राजेश खोईवाल देई ।( राजस्थान टीवी न्यूज न्यूज) कस्बे मे मंगलवार को सरसों बेचने आये किसान की जेब से सरसों के मिले रूपये चुराकर चोर फरार हो गया। मुख्य बाजार मे दिनदहाडे एक अज्ञात युवक साढे चार बजे के लगभग किसान खजूरा निवासी रामसागर मीणा 70 पुत्र मदनगोपाल मीणा के कुर्ते की उपरी जेब से साढे 21 हजार रूपये निकाल लिए। किसान ने बताया कि एक 22 वर्षीय युवक जिसमे सफेद रंग की शर्ट पहने हूए था। उसने जेब मे से रूपये निकाल लिए रूपये निकालने पर किसान ने युवक का पीछा किया लेकिन युवक फरार हो गया। किसान रामसागर मीणा ने बताया कि देई मे एक व्यापारी के यहां पर सरसों बेची थी। जिससे 22 हजार 545 रूपये मिले थे। जिसमे से राजेश किराने की दूकान से एक हजार रूपये का सामान खरीदा था। बाकि बचे 21 हजार 545 रूपये चोर ने निकाल लिए। मामले की देई पुलिस को रिपोर्ट सोंपी। कस्बे मे मंगलवार को साप्ताहिक हाट था। साप्ताहिक हाट मे कई बार जेबतकतरो द्वारा रूपये निकालने की वारदाते हो चुकी है। चोरी की घटना से लोगो मे रोष व्याप्त है। लोगो ने कस्बे मे हुई चोरियो का पता लगाने की मांग उठाई है।
ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
अशोक गुप्ता के उपचार में कथित लापरवाही की निष्पक्ष जांच की मांगकार्रवाई नहीं हुई तो व्यापारी महासंघ करेगा चरणबद्ध आंदोलन
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्युज) बूंदी। शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी अशोक जी गुप्ता (कोठी वाला) के जिला अस्पताल में उपचार...
-
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) कारागार रेंज जयपुर-भरतपुर के उप महानिरीक्षक सुमन मालीवाल द्वारा वार्षिक जेल निरीक्षण ...
-
राजस्थान टीवी न्यूज़ बूंदी। शहर में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई शुरू की। बहादुर सिंह सर्किल से नै...
-
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बून्दी।कोटा रेंज आईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल के निर्देशानुसार एंव एसपी बून्दी राजेन्द्...
No comments:
Post a Comment