ad
Thursday, May 16, 2024
, शादी समारोह में गए मां-बाप, 3 साल की बच्ची को कार में लॉक कर भूले,
राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज)कोटा: हे भगवन ये कैसी लापरवाही हैं. ऐसी लापरवाही आप बिलकुल न करें। शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला एक कपल ने भूलवश अपनी तीन साल की बच्ची को कार में छोड़ दिया। जाते-जाते कॉर को लॉक भी कर दिया। 2 घंटे के बाद जब उन्हें होश आया तो काफी देर हो चुकी थी। मां-बाप जब कार तक पहुंचे तो मासूम बच्ची बेसुध पड़ी थी। अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है। उन्हें अपनी भूल पर पछतावा हो रहा है।: यह पूरा मामला कोटा जिले के खातौली थाना क्षेत्र के जोरावरपुरा गांव है। इंद्रा कॉलोनी में रहने वाले प्रदीप नागर अपनी पत्नी ज्योति और दो बेटियों गौरी (7 साल) और गर्वी (3 साल) के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार शाम जोरावरपुरा गांव गए थे। कार से ज्योति अपनी दो बेटियों को लेकर उतरी। लेकिन गर्वी खेलते खेलते दोबारा कार में बैठ गई। यह न तो ज्योति देख पाई और न ही यह बात पति देख पाया : खतोली पुलिस स्टेशन के SHO बन्ना लाल ने कहा कि प्रदीप नागर अपनी कार पार्क करने चले गए। यह मानकर कि दोनों बेटियां अपनी मां के साथ कार्यक्रम स्थल के अंदर गई हैं। पिता ने कार को लॉक किया और समारोह में शामिल होने के लिए चले गए। लगभग दो घंटे तक प्रदीप और ज्योति अलग अलग लोगों से मिलने में मशगूल रहे। आखिरकार जब वे एक-दूसरे से मिले तो उन्होंने एक-दूसरे से अपनी छोटी बेटी गर्वी के बारे में पूछा। पुलिस ने कहा, जब उन्हें पता चला कि वह उनमें से किसी के साथ नहीं है, तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। प्रदीप बेटी को खोजते खोजते अपनी कार के पास पहुंचे। उन्होंने उसे कार की पिछली सीट पर बेहोश पाया और उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि माता-पिता ने शव परीक्षण कराने से इनकार कर दिया है और पुलिस मामला दर्ज नहीं कराने का भी फैसला किया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
महर्षि गुरु वशिष्ठ जयंती महोत्सव पर कल निकलेगी भव्य शोभायात्रागुरु वशिष्ठ पूजन, भामाशाह सम्मान, पारितोषिक वितरण, महाआरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित
राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़) बूंदी, 14 सितंबर। राजस्थान सनाढ्य आदिगौड़ ब्राह्मण महासभा जिला बूंदी के तत्वावधान में महर्...
-
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) कारागार रेंज जयपुर-भरतपुर के उप महानिरीक्षक सुमन मालीवाल द्वारा वार्षिक जेल निरीक्षण ...
-
राजस्थान टीवी न्यूज़ बूंदी। शहर में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई शुरू की। बहादुर सिंह सर्किल से नै...
-
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बून्दी।कोटा रेंज आईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल के निर्देशानुसार एंव एसपी बून्दी राजेन्द्...
No comments:
Post a Comment