ad

Monday, June 3, 2024

जीवन दाता बनकर आए हेमंत सैनी ने 36वीं बार लाइव डोनेशन कर बचाया गंभीर बीमार महिला का जीवनमानव सेवा समिति रक्तदान महादान अभियान भीषण गर्मी में मरीजों के लिए बना संजीवनी

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्युज)
बूंदी,मानव सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश खोईवाल ने बताया कि मानव सेवा समिति के रक्तवीर बूथ नंबर 1 अध्यक्ष हेमंत सैनी ने 36वी बार एबी पॉजिटिव रक्त का दान कर बचाई खून की कमी से गंभीर बीमार महिला मरीज का जीवन, बूंदी निजी हॉस्पिटल में एनीमिया से गर्सित गंभीर बीमार महिला मरीज माया कंवर का हीमोग्लोबिन मात्र 2 ,9 रह गया था, जिसको गंभीर बीमार हालत में निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, 
जहां पर डॉक्टर द्वारा महिला का जीवन बचाने के लिए ताजा रक्त एबी पॉजिटिव की सख्त जरूरत होना बताया, मरीज के परिजन कल से ही एबी पॉजिटिव का रक्तदाता ढूंढने में लगे थे लेकिन एबी पॉजिटिव रक्तदाता उपलब्ध नहीं होने पर काफी परेशान हो रहे थे जिस पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश खोईवाल से फोन कर मदद करने को कहा, जिस पर खोईवाल ने समिति से जुड़े एबी पॉजिटिव रक्तदाताओं से संपर्क करने पर बालचंद पाड़ा निवासी बूथ अध्यक्ष हेमंत सैनी जो की एबी पॉजिटिव रक्तदाता है जिसने बूंदी ब्लड बैंक पहुंचकर 36वीं बार रक्तदान कर गंभीर बीमार महिला को रक्त उपलब्ध करवा कर जीवन बचाया रक्त मिलने पर मरीज के परिजनों ने राहत की सांस ली एवम एबी पॉजिटिव रक्त चढ़ाने पर
महिला मरीज माया कंवर की हालत में सुधार हुआ है
बूंदी के मरीजों के लिए मानव सेवा समिति रक्तदान महादान अभियान संजीवनी की तरह जीवनदान देकर मरीजों को लाभ पहुंचा रहा है
मानव सेवा समिति के रक्त वीरों का भीषण गर्मी में भी रक्तदान कर जीवन बचाने का जज्बा कम नहीं हो रहा निरंतर बूंदी ब्लड बैंक पहुंचकर जिन मरीजों को रक्त नहीं मिलता है,या रक्तदाता उपलब्ध नहीं होता है उनके लिए रक्तदान कर मरीजों का जीवन बचा रहे हैं
इस दौरान एडवोकेट मुकेश वर्मा, रमेश चंद आजाद, समाजसेवी रवि कुमार,सोनू डगोरिया, शहर अध्यक्ष सूरज राठौर, सोहन कासौटिया हनुमान आदि मौजूद रहे

रक्त दानवीर राजेश खोईवाल का किया सम्मानखिलाड़ियों के निरंतर अभ्यास से सफलता जरूर मिलती है,खोईवाल

