ad

Sunday, September 17, 2023

बून्दी में तीन दिन प्रवास के बाद शौर्य यात्रा ने किया कोटा जिले में प्रवेश

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
गगनभेदी जयकारों के बीच माखीदा चंबल पुलिया पर किया कोटा के लिए विदा
 हिन्दु युवाओं में अपने पूर्वजों के प्रति गोरव का भाव जाग्रत करने और अमर बलिदानियों के जीवन चरित्रों से प्रेरणा लेने के लिए विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा निकाली जा रही शौर्य जागरण यात्रा बून्दी में तीन दिन के प्रवास के बाद रविवार को गैंता माखिदा पुलिया के रास्ते कोटा जिलें में प्रवेश कर गई। माखिदा सिथत चंबल पुलिया पर जिलाध्यक्ष नंद लाल वर्मा, जिला मंत्री संजय नागर, बजरंग दल जिला संयोजक व शौर्य यात्रा संयोजक लक्की चौपड़ा, जिला सहमंत्री शंकर गुर्जर, पवन गौतम, बृजेश राठौर सैंकड़ो विहिप बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने भव्य पुष्पवर्षा सहित श्रीराम के गगनभेंदी जयकारों के बीच कोटा जिले के लिए विदा किया। शौर्य जागरण यात्रा में शामिल रामरथ का विधिवत पूजन कर और मां चर्मण्यवती में श्रीफल भेंट कर कोटा जिलें के लिए विदा किया।
बून्दी जिलें में शौर्य जागरण यात्रा संयोजक लक्की चौपड़ा ने बताया कि बून्दी में तीन दिन के प्रवास के बाद शौर्य जागरण यात्रा लाखेरी के गैंता माखिदा पुलिया पर कोटा जिलें के बजरंगियों को सौंपा गया। यहां से यह यात्रा गैंता होते हुए इटावा पहुंच कर रात्रि विश्राम करेंगी। चौपड़ा ने बताया कि माखिदा स्थित चंबल पुलिया पर कोटा जिलें के विहिप बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शौर्य जागरण यात्रा की विहिप के प्रांतीय अध्यक्ष प्रताप सिंह नागदा और बजरंग दल विभाग संयोजक रवि स्वामी की मौजूदगी सैंकड़ों विहिप बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जोर शोर से श्री राम के जयकारों के साथ अगवानी की।
शौर्य जागरण यात्रा तीन दिन रही बूंदी में
जिलाध्यक्ष नंद लाल वर्मा व जिला मंत्री संजय नागर ने ने बताया कि 15 सितम्बर को कैशोराय पाटन से रवाना होने के बाद शौर्य जागरण यात्रा तीन दिन बून्दी जिलें के प्रवास पर रही। इस यात्रा ने बून्दी, हिण्ड़ोली, दबलाना, रानीपुरा, जजावर, नैंनवां बामनगांव, करवर, इंद्रगढ़, लाखेरी माखिदा होते हुए कोटा जिले में प्रवेश किया। इस यात्रा का जिलें में विभिन्न स्थानों सहित गांव गांव में बड़े जोश व उत्साह के साथ अभूतपूर्व स्वागत किया। संपूर्ण जिले में यात्रा ने श्री राम जन्मभूमि में प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व राम मय वातावरण निर्माण का प्रयास सार्थक किया।
जिले वासियों का किया आभार प्रकट
जिला सहमंत्री शंकर गुर्जर ने जिला कार्यकारिणी की ओर से जिले में तीन दिन के प्रवास पर रही शौर्य जागरण यात्रा के अभूतपूर्व स्वागत अभिनन्दन के लिए जिले के समस्त हिन्दू जनमानस सहित सभी वैचारिक, सामाजिक, आध्यात्मिक एवं व्यापारिक संगठनों का आभार प्रकट किया। शौर्य यात्रा में शामिल रामरथ में मौजूद श्रीरामजन्मभूमि मंदिर की प्रतिकृति सहित श्री राम दरबार के साथ से साधु सन्तों और हुतात्माओं के परिजन व कारसेवकों सहित सैंकडों की संख्या में बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ता दुपहिया व चौपहिया वाहनों में सम्मिलित रहें

