ad

Tuesday, June 11, 2024

MSSC ने 9 लाख की लागत का 11वाँ घर बनाकर लाभार्थियों को सौंपा

राजेश खोईवाल
बूंदी राजस्थान (राजस्थान टीवी न्युज)
MSSC का 11वाँ घर खोला गया और लाभार्थियों को सौंपा 
केरल के तिरुवनंतपुरम के पास तनवाचापुर में कैंसर से पीड़ित परिवार से ताल्लुक रखने वाली और अपनी आजीविका खो चुकी अल्फोंसा नाम की एक गरीब बहन के लिए 9 लाख रुपये की लागत से एक घर बनाया गया था। 
घर का उद्घाटन एमएसएससी (माननविलई स्पोर्ट्स एंड सर्विस क्लब के अध्यक्ष कर्नल वीनो देवराज) ने किया।
इस अवसर पर एमएसएससी के सदस्य 
आरोग्यराज, वीजी, ने भाग लिया। और यूट्यूबर नितिन और करुंगल मिस्टर जॉर्ज, जस्टस अमिरथियन, कप्पियारा रायप्पन, जोशुआ, रेनिटस, अम्सी ऐलकुमार, रेमजीस और जीके ग्रेनाइट के मालिक कन्नन ने भाग लिया और बात की।
इस सेवा के लिए बुजुर्गों और समुदाय की ओर से एमएसएससी के सदस्यों को बधाई और सराहना दी जाती है।
गौरतलब है कि यह एमएसएससी संस्था भारत के अलावा विदेशों में भी कई सेवाएं मुहैया करा रही है.
कर्नल विनोददेवराज और गांव के लोगों की ओर से भाग लेने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया गया

Sunday, June 9, 2024

भारत भूटान नेपाल समरसता अवार्ड से सम्मानित होंगे राजेश खोईवाल,,,,G3 समरसता सम्मेलन में शामिल होंगे बूंदी के राजेश खोईवाल

बूंदी (राजस्थान टीवी न्युज)
मानव सेवा समिति के विधिक सलाहकार एडवोकेट रमेश चंद ने बताया की राजधानी जयपुर में आयोजित G3 समरसता सम्मेलन में बूंदी से मानव सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश खोईवाल शामिल होंगे, और भारत नेपाल भूटान समरसता सम्मेलन में तीनों देश के आपसी समन्वय को बढ़ाने के लिए अपने विचार रखेंगे, G3 सम्मेलन में रक्तवीर राजेश खोईवाल को रक्तदान, मानव सेवा व बेजुबान जीवो की सेवा करने जेसे सराहनीय कार्य करने पर भारत भूटान नेपाल समरसता अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा
राजेश खोईवाल ने बताया की भारत की प्रतिष्ठा शक्ति पंचशील को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच, एवं राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित G3 समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन में एक सांस्कृतिक शिष्टमंडल स्व पोषित वित्तीय व्यव योजना के अंतर्गत जयपुर से भूटान के लिए प्रस्थान करेंगे
इस अवसर पर मंच की चयन समिति ने
महननिय एवं प्रबुद्ध व्यक्तियों को
विशिष्ट कार्य योजना को मृत रूप देने के लिए आमंत्रित किया है
भारत- भूटान - नेपाल सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन एवं विचार प्रजेटेंशन 2024 दिशा- निर्देश,
नियम, आचार संहिता अध्यन करने हेतु प्रेषित है
1. राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच इण्डो-नेपाल समरसता ऑर्जोनाईजेशन के संयुक्त तत्वाधान में भारत-भूटान नेपाल सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन का भव्य आयोजन जयपुर शहर में भारत की प्रतिष्ठा, शक्ति, पंचशील सिद्वान्त को वैश्विक स्तर पर पहुचाने के लिए किया जा रहा है।
2. स्व0 पोषित वित्तिय व्यय योजना के अन्तर्गत आयोजित सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भारत-नेपाल की वैदिक
कालीन संस्कृति का पुर्न उत्थान हो, 
भारत पुनः वैदिक कालीन जगत गुरु के आसन पर पद स्थापित
हो, 
भारत को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद् में विटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता दिलवाने के
उद्देश्य से सदस्य राष्ट्रो का नैतिक समर्थन की आशा में प्ररेरित अभियान, 
अयोध्या में संयुक्त राष्ट्र संघ
का मुख्यालय हो,
श्री विवेक रामा स्वामी भारतीय उद्योगपति अमेरिका को संयुक्त राष्ट्र संघ का नेतृत्व
मिलने जेसी कार्य योजना को मूर्त रूपे देने, कार्य निष्पादन में नैतिक समर्थन, सहयोग 
 इण्डो-नेपाल समरसता आर्गनाईजेशन द्वारा समरसता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है
3. सम्मेलन एवं भारत-भूटान समरसता सोशल मिशन यात्रा को 22 राष्ट्रो भारत, नेपाल, भुटान,
अफगानिस्तान, अल्जीरिया, एंगोला, ऑस्ट्रेट्रिया, क्रोएशिया, फिनलैण्ड, तुनिशियाँ, जर्मनी, ईराक, इजराईल,
मैकड़ोनिया, मोरक्को, नीदरलैण्ड, नाईजीरिया, नार्वेजियन, रोमानिया, रायल डेनिश, श्रीलंका, मालदीव ने
अपना नेतिक समर्थन प्रदान कर रखा है ।
4. सम्मेलन मे.प्रतिभाओ का मंच पर भारत नेपाल भूटान समरसता उत्साह वर्द्वन अवार्ड, अभिनन्दन पत्र, शाफा, शॉल, स्मृति चिन्ह फोल्डर, श्रीफल
द्वारा सम्मान किया जायेगा यह सेवा है दावा नही समस्त निर्णय मंच का सर्व मान्य रहेगा।
5 प्रतिभाये शिक्षा, चिकित्सा, न्याय, समाजसेवा,
औद्यौगिक क्षेत्र, प्रशासनिक, राजनेतिक क्षेत्र, अन्य क्षेत्र में क्षेत्रिय सामाजिक कार्यकर्त्ता के रूप मे कार्य
करने वाले व्यक्तियों का चयन होगा