बूंदी (राजस्थान टीवी न्युज)
बूंदी 3 जून 2024 जिला बैडमिंटन संघ के चल रहे बच्चो के निशुल्क बैडमिंटन प्रशिक्षण समर कैंप में आज अंतर्राष्ट्रीय रक्त दानवीर राजेश खोईवाल का बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अजय नुवाल एडवोकेट,सचिव गुरुदत्त शर्मा ने शटल भेट कर श्री राम दुपट्टा धारण कराके सम्मान किया वही खोईवाल ने शिविर में मौजूद सभी बच्चों को बैडमिंटन संघ द्वारा निर्मित सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट में लगाए निशुल्क समर कैंप में अच्छी दक्षता प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं देते हुए बैडमिंटन संघ द्वारा बूंदी में प्रथम बनाए गए सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट के कार्य की प्रशंसा की वही रक्तदान के महत्व को बच्चों को समझाते हुए बताया किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को हमें रक्तदान करके उसका जीवन बचाना चाहिए जब आप इस देश के जिम्मेदार नागरिक बन जाए तब इस कार्य को अपने जीवन में अमल करने का प्रयास करें यही सच्ची समाज सेवा है। मेने अब तक 66 बार रक्त देकर इस पुण्य को कमाया है।
संघ के अध्यक्ष अजय नुवाल एडवोकेट ने खोईवाल को बूंदी ही नहीं बल्कि एक देश की धरोहर बताते हुए उनके द्वारा किए जा रहे निस्वार्थ रक्तदान आंदोलन और सामाजिक सेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए शिविर में आकर बच्चो को आशीर्वाद देने के लिए उनका आभार प्रकट किया ।
इस अवसर पर समाज सेवी रवि कुमार प्रशिक्षक मुकेश दाधीच ,आशीष गुप्ता, शक्ति तोषनीवाल, सहित कई खिलाड़ी मौजूद रहे

Sunday, June 2, 2024

वर्धन विजय ने तीसरी बार भीषण गर्मी में कोटा से आकर दुर्लभ बल्ड ग्रुप ओ नेगेटिव रक्तदान कर बचाया मरीज का जीवन

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्युज)
मानव सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश खोईवाल ने बताया कि ऑपरेशन के लिए अनजान मरीज को ओ नेगेटिव रक्त की जरूरत होने पर रक्तवीर वर्धन विजय ने कोटा से आकर तीसरी बार दुर्लभ ब्लड ग्रुप ओ नेगेटिव रक्तदान कर मरीज का जीवन बचाया खून की कमी से गंभीर बीमार मरिज को एक यूनिट ओ नेगेटिव ब्लड की सख्त जरूरत थी
बूंदी ब्लड बैंक में हो रही रक्त की कमी की वजह से कल से ही मरीज के परिजनों को दुर्लभ बल्ड ओ नेगेटिव रक्त उपलब्ध नहीं हो पा रहा था
जिसकी राजेश खोईवाल को फोन कर सूचना दी गई
खोईवाल द्वारा ओ नेगेटिव के रेगुलर रक्तदाता वर्धन विजय को फोन कर मामले की गंभीरता से अवगत कराया जिस पर रक्तवीर वर्धन विजय ने कोटा से बूंदी आकर अपना दुर्लभ ब्लड ग्रुप ओ नेगेटिव रक्तदान कर मरीज का जीवन बचाया
रक्तदान कर वर्धन विजय ने कहा कि जैसे ही मुझे सूचना मिली कि किसी अनजान मरीज को ओ नेगेटिव ब्लड की जरूरत है मैने तुरंत कोटा से आकर मानव सेवा समिति रक्तदान महादान अभियान के तहत अपना दुर्लभ ब्लड ग्रुप ओ नेगेटिव रक्तदान किया है
और मुझे खुशी है कि मेरे रक्तदान करने से किसी अनजान मरीज को जीवन दान मिलेगा।
आगे भी जरूरत पडने पर रक्तदान करता रहूंगा
वर्तमान में बूंदी ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी हो रही है युवाओं से निवेदन है कि बूंदी ब्लड बैंक पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान जरूर करें जिससे जरुरत मंद मरीज को रक्त उपलब्ध करवा कर मरीज का जीवन बचाया जा सके
इस दौरान नारायण सिंह हाड़ा, गौरव विजय,रवि कुमार, सूरज राठौर, पत्रकार राजकुमार राठौर, सोनू डगोरिया, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

