ad

Monday, July 29, 2024

भारतीय युवा कांग्रेस के पुन; प्रदेश सचिव नियुक्त किए यासीन कुरैशी

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
भारतीय युवा कांग्रेस " में राष्ट्रीय स्तर से लेकर विधानसभा और ब्लॉक स्तर तक सांघठानिक पुनर्निर्माण प्रक्रिया के तहत राजस्थान युवा कांग्रेस में मंथन कार्यक्रम के दौरान बूँदी से निर्वाचित हुए यासीन कुरैशी को अपनी कुशल राजनैतिक योग्यता और संघठन में सतत सक्रियता को युवा कांग्रेस के राज्य स्तर के नेतृत्व के साथ साथ राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणिक मानते हुए पुन: प्रदेश सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है | 
लोकसभा चुनावो के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महत्त्वपूर्ण अग्रिम संघठन युवा कांग्रेस में गत 27 जुलाई को जयपुर में मंथन बैठक आयोजित की गयी थी जिसमे सभी निर्वाचित युवा कांग्रेस पदाधिकारियों की समीक्षा की गयी जिसमे निष्क्रिय पदाधिकारियों को पदमुक्त करने का निर्णय लिया गया एवं सक्रीय और योग्य पदाधिकारियो को पुरुस्कृत करते हुए नई जिम्मेदारियां दी गयी थी | 
प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पुनिया एवं राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी शाहिद खान.
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष यशवीर शुरा और सुधिन्द्र मुंड ने यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव यासीन कुरैशी को कुशल संघठनकरता बताते हुए संघठन के कार्यक्रमों में उनकी उपस्तिथि एवं उनकी सक्रियता की प्रशंशा की और आने वाले समय में युवाओ के हक़ की आवाज को और बुलंद करने और समाज के जरूरतमंद तबके की मदद करने के लिए निर्देशित करते हुए नियुक्ति प्रदान की | 
यासीन कुरैशी उर्फ़ मुन्ना ने नयी जिम्मेदारी मिलने पर युवा कांग्रेस के राज्य नेतृत्व एवं राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया और संघठन को आश्वस्त किया है की जैसे पूर्व में कांग्रेस विचारधारा को पोषित किया है वैसे ही भविष्य में भी करता रहूँगा और जाती -धर्म आदि के भेदभाव के बिना हर जरुरत मंद व्यक्ति के हितो की रक्षा के लिए तत्पर रहूँगा

Saturday, July 27, 2024

बांग्लादेश के वर्ल्ड लेजेंडरी ग्रैंड मास्टर्स काउंसिल द्वारा रक्तवीर राजेश खोईवाल को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित बूंदी के रक्तवीर राजेश खोईवाल देश विदेश में बढ़ा रहे हे बूंदी का मान

(राजस्थान टीवी न्यूज़)
बूंदी,,बांग्लादेश के वर्ल्ड ऑल बुडो स्पोर्ट्स फेडरेशन व विश्व काई मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स फेडरेशन व वर्ल्ड लेजेंडरी ग्रैंड मास्टर्स काउंसिल के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष सैक नवाब मि,बसीर अली खान द्वारा बूंदी राजस्थान भारत के समाज सेवी व रक्तवीर राजेश खोईवाल के सेवा कार्यों की सराहना करते हुवे रक्त सेवा की श्रेणी में यह प्रमाणपत्र गर्व से प्रदान किया गया है 
अध्यक्ष बसीर खान ने कहा की मार्शल आर्ट राजेश खोईवाल के द्वारा की जा रही रक्त व अन्य सेवा कार्यों में खोईवाल के द्वारा अब तक की गई कड़ी मेहनत के सम्मान में वर्ल्ड लेजेंडरी ग्रैंड मास्टर्स काउंसिल परिवार की ओर से यह प्रशंसा प्रमाण पत्र राजेश खोईवाल को दिया गया है

