राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) डूंगरपुर ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर डूंगरपुर इकाई द्वारा कार्यवाही करते हुये दिनेश पंचाल, हाल भू-अभिलेख निरीक्षक बिलडी तहसील व जिला डूंगरपुर को परिवादी से 25 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. की डूंगरपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि हमारी सामलाती भूमि का नामान्तरण खोलने की एवज में दिनेश पंचाल भू-अभिलेख निरीक्षक बिलडी द्वारा 50 हजार रूपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस रणधीर सिंह के सुपरवीजन में एसीबी की डूंगरपुर इकाई के उप अधीक्षक पुलिस रतनसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाने पर आरोपी परिवादी से 25 हजार रूपये लेने पर सहमत हुआ जिस पर मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी दिनेश पंचाल, हाल भू-अभिलेख निरीक्षक बिलडी तहसील व जिला डूंगरपुर को परिवादी से 25 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस रणधीर सिंह के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी
ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मेघवाल छात्र परिषद की जिला कार्यकारिणी की घोषणा
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी। मेघवाल छात्र परिषद की बैठक रविवार को गणेश बाग देवपुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर प...
-
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बून्दी।कोटा रेंज आईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल के निर्देशानुसार एंव एसपी बून्दी राजेन्द्...
-
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी, हिंदू जागरण मंच एवं सर्व हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा बूंदी शहर, जिसे छोटी...
-
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ जिला बूंदी के तत्वाधान में, जिला अध्यक्ष नूतन तिवारी की अगुवा...
No comments:
Post a Comment