ad

Saturday, October 7, 2023

सुदामा सेवा संस्थान में नेत्रजांच और चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

राजेश खोईवाल बूंदी (मातृभूमि न्यूज) सुदामा सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम आसरा में शनिवार को रोटरी क्लब एवं नीमच बूंदी आई हॉस्पिटल के तत्वाधान मे वृद्ध जनों के हितार्थ आंखों की कंप्यूटर जांच कर उन्हें निशुल्क चश्मा वितरित किया । साथ ही जिनकी आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत थी , उन्हें 10 अक्टूबर को ऑपरेशन की तारीख दी गई । 
  इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष घनश्याम जोशी , सचिव इदरीश बोहरा , ध्रुव व्यास उपस्थित रहे ।नीमच बूंदी आई हॉस्पिटल के जितेंद्र सिंह छाबड़ा ने मानव सेवा के इस कार्य का शुभारंभ किया। डॉ मृत्युंजय विश्वकर्मा एवं रवि अहिरवार तथा नर्सिंग स्टाफ सुषमा उपाध्याय ने अपनी सेवाएं दी। 
  संस्था के संयोजक गिरधर शर्मा , घनश्याम दुबे , मंत्री छुटृन लाल शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार जताया ।

Friday, October 6, 2023

गौ भक्तों ने जिला कलेक्टरेट पर जंगी प्रदर्शन करनंदीशाला निर्माण व बीमार गौवंशो को शिफ्ट करवाने की मांग का सोपा ज्ञापन

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्युज)
गौ भक्तो ने नंदीशाला की आवंटित भूमि का पुन सीमाज्ञान करवा कर शीघ्र नंदीशाला निर्माण करवाने व पशु चिकित्सालय के बीमार
दुर्घटनाग्रस्त गौवंशो को शिफ्ट करवाये जाने मांग का सोपा ज्ञापन किसान नेता राकेश गोस्वामी ने बताया कि 4,जुलाई,2022 को गौसेवकों की मांग पर नंदीशाला निर्माण हेतु नगर परिषद बूंदी को 28 बीघा भूमि आवंटित की गई है जिस पर नगर परिषद बुंदी द्वारा दुर्भावनापूर्ण उक्त भूमि पर अधूरा कब्ज़ा सम्हाल कर नंदीशाला निर्माण हेतु भूमि पूजन कर भूमि के चार दिवारी निर्माण का दिनांक 8 सितंबर को कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन उक्त आवंटित भूमि में से नगर परिषद द्वारा अपने चहेते अवैध काबिज लोगों को फायदा पहुचाने हेतु 30 फीट की रास्ता छोड़कर नंदीशाला भूमि संकुचित कर दी हैं जो कतई उचित नहीं है तथा नियम विरुद्ध है। नंदीशाला निर्माण कर गौमाता के स्थाई समाधान कि मांग को लेकर गौ सेवक गत 2 महीने से धरने पर बैठे हुये है परन्तु सभापति अथवा अन्य जिम्मेदार अधिकारीयों ने गौ सेवकों से समाधान हेतु कोई वार्ता
नहीं की नंदीशाला हेतु आवंटित भूमि पुर्न सीमाज्ञान करवाकर शीघ्र नंदीशाला निर्माण करवाया जावे पशु चिकित्सालय से बीमार, दुर्घटनाग्रस्त गौवंशो को शिफ्ट करवाये ताकि निराश्रित गौमाता का स्थायी समाधान हो सके इस दौरान गोपाल गौसेवा संस्थान के तत्वाधान में चल रहे धरने के 61वें दिन कांग्रेस नेता राकेश गौस्वामी,महेंद्र गोस्वामी, आकाश गोस्वामी, लखन गोस्वामी, जीतराज,नंदकिशोर, विकास मेघवाल, हनुमान, रामराज,राकेश गोस्वामी, शिवराज मीणा,विजय राज, दिनेश मीणा,रामगोपाल, धनराज प्रजापत, रमेश, कमलेश, भगत सिंह, चेतन कुशवाह, मुकेश, श्याम, नितेश, आकाश मेघवाल, दुर्गेश कुशवाह, किशन मीणा, बाबूलाल आदि ने समर्थन देते हुए जिला कलेक्टर रविन्द्र गौस्वामी को नन्दी शाला निर्माण को लेकर ज्ञापन दिया, धरने पर समाजसेवी प्रमोद शर्मा, लक्ष्मी नारायण श्रृंगी, पं० नारायण शास्त्री, नाथूलाल सोनी,लखन शर्मा,भगवान लाडला ने समर्थन दिया तथा सभी गौ सेवक धरने पर मौजूद रहे

