ad

Tuesday, April 4, 2023

पूर्व वित्त राज्य मंत्री हरिमोहन शर्मा ने मोती नगर में सीसी सड़क का किया उद्घाटन

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
 मोती नगर  बूंदी में नवनिर्मित सीसी सड़क का उद्घाटन कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर पूर्व वित्त राज्य मंत्री हरिमोहन शर्मा रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता सभापति बूंदी श्रीमती मधु  नुवाल ने की कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि बतौर अर्बन बैंक बूंदी के चेयरमैन सत्येश शर्मा भगवान नुवाल  पार्षद देवराज गोचर पार्षद नवीन सिंह एडवोकेट संजय शर्मा मंचासीन रहे मंचासीन रहे अतिथियों का मोहल्ले वासियों द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व वित्त राज्य मंत्री हरिमोहन शर्मा ने बताया कि बूंदी के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जावेगी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति मधु  नुवाल द्वारा बूंदी शहर के विकास कार्यो को लेकर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया सभी अतिथियों ने बारी-बारी से संबोधित किया कार्यक्रम से पहलेपूर्व वित्त राज्य मंत्री हरिमोहन शर्मा द्वारा फीता काटकर मुख्यमंत्री कोष से नवनिर्मित  सीसी सड़क का उद्घाटन किया गया सड़क पाकर मोहल्ले वासियों के चेहरे खिल उठे कार्यक्रम का संचालन अशोक उपाध्याय ने किया इस दौरान धनंजय शर्मा एडवोकेट राकेश ठाकुर लक्ष्मण सिंह हाड़ा रितेश सनाढ्य  गिरधर करवा देशबंधु  दाधीच  सुनील शर्मा आशुतोष बिरला बालकृष्ण भट्ट गोपाल दाधीच महावीर सोनी ओम प्रकाश  खुमान सिंह कैलाशसोनी गोकुल सोनी   नूतन तिवारी आदि मौजूद रहे

Monday, April 3, 2023

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का हिंडोली में ओम धगाल के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत सैकड़ों वाहनों के साथ एकत्रित हुए कार्यकर्ता सीपी जोशी को विशाल वाहन रैली के साथ टोल प्लाजा से लेकर पहुंचे हिंडोली

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़) बूंदी। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का हिंडोली आगमन पर भाजपा नेता ओम धगाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। ओम धगाल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पेच की बावड़ी टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए जहां से 200 से अधिक चौपहिया वाहनों के साथ नारेबाजी करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को हिंडोली लाया गया। हिंडोली तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सीपी जोशी का स्वागत किया गया। इह दौरान पूरे मार्ग में सीपी जोशी जिंदाबाद की गूंज सुनाई देती रही। भाजपा नेता ओम धगाल ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह नजर आया। उन्होंने कहा कि सीपी जोशी की नियुक्ति के पश्चात क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है और निश्चित तौर पर कार्यकर्ताओं में यह जोश प्रदेश की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगा। कार्यक्रम के दोहरान ज़िलाअध्यक्ष छितर जी राणा सत्यप्रकाश जी शर्मा महेश जांगिड़ नीमलाल जी खेमराज जी परदीप जैन सीपी गुंजल भगवान गुर्जर घसीलाल गुर्जर अंकुर धागाल लोकेश गुर्जर लोकेश शर्मा पापू गुर्जर खेमराज जी सोजी सरपंच मनोज चौधरी आकाश शर्मा पुलकित गोतम नरेश भड़ाना लोकेश चावड़ी अविषेक लटता आकाश नायक मोहित गुर्जर दिवेश नायक पूर्व सरपंच रामलाल जी गुर्जर सोजी सरपंचदौरान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

नगर परिषद द्वारा कुंभा स्टेडियम से गवर्नमेंट कॉलेज बूंदी तक महत्वपूर्ण सड़क 74 लाख रुपए से निर्मित सड़क का किया लोकार्पण।

