ad

Sunday, July 23, 2023

रक्त कोष फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर में 50 रक्त दाताओं ने किया रक्तदान

राजेश खोईवाल
बूंदी(राजस्थान टीवी न्यूज)
रक्तकोष फाउंडेशन कोटा टीम के जिलाध्यक्ष गगन मिश्रा को मेडिकल कालेज ब्लड बैंक अधिकारी डॉ जसजीत शर्मा व डॉ राजेश शर्मा ने सूचित किया कि कुछ समय से मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक में रक्त की बहुत कमी चल रही है उंसके कारण हम थैलेसीमिया बच्चों भी रक्त की कमी जैसे तैसे कर रहे है मिश्रा ने टीम मेंम्बर से बात करके शिवशक्ति व्यायाम शाला केशवपुरा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 50 यूनिट रक्तदान हुआ रक्तदान करने लोकेश प्रजापति, कपिल विजयवर्गीय, रोबिन बना,आकाश प्रजापति, दीपक जांगिड़,सतीश गौतम भावेश रावल ने किया और शिविर प्रभारी रेजिडेंट डॉक्टर आरिफा बानो नर्सिंग ऑफिसर एल ए राजेंद्र शांडिल्य आदि मौजूद रहे

बूंदी जिले के गांवो को कोटा में नहीं मिलाने का मुख्यमंत्री से करेंगे अनुरोध, सैलेश सोनी

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
शहर कांग्रेस कमेटी बून्दी की एक बैठक शहर कांग्रेस अध्यक्ष शैलेश सोनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से  आगामी विधानसभा चुनाव एवं संगठन को मजबूत करने के संबंध में दिए गए दिशा-निर्देशों पर चर्चा की गई, बैठक में बूंदी विधानसभा के शहरी क्षेत्र के 64 बूथों पर प्रभारी व अध्य्क्ष व नगर परिषद क्षेत्र के 60 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष तथा सेक्टर प्रभारी नियुक्त करने एवं मंडल अध्यक्ष एवं मंडल कार्यकारिणी बनाए जाने पर कार्यकारणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से विचार-विमर्श किया गया, पीसीसी के अनुमोदन से बूँदी शहर को 6 भागों में बांट कर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी शीघ्र दी जाएगी एवं वार्ड वाइज दौरे कर कांग्रेस जनों ओर आम जनता से मिला जाएगा । बैठक में संगठन महामंत्री संजय शर्मा, उपाध्यक्ष हारून खान, हेमराज गुर्जर, सुरेंद्र मेघवाल, हनुमान सोनी,पुष्पचन्द मीणा    महासचिव आनंद चंदेल, राकेश बंदेरिया, सचिव अमन बैरवा ,प्रभु दयाल लालावत ,युधिस्टर मीणा, कार्यकारिणी सदस्य आशीष लाडला ,राजेश गर्ग, दुलीचंद सोनगरा,  अशोक दाधीच मोहन लाल सुमन बिलाल खान,हेमराज मीणा सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे, इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने के डी एल का एक स्वर में विरोध करते हुए कहा कि बूंदी के किसी भी क्षेत्र को कोटा में नहीं मिलने देंगे, शहर अध्यक्ष शैलेश सोनी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी को पत्र लिख कर ओर मिलकर इस सम्बन्ध में अनुरोध करेंगे उन्होंने कहा की काँग्रेस पार्टी  द्वारा पूर्व में बून्दी जिले के 11 गांवों को कोटा यू आई टी में मिलाने को भी अनुचित ओर बून्दी जिले के हितों पर कुठाराघात वाला कदम बताया था ओर अब के डी एल में बून्दी जिले के गांवों को शामिल करने से बून्दी जिला भौगोलिक ओर राजनीतिक दृष्टि से कमजोर होगा इसलिए मुख्यमंत्री जी से मिलकर बून्दी जिले के गांव किसी अन्य क्षेत्र में शामिल नहीं करने का आग्रह किया जाएगा । बैठक के अंत मे सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बूँदी शहर कांग्रेस कमेटी का प्रत्येक सदस्य अपना पूरा योगदान देगा ओर हर बूथ पर अपनी पूर्ण मेहनत से काम करेगा सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अपने-अपने  बूथ पर स्वयं की जिम्मेदारी तय करनी होगी

