बूंदी (राजस्थान टीवी न्युज) अपना मित्र परिषद खटीक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष खोईवाल ने कहा की 29 अप्रैल को अपना मित्र परिषद स्थापना दिवस पर मैं पूरे भारत की AMP टीम को हार्दिक बधाई देता हूँ। 10 वर्ष पूर्व जो AMP रूपी पौधा लगाया गया था जो आज आप सभी की तन-मन-धन से समर्पित भाव से की गई मेहनत से विशाल वटवृक्ष बन चुका है। जिसके सुखद परिणाम अब देखने को मिल रहे है। आप सभी की मेहनत अब रंग लाने वाली है अपना मित्र परिषद आज जिस स्तर पर है उसके लिए समाज के सभी भामाशाहों के सहयोग रूपी आशीर्वाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, अतः हम AMP परिवार सभी भामाशाहगण को कोटि कोटि प्रणाम करते हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ साथ ही साथ अपना मित्र परिषद को पूरे भारतभर के समाज के अधिकारियों, कर्मचारियों, समाजबंधुओं,नारी शक्ति,अभिभावकों, युवाओं ने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोगरूपी भरपूर आशीर्वाद प्रदान कर इसे सींचा है जिसके कारण ही AMP की प्रत्येक गतिविधि (ऑफलाइन व ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा, प्रतिभा सम्मान समारोह द्वारा प्रतिभा प्रोत्साहन, केरियर गाइडेन्स सेमिनार प्रशासनिक अधिकारियों से उचित मार्गदर्शन, ऑनलाइन प्रशासनिक सेवा सेमिनार, निःशुल्क कोचिंग, 18 AMP पुस्तकालय स्थापना कर स्टूडेंटस को अध्ययन हेतु निःशुल्क बुक्स अवेलेबल कराना,, लाइब्रेरी में अध्ययन हेतु निःशुल्क सीट, IAS RAS कोचिंग फीस जमा करवाना, RAS ऑनलाइन कोचिंग कोर्स अवेलेबल कराना, प्रशासनिक सेवा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को बुक्स भेजना, विभिन्न परीक्षाओं में देशभर में स्टूडेंट्स के रहने व भोजन की निःशुल्क व्यवस्था करवाना, प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से स्टूडेंटस व कार्मिकों की समस्याओं का निवारण करवाना इत्यादि शैक्षणिक गतिविधियों) का सफल संचालन हो पाया है। आप सभी का कोटि कोटि आभार AMP के मिशन से देशभर के छात्र-छात्राओं व अभिभावकों ने विश्वास कर स्वीकार किया इसके लिए सभी स्टूडेंट्स को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ सभी अभिभावकों का हार्दिक अभिनन्दन करते है। AMP सदैव समाज के स्टूडेंट्स के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। समाज के सहयोग से स्टूडेंट्स की हरसम्भव मदद कर विद्यार्थियों को उनकी तय मंजिल तक पहुचाने में तत्तपर रहेगा। हम समाज के सभी समाजबंधुओं, भामाशाहों, व्यापारियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, अभिभावकों, नारी शक्ति, युवाओं से करबद्ध निवेदन करते है कि आप अपना सहयोगरूपी आशीर्वाद अपना मित्र परिषद पर युहीं बनाए रखें जिससे AMP टीम हर कदम नई ऊर्जा व जोश के साथ समाज की शैक्षिक उन्नति मिशन को और तीव्रता प्रदान कर सकें। अपन सब मिलकर समाज की प्रतिभा प्रोत्साहन व जरूरतमंद प्रतिभाओं की यथासंभव मदद का अभियान ऐसे ही अनवरत संचालित करते रहें पुनः AMP की राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला व ब्लॉक कार्यकारिणी सहित देशभर के गांव गांव ढाणी ढाणी में समर्पित भाव से सेवारत प्रत्येक सदस्य को हार्दिक बधाई देते हुए व आभार प्रकट करता हूँ। तथा समाज के सभी आदरणीय भामाशाहों व AMP को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, नारी शक्ति, युवाओं का हार्दिक आभार व्यक्त करते है खोईवाल ने कहा की देशभर के समाज बंधुओ से निवेदन की इसी प्रकार समाज को शिक्षण क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए समाज में शिक्षा क्रांति लाने के लिए समाज के युवाओं को आईएएस आईपीएस सरकारी क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए मदद करते रहे
ad
Monday, April 29, 2024
