ad

Thursday, September 14, 2023

वैभव गहलोत ने कोटा से जयपुर जाते समय एडवोकेट राजकुमार माथुर के घर पहुंच की शिष्टाचार भेंट

राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़)
बून्दी- वैभव गहलोत राजकुमार माथुर गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला अध्यक्ष के घर पहुंचे। वैभव गहलोत ने यह शिष्टाचार भेंट बताई। और राजकुमार माथुर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ गुजरे हुए क्षणों को वैभव गहलोत के साथ साझा कीए। माथुर ने वैभव गहलोत को एक क्रिकेट का बेट भी भेंट किया इस दौरान माथुर ने वैभव को अपने कार्यालय का निरीक्षण भी करवाया। और माथुर ने वैभव गहलोत से गांधी जीवन दर्शन समिति के सदस्यों से भी मिलवाया
वैभव गहलोत कोटा से जयपुर जाते हुए अपने परिवार के पारिवारिक मित्र राजकुमार माथुर के घर पहुंचे ओर माथुर के परिवार की कुक्षल क्षेम पूछी पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने यही कहा कि यह हमारे पारिवारिक सम्बन्ध है इसीलिए मैं यहां पर माथुर से मिलने आया हु। इस समय उन्होंने कोई राजनीतिक चर्चा नहीं की। सभापति मधु नुवाल ने भी माथुर के घर पहुंच कर कजली तीज मेले का निमंत्रण दिया। कुछ समय मिलने के बाद वेभव गहलोत जयपुर के लिए रवाना हो गये

एक मिलन कृष्ण - सुदामा जैसा सलामत रहे दोस्ताना हमारा...सुदामा ने कृष्ण से की रामदेवरा में मुलाकात कलयुग में अनूठी दोस्ती की दिखी मिशालएक दोस्त लोकसभा का अध्यक्ष वही दूसरा रामदेवरा में लगाता है झाड़ूलोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला मिले अपने दोस्त राजू सेइलाज का उठाया जिम्मा कृष्ण-सुदामा का मिलन देख भर आई आंखें


राजेश खोईवाल रामदेवरा,जैसलमेर राजस्थान टीवी न्यूज़ 
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अपने एक दिवसीय यात्रा प्रवास के दौरान मंगलवार को रामदेवरा पहुँचे। ऐसे में बाबा रामदेव समाधि समिति कार्यालय में झाड़ू पोछा व सफाई का काम करने वाले राजू (70) ने ओम बिरला को देखा तो समाधि समिति पदाधिकारी को अवगत करवाया कि वर्ष 1972 में मैं उनके साथ कक्षा 6 , 7 व 8 में नियमित रूप से कोटा में एक साथ पढ़ा हूं। समय व परिस्थितियों के कारण आगे पढ़ाई नहीं कर पाया ।लेकिन उनके साथ पढ़े गए पल मुझे आज भी याद है।आर्थिक रूप से कमजोर वह शारीरिक रूप से असक्षम होने के कारण कई प्रकार की बीमारियों से ग्रस्त है। वह कैंसर जैसी लाईलाज बीमारी से भी जूझ रहा है। 
कार्यकर्ताओं ने जब इसकी सूचना ओम बिड़ला को दी तो उन्होंने राजू से मिलने की इच्छा जाहिर की और वे राजू से मिले इसके बाद उन्होंने राजू की कुशलक्षेम ली और उसके इलाज का जिम्मा उठाया इसके लिए उन्होंने रामदेवरा सरपंच को भी अवगत करवाया और राजू को दिल्ली भेजने की बात कही।
रामदेवरा प्रवास के दौरान उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से व्यक्तिगत मुलाकात की व उसे गले लगकर फूट-फूट कर रोने लगा। वही दोनों ने पुराने दिनों को याद किया। इस पर उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से मांग की कि वह कई प्रकार की बीमारियों से ग्रस्त है ऐसे में उसका किसी अच्छे डॉक्टर से इलाज करवाया जाए व उसके लिए 2 समय के भोजन की व्यवस्था की जाए। ऐसे में उन्होंने अपने बचपन के साथी को आश्वस्त किया कि उसका इलाज उनके द्वारा करवाया जाएगा और उसे हर तरह की सहायता भी दी जाएगी। इस अवसर पर बाबा रामदेव समाधि समिति के गादीपति राव भोम सिंह तंवर व समस्त पदाधिकारी व अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे ।यह मौका कृष्ण के सुदामा से मिलने जैसा था जब दोनों साथी 50 साल के बाद एक दूसरे से गले मिले तो वहां खड़े अधिकारियों के साथ ही अन्य लोगो की आंखे भी भर आई 