मानव कल्याण एवं वैश्विक शांति के लिए पुरुषोत्तम महायज्ञ हुआ संपन्न, जिला कलेक्टर ने दीप प्रज्वलित कर किया था महायज्ञ का शुभारंभ

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवीन्यूज)
आज पंचमी रविवार को मानव कल्याण और वैश्विक शांति के लिए और बूंदी जिले की चहुमुखी उन्नति और समृद्धि के लिए बुंदिस्थ ज्योतिष एवं धर्म शास्त्र परिषद के तत्वावधान में बूंदी के अधिष्ठातृ देव श्री रंगनाथ भगवान मंदिर प्रांगण में हरिहरात्मक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। जनता जनार्दन की खुशहाली के लिए तीर्थराज प्रयाग एवं सरयू नदी के जल मिश्रित पंचामृत से भगवान रंगनाथ जी और भगवान शिव का अभिषेक किया गया । इसके साथ जन कल्याण के लिए पुरुष सूक्त रुद्र सूक्त एवं श्री सूक्त के वैदिक मंत्रों द्वारा यज्ञ में आहुतियां दी गई 
परिषद के अध्यक्ष पंडित श्रीकांत चालक देवी वालों मंत्री पंडित पुरुषोत्तम शर्मा पण्डित सीताराम जोशी पंडित उमेश शास्त्री खटकड़ पंडित लक्ष्मीकांत शर्मा ज्योतिषाचार्य विनोद जगन्नाथपुरा द्वारा संयुक्त रूप से महायज्ञ का वैदिक रीति नीति से संचालन किया गया इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी ने पुरूषोत्तम महायज्ञ का दीप प्रज्वलन एवम् के आराध्य श्री रंगनाथ भगवान की पूजन अर्चना कर महायज्ञ का शुभारंभ किया
श्री रंगनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक ने सभी विद्वान पंडितो पंडित श्रीकांत शर्मा सहित 31 पंडित जनो को माला पहना कर उनके द्वारा बूंदी के हित में किए गए महायज्ञ के लिए स्वागत एवम् अभिनंदन किया गया तथा जिला कलेक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी को श्रीफल भेंटकर माल्यार्पण किया गया
आज प्रातः 9 बजे मगलाचरण व विष्णु सहस्रनाम, शांति पाठ किया गया इसके पश्चात 10:00 बजे जिला कलेक्टर रविन्द गोस्वामी ने दीप प्रज्वलन किया तथा महायज्ञ का शुभारंभ किया।31 पंडितों द्वारा सस्वर रुद्राभिषेक किया गया तथा पुरुषोत्तम महायज्ञ में आहुतियां दी गई एवं महाआरती के पश्चात् प्रसाद वितरण किया गया। यज्ञ की पूर्णाहुति के तत्काल बाद वर्षा हुई जो महायज्ञ की सफलता के संकेत हैं

