ad

Monday, September 30, 2024

रायथल हल्का पटवारी हेमंत पालीवाल को एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय के निर्देश पर सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बून्दी ईकाइ द्वारा कार्यवाही करते हुये पटवारी हेमन्त पालीवाल को परिवादी से 4 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पटवारी हेमन्त पालीवाल पटवार हल्का गोठड़ा अतिरिक्त चार्ज रायथल परिवादी से उसकी भूमि को गैर खातेदारी भुमि को खातेदारी में दर्ज करने की एवज में 5 हजार रूपये की रिश्वत की डिमांड कर परेशान कर रहा था।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया ए.सी.बी.बूंदी इकाई को परिवादी ने शिकायत देकर बताया था कि उसकी गैर खातेदारी भूमि को खातेदारी में दर्ज करने की एवज में आरोपी पटवारी हेमन्त पालीवाल पटवार हल्का गोठड़ा अतिरिक्त चार्ज रायथल द्वारा 5 हजार रूपये रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहा है। एसीबी की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेरणा शेखावत के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने के बाद पुलिस उपाधीक्षक ज्ञानचंद मीना द्वारा मय टीम के यह ट्रेप कार्यवाही रायथल तहसील में की।
एसीबी की टीम ने आरोपी हेमन्त पालीवाल को 4 हजार रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पटवारी ने परिवादी से शिकायत के सत्यापन के दौरान भी 1 हजार रुपये रिश्वत के रूप में वसूल किए गए थे। एसीबी अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है

Sunday, September 29, 2024

समृद्धि हाडा, दृष्टि खुराना, नेत्रा चोबीसा, चेष्ठा गोड ने राज्य स्तरीय बास्केटबॉल में लिया भाग

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बूंदी की ओर से भीलवाड़ा में समृद्धि हाडा, दृष्टि खुराना, नेत्रा चोबीसा, चेष्ठा गोड ने प्रतिनिधित्व किया। बास्केटबॉल में अच्छा प्रदर्शन कर बूंदी आगमन पर अभिभावको ने स्वागत सत्कार किया और आगे भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा में अपने हुनर, खेल की बारीकियों को लक्ष्य बनाकर अपनी खेल प्रतिभा में सफलता की ओर बढ़ते रहे सभी अभिभावकों ने आशीर्वाद दिया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर आई खिलाड़ियों का बूंदी अभिभावकगणों प्रियांशु सक्सेना, नमन जैन, एडवोकेट नागेंद्र सिंह हाडा, अनीता जादौन, आशीष खुराना, आदित्य, मानसिंह हाडा, ओमप्रकाश जैन, कमलेश जैन, संस्कृति हाडा, पार्थ राठौर आदि ने देवपुरा में बूंदी खिलाड़ियों का डोल नगाड़ों की थाप पर फूलमाला पहनाकर जोशीला स्वागत किया। इस अवसर पर बास्केटबॉल की खिलाड़ी समृद्धि हाडा, दृष्टि खुराना, नेत्रा चोबीसा, चेष्ठा गोड ने जिला स्तर से राज्य स्तर पर प्रतिभा में भाग लेने में सभी अभिभावकों को जिम्मेदारी से सहयोग करने के लिए धन्यवाद देकर खेल अधिकारियों, निर्णायकों का आभार व्यक्त किया