Saturday, June 8, 2024

अधिवक्ता रमेश चंद आजाद को न्यायालय परिसर में आने पर चाकू से मारने की दी धमकी

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजेश खोईवाल न्युज)
अधिवक्ता रमेश चंद (आज़ाद) ने बताया की अदालत परिसर बून्दी में वकालत का कार्य करता हैं तथा आज दिनांक 08-06-2024 को दिन के 12.23 पर राकेश सुमन (मोबाईल नंबर-8302416428) आत्मज खेमराज जाति माली निवासी देवपुरा जिला बून्दी ने रमेश चंद (आज़ाद) एडवोकेट के मोबाईल नंबर 9664387645 पर फोन करके माँ-बहिन की गंदी गंदी गालियां निकासी और कहा कि तू कहा हैं, तू अदालत बून्दी में आ तो रमेश चंद (आज़ाद) एडवोकेट अदालत बून्दी में 1.30 आया-इतने में ही उक्त मुलजिम मोटर साईकिल पर सवार होकर आया जो मुझे अदालत परिसर बून्दी में पी.पी. ओफिस के पास मिला, जो अपने हाथ में बटनदार चाकू लेकर अदालत परिसर बून्दी में आया व माँ-बहिन की गाली गलोच करते हुये कहा कि तू मेरी बहिन राजलक्ष्मी के दहेज के मुकदमे व धारा 9 हिन्दू मैरिज एक्ट व घरेलू हिंसा की कार्यवाही की फाईल दे तो मैंने आते ही उसकी फाईल देदी तो उक्त मुलजिम ने माँ-बहिन की गंदी-गंदी गालियां निकाली तथा लातो हाथो से मुझ प्रार्थी के साथ मारपीट की तथा अपनी जेब में से चाकू निकाल कर रमेश चंद (आज़ाद) एडवोकेट की हत्या करने को आमादा हुआ तथा वकील की जाति रेगर होने से वकील को जातिगत अपशब्द डेढया डेढया कह कर अपमानित किया और कहा कि डेढया तू तो वकील नहीं हैं केटर्स बन जा तथा उसने कहा कि मैंने पहले ही 16 मर्डर कर रखे हैं अब 17वां मर्डर तेरा ही होगा, देखता हूं तू अदालत में कैसे बैठता हैं। उस समय मुझ वकील ने बड़ी मुश्किल से मुलजिम से अपना बीच-बचाव किया, नहीं तो मुलजिम अनहोनी घटना कारित कर देता

