंमुखी विकास ,राजेश रायपुरिया25 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकसभा अध्यक्ष ने किया वर्चुअली लोकार्पण एवं शिलान्यास,,समारोह में शामिल होने पहुंचे रेड क्रॉस सोसाइटी प्रदेश अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला, विधायक डोगरा ने की अध्यक्षता,

राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़) तालेड़ा व बूंदी पंचायत समिति में केंद्रीय सड़क निधि, सांसद निधि, सीएसआर मद, माडा योजना तथा पंचायत समिति की ओर से करवाए गए 25 करोड से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह शनिवार दोपहर बाद के पतन चौराहा स्थित एक निजी रिसोर्ट में विधिवत रूप से संपन्न हुआ। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़ते हुए विभिन्न विकास कार्यों को आमजन को समर्पित करने के साथ ही कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को कार्यक्रम में शामिल होना था परंतु आवश्यक कार्य आ जाने के कारण लोकसभा अध्यक्ष बूंदी से सीधे दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए। समारोह में रेड क्रॉस सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता बूंदी विधायक अशोक डोगरा ने की। प्रधान राजेश रायपुरिया ने स्वागत भाषण के दौरान सभी अतिथियों एवं आगंतुक महानुभावों का आभार प्रकट किया वहीं उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के प्रयासों से तालेड़ा पंचायत समिति के सभी क्षेत्रों में लगातार चहूंमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। प्रधान रायपुरिया ने लोकसभा अध्यक्ष के प्रयासों से शंभू पुरिया में बन रहे ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट को तालेड़ा क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात बताते हुए कहा कि एयरपोर्ट बनने के पश्चात तालेड़ा क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजेश कृष्ण बिरला ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भले ही देश की सबसे बड़ी पंचायत के अध्यक्ष बन गए हो लेकिन फिर भी उनका मन क्षेत्र के लोगों के बीच ही रचा बसा रहता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के आमजन के दुख तकलीफ को दूर करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जो योजनाएं चलाई है वह पूरे देश के लिए अनुकरणीय है। अध्यक्षता कर रहे बूंदी विधायक अशोक डोगरा ने भी लोकसभा अध्यक्ष द्वारा बूंदी विधानसभा क्षेत्र को दी गई विभिन्न विकास कार्यों की सौगातो पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का धन्यवाद व्यापित करते हुए कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के प्रयासों से बूंदी विधानसभा क्षेत्र में वर्षों से अटके विभिन्न विकास कार्य गति पकड़ पाए हैं। उप प्रधान राधेश्याम गुर्जर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामबाबू शर्मा, राधेश्याम बैरागी, पुरुषोत्तम शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष भंवर लाल शर्मा, तालेड़ा मंडल अध्यक्ष दुर्गा शंकर चौधरी, डाबी मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण सोलंकी, खटकड़ मंडल अध्यक्ष महेंद्र डोई, सुवासा मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप नारेडा, नमाना मंडल अध्यक्ष शिवराज पूनिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नूपुर मालव, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगवान लाडला, माैजी नुवाल आदि मंचासीन रहे। इससे पूर्व यहां तालेड़ा पहुंचने पर मुख्य बाजार में जगह-जगह लोगों द्वारा राजेश कृष्ण बिरला व अशोक डोगरा का माल्यार्पण व साफे बंधवाते हुए स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता शंभू सिंह सोलंकी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवलाल फागणा, सींता सरपंच ओम प्रकाश मीणा, धनेश्वर सरपंच सत्तू खटीक, राजपुरा सरपंच अंबालाल बैसला, केथूदा सरपंच पप्पू खटाना, लांबाखोह सरपंच विक्रम सिंह हाडा, किसान मोर्चा संयोजक भरत पुनिया, महामंत्री राजेंद्र चौधरी, जसवीर सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री मोहन मेघवंशी, मोहित बिरला, मनोज सुमन, पवन धाकड़, नंद बिहारी चौधरी, नवीन चौधरी, महावीर ऐरवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment

साइबर क्राइम एक्सपर्ट प्रताप ने अनजान बहन के लिए डोनेट की एसडीपी टीम जीवनदाता के प्रयास से ग्रामीण क्षेत्र में मरीजों को मिल रही एसडीपी

राजेश खोईवाल कोटा (राजस्थान टीवी न्यूज़) कोटा.टीम जीवन दाता द्वारा त्यौहार के सीजन में भी लोगों की निरंतर मदद की जा रही है, ऐसे ...