Thursday, July 20, 2023

महिला बनी इच्छा धारी नागिन,इस तरह से व्यापारी को मारकर लिया बदला

राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़) महिला बनी नागिन,इस तरह से व्यापारी को मारकर लिया बदला  (उत्तराखंड) हल्द्वानी में अंकित की हत्या सांप से डसवा कर की गई और इसकी साज़िश रची उसी व्यापारी की गर्लफ्रैंड माही ने। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है माही समेत अन्य आरोपी देश छोड़ कर हुवे फरार। जिसको नेचुरल डेथ बताने की पूरी कोशिश की गई। हत्याकांड के पीछे जो वजह सामने आयी वो चौंकाने वाली है। सूत्रों के अनुसार माही उर्फ डॉली फ्रेंडली स्वभाव की थी और अपने जीवन में अंकित के दखल से खफा रहती थी और इसी वजह से उसने अपने बॉय फ्रेंड अंकित को रास्ते से हटाने की साजिश रची। इस साजिश में उसने एक सपेरे, एक दोस्त और नौकर-नौकरानी को शामिल किया था। सपेरे से जहरीला सांप मंगवाकर गहरी नींद में सो रहे अंकित को सांप से डसवाया गया और सांप के काटने से हुई मौत की साजिश रची गई। पुलिस के द्वारा कड़ाई से पूछताछ में खुलासा किया तो,सारा मामला खुलता गया। सपेरा तो पुलिस की गिरफ्त में आ गया, लेकिन माही समेत अन्य आरोपी देश छोड़ कर फरार हो गए। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। उत्तराखंड का यह पहला ऐसा हत्याकांड जिसमें सांप से डसवा कर पूरी वारदात को अंजाम दिया गया है।

Saturday, July 15, 2023

युवा कांग्रेस कार्यकर्ता दमदारी से चुनाव में जुट जाए, बी वी श्रीनिवास

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी का आज जयपुर से युवा कांग्रेस की कोटा में आयोजित संभागीय बैठक में भाग लेने के लिए जाते हुए बूंदी बाईपास पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शैलेश सोनी के नेतृत्व में फूल मालाओं ओर आतिशबाजी कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्य्क्ष श्रीनिवास बीवी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार कर्नाटक में युवाओं ने भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंका और कांग्रेस की सरकार बना दी उसी प्रकार राजस्थान का युवा कांग्रेस कार्यकर्ता राजस्थान में कांग्रेस की सरकार को रिपीट करने के लिए पूरे दमखम से काम करेगा उन्होंने कहा कि राजस्थान की सरकार ने अपने कार्यकाल में हर वर्ग को राहत दी है उन्होंने चिरंजीवी योजना को सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया । स्वागत एवं अभिनंदन के दौरान नगर परिषद बूंदी की सभापति मधु नुवाल,उप सभापति लटूर भाई ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बूंदी के अध्यक्ष रामकरण मीणा,बूंदी पंचायत समिति के प्रधान प्रतिनिधि सत्यनारायण मीणा ,पूर्व प्रधान भगवान नुवाल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष तालेड़ा जगरूप सिंह रंधावा,मंडल अध्यक्ष मनवीर सिंह,वरिष्ठ पार्षद टीकम जैन, प्रेम प्रकाश एवरग्रीन,साबिर खान,मोइनुद्दीन फारवर्ड ,इरफ़ान इलू,पार्षद प्रतिनिधि कन्हैया लाल, शिवम गुर्जर,जिला कांग्रेस महासचिव इस्तीहाक अली, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सतीश तंबोली, पुष्पचंद मीणा ,राजेंद्र राठौर, महासचिव राकेश बन्देरिया , गुरु प्रकाश,संगठन महासचिव संजय शर्मा, सचिव दिव्यांशु वशिष्ठ, राजेश गर्ग, प्रभुलाल लालावत, अमन बेरवा,परशुराम मीणा, रोहिताश्व शर्मा ,सैफ अली,मनीष गुर्जर,राजाराम मीणा, प्रवक्ता जीशान अली,सोशल मीडिया प्रभारी आशिक अली खट्टावत,शिवम मेवाड़ा,नवदीप नायक ,सिकंदर बोयत ,विशाल हाड़ा, परसुराम मीणा सहित सेकड़ो की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता मोजूद रहे