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयास से मेरी पाठशाला का हूवा शुभारंभ

राजेश खोईवाल 
बून्दी (राजस्थान टीवी न्युज) भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा मेरी पाठशाला का शुभारंभ ग्राम पंचायत आजन्दा के कालबेलिया एसी बस्ती बांजडली रेलवे फाटक पर वीडियो कान्फ्रेस के माध्यम से किया। पंचायत समिति सदस्य धर्मराज गुर्जर ने बताया कि बस्ती पर 27 बच्चो का नामांकन हुआ। उन्हें शिक्षा सामग्री स्कूल यूनिफॉम कॉफी पैन पेंसिल पानी की बोतल बैग सहित उपलब्ध कराया इस अवसर पर श्री ओम बिरला जी ने बस्ती के बच्चो से लाइव संवाद किया बच्चो द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की बधाई दी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर बृजेश लावड़ा, पूर्व सरपंच जुगराज चौहान, शिक्षक मुकेश मीणा बच्चे बच्चो के माता पिता उपस्थित रहे

Saturday, September 16, 2023

के.पाटन में प्रधान रायपुरिया ने दिखाई ताकत सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ परिवर्तन यात्रा का किया स्वागत, परिवर्तन का मन बना चुका राजस्थान का मतदाता, प्रचंड बहुमत से आएगी बीजेपी सरकार -केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी

राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़ (
 भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के केशवरायपाटन पहुंचने पर यहां कापरेन रोड पर तालेड़ा प्रधान राजेश रायपुरिया की अगुवाई में एकत्रित हुए सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन यात्रा में शामिल केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, यात्रा प्रभारी गरासिया, प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, विधायक चंद्रकांता मेघवाल, पूर्व विधायक हीरालाल नागर, विधानसभा प्रभारी डॉ भरत लाल मथुरिया आदि का माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा कर भावबीना स्वागत एवं अभिनंदन किया। परिवर्तन यात्रा का रथ कापरेन रोड पर पहुंचा तो यहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारो से माहौल को गूंजायमान कर दिया। सैकड़ो कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी साथी नेताओं के साथ रथ से उतरकर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे तो कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना। यहां हर तरफ बीजेपी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद की गूंज सुनाई देती रही। प्रधान रायपुरिया ने केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी एवं अन्य नेताओं को तिलक लगाकर राजस्थानी पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। इसके पश्चात यहां स्वागत सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री कैलाश चौधरी ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि राजस्थान का मतदाता परिवर्तन का मन बना चुका है। केंद्र में जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार उन्नति की ओर अग्रसर है उसी प्रकार प्रदेश का मतदाता राजस्थान को भी आगे बढ़ते हुए देखना चाहता है। मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि परिवर्तन यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह एवं जगह-जगह आमजन द्वारा मिल रहा समर्थन साफ बता रहा है कि राजस्थान में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ पुनः सरकार बनाने जा रही है। इस दौरान लाखेरी नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष राकेश सैनी, भाजपा नेता नरोत्तम शर्मा कापरेन, अमित शर्मा लाखेरी, रामेश्वर मालव, सुरेंद्र सिंह लेसरदा, इन्द्रगढ ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष बबलू सैनी, गिरिराज सैनी सुमेरगंजमंडी, अरुण गौतम इन्द्रगढ, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष महावीर मीणा, केशोरायपाटन मंडल अध्यक्ष गौरव मालिक, तालेड़ा मंडल अध्यक्ष दुर्गा शंकर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रामबाबू शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, सत्यनारायण गोतम, विधानसभा संयोजक तेज नारायण दुबे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नूपुर मालव, महावीर चौधरी कंवरपुरा, राम प्रकाश मीणा बलकासा, जयप्रकाश शर्मा काप्रेन, राधेश्याम मीणा चितावा, मेघवाल समाज पूर्व जिलाध्यक्ष नंदालाल मेघवाल, घनश्याम मेघवाल पाटन, महेंद्र मेघवाल पाटन, रमेश मेघवाल हांडीहेड़ा, बजरंग लाल मेघवाल अरनेठा, भाजपा नेता राजेंद्र चौधरी, देवलाल फागणा, मनोज गौतम, जसवीर सिंह, पप्पू खटाना, ओमप्रकाश मीणा, रजत मीणा, नवरत्न गुर्जर, पवन धाकड़, नवीन चौधरी, नंद बिहारी चौधरी, मांगीलाल वैष्णव, महावीर ऐरवाल, हेमराज मेघवाल, मोहन मेघवंशी, मनोज सुमन सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
तेज बारिश के बावजूद भी डटे रहे कार्यकर्ता
परिवर्तन संकल्प यात्रा को दोपहर 12:00 बजे करीब स्वागत स्थल पर पहुंचना था लेकिन मार्ग में देरी के कारण 2:00 बजे करीब परिवर्तन यात्रा केशवरायपाटन पहुंची। इस बीच कापरेन रोड स्थित स्वागत स्थल पर तेज बरसात हुई लेकिन उत्साहित कार्यकर्ताओं का बारिश के बावजूद जोश कम नहीं हुआ। कार्यकर्ता गर्मजोशी के साथ भाजपा के पक्ष में जमकर नारेबाजी करते नजर आए। केशवराय पाटन में हुए अलग-अलग स्वागत समारोह में सबसे अधिक भीड़ काप्रेन रोड पर प्रधान रायपुरिया के नेतृत्व में हुए स्वागत में देखी गई