Friday, April 26, 2024
शुभम खोईवाल ने पहली बार किया मतदानमतदान दल ने सर्टिफिकेट देकर किया सम्मानित
नव युवा शुभम खोईवाल ने लोकसभा में पहली बार अपने मत का प्रयोग किया
मतदान के बाद मतदान केंद्र की टीम द्वारा शुभम खोईवाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
मतदान कर शुभम खोईवाल ने पत्रकारों से बात करते हुवे कहा की विश्व में दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाले हमारे भारत देश की यही खूबसूरती है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत हम सबको अपनी सरकार चुनने का अवसर मिलता है हमारे यहां लोकतंत्र के इस महापर्व को धूमधाम से मनाया जाता है, और लोकतंत्र के इस महापर्व में हम सभी मतदान कर अपनी भागीदारी निभाते हैं और अपनी मन पसंद की सरकार को चुनते है,आज मुझे भी पहली बार राष्ट्र निर्माण के लिए राष्ट्रीय के लिए देश की सुरक्षा के लिए मतदान करने का मौका मिला है
मुझे बहुत खुशी हो रही है
और अन्य युवाओं में भी मतदान करने को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है
Sunday, April 21, 2024
शहर अध्यक्ष अंकुर गौतम की अध्यक्षता में भाजपा युवा मोर्चा की बैठक हुई आयोजित
बूंदी (राजस्थान टीवी न्युज)
बूंदी भाजपा युवा मोर्चा के नवीन चतुर्वेदी ने बताया कि आज भाजपा कार्यालय धान मंडी धर्मशाला में भाजपा युवा मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष अंकुर गौतम ने की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रामकेश मीणा रहे विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रंगी, बूंदी युवा मोर्चा विधानसभा प्रभारी ओम दगाल युवा मोर्चा शहर महामंत्री संदीप यादव पूर्व भाजपा शहर मंत्री राजेश खोईवाल मंचाचीन रहे, बैठक में कोटा बूंदी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई मुख्य अतिथि रामकेश मीणा ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष तरह के फार्मूला बताया वही जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह चुनाव देश की दिशा और दशा के करने वाला चुनाव है, ओम धगाल ने कहा कि हम सभी युवाओं को मिलकर घर घर जाना है और नरेंद्र मोदी की योजनाओं के बारे में सभी को विस्तार से अवगत कराते हुए भाजपा की समर्थन में अधिक से अधिक मतदान करवाना है वही राजेश खोईवाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव देश की सुरक्षा के साथ-साथ हमारे हमारे परिवार की सुरक्षा का चयन करने का भी चुनाव है, एक तरफ तो हमारी और हमारी सुरक्षा के लिए 24 में से 18 घंटे काम करने वाले अबकी बार 400 पार का नारा देकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर देश को दुनिया में विश्व गुरु बनाने की सोच वाले मोदी है तो वहीं दूसरी टुकुर टुकड़ों में बटा हुआ इंडि गठबंधन है जिसमें कोई भी दल सरकार बनाने के लिए चुनाव नहीं लड़ रहा है
उनका देश के विकास से या देश की सुरक्षा से कोई लेना-देना नहीं है
उन सब का मकसद सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी को हराना है
इसलिए हम सबको इस बार कड़ी मेहनत कर घर-घर जाकर एक-एक वोट निकालकर वोट प्रतिशत बढ़ता है और भारी मोहम्मद से कोटा बूंदी लोकसभा प्रत्याशी ओम बिरला को जीतकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है इसके लिए सभी को संकल्पित किया
कार्यक्रम में मंच का संचालन भाजपा नेता राजेश शेरगड़िया द्वारा किया गया इस दौरान भाजपा के संचित अग्रवाल भाजपा नेता विनोद शर्मा आशीष पीयूष गौतम महावीर राठौर लोकेश सुमन योगेश खंगार प्रियांसु मंगल,सहित सैकड़ो युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे
Friday, April 12, 2024
मौलाना गुलामें गोस शहर काजी बूंदी ने मुख्य ईदगाह नवल सागर तालाब पर ईद उल फितर की नमाज अदा कराई