Wednesday, September 13, 2023

सभापति हुई भूमाफियाओं पर मेहरबान नंदीशाला की भूमि में से दिया 30 फीट का रास्ता. गौपाल माहेश्वरी।

राजेश खोईवाल 
बुंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बिना विलंब नंदीशाला निर्माण करने की मांग को लेकर गौसेवक नगर परिषद के विरुद्ध 38 दिन से धरने पर अड़े है परंतु अब सभापति ने अब तक गौसेवकों से कोई सकारात्मक वार्ता नहीं की है गौसेवक गौपाल माहेश्वरी का कहना है कि सभापति जी मनमानी पुर्वक अपने पद का दुरूपयोग कर अपने चहेते लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए सभी नियम कायदे ताक पर रखें हुए है और अपने पद के अहं में चूर है गौसेवकों द्वारा काफी प्रयासकर उक्त भुमि नंदीशाला निर्माण हेतु श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय से आवंटित करवायी है जिस पर बिना विलंब नंदीशाला निर्माण हेतु धरना लगाकर बैठने पर नंदीशाला निर्माण में सभापति ने बड़ी मुश्किल से रुचि दिखाई है परन्तु अब भी गौसेवकों की मांग पर कोई विचार नहीं कर अपनी निष्ठुरता का परिचय सभापति दे रहीं है। 
गौपाल माहेश्वरी ने आगे कहाँ कि गौसेवक सभापति का बंगला गाड़ी उसकी धन सम्पत्ति नहीं मांग रहे मात्र गौमाता की पुकार सुनने की बात कह रहे हैं। 
सभापति द्वारा नंदीशाला की भूमि के समीप अवैध काबिज लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए सभापति द्वारा उक्त नंदीशाला हेतु आवंटित भूमि में से 30 फीट का रास्ता छोड़कर , नंदीशाला की भुमि को संकुचित कर नंदीशाला की निवार का निर्माण किया जा रहा है जो नियम विरुद्ध है नंदीशाला भुमि नहर के समीप है तथा रिकॉर्ड अनुसार उक्त भुमि के समीप कोई रास्ता मौजूद नहीं है सिर्फ नाली है परंतु भुमाफियाओं पर मेहरबान सभापति नंदीशाला की भुमि में से 30 फीट का लंबा रास्ता देकर भुमाफियाओं को संरक्षण देने पर आमादा है। 
गौशाला की भुमि से कब्जा छोड़ अपने पद की गरिमा रखें सभापति
गौसेवक सुरज गुर्जर ने कहाँ कि सभापति स्वयं को जनहितैषी मानती है तो सीलोर रोड़ की गौशाला की भुमि से शीघ्र कब्जा छोड़ राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश का सम्मान करे जिस की पालना सभापति के राजनैतिक रसुकातों के चलते अब तक नहीं हो पा रही है और प्रशासन सभापति के दबाव में काम नहीं कर पा रहा। धरने पर बैठे गौसेवक सभापति से अपने लिए घर जमीन नहीं मांग रहे गौसेवक केवल दरदर भटकती गौमाता के लिए उचित आश्रय स्थल मांग रहे है, जिसका तत्काल समाधान करें नंदीशाला के नाम पर जनता की भावनाओं से नहीं खेले अन्यथा अंजाम ठीक नहीं होंगे धरने को संत घनश्याम दास, संत लक्षमण दास प्रदीप श्रीमाल प्रमोद शर्मा नाथूलाल सोनी ,व्यापार संघ के अध्यक्ष राजकुमार श्रृंगी, विश्व हिन्दू परिषद के पुर्व अध्यक्ष नंदसिहं सोलंकी लक्ष्मीनारायण श्रृंगी पुरूषोत्तम श्रृंगी आदि समाजसेवियों का धरने पर समर्थन रहा, साथ ही गौसेवक व गौपाल गौ सेवा संस्थान बुंदी के अध्यक्ष प्रहलाद मीणा, सचिव गोपाल माहेश्वरी, उपाध्यक्ष रामबाबू श्रृंगी, कोषाध्यक्ष लोकतंत्र गुर्जर, प्रवक्ता भवानीशंकर, सुरज गुर्जर, एडवोकेट ओमप्रकाश मेघवाल, कौशल यादव, लखन गौतम, मनोज प्रजापत, बलराम मीणा, रामदत्त मेघवाल विपिन मीणा, दीनदयाल धाकड, अभिषेक गौतम,अनिल बैरवा, हंसराज यादव, राजेन्द्र सिंह भाटी, मांगीलाल मेघवाल, विक्रम बंजारा,अभिमांशु सिंह आदी धरने में शामिल हैं