Friday, July 14, 2023

बूंदी पुलिस ने लूट के प्रयास के प्रयास के 6 आरोपियों को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बैंक में चोरी के असफल प्रयास की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए कोटा से 6 आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है बैंक में चोरी के असफल प्रयास की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए कोटा से 6 आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है बैंक में चोरी के असफल प्रयास की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए कोटा से 6 आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। चोरों ने मेहराणा के एसबीआई बैंक में घुसकर गेट के ताले तोड़कर तिजोरी को तोड़ने का प्रयास किया। चोरों ने कैमरों को नुकसान पहुंचाया और बैंक में रखे एक टेबलेट को ले गए
एसपी जय यादव ने बताया कि 13 जुलाई को विनोद कुमार मीणा शाखा प्रबन्धक एसबीआई बैंक मेहराणा ने रिपोर्ट दी थी कि 12 जुलाई की रात को बैंक में चोरी की वारदात हुई है। चोरों ने शाखा के मेन गेट को तोड़कर अन्दर शाखा के शटर को तोड़कर शाखा के अंदर प्रवेश किया और शाखा के कैमरों को क्षतिग्रस्त करते हुए शाखा की तिजोरी को तोड़ने का प्रयास किया। चोरों ने शाखा में रखे FOS के टेबलेट को चोरी कर लिया। केशोरायपाटन पुलिस ने मामला दर्ज कर एसएचओ लोकेन्द्र पालीवाल के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखने पर 5 चोर नजर आए। आरोपियों को पकड़ने के लिए 3 पुलिस टीमों का गठन किया।
टीमों ने किशन पुत्र बाबूलाल निवासी रामदास नगर सोगरिया रोड थाना रेलवे कॉलोनी जिला कोटा सिटी, साहिल पुत्र भूपेन्द्र निवासी रामदासनगर गली नं. 4 कालातालाब रोड थाना रेलवे कॉलोनी जिला कोटा सिटी, सुरेश उर्फ रोक्सी पुत्र मोहनलाल निवासी लक्ष्मी बिहार गली नं. 2 थाना रेलवे कॉलोनी जिला कोटा सिटी, अक्षय पुत्र पप्पू निवासी रेलवे क्वाटर नं.1146 तुलापुरा ओवरब्रिज के पास डबल स्टोरी कॉलोनी थाना रेलवे कॉलोनी जिला कोटा सिटी, सूरज पुत्र बनवारी निवासी गली नं. 4 कालातालाब थाना रेलवे कॉलोनी जिला कोटा सिटी, गणेश पुत्र गोविन्द निवासी रामदास नगर गली नं. 4 कालातालाब रोड थाना रेलवे कॉलोनी जिला कोटा सिटी को गिरफ्तार किया गया है। इनमे आरोपी अक्षय वाल्मिकी रेलवे कॉलोनी थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। पुलिस इन आरोपियों से मेहराणा बैंक की वारदात सहित अन्य मामलों को लेकर पूछताछ करने में जुटी है। इस वारदात के खुलासे में कॉन्स्टेबल हेमन्त सिंह के साथ केशोरायपाटन पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Saturday, July 8, 2023

संयुक्त व्यापार महासंघ ने जिला कलेक्टर के 1 वर्ष पूर्ण होने पर किया स्वागत व्यापारियों से सम्बंधित विषयों पर की चर्चा

