ad

Sunday, July 13, 2025

समाज सेवी सागर सैनी के जन्मदिन पर 213 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्युज)
समाज सेवी रक्तवीर राजेश खोईवाल ने बताया कि केशवराव पाटन समाजिक कार्यकर्ता सागर सैनी के जन्मदिन पर मित्रगण ओर सामाजिक संगठनों के सहयोग से प्रति वर्ष लगने वाले रक्तदान शिविर में 213 यूनिट रक्त दान हुआ रक्तदान शिविर का शुभारंभ द्विप प्रज्वलन से हुआ। आरएसएस के प्रान्त ग्राम विकास सह प्रमुख महेंद्र कुमार शर्मा ने सरस्वती माता और स्वामीविवेकानंद के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। जिसके बाद युवाओं, मातृशक्ति आदि ने रक्तदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सैनी ने इस अवसर पर कहा कि लगातार चार वर्ष से जन्मदिन के अवसर रक्तदान शिविर करने का प्रयास सभी के मार्गदर्शन से कर रहे है ताकि जरूरतमन्द को समय पर रक्त मिल सके। रक्तदान एक जीवन दान है जो किसी की सांसों की महत्वपूर्ण पहचान है जीवन अमूल्य है। इसलिए हमारा प्रयास प्रति वर्ष अधिक से अधिक रक्तदान की प्रेरणा को लेकर है क्योंकि जब तक शरीर मे है जान करते रहे रक्तदान।
शिविर में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष छितर लाल राणा, पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल, जिला महामंत्री योगेन्द्र श्रृंगी,
तालेड़ा प्रधान राजेश रायपुरिया, भाजपा के बाबूसिंह जादौन, पूर्व मण्डल अध्यक्ष गोरव मलिक, मण्डल अध्यक्ष विनोद नामा, अधिवक्ता परिषद प्रान्त मंत्री तृप्ति गोरव बाहेती महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ईशा भारद्वाज, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र मीणा बतौर अतिथि पहुँचे वही पार्षद राम सिंह गुर्जर, शुभम शर्मा, उमेश मीणा, भानु नामा, तुषार शर्मा, आशीष बिरला सहित बीजेपी, युवामोर्चा, एबीवीपी, बजरंग दल, युवा शक्ति संगठन, भारत विकास परिषद, अधिवक्ता परिषद सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगो ने भाग लिया रक्त संग्रह के लिए एमबीबीएस की कोटा ब्लड बैंक और अग्रवाल ब्लड बैंक की टीम ने सेवाए दी।

No comments:

Post a Comment

मेघवाल छात्र परिषद की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी। मेघवाल छात्र परिषद की बैठक रविवार को गणेश बाग देवपुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर प...