मिश्र देश ने नोबेल शांति अवार्ड 2023 से सम्मानित किए बूंदी के रक्तवीर, राजेश खोईवाल खोईवाल वैश्विक स्तर पर कर रहे हे बूंदी का नाम रोशन

(राजस्थान टीवी न्यूज़) बूंदी, मिश्र देश की ग्लोबल सुप्रीम अलाइंस फॉर हुमन राइट्स एंड वर्ल्ड पीस संस्था की अध्यक्ष वर्ल्ड पीस एम्बेसडर डॉ आईशा फिज्जा द्वारा भारत बूंदी के रक्तविर राजेश खोईवाल को नोबेल शांति अवार्ड से सम्मानित किया है
ग्लोबल सुप्रीम अलाइंस फॉर हुमन राइट्स एंड वर्ल्ड पीस संस्था की अध्यक्ष वर्ल्ड संस्था द्वारा विश्व में शांति के लिए व समाजिक सेवा कार्य करने वाले विश्व के समाज सेवियों को नोबेल शांति पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया है
भारत से बूंदी के रक्तवीर राजेश खोईवाल द्वारा की जा रही घायल मरीजों की रक्त सेवा व गरीबों की सेवा मूक पक्षियों की सेवा व अन्य सामाजिक सेवा कार्य की वजह से मिश्र देश की ग्लोबल अलायंस फॉर ह्यूमन राइट्स एंड वर्ल्ड पीस संस्था द्वारा बूंदी भारत के रक्तवीर राजेश खोईवाल को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया है

हरिभाऊ किशनराव बागड़े बने राजस्थान के नए राज्यपाल, गुलाब चंद कटारिया को बनाया पंजाब का राज्यपाल

राजेश खोईवाल बूंदी राजस्थान 
महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके हैं बागड़े, महाराष्ट्र सरकार में रोजगार और खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री भी रह चुके हैं बागड़े, महाराष्ट्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे हैं हरिभाऊ किशनराव बागड़े, औरंगाबाद जिले के मराठा परिवार से संबंध रखते हैं हरिभाऊ किशनराव बागड़े

ओम माथुर को बनाया सिक्किम का नया राज्यपाल, गुलाबचंद कटारिया को बनाया पंजाब का राज्यपाल, कटारिया को एडमिनिस्ट्रेटर ऑफ यूनियन टेरेटरी ऑफ चंडीगढ़ की भी दी जिम्मेदारी, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को बनाया असम का नया राज्यपाल, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को मणिपुर के राज्यपाल का भी दिया प्रभार, संतोष कुमार गंगवार को बनाया झारखंड का राज्यपाल, सीपी राधाकृष्णन को बनाया महाराष्ट्र का राज्यपाल,सीएच विजयाशंकर को बनाया मेघालय का राज्यपाल, के. कैलाशनाथन को बनाया पुड्डुचेरी का राज्यपाल, जिश्नुदेव वर्मा को बनाया तेलंगाना का राज्यपाल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति

Saturday, July 20, 2024

ओएसडी राजीव दत्ता का किया नागरिक अभिनंदन, जल्द होगा बूंदी की समस्याओं का समधान- राजीव दत्ता

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी शहर के देवपुरा स्थित आनंदी रिसोर्ट में लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी राजीव दत्ता को दूसरी बार ओएसडी नियुक्त होने पर नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। ओएसडी दत्ता का बूंदी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और समर्थको ने पूर्व सभापति महावीर मोदी और भाजपा नेता महावीर जैन की अगुवाई में आतिशबाजी और माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।अभिनंदन कार्यक्रम में सभी समाजों के प्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठन, सामाजिक संगठन, शिक्षक संघ, नर्सेज एसोसिएशन, मेडिकल एसोसिएशन, भारतीय मजदूर संघ, राजनीतिक, गैर राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों व जनप्रतिनिधियों, विधि प्रकोष्ठ, प्राइवेट स्कूल वेलफेयर सोसाइटी, प्रॉपर्टी व्यवसायी ने दत्ता का फूल माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया। दत्ता का सम्मान करने के लिए जिले भर से कार्यकर्ता और समर्थक बूंदी पहुंचे। स्वागत भाषण पूर्व सभापति महावीर मोदी ने दिया। 


