ad

Sunday, September 3, 2023

एकम सनातन भारत दल की बैठक का हुआ आयोजन

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी जिले में एकम सनातन भारत दल की मीटिंग का आयोजन हुआ जिसमें कोई महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हुई जैसे गो रक्षा राष्ट्रीय हित, हिंदू जागृति मंदिर पर अवैध कब्जा हूई एकम सनातन भारत दल के राष्ट्रीय वही प्रदेश कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया जिसमे राष्ट्रीय महासचिव,संदीप जी शर्मा,नवल अग्रवाल,विष्णु रावल, योगी बाबू नाथ रावल संभाग प्रभारी आशीष योगी मौजूद रहे बूंदी जिले से भी कई लोग मौजूद रहे,अर्जुन गुर्जर, राकेश बैरागी,मानक गोड,नरेंद्र पायलट,अभिषेक हाड़ा,अमित आहूजा विष्णु शर्मा,प्रेम गोस्वामी,राजेश अरोड़ा,त्रिलोक चंद आदि मौजूद रहे

पीतम पुरा जीतकर चैम्पियन बनी/सभी टीमो, अतिथियो व जनता का आभार -ठगेला

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़) पीतम पुरा जीतकर चैम्पियन बनी/
सभी टीमो, अतिथियो व जनता का आभार -ठगेला
सतगुरू दुर्बलनाथ सहाय ग्रूप की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मे दिनांक 13 अगस्त को बालीवाल टूर्नामैंट किया गया जिसमे पंजाबी बाग, फाईट्रस कलव, बक्करवाला, मंगोलपूरी, निहाल विहार, मंगोलपूरी क्यू ब्लाक, आरबीसी, कैंप न 5आरबीसी -3, आरबीसी न 2, सुलतान पुरी कलब, एसयू कलब बी, एसयू ए कलब आदि ने अपने अपने मैच खेले/
मंगोलपूरी व पीतम पुरा के बीच प्रथम द्वितीय स्थान के मैच बहुत ही आकर्षक था/कभी मंगोलपूरी जीतते दिखाई देती कभी पीतमपुरा नजदीकी मुकाबले मे पीतमपुरा ने मंगोलपूरी ने को पराजित करके विजयश्री का वरण किया/
पुरूस्कार वितरण समारोह मे विचार रखते हुऐ मान्य विधायक श्री रघुवींद्र शौकिन व श्री कैलाश सांखला, पूर्व मेयर ने अपने अपने क्षेत्रो मे बनाए खेल मैदानो के बारे मे बताया/श्री मंदीप सिंह व श्रीमती मोनिका गोयल, श्रीमती संतोष पप्पु छिलवार सभी पार्षद ने सभी दलो के नेताओ को आमंत्रित करके कलब ने सराहनीय कार्य किया है/ नेतराम ठगेला, मुख्य संरक्षक सतगूरू दुर्बल सहाय ग्रुप व अध्यक्ष फेडरेशन ने सम्मान समारोह को आरम्भ करते सभी जनप्रतिधियो समेत श्री रामेश्वर राजौरा, अध्यक्ष आल इंडिया राहुल ब्रिगेड, श्री जगदीश बडसीवाल, अध्यक्ष देवनगर कांग्रेस कमेटी, श्री राजेंद्र खितोलिया, अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश, कानूनी सलाहकार, श्री लालाराम खींची, सचिव दिल्ली प्रदेश खटीक समाज का स्वागत करते हुऐ मान्य विधायक से विजेता टीम को 5100/- रूपये व ट्राफी श्री कैलाश सांखला से रनर अप टीम को 3100/- रूपये व ट्राफी दी, तृतीय टीम को 2100/-रूपये व ट्राफी श्रीमती मोनिका व श्री मंदीप सिंह के हाथो ग्रुप ने दिलवाई व तीनो टीमो के खिलाडियो को मामराज बडगूजर, शिवचरण बडगूजर, रामेश्वर राजोरा, बाबू लाल बसवाला, सभी संरक्षक, अध्यक् रामनिवास तंवर, उपाध्यक्ष श्री शंकर भिलवारा, अशोक ठगेला, महासचिव भोलाराम तंवर, उपसचिव सोनू बडगूजर, कोषाध्यक्ष संजय परेवा, संगठन मंत्री किशन बागोरिया व श्याम बसवालासहयोगी मुरारी सांखला आदि ने खिलाडियो को मेडल देकर सम्मानित किया