Thursday, June 6, 2024

नगीना लोकसभा सीट से चंद्रशेखर आजाद की बड़ी जीत, सपा-बीजेपी दोनों को हराया, अकेले अपने दम पर जीत कर यूपी में नई राजनीतिक पार्टी का उदय किया

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़) चंद्रशेखर आजाद को लेकर पहले अटकलें थी कि वह इंडिया गठबंधन में शामिल हो सकते है. लेकिन गठबंधन में शामिल नहीं होने के बाद उन्होंने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया था. नगीना लोकसभा सीट से चंद्रशेखर आजाद की बड़ी जीत, सपा-बीजेपी दोनों को हराया नगीना सीट से चंद्रशेखर आजाद जीते: उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट का रिजल्ट जारी हो गया है, इस सीट पर भीम आर्मी चीफ और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के उम्मीदवार चंद्रशेखर आजाद ने जीत हासिल की है. इस सीट पर चंद्रशेखर आजाद का मुकबला भाजपा के ओम कुमार सपा के मनोज कुमार और बसपा के सुरेंद्र पाल सिंह से था. वहीं इस सीट पर चंद्रशेखर ने सपा, बसपा और बीजेपी तीनों के उम्मीदवारों को पछाड़ते हुए इस सीट पर जीत हासिल की है.
नगीना सीट पर चंद्रशेखर आजाद को कुल 512552 वोट मिले और उन्होंने इस सीट पर 151473 वोटों से जीत हासिल की. भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ओम कुमार को 361079 वोट मिले. जबकि समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मनोज कुमार को 102374 वोट मिले और बसपा को सुरेंद्र पाल सिंह को 13272 वोट मिले.
क्या बोले चंद्रशेखर आजाद
नगीना सीट से जीत दर्ज कर चंद्रशेखर आजाद ने 1 लाख से अधिक वोटों से जीतकर सभी को चौंका दिया. उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मैं नगीना की महान जनता जिसने मुझे आशीर्वाद दिया मैं उन सबको धन्यवाद देता हूं और जिसने मेरी आलोचना की मैं उन सभी लोगों को ध्यान देता हूं जिसने मेरे खिलाफ जाकर दूसरे पार्टी में प्रचार प्रसार किया. देशभर से आए मैं उन साथियों का भी मैं धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मेरे लिए यहां रहकर काम किया. कई साथी तो मेरे ईद पर भी घर नहीं गए.उन्होंने यह भी कहा कि अगर इंडिया गठबंधन के नेता यदि समझदारी दिखाते तो और भी अच्छे फैसले आते, मैं अपनी जीत का श्रेय नगीना की जनता भीम आर्मी के कार्यकर्ता और देश भर से आए अपने साथियों, नगीना की माताओं और बहनों का भी धन्यवाद देना चाहता हूं.
साल 2014 में इस सीट पर बीजेपी ने तो 2019 में सपा-बसपा के गठबंधन के उम्मीदवार गिरीश चंद्र ने जीत हासिल की थी. चंद्रशेखर आजाद को लेकर पहले अटकलें थी कि वह इंडिया गठबंधन में शामिल हो सकते है. लेकिन गठबंधन में शामिल नहीं होने के बाद उन्होंने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया था. 


Wednesday, June 5, 2024

रक्त दानवीर राजेश खोईवाल का किया सम्मानखिलाड़ियों के निरंतर अभ्यास से सफलता जरूर मिलती है,खोईवाल