ओएसडी दत्ता ने अपने संबोधन में कहा कि बूंदी शहर से मेरा बहुत पुराना संबंध है यहां के नागरिकों का मुझे हमेशा स्नेह मिलता रहता है। बहुत समय तक मेरी कर्म स्थली भी बूंदी ही रही है। उन्होंने कहा कि शहर की जो भी समस्या है उनका जल्द ही समाधान कर दिया जाएगा। बूंदी एक पर्यटन नगरी है जिसका देश-विदेश में नाम विख्यात है। मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन ने बताया कि अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान राजकुमार श्रंगी, राधेश्याम गुर्जर, नूपुर मालव, भरत शर्मा, मोजी नुवाल, नीरज पांडे, सुरेश नागर, रवि जैन, योगेंद्र जैन, सत्यनारायण शर्मा बालिता, मानस जैन, नीरज पुरोहित, कौशल त्रिवेदी, शिवराज खींची, तुषार पारीक, गौरव वर्मा, जसविंदर सिंह, रवि शर्मा, संजय भूटानी, मनोज मंडोवरा, पवन बैरागी, अंकुर गौतम, लोकेश दाधीच, महेंद्र ढोई, रामस्वरूप नरेडा, अनिल चतुर्वेदी, महावीर खंगार, अजय त्यागी, प्रदीप श्रीमाल, चित्रांश तारवान, मोहन कराड, सहित कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद राजेश शेरगढ़िया व कवि भूपेंद्र ने किया।

Thursday, July 18, 2024

कर्नल विनो देवराज को सेवा रत्न पुरुस्कार से किया सम्मानित

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
तमिलनाडु राज्य में करुंगल तमिल संगम की ओर से एक पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया था
इस अवसर पर कर्नल वीनो देवराज को सेवा रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अनेक कवि, प्रोफेसर, डॉक्टरों और राजनीतिक नेताओं ने भाग लिया और सम्मानित किया। तमिल संघ के अध्यक्ष डॉ. रायप्पन ने उत्सव की व्यवस्थाएं आयोजित कीं।
समारोह में कई विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार भी दिये गये।
जनता और राजनीतिक नेताओ द्वारा पुरस्कार विजेता छात्रों और पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी जा रही है

अभिभाषक परिषद ने जिला कलेक्टर को अधिवक्तागण पर अन्याय की निष्पक्ष जांच व पार्किंग व्यवस्था को लेकर सौपा ज्ञापन