Saturday, June 1, 2024

डेढ़ लाख का आईफोन रिश्वत लिया, थानाधिकारी व रीडर रंगे हाथों गिरफ्तार

राजेश खोईवाल अलवर (राजस्थान टीवी न्यूज)अलवर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने कोटपुतली बहरोड़ जिले के बहरोड़ सदर थानाधिकारी राजेश कुमार और उसके रीडर अजीत सिंह को आईफोन प्रो मैक्स (iPhone Pro Max) लेते हुए ACB की टीम ने दोनों को पकड़ लिया, थाने की रीडर ने 15 हजार रुपए बाद में लेने की बात कही थी। थानाधिकारी और रीडर ने फरियादी से रिश्वत में डेढ़ लाख का आईफोन और 15 हजार रुपए नगद मांगे थे।  थानाधिकारी व रीडर रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ़्तार एसीबी की टीम जांच पड़ताल कर रही है। साथ ही लैपटॉप समेत अन्य दस्तावेज भी चेक किया जा रहे हैं। एसीबी के अधिकारियों ने कहा कि दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। थानाधिकारी और रीडर के बैंक अकाउंट चेक किए जाएंगे। आमतौर पर रिश्वत में लोग पैसे मांगते हैं, लेकिन थाना अधिकारी ने रिश्वत में आईफोन मांगा। थानाधिकारी ने आईफोन किसके लिए लिया और अपने परिवार में किसको गिफ्ट देना चाहता था, इस संबंध में जांच पड़ताल चल रही है।

एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि शिकायतकर्ता गुरुग्राम में रियल स्टेट कंपनी का डायरेक्टर है। उसकी कंपनी से करीब एक करोड़ का फ्रॉड किया गया था। इसका मामला सदर थाने में दर्ज कराया गया था। लेकिन थानाधिकारी और रीडर उल्टा उसे ही इस मामले में फंसाने की धमकी देने लगा। एसीबी की कार्रवाई के बाद थाना अधिकारी और रीडर मीडिया के कैमरे से मुंह छुपाते हुए नजर आए। इससे पहले थानाधिकारी सरुण्ड कोटपुतली, भिवाड़ी के चोपनकी, महिला थाने में तैनात रहा है।

एएसपी सुनील सिहाग ने बताया कि रीयल स्टेट कंपनी के डायरेक्टर को ऑनलाइन ठगी के मामले में आरोपी बनाने की धमकी देकर बहरोड़ थाने के थानाधिकारी राजेश कुमार और उनके लीडर अजीत सिंह ने आईफोन प्रो मैक्स और 15 हजार रुपए की डिमांड की। डिमांड पूरी नहीं करने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। थाना अधिकारी और रीडर लगातार उन पर दबाव बना रहे थे और धमकी दे रहे थे।

भाजपा शहर मंडल ने पक्षियों के लिए बांधा पानी का परिंडा

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्युज)
भीषण गर्मी को देखते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर शनिवार को भाजपा शहर मंडल की ओर से हाई सेकेंडरी स्कूल स्थित पंचवटी वाटिका में परिंदों को पानी से  राहत देने के लिए परिंडे लगाए गए । शहर अध्यक्ष राजकुमार  श्रंगी ने बताया कि पूरे प्रदेश भर में भाजपा के आह्वान पर जगह-जगह परिंडे बांधे जा रहे हैं । इस मौके पर इस मौके पर जिला प्रवक्ता निर्मला मालव, दिलीप सिंह ,मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन अशोक जैन ,प्रेम प्रकाश जांगिड़ ,जमुना शंकर ,कोशल द्विवेदी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे

रक्तदान करने से किसी का जीवन बचता है तो गर्मी रुकावट नहीं बनती जेसीआई एलिगेंस के रक्तदान शिविर में 23 लोगों ने किया