बूंदी (राजस्थान टीवी न्युज)
बूंदी 3 जून 2024 जिला बैडमिंटन संघ के चल रहे बच्चो के निशुल्क बैडमिंटन प्रशिक्षण समर कैंप में आज अंतर्राष्ट्रीय रक्त दानवीर राजेश खोईवाल का बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अजय नुवाल एडवोकेट,सचिव गुरुदत्त शर्मा ने शटल भेट कर श्री राम दुपट्टा धारण कराके सम्मान किया वही खोईवाल ने शिविर में मौजूद सभी बच्चों को बैडमिंटन संघ द्वारा निर्मित सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट में लगाए निशुल्क समर कैंप में अच्छी दक्षता प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं देते हुए बैडमिंटन संघ द्वारा बूंदी में प्रथम बनाए गए सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट के कार्य की प्रशंसा की वही रक्तदान के महत्व को बच्चों को समझाते हुए बताया किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को हमें रक्तदान करके उसका जीवन बचाना चाहिए जब आप इस देश के जिम्मेदार नागरिक बन जाए तब इस कार्य को अपने जीवन में अमल करने का प्रयास करें यही सच्ची समाज सेवा है। मेने अब तक 66 बार रक्त देकर इस पुण्य को कमाया है।
संघ के अध्यक्ष अजय नुवाल एडवोकेट ने खोईवाल को बूंदी ही नहीं बल्कि एक देश की धरोहर बताते हुए उनके द्वारा किए जा रहे निस्वार्थ रक्तदान आंदोलन और सामाजिक सेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए शिविर में आकर बच्चो को आशीर्वाद देने के लिए उनका आभार प्रकट किया ।
इस अवसर पर समाज सेवी रवि कुमार प्रशिक्षक मुकेश दाधीच ,आशीष गुप्ता, शक्ति तोषनीवाल, सहित कई खिलाड़ी मौजूद रहे

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी बाटी मिठाईयां

बूंदी (राजस्थान टीवी न्युज)
कोटा बूंदी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला की जीत पर बूंदी विधानसभा में भाजपा शहर महामंत्री मोहन किराड व राजेश खोईवाल के नेतृत्व में भाजपा शहर के कार्यकर्ताओं ने चौहान गेट दरवाजे पर भव्य आतिशबाजी कर वह मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई
व एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर जीत की शुभकामनाएं दी
भारी बारिश में भी कम नहीं हुआ कार्यकर्ताओं का जोश,की जोरदार नारेबाजी ओम बिरला जिंदाबाद नरेंद्र मोदी जिंदाबाद बीजेपी जिंदाबाद के लगाए नारे
भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जोरदार नजीबाजी करते हुए भव्य आतिशबाजी की
राजेश खोईवाल ने कहा की केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनने जा रही है, और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के तीसरी बार विजय प्राप्त करने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है, इस दौरान पूर्व सभापति भगवान लाडला पुर्व पार्षद, पेंसु सिंह, भील समाज जिला अध्यक्ष मांगीलाल भील, मीणा समाज जिला उपाध्यक्ष रामदयाल मीणा, पूर्व पार्षद शिवराज सिंह राजावत, पूर्व पार्षद महावीर हल्दिया रोहित गॉड,छात्रावास अध्यक्ष हनुमान भील सोनू डगोरिया, बजरंग लाल आर्य, समाज सेवी रवि कुमार, कमलेश बातकी, सुरेश गुर्जर सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद नगीना लोकसभा से विजय होने पर मनाई खुशियां

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्युज)
 जिला बूंदी ग्राम खटकड़ में भीम आर्मी प्रमुख चंद्र शेखर आजाद को नगीना लोकसभा चुनाव में 1 लाख 51 हजार 443 वोटो की बंपर वोटो से जीत नए अंबेडकर वादी युग की पहल की इसी खुशी में आजाद समाजवादी पार्टी बूंदी जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह मेहरा द्वारा बाबा साहब चोक पर बाबा साहब अम्बेडकर तस्वीर पर माला पहना फटाके फोड़ भीम आर्मी जिंदाबाद चंद्र शेखर आजाद जिंदाबाद के नारे लगा मिठाई खिलाकर सभी स्थानीय निवासी और भीम आर्मी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ खुशी मनाई

महर्षि गुरु वशिष्ठ जयंती महोत्सव पर कल निकलेगी भव्य शोभायात्रागुरु वशिष्ठ पूजन, भामाशाह सम्मान, पारितोषिक वितरण, महाआरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़) बूंदी, 14 सितंबर। राजस्थान सनाढ्य आदिगौड़ ब्राह्मण महासभा जिला बूंदी के तत्वावधान में महर्...