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बून्दी अभिभाषक परिषद बून्दी अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को अधिवक्तागण के साथ हो रहे अन्याय की निष्पक्ष जांय उचित कार्यवाही एवं पार्किंग के सम्बन्ध में ज्ञापन दिया। अभिभाषिक परिषद बूंदी के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि कलेक्टर को दिए ज्ञापन में बताया कि लगभग 40 दिन पूर्व मुकेश उदयवाल के घर दिनदहाडे चोर लाखों रुपये का नुकसान कर गये एवं जेवर चोरी कर ले गये। सीसीटीवी फुटेज भी अधिवक्ता के द्वारा उपलब्ध करा देने के बाद भी कोई कार्यवाही निरंतर सहायता हेतु तत्पर रहने पर अभिभाषक परिषद द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिये जाने के बावजूद आज तक न तो चोरों को पकड़ा गया है न ही कोई स्पेशल टीम गठित की गई। इस मामले में कार्यवाही की गई है। जब अधिवक्ता जो कि समाज हित एवं पक्षकारों के हित के लिए सदैव तत्पर रहते हैं उनके घर परिवार ही सुरक्षित नहीं है तो आम जन की सुरखा कैसे हो ये प्रश्न उठता है। इस कारण से उक्त मामले में अधिवक्तागण की ओर से चोरों को पकड़ने का मांग की जाता है अन्यथा आवश्यक कार्यवाही अभिभाषक परिषद् बून्दी की ओर से की जावेगी। दूसरे मामले में कुछ दिनों पूर्व अधिवक्ता सुरेश वर्मा के साथ भी जहरखुरानी की गयी जिसके सम्बन्ध में कार्यवाही नहीं करने पर अधिवक्ता अत्यधिक नाखुश हैं एवं उक्त प्रकरण में कार्यवाही करने की मांग की है। तीसरे मामले में अधिवक्ता देवराज गुर्जर जो कि बून्दी शहर में विद्युत एवं पेयजल व्यवत्था हेतु शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे को लेकर पुलिस के द्वारा झूठा आरोप लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया गया जिसका अभिभाषक परिषद् बून्दी धोर निंदा करती है एवं उक्त प्रकरण में निष्पक्ष जांच किये जाने हेतु यह ज्ञापन देते है अन्यथा अभिभाषक परिषद् बून्दी की ओर से उक्त मामले में विरोध प्रदर्शन किया जावेगा। चौथा मामला जिला न्यायालय परिसर के दोनों गेटों से होकर अधिवक्ता, अधिकारीमण, कर्मचारीगण एवं आमजन प्रतिदिन निकलते हैं और उक्त कई वर्षों से कई बार जिला प्रशासन के बीच समझौते भी हुए तथा कई बार अवगत भी कराया गया कि पार्किंग की व्यवस्था सुचारू नहीं होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। इस सम्बन्ध में माननीय न्यायालय जिला एवं सेशन न्यायाधीश बून्दी एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पार्किंग के सम्बन्ध में निर्णय किया गया लेकिन आज तक कोई कार्यवाही करने की पहल नहीं की गई है। पार्किंग की व्यवस्था सुचारू नहीं होने से तथा अवांछित व्यक्तियों के प्रवेश किये जाने से न्यूसेंस बना रहता है ऐसी स्थिति में समझौते अनुसार कार्यवाही किया जाना अपेक्षित है अन्यथा अभिभाषक परिषद् बून्दी द्वारा पार्किंग व्यवस्था सुचारू नहीं होने के आधार पर विरोध प्रदर्शन किया जावेगा। अभिभाषक परिषद अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि उक्त चारों ज्वलंत मामलों में ज्ञापन में पेश कर मुकेश उदयवाल अधिवक्ता के प्रकरण में शीघ्र चोरों को पकड़ कर उनसे सामान जब्त कर दिलवाया जावे। अधिवक्ता देवराज गुर्जर के प्रकरण में निष्पक्ष जांच की जावे। इसी प्रकार पांर्किंग व्यवस्था दिनांक 22.07.2024 तक सुचारू की जावे अन्यथा अभिभाषक परिषद् बून्दी के द्वारा विरोध प्रदर्शन व समुचित कार्यवाही की जावेगी जिसके लिए पूर्ण रूप से कार्यवाही की जावेगी जिसके लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने में अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा के साथ उपाध्यक्ष नारायण सिंह गॉड, सचिव संजय कुमार जैन, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश पारीक, अशोक शर्मा, महावीर मीणा, अजय मीणा, संजय शर्मा, राम कुमार दाधीच, गीतेश पंचोली, अनीस मोहम्मद, शकील अंसारी, कविता कहार, भीमराज गोचर आदि साथ थे। यह जानकारी अभिभाषक परिषद के मीडिया प्रभारी अंचल राठौर ने दी

रा.उ.प्रा. विद्यालय ढोला की झोपड़िया की मरम्मत अब तक नहीं, बारिश में टपकती छत से हादसे का खतरा

राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़) राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढोलाकी झोपड़िया में मानसून के दौरान भवन की जर्जर स्थिति ...