बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़)
बूंदी मानव सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष व खटीक समाज के जिला अध्यक्ष समाज सेवी रक्तवीर राजेश खोईवाल की स्व. मांता जी राजू बाई खोईवाल के निधन के बाद मनाए गए वैश्विक शौक ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है
खोईवाल ने बताया की माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, बूंदी जिले के विधायक हरी मोहन शर्मा पूर्व विधायक ओम प्रकाश शर्मा,भामाशाहो व्यापारियो राजनेताओं जनप्रतिनिधियों शासन प्रशासन से जुड़े लोगों, पत्रकारों, अभिभाषको, कर्मचारी संगठनो, सामाजिक संगठनो, फिल्म अभिनेताओं,सहित देश राज्य व जिले के प्रतिष्ठित व गणमान्य धार्मिक सामाजिक व राजनीति लोगों द्वारा हजारों की संख्या में स्वर्गीय माताजी राजू बाई खोईवाल को श्रद्धांजलि दी गई, और देश और विदेशों की सामाजिक संस्थाओं में भी शौक की लहर देखने को मिली थी
समाजसेवी रक्तवीर राजेश खोईवाल की मां स्व. राजु बाई खोईवाल को अमेरिका मेक्सिको नाइजीरिया,पश्चिम अफ्रीका, अल्जीरिया, पेरू, मोरक्को न्यूयॉर्क नॉर्वे, स्पेन जर्मनी मिश्र, बोलविया,नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका, सऊदी अरब, इजरायल, इराक, ईरान, यूएई,इंडोनेशिया,सहित 25 देशों की सामाजिक संस्थाओं द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि संदेश भेजें गए हैं और भारत के दिल्ली मुंबई पंजाब हरियाणा गुजरात मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ़ झारखंड उत्तराखंड हिमाचल, नागालैंड असम, गोवा, सहित भारत के 15 राज्यों की सामाजिक संस्थाओं द्वारा श्रद्धांजलि संदेश भेजे गए है
तो वही राजस्थान के जयपुर अजमेर बीकानेर उदयपुर कोटा बारा झालावाड़, टोंक सीकर झुंझुनू, सूरजगढ़, प्रतापगढ़ चित्तौड़गढ़ भीलवाड़ा, बांसवाड़ा डूंगरपुर गंगानगर, सहित 20 जिलों से श्रद्धांजलि संदेश भेज कर विश्व के स्तर पर शोक मनाया गया है
रक्तवीर राजेश खोईवाल की स्व माता जी राजू बाई खोईवाल का वैश्विक स्तर पर शौक मनाए जाने पर, सोशल मीडिया के माध्यम से और पुत्र राजेश खोईवाल से जानकारी प्राप्त कर स्व, राजूबाई खोईवाल का नाम मरणोपरांत बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है
मानव सेवा समिति बूंदी और खोईवाल परिवार के लिए यह बहुत ही गर्व का विषय हे की
रक्तवीर राजेश खोईवाल द्वारा किए जा रहे रक्तदान सेवा,व सामाजिक सेवा कार्यों की वजह से 91 साल की उम्र में स्व.माता जी राजु बाई खोईवाल के निधन के बाद वैश्विक स्तर पर माता जी के नाम की पहचान हुई है,
और वैश्विक स्तर पर शोक मनाया गया जिससे
स्वर्गीय माताजी राजू बाईं खोईवाल का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने पर मानव सेवा समिति सहित खोईवाल परिवार में लक्ष्मीनारायण खोईवाल शांतिलाल खोईवाल, रक्तवीर राजेश खोईवाल,पुत्र, नरेंद्र खोईवाल शुभम खोईवाल,बलवीर खोईवाल, आरव खोईवाल पोत्र सहित खोईवाल परिवार ने गर्व महसूस किया है