Tuesday, September 12, 2023

बुरे समय में अच्छा बनोंगे तो अच्छा होगा- श्यामगढ से कोटा आकर की एसडीपी, टीम जीवनदाता के सेवा कार्य निरंतर जारी

राजेश खोईवाल कोटा. (राजस्थान टीवी न्यूज़)
डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा और लगातार एसडीपी की आवश्यकता हो रही है। सरकारी अस्पताल हो या निजी सभी जगह मरीजों की भरमार है और गंभीर रोगी को एसडीपी की आवश्यकता महसूस की जा रही है और स्वयं सेवी संस्थाएं मरीज के मदद कर रही है। डोनर भी अपना इंसानियत का धर्म निभा रहे हैं। कोचिंग स्टूडेंट के लिए एक डोनर श्यामगढ से कोटा आया और उन्होंने 10वीं बार एसडीपी की। 
टीम जीवनदाता के वर्धमान जैन और भुवनेश गुप्ता ने बताया कि यूपी का छात्र निजी अस्पताल में भर्ती था जिसे एबी पॉजीटिव एसडीपी की आवश्यकता थी। ऐसे में वर्धमान जैन के सहयोग से एसडीपी संभव हो सकी।
गुप्ता ने बताया कि डोनर पुष्पेन्द्र सिंह हाडा को कॉल किया तो वह श्यामगढ गए हुए थे। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी हो तो में आ सकता हूं। उनसे कहा कि कोचिंग स्टूडेंट के जीवन का सवाल है तो वह कार से सीधे अपना ब्लड सेंटर पहुंचे और 10वीं बार एसडीपी डोनेट की। वह इससे पूर्व 17 बार ब्लड डोनेशन कर चुके हैं और 5 बार कोविड में प्लाज्मा दे चुके हैं। हाडा का कहना है कि यदि किसी के बुरे वक्त में अच्छा काम करेंगे तो हमेशा अच्छा ही होगा। वहीं दूसरी और 
निजी अस्पताल में भर्ती त्रिलोक सुमन की प्लेटलेट 16 हजार रह गई थी। 
इसके लिए रावतभाटा के आरएपीपी में सेवारत वैज्ञानिक सहायक रोहित शर्मा ने एसडीपी डोनेट की।

विधायक भरत सिंह ने कराया मुंडन, कल कोटा में मुख्यमंत्री गहलोत को भेंट करेंगे केश


राजेश खोईवाल कोटा (राजस्थान टीवी न्यूज़)
कोटा। कोटा में एक तरफ चंबल रिवर फ्रंट के लोकार्पण के चलते मंत्रियों सहित कांग्रेस के विधायकों का जमावड़ा लगा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ सांगोद से कांग्रेस के विधायक भरतसिंह ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। विधायक भरतसिंह आज अपने समर्थकों के साथ सड़कों पर उतरे और मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए रैली निकालकर आक्रोश जताया। भरत सिंह ने आज विरोध स्वरूप अपना मुंडन भी करवाया। वे कल यानी बुधवार को मुख्यमंत्री गहलोत के कोटा दौरे पर अपने केश उनको भेंट करेंगे।