गुर्जर समाज के निर्विरोध जिला अध्यक्ष मनोनित हुवे रामस्वरूप धगाल

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
गुर्जर समाज की मासिक जिला बैठक देवनारायण मंदिर बुन्दी बाइपास रोड पर संपन्न हुई
जिसमे गुर्जर समाज के संरक्षक के निर्देश पर पूर्व कृषि मंडी चेयरमैन प्रतिनिधि सत्यनारायण खाटरा व पन्ना लाल धाभाई ने प्रस्ताव रखा जिसने सर्वसमिति से समाज के सेकड़ो लोगो ने रामस्वरूप धगाल को जिलाध्यक्ष मनोनीत कर माला साफा पहना कर स्वागत कर बाजार के मुख्य मार्ग में जुलूस के साथ निकाला।
पूर्व जिलाध्यक्ष व संरक्षक श्योजी धगाल ने बताया की जब से मंदिर की स्थापना हुई है तब से जिलाध्यक्ष समाज की सर्वसमति से बनाया गया है समाज कभी चुनाव कराने के पक्ष में नहीं रहा समाज में एकता का परिचय हो किसी प्रकार मतभेद ना समूह ना बने इसलिए कभी समाज में चुनाव कर अध्यक्ष का चयन नहीं हुआ।
पूर्व जिलाध्यक्ष स्व देव लाल चाँदना के स्वर्गवास के बाद नए जिलाध्यक्ष की घोषण ना होने तक गणेश लाल हूंन को कार्यकारी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया था जो मंदिर,छात्रवास व अन्य व्यवस्था के लिए नियुक्त किये गए जिनका कार्यककाल खत्म होने पर आज दूसरी मासिक बैठक में समाज के लोगो ने जिलाध्यक्ष को मनोनीत किया व तय किया की जिसका कार्यकाल केवल 2 वर्ष का होगा जिस से समाज के हर वर्ग व हर क्षेत्र के लोगो को समाज की सेवा करने का मौका मिलेगा 
कार्यकारणी का विस्तार आगामी बैठक में किया जाएगा व आगामी भगवान देवनारायण ज्यंति की तैयारी व कन्या छात्रवास,छात्रावास में भोजन के लिए मेस की वयवस्था व विभिन मुद्दों पर की जाएगी।
नवनिर्मित जिलाध्यक्ष धगाल ने समाज के सभी लोगो का आभार व्यक्त किया,अपने जिम्मेदारी को पूर्ण जिम्मेदारी व ईमानदारी से निभाने का वचन दिया व समाज को एकता सूत्र बँधाने बच्चों की अच्छी शिक्षा उनके रहने भोजन की वयवस्ता करने को कहा।
बैठक में तालेरा पूर्व सरपंच रामकिशन चाँदना,पन्ना लाल धाभाई,सत्यनारायण खाटरा,गणतंत्र गुर्जर,अनिल तंवर,उदयलाल गुर्जर,नैनवा पूर्व तहसील अध्यक्ष प्रेम गोचर,बछराज कोली,हरिशंकर मोटसर,शिवराज डोई,अर्जुन गुर्जर,एडविकेट गोपाल गुर्जर,किशन भातडिया,भीमराज गुर्जर,सरपंच सोजी गुर्जर,खेमराज गुर्जर,भेरू गुर्जर,सरपंच राम लाल गुर्जर,मोहन भड़ाना,घासी लाल गुर्जर,हर लाल गुर्जर,हीरा लाल सुहरी,सोजी महाराज,रामेश्वर गुर्जर,पप्पू धगाल,मनोहर गुंजल, जगदीश बागड़ी,मुकेश गोचर,राम लाल गुर्जर,रामेश्वर गुर्जर,पूर्व, छात्र संघ अध्यक्ष भगवान गुर्जर,विष्णु गुर्जर,भेरू खटाना,किशन गुर्जर,लक्ष्मन धगाल,हेमराज उमरवाल,महावीर गुर्जर,भंवर डोई,शंभु तंवर, रंगलाल गुंजल, नीमलाल धांगड, भेरू लाल भड़ाना, कन्हैयालाल चाड मौजूद रहे

Thursday, September 26, 2024

नशा मुक्ति जागरूकता के लिएश्रीनगर से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा की पोस्ट का विमोचन

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
 सूरतगढ़ के गोल चौक पर सूरतगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष मास्टर ओमप्रकाश कलवा की अध्यक्षता में पोस्टर का विमोचन किया गया श्रीनगर से कन्याकुमारी तक साइकिल से यात्रा 70 वर्षीय रघुवीर सिंह भारतीय युवाओं को नशे से दूर रहने भारतीयों को आयुर्वेद पर बढ़ावा देने और भारतीय एकता को संदेश देने के लिए यात्रा करेंगे यह यात्रा 5 अक्टूबर 2016 को श्रीनगर की टीम के द्वारा श्रीनगर के लाल चौक छिदवाना की जाएगी और कन्याकुमारी तक लगभग 30 दिनों में है यात्रा पुरी की जाएगी इस यात्रा में जो भी खर्च होगा वह भारत के सामाजिक कार्यकर्ता आर्थिक सहयोग से उनकी यात्रा पूरी करेंगे इस यात्रा के दौरान नार्वे से कुलदीप सिंह राठौड़ एक महान सामाजिक कार्यकर्ता और बिजनेसमैन साथ में ही राष्ट्रीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट जगदीश सिंह उत्तर प्रदेश से इंडसवीवा के सफायर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर शंकर लाल शर्मा नर्सिंग अधिकारी पीबीएम हॉस्पिटल से अनिल चौधरी और इस यात्रा को को-ऑर्डिनेट कर रहे हैं पीबीएम हॉस्पिटल के नर्सिंग अधिकारी समाजसेवी मेवा सिंह के माध्यम से हर जिले में होगा स्वागत रघुवीर सिंह की साइकिल लेकर के जिस भी रास्ते से गुजरेंगे वहां पर मुख्य-मुख्य शहरों में हमारे सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया जाएगा यह जानकारी मीडिया प्रभारी राजेश खोईवाल द्वारा दी गई