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रोटरी सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्युज)
शहर के विकास नगर स्थित रोटरी क्लब परिसर में रोटरी कम्युनिटी सर्विस सोसायटी द्वारा राज्यसभा सांसद विजय गोयल और विधायक कोष से बनाए गए रोटरी सामुदायिक भवन का लोकार्पण समारोह गुरुवार शाम को आयोजित हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला थे के अध्यक्षता विधायक अशोक डोगरा ने की । कार्यक्रम से पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्वलित किया कम्युनिटी समिति अध्यक्ष मदन गोपाल शर्मा , सचिव महेंद्र जैन , सहायक प्रांत पाल लोकेश ठाकुर द्वारका बिरला महेश पटौदी रोटरी अध्यक्ष घनश्याम जोशी रोटेरियन ऋतुराज दाधीच त्रिलोक चंद जैन ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया । कम्युनिटी समिति अध्यक्ष मदन गोपाल शर्मा ने भवन का प्रतिवेदन और स्वागत भाषण प्रस्तुत किया 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि रोटरी क्लब एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो समाज सेवा के निरंतर कार्य करती है । उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा पूरे विश्व में असहाय , निर्धनों और सामाजिक क्षेत्र में कार्य किए जाते हैं । उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब ने सुव्यवस्थित मुक्तिधाम का भी निर्माण कराया है जिसके लिए रोटरी क्लब बधाई का पात्र है । कार्यक्रम के अंत में परियोजना निदेशक बलभद्र सिंह हाड़ा ने आभार जताया रोटरी क्लब , इनर व्हील क्लब के सदस्य सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे

Monday, October 2, 2023

पूर्व मंत्री बाबूलाल वर्मा वभाजपा जिला प्रवक्ता अनिल जैन ने शहीद सीताराम को दी श्रद्धांजलि


राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़) तालेड़ा उपखंड के जमीतपुरा निवासी आर्मी के जवान सीताराम बैरवा का 2 दिन पहले हार्ट अटैक से लखनऊ में निधन हो गया था सोमवार को शहीद सीताराम की पार्थिव देह को जमीतपुरा गांव में लाया गया ।
इस दौरान पूर्व मंत्री भाजपा नेता बाबूलाल वर्मा, भाजपा जिला प्रवक्ता एवं जिला मीडिया प्रभारी अनिल जैन तालेड़ा, भाजपा नेता नरेंद्र मीणा,के.पाटन के पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबू सिंह जादौन सहित कई भाजपाइयों ने जमीतपुरा पहुंचकर शहीद को श्रद्धांजलि दी एवं परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया

गांधी जयंती पर स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत न्यायाधीश बालकृष्ण मिश्रा पोक्सो कोर्ट 2 ने किया श्रमदान

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्युज)
गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत न्यायाधीश आवासीय कॉलोनी पर श्रमदान का कार्यक्रम का आयोजन किया गया, न्यायाधीश बालकृष्ण मिश्रा पोक्सो कोर्ट 2 बूंदी, ने कहा की स्वच्छ भारत ही स्वस्थ भारत का आधार है, इसलिए आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर हमने स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया है इस दौरान गिरिराज शर्मा, मुंशी, स्वयंसेवक शिव शंकर प्रजापत ,कुलदीप सिंह, राजाराम गोचर, रघुराज सिंह आदि ने श्रमदान करके पौधों की निराई गुड़ाई करके इनको सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया

Sunday, October 1, 2023

खटकड़ क्षेत्र के विकास में नहीं रखी कोई कमी :–हरिमोहन शर्मा5.5 करोड़ से बनने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया शिलान्यास

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्युज)
राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा द्वारा 5.5 करोड़ की लागत से बनने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खटकड़ के नवीन भवन निर्माण कार्य के शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया
इस दौरान शर्मा द्वारा विधिवत रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हरिमोहन शर्मा ने कहा कि चुनाव हारने के बावजूद मैंने खटकड़ क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रखी और पूर्व के विधानसभा चुनाव में भी क्षेत्र की जनता ने 7000 से अधिक मतों से मुझे विजय बनाकर भेजा 
सभा को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि खटकड़ चौराहे से लेकर केशोरायपाटन तक बनने वाले 14 करोड़ की लागत की नवीन सड़क ,20 करोड़ की लागत से पेयजल एवं सिंचाई हेतु बनने वाले एनिकट ,खटकड़ में इंग्लिश मीडियम स्कूल ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित विभिन्न ऐसे ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं जिससे कि क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा 
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सत्येश शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन के हित में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लाया गया है चिरंजीवी योजनाओं के माध्यम से 25 लाख की लागत का इलाज ,किसानों के लिए 2000 तक फ्री यूनिट, सहित विभिन्न से सामाजिक सर्वेकर के कार्य राज्य सरकार ने किए हैं जो की इतिहास में ऐतिहासिक हैं 
यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष निशांत निवल ने कहा कि हरिमोहन शर्मा एक विकास के विजन वाले नेता है ऐसे नेता बहुत कम मिलते हैं 
पंचायत समिति बूंदी की प्रधान प्रेम भाई मीणा, पूर्व प्रधान भगवान नुवाल,पूर्व प्रधान करण सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तालेड़ा के अध्यक्ष प्रेम शंकर राठौर, बूंदी अध्यक्ष रामकरण मीणा ,पूर्व अध्यक्ष चेतराम मीणा ,जिला परिषद सदस्य किशन गोपाल मीणा, उप प्रधान रमेश बैरवा सहित अन्य लोगों द्वारा भी सभा को संबोधित किया गया 
शर्मा ने किया भामाशाह का सम्मान
पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य हेतु भूमि देने वाले परिवार श्री रमेश चंद्र जैन ,दुर्गा शंकर जैन ,मोहित जैन का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह बैठकर उनका सम्मान किया 
मंच का संचालन युवा नेता यशवंत दाधीच ने किया !!
मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक जैन द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया 
इस दौरान वरिष्ठ पार्षद टीकम जैन , डा परमानंद मीणा मंडल कांग्रेस कमेटी रामगंज के अध्यक्ष मनवीर सिंह ,राकेश मीणा, पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्र प्रकाश दाधीच, भोजराज डोई, सरपंच महावीर मीणा,मोहनलाल बेरवा मनमल मीणा, मदन लाल गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य रामस्वरूप मीणा प्रेम भाई बेरवा, पूर्व प्रधान सावित्री मीणा पूर्व पंचायत समिति सदस्य पुष्पा बाई, युवा कांग्रेस सचिव गिर्राज मीणा, कांग्रेस नेता शिवराज गुर्जर ,मुकुट शर्मा ,सरपंच जगदीश मीणा , कमलेश मीणा ,मनोज जैन,प्रकाश मीणा,लेखराज मीणा, रायथल सरकारी के अध्यक्ष विजय मीणा, सहकारी अध्यक्ष गिरिराज पंचोली, राम अरोड़ा पंचायत अध्यक्ष,अनिल शर्मा ,दीपक गौतम, मुकेश मीणा सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे

राजस्थान में सीएम की रेस में वसुंधरा राजे की वापसी.अपने प्रतिद्वंद्वी बीजेपी नेताओं पर एक बार फिर भारी पड़ी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजेअमित शाह से मुलाकात के बाद वसुंधरा राजे का बड़ा बयान, कहा- भगवान के घर देर, पर अंधेर नहीं..राजस्थान चुनाव पर BJP की बैठक

राजेश खोईवाल 
दिल्ली (राजस्थान टीवी न्यूज़),1 अक्टूबर 2023
*राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए दिल्ली में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की लगातार बैठकर आयोजित हो रही है। इस दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रह्लाद जोशी के साथ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्र सिंह राठौर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पार्टी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे की लगातार चर्चाएं हो रही है।*
मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर राज्य में हो रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। 
*इस विषय पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके समर्थक पार्टी आलाकमान से राजे को प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने का लगातार दबाव बना रहे हैं।*
शुक्रवार को एक बार फिर से इसमें बड़ा बदलाव देखने को मिला। 
*दिल्ली स्थित बीजेपी कार्यालय में गृहमंत्री अमित शाह की मुलाकात पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से हुई। आधा घंटे हुई इस महत्वपूर्ण मुलाकात में अमित शाह ने प्रहलाद जोशी के साथ राज्य से चर्चा की।* 
केंद्रीय चुनाव समिति सूत्रों ने बताया कि चर्चा में अमित शाह, प्रहलाद जोशी ने आरएसएस के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा कर मुख्यमंत्री राजे की राजस्थान में बहुमत की ताकत को परखा है।
*सूत्रों ने बताया कि आरएसएस पदाधिकारी की चर्चा के बाद अमित शाह और प्रहलाद जोशी ने भी राजस्थान में एक बार फिर से वसुंधरा राजे को मुख्य रूप से विधानसभा चुनाव में प्रमुख चेहरे के तौर पर आगे लाने का अच्छा जताई है।* 
सूत्रों ने बताया कि वसुंधरा की कुशल रणनीति के तहत ही भाजपा को उम्मीद है कि राजस्थान में एक बार फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बन सकती है। *इस विषय पर आरएसएस पदाधिकारी ने भी सहमति जताई है।* 
जिससे अब एक बार फिर वसुंधरा राजे, बीजेपी में ही प्रदेश में अन्य विपक्षी नेताओं पर भारी पड़ गई है।
*यही कारण रहा कि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)की सरकार बनेगी।* 
गौरतलब है कि बीते दिनों राजे ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।
*राजस्थान की सीएम रेस में हुई वसुंधरा की वापसी?*
राजस्थान की राजनीति में वसुंधरा बीजेपी की सबसे बड़ी नेता हैं। प्रदेश में अब भी उनको भीड़ जुटाने वाली नेता के तौर पर जाना जाता है।
*पार्टी पॉलिटिक्स में वो भले ही खुद को साइड लाइन समझ रहीं थीं, लेकिन समर्थकों के बीच उनकी लोकप्रियता बनी हुई है और माना जा रहा है कि इसी लोकप्रियता की बदौलत उन्होंने चुनावी रेस में वापसी की है।*
माना जा रहा है कि आरएसएस नेताओं ने वसुंधरा की पैरवी की है।
*संघ का भी मानना है कि बिना क्षेत्रीय क्षत्रप को आगे रखे सिर्फ प्रधानमंत्री के नाम पर विधानसभा का चुनाव नहीं जीता जा सकता। कर्नाटक की हार के बाद संघ के मुखपत्र में ये बातें कही गईं थीं। राजस्थान में आरएसएस की जड़ें गहरी हैं।*

महर्षि गुरु वशिष्ठ जयंती महोत्सव पर कल निकलेगी भव्य शोभायात्रागुरु वशिष्ठ पूजन, भामाशाह सम्मान, पारितोषिक वितरण, महाआरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़) बूंदी, 14 सितंबर। राजस्थान सनाढ्य आदिगौड़ ब्राह्मण महासभा जिला बूंदी के तत्वावधान में महर्...