भरत सिंह और उनके समर्थकों ने गुमानपुरा इलाके में भ्रष्टाचारी रूपी रावण का पुतला दहन किया। धरना प्रदर्शन कर खान मंत्री प्रमोद जैन भाया पर गंभीर आरोप लगाए। इतना ही नहीं भरत सिंह ने सीएम अशोक गहलोत को खुला पत्र लिखकर कहा कि मुख्यमंत्री का पद स्थाई नहीं रहता है। आपका ईमान मर चुका है। लेटर में लिखा कि ‘भाया’ के भ्रष्टाचार को आपने खुला समर्थन दिया है। खान की झोपड़ियां गांव को कोटा जिले में शामिल नहीं किया गया। गांधीवादी अशोक गहलोत को यह शोभा नहीं देता।

सिंह ने मुंडन करवाने के बाद कहा कि अब इस सिर दोबारा बाल नहीं उगेंगे। मैं मेरे सिर को ऐसे ही रखूंगा। कोई जब भी मेरा चेहरा देखे तो पूरे प्रदेश में संदेश जाए कि भरत सिंह ने इन मुद्दों को लेकर मुंडन करवाया था, जिनको मुख्यमंत्री नजरअंदाज ने किया है।

42 वीं जूनियर स्टेट शूंटिंग बॉल चैंपियनशिप विद्या भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल डबोक में हुई आयोजित

राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़) 12. 9. 2023 को 42 वीं जूनियर स्टेट शूंटिंग बॉल चैंपियनशिप जो आनंद विद्या भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल डबोक, उदयपुर दिनांक 22 से 24 सितंबर 2023 में है के लिए,
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला खेल अधिकारी श्री वाई. बी. सिंह की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष हनुमान सहाय शर्मा एवं सचिव रसीद अख्तर, शूटिंग बॉल कोच जिला बूंदी उमेश चरण गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र त्रिवेदी, उपाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार गौरी, शूटिंग बॉल फेडरेशन रेफरी पीटीआई विक्रम सिंह एवं बलराम सैनी, पीटीआई, रेफरी ईसाक दुर्रानी, नेशनल खिलाड़ी अशफाक अहमद, एवं अन्य शूटिंग बॉल के गण मान्य खिलाड़ियों की उपस्थिति में टीम का चयन निम्न प्रकार किया गया,
दुष्यंत गोचर कप्तान
दिलकुश प्रजापत उप कप्तान
प्रियांशु गोचर
रोहित सुमन
आशु प्रजापत
गिरिराज सुमन
लक्की जोशी और 
सुमित नागर
हनुमान सहाय शर्मा
अध्यक्ष
जिला शूटिंग बॉल संघ 
एवम् 
प्रदेश उपाध्यक्ष 
राजस्थान शूटिंग बॉल संघ

राजस्थान को 2030 तक अग्रणी राज्य बनाने के लिए (राज्यमंत्री) की अध्यक्षता में बैठक हुई संपन्न

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्युज)
वर्ष 2030 तक राजस्थान को देश में अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा तैयार किए जा रहे विजन-2030 दस्तावेज में प्रशासनिक सुधार एवं जन अभियोग निराकरण से संबंधित सुझाव देने के लिए आज योजना भवन में बैठक आयोजित की गई राज्य जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर (राज्यमंत्री) की अध्यक्षता में संपन्न हुई
बैठक मे ओबीसी वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष पवन गोदारा, युवा बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम लाम्बा, प्रमुख शासन सचिव आलोक गुप्ता, विशिष्ट शासन सचिव अनुप्रेरणा सिंह कुंतल, निदेशक लोकसेवाएं हरिमोहन मीणा बून्दी जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति के सदस्य शैलेश सोनी सहित पूरे राज्य के समिति के सदस्यगण, विभागीय अधिकारीगण, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधिगण, कर्मचारीगण व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे

महर्षि गुरु वशिष्ठ जयंती महोत्सव पर कल निकलेगी भव्य शोभायात्रागुरु वशिष्ठ पूजन, भामाशाह सम्मान, पारितोषिक वितरण, महाआरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़) बूंदी, 14 सितंबर। राजस्थान सनाढ्य आदिगौड़ ब्राह्मण महासभा जिला बूंदी के तत्वावधान में महर्...