राजेश खोईवाल
कोटा (राजस्थान टीवी न्युज)
रक्तदान करने से किसी का जीवन बचता है तो गर्मी रुकावट नहीं बनती जेसीआई एलिगेंस के रक्तदान शिविर में 23 लोगों ने किया रक्तदान कोटा में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है और ब्लड बैंक बार-बार रक्तदान करने की अपील कर रहे हैं, ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को देखते हुए टीम जीवनदाता एवं जे सी आई कोटा एलिगेंस के संयुक्त तत्वावधान में अपना ब्लड सेंटर तलवंडी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सेवा कर उदारण पेश करने वाले रक्तवीरों ने रक्तदान किया। जेसीआई एलिगेंस की अध्यक्ष समता जैन ने बताया कि रक्तदान शिविर में 23 लोगोें ने रक्तदान कर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने वालों में जय मिनेष यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट, एक ही परिवार के तीन व्यक्ति और टीम जीवनदाता के सह संयोजक नितिन मेहता द्वारा रक्तदान किया गया। सचिव दीपमाला जोशी ने बताया कि रक्तदान करने वालों का जोश इस प्रचंड गर्मी में भी कम नहीं था, रक्तवीरों ने कहा कि रक्तदान करने से किसी का जीवन बचता है तो गर्मी रुकावट नहीं बन सकती। गर्मी तो केवल एक बहाना है, इसका महत्व जब पता चलता है जब अपने किसी को रक्त की आवश्यकता होती है, तब ना ही गर्मी लगती है और ना ही दिन रात देखे जाते हैं, इसलिए हम सभी को यही सोच के साथ रक्तदान कर ना चाहिए की हमारा अपना जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है। इस अवसर पर एलिगेंस की अध्यक्ष समता जैन, सचिव दीपमाला जोशी, कोषाध्यक्ष अनुराधा चौधरी के अतिरिक्त पूर्व अध्यक्ष सुप्रिया मंडलोई, याशिका विजय व डॉ मेघना शेखावत का विशेष सहयोग रहा।

–इनका रहा रक्तदान में योगदान
नितिन मेहता, दीपक दीक्षित, रितेश अग्रवाल, विभोर जैन, नवीन चौहान, योगेंद्र नाथवत , अनिकेत, सत्यवीर सहारण, राहुल,धर्मवीर, मनोज , गिरिराज, कुलदीप, लक्ष्मण, दुर्गेश।दाधीच, नीरज मीना, सुरेंद्र, डॉ कुलदीप कुमार, दुर्गालाल, दीपक , जय प्रकाश , जगदीश

डॉ अनिल सैनी ने गुड़गांव मे एंडोस्कोपी की फेलोशिप की प्राप्त

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्युज)
डॉ अनिल सैनी ने फेलोशिप प्राप्त की 
   गुड़गांव मे डॉ अनिल सैनी ने endoscopy की फेलोशिप प्राप्त की
Endoscopy मे पेट में छाले, लगातार ऊपर की तरफ पेट दर्द,
खून की उल्टी होना, पेट का कैंसर,
आहार न ली मे खाना नहीं उतरना 
बार बार खट्टी उल्टी आना, पेट में जलन होना, रात को अचानक से उल्टी आना, आदि तरह की बीमारियों मे endoscopy के द्वारा ही रोग का पता लगाया जा सकता है 
 The Medicity गुड़गांव के द्वारा ये फेलोशिप डॉ अनिल सैनी को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदान की गई है 
बूँदी की जनता को इससे बूँदी मे ही diagnosis करवाने मे मदद मिलेगी
इससे पहले डायग्नोसिस होने पर मरीजों को कोटा किया जाता था रेफर

महर्षि गुरु वशिष्ठ जयंती महोत्सव पर कल निकलेगी भव्य शोभायात्रागुरु वशिष्ठ पूजन, भामाशाह सम्मान, पारितोषिक वितरण, महाआरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़) बूंदी, 14 सितंबर। राजस्थान सनाढ्य आदिगौड़ ब्राह्मण महासभा जिला बूंदी के तत्वावधान में महर्...