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़) बून्दी 2 अप्रेल मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत कुम्भा स्टेडियम से राजकीय महाविद्यालय तक नवनिर्मित सीसी सड़क लोकार्पण कार्यक्रम में सभापति मधु नुवाल ने कहा कि इस क्षेत्र की जनता काफी वर्षो से टूटी फूटी सड़क एवं धूल मिट्टी से परेशान थे इसीलिए नगर परिषद के सहयोग से सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2022 के तहत करीबन 74 लाख रुपए की राशि स्वीकृत कर इस सड़क का निर्माण करवाया गया है। इस सड़क के निर्माण से कुम्भा स्टेडियम, पूजा विहार, गोकुलधाम, न्यू कॉलोनी के बासिंदो को राहत मिलेगी और शहर की आमजनता जो यहां पर स्थित हॉस्पिटल, होटल आदि मे आती थीं उनको भी काफी सुविधा मिलेगी। सभापति ने कहा कि बूंदी में 2 वर्ष पहले कांग्रेस का बोर्ड बना है जिसमे से करीबन आधा समय तो प्राकृतिक आपदा में ही समाप्त हो गया फिर भी पूर्व मंत्री हरीमोहन शर्मा के सहयोग से शहर की बहुत सारी समस्याओं से निजात मिलने जा रहा है, बहुत सारी सड़के बन चुकी है, बहुत के काम चल रहे है तथा शेष रही सड़के शीघ्र बनने वाली हैं। शहर के सौंदर्यकरण के लिए अच्छी अच्छी योजनाएं चल रही है जिनका कुछ ही समय में जनता को लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा ने कहा कि राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत साहब की सोच व माननीय स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल जी के विशेष स्नेह तथा पूर्व मंत्री हरिमोहन जी शर्मा के प्रयासों से बूंदी शहर में करीबन 200 करोड़ रुपए के विकास कार्य प्रगति पर है जैतसागर नाला जो करीबन 57 करोड का बनने वाला है उसका कार्य कुछ ही दिनों में शुरू हो जाएगा जिससे शहर को बाढ़ की स्थिति से निजात मिलेगा। शर्मा ने कहा कि नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बने महज 2 वर्ष का समय हुआ है जिसमें से करीब 1 वर्ष तो कोरोना महामारी में ही समाप्त हो गया था फिर भी नगर परिषद द्वारा जो कार्य करवाए जा रहे हैं वह काबिले तारीफ है, आने वाले 3 सालों में इस शहर का नक्शा बदल जाएगा उसके लिए आप लोगों से भी मैं आग्रह करता हूं की आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस के हाथों को मजबूत करें ताकि गहलोत साहब के हाथ मजबूत हो सके धारीवाल साहब के हाथ मजबूत हो सके और इस राजस्थान को विकास की नई गति मिल सकें।

पूर्व प्रधान भगवान वालों ने कहा कि जब नगर परिषद का बोर्ड बना था तो करोड़ों रुपए की देनदारी बकाया थी। इसलिए बोर्ड ने नगर परिषद को और इस शहर को गड्ढे में डाल रखा था जिसको धीरे-धीरे बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता पुरुषोत्तम पारीक, भारतीय जनता पार्टी के नेता सुरेंद्र भंडारी, पार्षद इरफान, समीर, संध्या रावल, शंकर लाल बैरवा, ओमप्रकाश, नंदकिशोर रावल,कांग्रेस नेता मुकेश दाधीच,आदित्य भंडारी,चंदन बाहेती, कोशल शर्मा,भगवान लखोटिया, निलेश सहित कई वार्ड वासी मौजूद रहे।

सर्व ब्राह्मण महिला मंडल बूंदी शाखा की परशुराम जयंती के सप्त दिवसीय कार्यक्रमों के बारे में चर्चा करने हेतु बैठक हुई आयोजित

राजेश खोईवाल बुंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़) सर्व ब्राह्मण महिला मंडल बूंदी शाखा की परशुराम जयंती के सप्त दिवसीय कार्यक्रमों के बारे में चर्चा करने हेतु पंडित मोतीलाल सुखवाल विद्यालय में बैठक का आयोजन किया ।बैठक में मंडल की बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रमों की श्रंखला में दिनांक 16 अप्रैल को ब्राह्मण महिलाओं की खेलकूद प्रतियोगिता एवं दिनांक 21 अप्रैल साय 6:00 बजे से परशुराम वाटिका में सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल नृत्य (8 से 18 वर्ष के बालक /बालिका) और (19 वर्ष से अधिक आयु की बालिका एवं महिलाएं), युगल नृत्य एवं सामूहिक नृत्य( कम से कम 4 सदस्य ) आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा ।प्रतियोगिता में विशेष स्थान प्राप्त करने पर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा ।प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी अपना नाम सांस्कृतिक प्रभारी अरुणा चतुर्वेदी को मोबाइल नं 9413087842 पर ,कीर्ति सुखवाल को 82333 96303पर एवम सुनयना दाधीच को 95717 27910मोबाइल नंबर पर रजिस्टर्ड करवा सकते हैं। अध्यक्ष किरण शर्मा ने समाज की महिलाओं पुरुषों को सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने का अनुरोध किया। बैठक में किरण शर्मा ,प्रेमलता दाधीच, अरुणा चतुर्वेदी, कीर्ति सुखवाल, अनीता शर्मा, कुसुम शर्मा , अनुपमा तिवारी,इंदु शर्मा ,संध्या शर्मा, मीनाक्षी दाधीच , सुनयना दाधीच कुसुम सनाढ्य,अंजना शर्मा, नम्रता व्यास,कमलेश दाधीच,आशा शर्मा, विमला शर्मा आदि महिलाएं उपस्थित रही। यह जानकारीप्रवक्ता नूतन तिवारी ने दी