बद्रीविशाल धाम में बूंदी के सर्वांगीण विकास की कामना को लेकर 23 से 29 सितंबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा

राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़) श्री बद्रीविशाल धाम में बूंदी के सर्वांगीण विकास की कामना को लेकर आचार्य पंडित ऋतुराज शर्मा द्वारा दिनांक 23 सितंबर से 29 सितंबर 2023तक श्री मद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा , तथा बूंदी की धर्मशाला का अवलोकन करेंगे । 
आयोजन समिति सदस्य सामाजिक कार्यकर्ता पुरुषोत्तम पारीक ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय संत ज्योति शंकर शर्मा पुराणाचार्य की अगुवाई में 130 
व्यक्ति दिनांक 21 सितंबर को बूंदी से रवाना होंगे वह हरिद्वार , ऋषिकेश , भीम पुल, व्यास गुफा, गणेश गुफा , वसुधारा , मुचकुंद गुफा , हनुमान गुफा , केदारनाथ, गंगोत्री , यमुनोत्री आदि के दर्शन कर तथा कथा श्रवण के साथ अपनी 2 मनोकामनाओ के लिए आराधना करेंगे । 
पारीक ने बताया कि दिनांक 23 सितंबर से 29 सितंबर 2023 सात दिवस तक आचार्य पंडित ऋतुराज शर्मा श्री बद्रीविशाल धाम में श्री मद्भागवत कथा का वाचन करेंगे तथा बूंदी जिले के सर्वांगीण विकास , बेहतरीन बूंदी तथा बूंदी जिला पर्यटन के क्षेत्र में विश्व मानचित्र पर पहुँचे ऐसी कामना कर प्रार्थना प्रार्थना करेंगे । 
पारीक ने जानकारी दी कि बूंदी की जनता जनार्दन एवम राजा महाराजो द्वारा श्री बद्रीविशाल धाम में निर्मित बूंदी की धर्मशाला का अवलोकन कर उसके निर्माण के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा । 
आयोजन की तैयारी को लेकर वैद्यनाथ मंदिर अध्यक्ष सत्यनारायण सोमानी , समाजसेवी प्रमोद गर्ग , कर्मचारी नेता ओम तलवास , राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला जिलाध्यक्ष किरण शर्मा , समाजसेविका रेखा धाभाई आयोजन को सफल बनाने के लिए जुटे हुए है ।।

जेसीआई बूंदी ऊर्जा द्वारा सिन्ती गांव स्थित गवर्नमेंट स्कूल में पंखे भेंट किए

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
जेसीआई बूंदी ऊर्जा के सदस्य द्वारा गत महीने बूंदी से 20 किलोमीटर दूर स्थित सिन्ती गवर्नमेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं को जूते एवं मोझे भेंट किए गए थे इस कार्यक्रम के दौरान यह पता चला कि जिस वरांडे में छात्र-छात्राएं अध्ययन करते हैं वहां कोई पंखा इत्यादि नहीं है अतः बच्चे भीषण गर्मी में भी बिना पंखे के ही पढ़ रहे हैं जैसे ही अध्यक्ष श्वेता भंडारी को इसकी जानकारी मिली उन्होंने तुरंत मौके पर अपनी तरफ से दो पंखे भेंट करने की घोषणा की जिसे अब स्कूल के अध्यापक को हस्तांतरित किया जेसीआई बूंदी ऊर्जा द्वारा दो पंखे भेंट किए गए। स्कूल के अध्यापकों ने इस नेक कार्य के लिए बूंदी ऊर्जा एवं अध्यक्ष को बहुत सराहा इस मौके पर राज भंडारी एवं पूर्व अध्यक्ष ख्याति भंडारी भी मौजूद रही