18वीं ऑल इंडिया स्व. श्री हनुमान सिंह पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता का ख़िताब एसबीआई ने जीता

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्युज)
 बीएसएफ़ ने शुक्रवार को बूंदी में संपन्न एसबीआई 18वीं ऑल इंडिया स्व. श्री हनुमान सिंह पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता का ख़िताब जीत लिया। फाइनल मुक़ाबले में बीएसएफ़ ने पंजाब को 21-17 से हराया। मध्यांतर तक विजेता टीम ने 10-08 की बढ़त बना रखी थी। प्रतियोगिता में राजस्थान पुलिस व इंडियन रेलवे संयुक्त तीसरे स्थान पर रही। 
राज्य हैंडबॉल संघ के मानद सचिव यश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पंजाब का हरजिंदर पंजेटा रहा, जिसे ट्रॉफी एवं नक़द पुरस्कार से सम्मानित किया। भारतीय रेलवे के मलकीत को इमर्जिंग खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया। इस प्रतियोगिता में 25 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने भाग लिया। इन सभी खिलाड़ियों का भी शॉल व स्मृति चिन्ह भेट कर स्वागत किया गया। इससे पहले खेले गये सेमीफ़ाइनल मैचेज में बीएसएफ़ ने राजस्थान पुलिस को 21-13 (15-09) से तथा पंजाब ने पूरे समय 17-17 व अतिरिक्त समय तक 21-21 से बराबर रहने के बाद पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से इंडियन रेलवे को हराया। रंगारंग एवं भव्य समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा स्पीकर के विशेषाधिकारी राजीव दत्ता थे। अध्यक्षता हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कोषाध्यक्ष डा. तेजराज सिंह ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के उपाध्यक्ष मुकुल कुमार यादव, हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के एसोसियेट उपाध्यक्ष ललित कुमार कलाल व राज्य हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष मयंक भाटिया थे समापन समारोह के दौरान जैसलमेर के अंतरराष्ट्रीय कलाकार ग़ाज़ी ख़ान बरना की टीम ने शानदार प्रस्तुति दी

Friday, September 15, 2023

जरूरतमंद को उपलब्ध कराई दुर्लभ ओ नेगेटिवरक्तकोष फाउंडेशन के दिनेश प्रजापति आए तीसरी बार आगे ।