खटीक समाज हाड़ौती संभाग की बैठक आयोजित हुई जिस में 30 अप्रैल को युवक युवती परिचय सम्मेलन छकरवा ने छात्रावास भूमि पूजन करने का लिया निर्णय

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़): खटीक समाज हाड़ौती संभाग की संबंधी बैठक संपन्न हुई
आज दिनांक 2 अप्रैल 2023 को संत परमानंद भारतीय खटीक समाज छात्रावास मे संभागीय अध्यक्ष रघुनंदन जी भलवारा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 9 अप्रेल 2023 को कार्यकारिणी की घोषणा व 30 अप्रेल 2023 को विशाल युवती परिचय सम्मेलन व बालिका छात्रावास निर्माण के लिए नीव पूजन का कार्यक्रम किया जाएगा बैठक मैं उपस्थित वर्तमान पार्षद दिनेश खटीक ने अपने सुझाव रखे और बताया कि आने वाले समय में संगठन को गांव गांव ढाणी ढाणी पर मजबूत करने के लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ता बनाए जाएं संस्थापक अध्यक्ष रामवतार बागड़ी ने बालिका शिक्षा पर जोर देने की बात कही 
पूर्व अध्यक्ष निरंजन मन्दावत पूर्व अध्य्क्ष दिनेश सांमरिया पत्रकार ओमप्रकाश बागड़ी पूर्व पार्षद कृष्ण मुरारी सांमरिया गिर्राज पडीरवाल दीपक खिंची एम एल बेहवाल पुरुषोत्तम खींची हुकम चंद परिहार सत्यनारायण कराड राजेंद्र चेतीवाल विष्णु मंडावत सत्यनारायण चंदेल हरिओम पडीरवाल बसंत कुमार पडीरवाल आदि समाज बन्दुओ ने अपने विचार रखे 
युवा विकास समिति के संभागीय अध्य्क्ष भुपेन्द्र सामरिया ने बताया
[4/2, 8:32 PM] Bhupendra Samariya: खटीक समाज हाड़ौती संभाग की संबंधी बैठक संपन्न हुई
                 प्रेस विज्ञप्ति
आज दिनांक 2 अप्रैल 2023 को संत परमानंद भारतीय खटीक समाज छात्रावास मे संभागीय अध्यक्ष रघुनंदन जी भलवारा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 9 अप्रेल 2023 को कार्यकारिणी की घोषणा व 30 अप्रेल 2023 को विशाल युवक युवती परिचय सम्मेलन व बालिका छात्रावास निर्माण के लिए नीव पूजन का कार्यक्रम किया जाएगा बैठक मैं उपस्थित वर्तमान पार्षद दिनेश खटीक ने अपने सुझाव रखे और बताया कि आने वाले समय में संगठन को गांव गांव ढाणी ढाणी पर मजबूत करने के लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ता बनाए जाएं संस्थापक अध्यक्ष रामवतार बागड़ी ने बालिका शिक्षा पर जोर देने की बात कही 
पूर्व अध्यक्ष निरंजन मन्दावत पूर्व अध्य्क्ष दिनेश सांमरिया पत्रकार ओमप्रकाश बागड़ी पूर्व पार्षद कृष्ण मुरारी सांमरिया गिर्राज पडीरवाल दीपक खिंची एम एल बेहवाल पुरुषोत्तम खींची हुकम चंद परिहार सत्यनारायण कराड राजेंद्र चेतीवाल विष्णु मंडावत सत्यनारायण चंदेल हरिओम पडीरवाल बसंत कुमार पडीरवाल आदि समाज बन्दुओ ने अपने विचार रखे 
युवा विकास समिति के संभागीय अध्य्क्ष भुपेन्द्र सामरिया ने बताया

सयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत का ऐतिहासिक अधिवेशन हुआ संपन्नअधिवेशन में मुख्य मांग संविधान निविदा मानदेय प्लेसमेंट ठेका कर्मचारियों को नियमित करें सरकारखेमराज कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करे सरकार