अर्चना कंवर हाडा रसद विभाग आवंटन सलाहकार समिति सदस्य मनोनीत

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
राजस्थान सरकार द्वारा की गई राजनीतिक नियुक्तियां में अर्चना कंवर हाड़ा पंचायत समिति सदस्य हिंडोली को
 हिंडोली तहसील से रसद विभाग में आवंटन सलाहकर समिति का सदस्य मनोनित किया है
रसद आवंटन सलाहकार समिति सदस्य मनोनीत होने पर अर्चना कंवर हाडा सहित सभी शुभ चिंतकों व छेत्र वासियों ने पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया है
और पंचायत समिति सदस्य अर्चना कंवर हाडा के रसद विभाग आवंटन समिति सदस्य नियुक्त होने पर पंचायत समिति छेत्र के सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिल रही है
इस दौरान पंचायत समिति सदस्य अर्चना कंवर हाड़ा को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है

हेमंत माथुर को अमेरिका में मिशेलिन वन स्टार रेटिंग अवार्ड से किया सम्मानित

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
भारतीय मूल के नार्वे यूरोप निवासी कुलदीप सिंह राठौर ने बताया की दुनिया के जाने माने सैफ हेमंत माथुर को मिशेलिन वन स्टार रेटिंग अवार्ड से किया सम्मानित हे
 अमेरिका के न्यूयोर्क में तुलसी रेस्टोरेंट के सह-मालिक और शेफ हेमंत माथुर देश के शीर्ष तंदूर मास्टर्स में से एक के रूप में जाने जाते हैं, 
सैफ हेमंत माथुर भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, व पुर्व प्रधान मंत्री स्व, अटल बिहारी वाजपेई, सहित भारत की महान हस्तियों के करीबी माने जाते है
हाल ही में अमेरिका दौरे के दौरान पीएम मोदी ने सैफ हेमंत माथुर से उनके निजी आवास पर जाकर की थी पारिवारिक मुलाकात
हेमंत माथुर राजस्थान में मूल रूप से जयपुर के रहने वाले हे
अमेरिका के न्यूयोर्क में
 सैफ हेमंत माथुर किसानों के बाजारों से स्थानीय फलों, सब्जियों और जड़ी-बूटियों के ढेरों बैग का उपयोग करके वास्तव में प्रामाणिक स्वाद वाले भारतीय व्यंजन तैयार करते हैं। 
NYC में देवी रेस्टोरेंट के पूर्व शेफ माथुर भारत के अपने गृहनगर जयपुर से संयुक्त राज्य अमेरिका आए थे, 
हेमंत माथुर इस बात पर जोर देते हैं कि ताजा उपज उनके देश के व्यंजनों जैसे 
भारतीय व्यंजनों के स्वाद को फिर से हासिल करने की कुंजी है। 
हेमंत माथुर की खास शैली व्यंजन में युवाओं के प्रामाणिक स्वादों के लिए जुनून ही है, 
जो अमेरिका में भारतीय भोजन में परिष्कार और नवीनता का एक नया स्तर लाती है।
द न्यूयॉर्क टाइम्स, न्यूयॉर्क मैगज़ीन, द न्यू यॉर्कर, न्यूयॉर्क ऑब्जर्वर, टाइम आउट न्यूयॉर्क और बॉन एपेटिट जैसे मीडिया से अनुकूल समीक्षा और ध्यान प्राप्त करने के बाद, माथुर के रेस्तरां को पुर्व 2008 और 2007 में मिशेलिन वन-स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया और यह देश का एकमात्र मिशेलिन-स्टार भारतीय रेस्तरां बन गया।

Tuesday, September 24, 2024

युवा कांग्रेस अध्यक्ष निशांत नुवाल ने कैंसर पीड़ित महिला को लिया गोद

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
मानव सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश खोइवाल ने बताया कि
खुन की कमी से गंभीर बीमार मेडिकल वार्ड में भर्ती कैंसर पीड़ित महिला मरीज को एक यूनिट रक्त की सख्त जरूरत थी
लेकिन कही से भी व्यवस्था नहीं होने पर
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष निशांत नुवाल को फोन किया गया कार्यकर्ताओ के साथ
बल्ड बैंक पहुंचे युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष निशांत नुवाल को जब पता लगा कि कैंसर पीड़ित महिला मरीज को हर महीने 4 यूनिट रक्त चढ़ता है तो
यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष निशांत नुवाल ने केंसर पीड़ित महिला को गोद लिया और
कैंसर पीड़ित महिला के लिए युवा कांग्रेस कार्यकर्ता अनिरुद्ध गुर्जर से रक्तदान करवा कर कहा की
हर माह युवा कांग्रेस कार्यकर्ता रक्तदान कर महिला को रक्त उपलब्ध करवाएंगे इस दौरान पत्रकार कमलेश बातकी सहित युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे

महर्षि गुरु वशिष्ठ जयंती महोत्सव पर कल निकलेगी भव्य शोभायात्रागुरु वशिष्ठ पूजन, भामाशाह सम्मान, पारितोषिक वितरण, महाआरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़) बूंदी, 14 सितंबर। राजस्थान सनाढ्य आदिगौड़ ब्राह्मण महासभा जिला बूंदी के तत्वावधान में महर्...