मानव सेवा समिति के जुगराज ने रक्तदान कर बचाया बीमार मरीज का जीवन

राजेश खोईवाल बूंदी (मातृभूमि न्यूज)
मानव सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश खोईवाल ने बताया कि मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीज को 1 यूनिट ओ पॉजिटिव की सख्त जरूरत होने पर निवासी जुगराज सैनी को मामले की गंभीरता से अवगत कराने पर बल्ड बैंक पहुंचे और रक्तदान कर मरीज का जीवन बचाया
इस दौरान एडवोकेट मुकेश वर्मा एडवोकेट रमेश चंद रवि कुमार सोनू डगोरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

Friday, September 1, 2023

पटवार संघ उप शाखा के कार्मिकों का 7 सूत्रीय समझौते पत्र को शीघ्र क्रियान्वित के लिए 5वे दिन भी जारी रहा धरना,

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
राजस्थान पटवार संघ उप शाखा बूंदी के कार्मिकों द्वारा सात सूत्रीय समझौते पत्र को शीघ्र क्रियान्वित के लिए बूंदी तहसील मुख्यालय के बाहर धरने का पांचवा दिन जारी रहा, पटवार संघ के कोषाध्यक्ष पटवारी श्रुति सैनी ने बताया कि जब तक हमारी वाजिब मांगो को सरकार के द्वारा जल्द नहीं मान लिया जाता,
 राजस्व कर्मियों द्वारा तब तक पूरे प्रदेश में पेन डाउन कर हड़ताल धरना प्रदर्शन जारी रहेगा,
 हड़ताल की वजह से आमजन लोगों का राजस्व कामकाज हुआ ठप,
 पटवार मंडल और तहसील कार्यालय के राजस्व कार्य बंद होने से लोग हो रहे हैं परेशान
 धरने के दौरान तहसीलदार संघ से कवर प्रसाद दाधीच,रतनलाल जैन, कानूनगो संघ से राकेश गौतम, दिनेश सृँगी,लक्ष्मण सिंह गुर्जर, श्याम गोयल, भीमराज मीणा, प्रभु लाल मीणा, वंदना नागर,दुर्गा लाल प्रजापत, पवन, संतोषी,नमिता रोहिडा, राजेंद्र गुप्ता, मनोज पारीक ,पटवार संघ से अध्यक्ष रमेश मीणा, रमेश सोमानी, पूरन सिंह, गिरीश गौतम,पुरुषोत्तम शर्मा,ममता शर्मा, दयाराम मेघवाल,कपिल पालीवाल,राजेश मीणा, मनोज वर्मा, श्रुति सैनी,अनिता वर्मा, पूजा मीना,रेखा गोचर,श्वेता जांगिड़,महावीर जैन,धन्ना लाल मीणा,आदि उपस्थित रहे

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों द्वारा एसपी कलेक्टर व प्रशासनिक अधिकारियों के बांधी राखियां

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की और से ब्रह्माकुमारी गीता बहन ब्रह्माकुमारी आशा बहन ब्रह्माकुमारी ईशा बहन ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी को रक्षा सूत्र बांधकर मुख मीठा कराया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्रह्माकुमारी बहनों ने जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव, अतिरिक्त जिला कलेक्टर हेमराज पेरडीवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार ,एसडीम सोहनलाल,पूूर्व राज्य वित्त मंत्री हरि मोहन शर्मा, विधायक अशोक डोगरा, राज परिवार सदस्य वंश वर्धन सिंह, कौमी एकता सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल शकुर कादरी ,कौमी एकता सोसायटी के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक सहित सदर थाना, कोतवाली थाना अधिकारी सुखदेव सिंह जिला जनसंपर्क अधिकारी संतोष मीणा सहित समाजसेवी के. सी. वर्मा को रक्षा सूत्र बांधकर मुख मीठा कराया। केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी रजनी दीदी ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों को रक्षा सूत्र बांधकर बधाई देते हुए कहां यह त्यौहार हमें एक दूसरे से स्नेह और प्यार से रहते हुए एक दूसरे के लिए स्नेह और सौहार्दपूर्वक रहने का संदेश देता है

बूंदी में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बहादुर सिंह सर्किल से नैनवां रोड तक शुरू हुआ अभियान

राजस्थान टीवी न्यूज़ बूंदी। शहर में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई शुरू की। बहादुर सिंह सर्किल से नै...