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़ बुंदी) संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत का संभागीय अधिवेशन हुआ आयोजित हुआ संगठन के प्रवक्ता अमित गौतम ने बताया कि अधिवेशन के आरंभ में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष विजय द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया उसके बाद संगठन के महामंत्री अरुण शर्मा द्वारा संगठन कार्यकलापों एवं कार्यों का लेखा-जोखा सभी के समक्ष रखा गया जिसमें संविदा निविदा मानदेय नियमित कर्मचारी के लिए संगठन के द्वारा सरकार के समक्ष धरना प्रदर्शन के माध्यम से ज्ञापन के माध्यम से समस्याओं से अवगत करवाया गया और समाधान की मांग की जिसमें समस्त घटक संगठनों की मांगे प्रमुखता से रखी गई जिस पर बहुत सी मांगों पर सरकार के द्वारा अधिकारियों के द्वारा समाधान किया गया जिला अध्यक्ष अनीस अहमद ने समस्त अतिथियों के समक्ष और अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत पिछले कई वर्षों से कर्मचारियों जिनमें समस्त संविदा निविदा मानदेय प्लेसमेंट ठेका और नियमित कर्मचारियों की मांगों को लेकर सड़क से लेकर विधानसभा तक संघर्ष में अग्रणी रहा है और इसी विश्वास के साथ कर्मचारियों का सहयोग महासंघ एकीकृत पर बना हुआ है
 इस अधिवेशन के माध्यम से कर्मचारी महासंघ एकीकृत के संभाग संयोजक एवं जिला अध्यक्ष अनीस अहमद ने कहा कि सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कर्मचारी कल्याण की कुछ मांगे दी थी उनको पूरा किया जाए जिनमें संविदा निविदा मानदेय कर्मचारियों को नियमित करने की मांग ,सम्मानजनक मानदेय देने ,समान काम समान वेतन देने ,संविदा सेवा नियम 2022 के तहत समस्त संविदा निविदा मानदेय कर्मचारियों को शामिल करते हुए नियमित किया जाए नियमित कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करने और 2004 के पश्चात नियुक्त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन लागू की गई उसके लिए धन्यवाद परंतु वेतन विसंगति सातवें वेतन आयोग की दूर की जाए खेमराज कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए राजस्थान के समस्त कार्मिकों को चिकित्सा मुहैया कराने हेतु आरजीएचएस की घोषणा करना प्लेसमेंट कोर्मिको के लिए ठेका प्रथा पूर्णत बंद करने, शिक्षा विभाग में कार्यरत तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानांतरण करने ,सूचना प्रौद्योगिकी संचार विभाग में कार्यरत सूचना सहायक में सहायक प्रोग्रामर पदों की वेतन विसंगति दूर करने, जिनमें सभी संगठन पीएचइडी ,राजस्थान नर्सेज ,राजस्थान विद्यार्थी मित्र ,पंचायत सहायक / विद्यालय सहायक संघ, मदरसा शिक्षा सहयोगी संघ, राजस्थान कंप्यूटर शिक्षक संघ, राजस्थान लेबोरेटरी टेक्नीशियन, राजस्थान आशा सहयोगिनी ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,राजस्थान शिक्षक संघ ,कांग्रेश समग्र शिक्षक संघ ,शिक्षक संघ राधाकृष्णन ,एनएमएचपी प्रकोष्ठ, सी एच ओ संघ, संविदा निविदा कर्मचारी संघ , संविदा एवं निविदा लैब टेक्नीशियन संघ एकीकृत , प्रबोधक संघ ,अस्थाई कर्मचारी संघ शिक्षा विभाग एएनएम एवं एलएचवी संघ, प्रेरक संघ, प्रबोधक संघ , वन मित्र संघ , जेल प्रहरी संघ आदि की मांगों को पूरा किया जाए सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में इन कर्मचारियों को नियमित करने में समस्या समाधान का आश्वासन दिया था अतिथियों में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष विजय, मदरसा बोर्ड के चेयरमैन एमडी चोबदार , अध्यक्षता पूर्व वितमंत्री एवं पीसीसी उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा, ने कहा कि सरकार में पुरानी पेंशन चालू करके कर्मचारियों के हित में जो फैसला लिया वह ऐतिहासिक फैसला है और अगर कर्मचारियों का सहयोग रहा तो निश्चित रूप से जो मांगे इस सरकार से रह गई है उनको भी पूरा करवाया जाएगा बस आवश्यकता है कि कर्मचारी भी सरकार का सहयोग पूर्ण निष्ठा से देते रहे मुख्य अतिथि एम डी चोबदार रहे सत्येश शर्मा अर्बन कॉपरेटिव बैंक चेयरमैन, चरमेश शर्मा भरत शर्मा ने भी संबोधित किया पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत ,दिव्यांग प्रकोष्ठ के संयोजक भगवान सिंह , सचिव पीसीसी ,महासंघ एकीकृत के प्रदेश प्रवक्ता अवधेश पारिक डॉ लक्ष्मण गुर्जर, डॉ.वीएन माहेश्वरी ,शकील नवाज साहब राजस्थान प्रभारी अल्पसंख्यक कांग्रेस, रियाज फारुकी सदस्य राजस्थान हज कमेटी सदस्य ,इकरामुद्दीन बबलू जिला अध्यक्ष राजस्थान वक्फ बोर्ड ,ने भी कर्मचारियों को अधिवेशन में संबोधित किया डॉक्टर महेश जोशी कैबिनेट मंत्री एवं अर्चना शर्मा अध्यक्ष समाज कल्याण बोर्ड राज्यमंत्री ने दूरभाष से संबोधित किया एवं पत्र का संदेश पढ़कर सुनाया
इस दौरान पीएचईडी संघ जिलाध्यक्ष दुर्गेश चंदोलिया, नर्सेज एसोसिएशन की नगीना सोनी , संरक्षक नर्सिंग एसोसिएशन अवधेश शर्मा, ममता अजमेरा ,विद्यालय सहायक संघ के मनोज खटीक, मदरसा शिक्षक संघ के संजय खान , लैब टेक्नीशियन संघ के मुस्तकीम बहरीन, कृषक मित्र संघ के रामलाल गुर्जर ,कंप्यूटर शिक्षक संघ के हंसराज चौधरी, शिक्षक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद कमाल , कायस्थ महासभा के अरुण सक्सेना , आशा सहयोगिनी संघ की रेखा पाराशर, प्रबोधक संघ के जिलाध्यक्ष नूतन तिवारी ,शिक्षक संघ राधाकृष्णन के संजीव भारद्वाज, अस्थाई कर्मचारी संघ शिक्षा विभाग के राकेश शर्मा प्रेरक संघ के तेजराज सिंह हाड़ा ,लैब सहायक संघ के चंदन शर्मा , एजाजुद्दीन अंसारी, सीएचओ संघ के देवराज गुर्जर ,संविदा एवं निविदा लेब टेक्नीशियन संघ के अमित गौतम कर्मचारी महासंघ एकीकृत के तहसील अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष की अंकित दाधीच, सहित सैकड़ों कर्मचारी महिला पुरुष उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन डॉ रेनू श्रीवास्तव ने किया अधिवेशन के दौरान सभी संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का विधायक डोगरा ने 51 किलो का हार पहनाकर किया स्वागत