राजेश खोईवाल कोटा (राजस्थान टीवी न्यूज़) शहर में बढ़ते डेंगू के प्रकोप के बाद लगातार एसडीपी और आरडीपी की आवश्यकता हो रही है। रक्तकोष फाउंडेशन वह अन्य टीम मिलकर कार्य कर रही है वहीं अन्य संस्थाएं भी आगे आकर लोगों को एसडीपी उपलब्ध करा रही है।


रक्तकोष फाउंडेशन जिला अध्यक्ष गगन मिश्रा बताया कि देर रात निजी अस्पताल में भर्ती मरीज पृथ्वीराज (28) की तबियत खराब होने पर उसकी प्लेटलेट 5 हजार रह गई। उसके बाद एसडीपी की आवश्यकता होने पर चिकित्सकों ने एसडीपी के लिए कहा तो परिजनों को पता लगा की पृथ्वीराज का ब्लड ग्रुप ओ नेगेटिव है , इसे में उन्होंने अपने मिले वालो को फोन किया तो पिंटू गुर्जर ने अपने मित्र को बताया की एसडीपी की जरूरत है डोनर नही मिल रहा है ऐसे में कपिल विजय को फोन कर बताया कपिल ने रक्तकोष फाउंडेशन के ग्रुप में ओ नेगेटिव डोनर के लिए जैसे ही मैसेज भेजा तो उस पर तुरंत लोकेश कुमार प्रजापति ने रिप्लाई कर बताया की अपने भाई से बात कर के बता रहे हैं प्रजापति ने अपने छोटा भाई दिनेश प्रजापति से कहा तो वह सहज तैयार हो गए और उन्होंने 15 मिनट में कृष्णा ब्लड बैंक पहुंचकर ओ नेगेटिव एसडीपी तीसरी बार डोनेशन की। वह इससे पूर्व 11 बार रक्तदान कर चुके है। इस दौरान कपिल पांचाल , गगन मिश्रा , लोकेश प्रजापति , पिंटू गुर्जर , मोजूद रहे ।

गगन मिश्रा ने बताया कि डेंगू के सीजन में आमजन को आगे आकर एसडीपी के लिए नियमानुसार अपनी वेन को चेक कराना चाहिए, ताकी जरूरत हो तो किसी की मदद की जा सके। लोकेश प्रजापति ने बताया कि डेंगू के समय लोगों की मदद को लोग आगे तो आ रहे हैं लेकिन एसडीपी करने में और डोनर को तलाश करने में समय अधिक लगता है, यदि आमजन आगे आए तो समस्या का समाधान सहज हो सकता है।

Thursday, September 14, 2023

18वी ऑल इंडिया स्वर्गीय हनुमान सिंह पुरुष हेंडबाल प्रतियोगिता को लेकर हैंडबॉल संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव दत्ता ने की प्रेस वार्ता

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
शहर के हाई सेकेंडरी स्कूल मैदान में चल रही तीन दिवसीय 18वी ऑल इंडिया स्वर्गीय हनुमान सिंह पुरुष हेंडबाल प्रतियोगिता को लेकर गुरुवार को सर्किट हाउस में लोकसभा ओएसडी हैंडबॉल संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव दत्ता ने पत्रकारों से बातचीत की उन्होंने पत्रकारों को बताया कि हैंडबॉल प्रतियोगिता 13 सितंबर से 15 सितंबर तक चलेगी जिसमें राष्ट्रीय स्तर की पार्टी में भाग ले रही है उन्होंने बताया कि इंडियन रेलवे पंजाब बीएसएफ गुजरात उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र राजस्थान पुलिस और राजस्थान टीम ओके 25 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भाग ले रहे । शुक्रवार शाम 5:00 बजे प्रतियोगिता का पारितोषिक वितरण के साथ समापन होगा । दत्ता ने कहा कि बूंदी शहर में अभी राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित की गई है आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे । उन्होंने बताया कि स्वर्गीय हनुमान सिंह लोकप्रिय कर्मचारी नेता एवं कुशल खेल प्रशासक भी रहे हैं स्वर्गीय सिंह राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ जलदाय विभाग कर्मचारी संघ के भी प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं । दत्ता ने बताया कि राजस्थान राज्य हैंडबॉल संग वी राजस्थान फुटबाल संघ के अध्यक्ष भी रहे राजस्थान ओलंपिक संघ के महासचिव भी रहे प्रतिवर्ष उनकी याद में यह अखिल भारतीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है जिसमें देश की सर्वश्रेष्ठ आरती में भाग लेती है । पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व सभापति महावीर मोदी विजयंत सिंह अमीर सत्यनारायण शर्मा बालिता सुरेंद्र सिंह सोलंकी नारायण सिंह हाड़ा प्रदीप श्रीमाल अनिल चतुर्वेदी दिनेश राठौर नीरज पांडे चित्रांश तार्रवान गौरव वर्मा तुषार पारीख भंवर सिंह अंकित भाट सुरेश नागर महावीर हल्दिया ललित जैन आदि मौजूद रहे