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
संयुक्त व्यापार महासंघ के द्वारा जिला कलेक्टर के निजी आवास पर उनके 1 वर्ष पूर्ण होने पर किया भव्य स्वागत एवं व्यापारियों से सम्बंधित विभिन्न विषयों को लेकर की गई चर्चा
संयुक्त व्यापार महासंघ के द्वारा जिला कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी के 1 वर्ष के सफल कार्यकाल पुर्ण होने पर निजी आवास पर संयुक्त व्यापार महासंघ के प्रतिनिधियों द्वारा उनको साफा बांधकर मुंह मीठा करा संयुक्त व्यापार महासंघ का प्रतिक चिन्ह दे कर आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी इसी के साथ संयुक्त व्यापार महासंघ के प्रतिनिधियों द्वारा जिला कलेक्टर से व्यापारिक विषयों को एवं उनके समाधान को लेकर चर्चा की गई चर्चा में मुख्य रूप से पर्यावरण को लेकर जिला कलेक्टर के तत्वाधान में स्वच्छ प्रदूषण मुक्त शहर बनाने हेतु आगामी प्रयास के चरण में पोलीथीन मुक्त शहर बनाने को लेकर विशेष अभियान प्रारंभ करने के साथ साथ निम्न विषयों पर चर्चा की गई जिसमें
1. बाजार में साफ़ -सफाई व्यवस्था के लिए नगर परिषद द्वारा कोई भी कर्मचारी नहीं भेजे जा रहे हैं साफ -सफाई व्यवस्था के लिए कई बार व्यापार संघ के सदस्यो द्वारा नगर परिषद को अवगत करवाया गया है परंतु कोई सुनने वाला नहीं है
बूंदी शहर के संपूर्ण बाजारों में से सिर्फ इंदिरा मार्केट में ही दो जगह पार्किंग की व्यवस्था है यह पार्किंग भी स्वयं इंदिरा मार्केट व्यापार संघ द्वारा बनवाई गई है जहां पर नगर परिषद एवं ट्रैफिक पुलिस के कहने पर दुपहिया वाहन खड़े करने के दुपहिया वाहन नामक सुचना पट्ट लगवा रखे हैं परंतु वहां पर लंबे समय से आसपास के निवासियों द्वारा चोपहिया वाहन 24 घंटे खड़े कर दिए जाते हैं जिससे रोड जाम की स्थिति बनती है वही खरीदारी करने वाले व्यक्तियों के दुपहिया वाहन के लिए कोई जगह नहीं रहती इस के समाधान के विषय में नगर परिषद एवं ट्रैफिक पुलिस को कई बार लेटर देकर व्यापार संघ द्वारा अवगत कराया गया है परंतु दोनों एक-दूसरे की जिम्मेदारी बताते हुए पल्ला झाड़ते रहे है ऐसे में व्यापार संघ अपने व्यापारियों एवं आम जनता के समाधान के लिए कहां जाएं इंदिरा मार्केट एवं पुरानी धानमंडी सहित बूंदी शहर के अधिकतम मुख्य बाजारों में रोड़ लाइटों का अभाव रहता है इसे आपराधिक घटनाएं होने की संभावना बढ़ जाती हैं अतः उनमें आवश्यक रूप से जल्द रोड लाइटें लगवाई जाए. कोटा रोड पर स्थित किराएदारी की दुकानों के जल्द पट्टे बनाए जाएं उपरोक्त विषय में संयुक्त व्यापार महासंघ के सदस्यों द्वारा जिला कलेक्टर से चर्चा हुई जिला कलेक्टर ने जल्द ही समाधान करने का आश्वासन दिया संयुक्त व्यापार महासंघ के कई पदाधिकारी मौजूद रहे जिसमें अध्यक्ष प्रेम प्रकाश एवरग्रीन, सचिव प्रशांत मोदी, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार सेन,प्रवक्ता पितांबर शर्मा, सदर बाजार व्यापार संघ अध्यक्ष अनिल नंदवाना,इंदिरा मार्केट व्यापार संघ संरक्षक सोहन तोषनीवाल,अशोक मालु, कुंज बिहारी सेनी,राजकुमार सोनी, उपाध्यक्ष सर्वेश अग्रवाल,नुतन कुशवाहा, महबूब भाई करिश्मा, जीतू राजानी,देवपुरा व्यापार संघ सचिव रोबिन जैन, कोटा रोड व्यापार संघ अध्यक्ष प्रदीप गिलानी, सचिव शक्ति तोषनीवाल, उपाध्यक्ष जितेंद्र ललवानी, महावीर भड़कत्या, नीरज भार्गव, महावीर जाजू,अभिनव जैन,किशन जांगीड़ इत्यादि मोजूद थै यह जानकारी संयुक्त व्यापार महासंघ प्रवक्ता पितांबर शर्मा द्वारा दी गई

अशोक गुप्ता के उपचार में कथित लापरवाही की निष्पक्ष जांच की मांगकार्रवाई नहीं हुई तो व्यापारी महासंघ करेगा चरणबद्ध आंदोलन

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्युज) बूंदी। शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी अशोक जी गुप्ता (कोठी वाला) के जिला अस्पताल में उपचार...