राजेश खोईवाल
बुंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी के बूंदी प्रथम आगमन पर आज सर्किट हाउस में विधायक अशोक डोगरा और पूर्व मंत्री बाबूलाल वर्मा व के पाटन विधायक चंद्रकांता मेघवाल , पूर्व विधायक ओम प्रकाश शर्मा , गौरव शर्मा के नेतृत्व में 51 किलो की माला और साफा बंधवा कर भव्य स्वागत किया गया । प्रदेश अध्यक्ष जोशी के सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा शहर मंडल की ओर से कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया महिला मोर्चा जिला महामंत्री रंजना जोशी और साधना श्रंगी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष को कुमकुम का तिलक लगाकर अगवानी की गई । इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का दधिमती माता जी के बाहर युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष योगेंद्र जैन के नेतृत्व में महिला नेत्री संगीता मूंदड़ा , नरेश जैन , नारायण झवर , विनोद शर्मा , कुलदीप सिंह हाडा , आशुतोष मूंदड़ा ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया । सर्किट हाउस में स्वागत करने वालों में भाजपा जिला महामंत्री सुरेश अग्रवाल , शहर अध्यक्ष महावीर खंगार ,नेता प्रतिपक्ष मुकेश माधवानी , मोहन कराड , संजय भूटानी , संदीप यादव , नवीन सिंह , गोपाल सिंह , दिलीप सिंह , रामबाबू शर्मा , रमेश हाड़ा ,जितेंद्र सिंह हाडा , ओम जांगिड़ , हरिशंकर सैनी , शिवराज पूनिया , महावीर मीणा , जमुना शंकर आदि मौजूद रहे । पर्यटन एवं सूचना केंद्र के बाहर ब्राह्मण नेता संजय शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का स्वागत किया गया

रा.उ.प्रा. विद्यालय ढोला की झोपड़िया की मरम्मत अब तक नहीं, बारिश में टपकती छत से हादसे का खतरा

राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़) राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढोलाकी झोपड़िया में मानसून के दौरान भवन की जर्जर स्थिति ...