राजकीय विद्यालय आमली में आयोजित 67वीं जिला स्तरीय 14 वर्ष छात्र छात्रा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्युज)
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जवाहर नगर आमली के तत्वाधान मैं आयोजित 67वीं जिला स्तरीय 14 वर्ष छात्र छात्रा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। विजेता टीमों को शील्ड एवं पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। शिर्डी प्रकार विजेता प्रतिभागियों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान विद्यालय के बालकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहन प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई‌। प्रतियोगिता प्रवक्ता नूतन तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर ग्राम पंचायत आमली सरपंच सुरेश कुमार मीना रहे। कार्यक्रम कीअध्यक्षता पीसीसी सचिव संदीप पुरोहित ने की। विशिष्ट अतिथ़ि शूटिंग बॉल एसोसिएशन बूंदी के सचिव राशिद भाई शारीरिक शिक्षक संघ बूंदी ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रताप सिंहरहे। प्रतियोगिता संयोजक वेणीशंकर साहू एवं शाला परिवार द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर, साफा बांधकर अभिनंदन किया गया ‌। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश कुमार मीणा ने विजेता टीमों के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। एवं राष्ट्रीय स्तर पर बूंदी की पहचान बनाने की बात कही। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम कीअध्यक्षता कर रहे पीसीसी सचिव संदीप पुरोहित ने कहा कि खेल कूद हमारे जीवन का अनिवार्य हिस्सा है इसलिए हमें सभी स्तरों पर प्रोत्साहित करना चाहिए । उन्होंने कहा कि खेलों में धैर्य और अनुशासन ही जीत की पूंजी है ‌। उन्होंने भी राष्ट्रीय स्तर पर बूंदी जिले की पहचान बनाने की बात कहकर विजेता टीमों को आगे और अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी ‌‌। इस कार्यक्रम को बूंदी ब्लॉक अध्यक्ष शारीरिक शिक्षक संघ रामप्रताप सिंह ने भी संबोधित कर अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।बारी बारी से सभी अतिथियों ने संबोधित किया ‌‌। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक मोहम्मद रईस ने किया ‌। इस प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक मोहम्मद इशहाक दुर्रानी, रामलाल खरेडिया, सिराजुद्दीन विक्रम सिंह, जितेंद्र सिंह रेखराज चौधरी, जगदीश सिंह हाडा अशोक शर्मा शिवराज मोठसर प्रवीण सिंह, ममता जांगिड़, पुष्पा चौधरी अनीता शर्मा बसंती लाल नेमहत्वपूर्ण भूमिका निभाई‌

अशोक गुप्ता के उपचार में कथित लापरवाही की निष्पक्ष जांच की मांगकार्रवाई नहीं हुई तो व्यापारी महासंघ करेगा चरणबद्ध आंदोलन

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्युज) बूंदी। शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी अशोक जी गुप्ता (कोठी वाला) के जिला अस्पताल में उपचार...