राजेश खोईवाल बूंदी रा (जस्थान टीवी न्यूज)आज दिनांक 11/4/2024 को मौलाना गुलामें गोस शहर काजी बूंदी ने मुख्य ईदगा नवल सागर तालाब पर ईद उल फितर की नमाज अदा कराई और ईद की नमाज के बाद खुदबा पढ़ा गया और इसके बाद दुआ मांगी गई मौलाना गुलामें गोस शहर काजी बूंदी ने हिंदुस्तान मैं अमनों सुकून की दुआ मांगी और काजी काउंसिल के सरक्षक अब्दुल शकूर कादरी ने कहा बूंदी जिले में कोमी एकता बनी रहे और आपस में मिल जुल कर रहे दुआ की
भाई चारे ओर अमन चैन की दुआ मांगी ईद की नमाज के बाद प्रशासन का इस्तकबाल किया गया जिसमें एसपी पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा साहब,जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा साहब, एएसपी जसवीर जी, शहर कोतवाल तेजपाल साहब और हरी मोहन शर्मा जी बूंदी विधायक, शमरद शर्मा जी, पेंसुल शर्मा साहिबा पूर्व पार्षद, मोइनुद्दीन जी फारवर्ड पार्षद, मौलाना असलम जी बूंदी ज़िला वक्फ कमेटी सचिव, मेहमुद अली जी सेवादल, इश्तियाक अली जी पूर्व जिला महासचिव कॉन्ग्रेस कमेटी बूंदी, सेजाद अंसारी जी मीडिया प्रभारी का माला पहनाकर और साफा बांधकर इस्तकबाल किया गया और सभी मीडिया प्रभारियों को ईद की बधाई दी गई और एक दूसरे से गले लग कर ईद की बधाई दी आप सभी देशवासियों को आप सभी बूंदी वासियों को मौलाना गुलामें गोस शहर काजी बूंदी की तरफ से ईद की बहुत-बहुत मुबारकबाद
वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. कपूर चंद नुवाल की पुण्य स्मृति में न्यायिक अधिकारियों एवं अभिभाषकों ने बांधे परिंडे
बूंदी (राजस्थान टीवी न्युज)
बूंदी 12 अप्रैल 2024 वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय कपूर चंद नुवाल की 35 वी पुण्य स्मृति में आज न्यायालय परिसर में स्थित जस्टिस दवे गार्डन में न्यायिक अधिकारियों अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंचला शर्मा, अतिरिक्त न्यायाधीश क्रम 1 सिद्धांत सक्सेना , अतिरिक्त न्यायाधीश क्रम 3 विष्टि विज एवं अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा,वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश पारीक,राजस्थान उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अजय सिंह गुर्जर ,अधिवक्ता अजय नुवाल ,सचिव संजय जेन,समाज सेवी पुरषोत्तम पारीक ने मूकबधिर पक्षियों के लिए शीतल जल के परिंडे बांधे वही गणेश मंदिर आश्रम स्थित अन्नशाला में निराश्रितो को भोजन करवाया
गया ।
एडीजे ललिता शर्मा ने कहां की इस पुण्य कार्य को करने का पिछले वर्ष भी उन्हें अवसर मिला था जो निरंतर इस वर्ष भी इस पुण्य का अवसर उन्हें मिला साथ ही अधिवक्ता नुवाल द्वारा स्वर्गीय पिता की स्मृति किए जा रहे पुण्य कार्यों की प्रशंसा की ।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद के मुकेश दाधीच, ध्रुव व्यास,अधिवक्ता चंद्र प्रकाश जेन,कुणाल कुमार शर्मा,शुभम जैन,सुमित पारीक,वसीम, रईस खान एवं कई गुड मॉर्निंग एवं न्यायिक कर्मी मौजूद रहे । अंत में अधिवक्ता नुवाल ने सभी का आभार प्रकट किया
Thursday, April 11, 2024
भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व जैन,बौद्ध और सिख धर्म को हिन्दू नहीं मानती - हरिमोहन शर्मा
बूंदी (राजस्थान टीवी न्युज)
बूंदी विधायक व पूर्व राज्य मंत्री हरिओम शर्मा ने बताया की धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2023 गुजरात के अनुसार पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बौद्ध, जैन और सिख धर्म को हिंदू नहीं मानती इन धर्मो के अनुसार पूजा पद्धति अपनाने वालों को धर्म परिवर्तन माना जाएगा और सरकार से स्वीकृति लेना पड़ेगा। गुरु गोविंद सिंह के त्याग को भूल गई अनेक सनातनी धर्म वाले जैन धर्म के शीर्ष मुनी बने हैं अब नही बन पाएंगे । जो सनातन धर्मी अन्य राजनीतिक दलों के अनुयायी है उन्हें राम भक्त नहीं माना जाएगा केवल मात्र मोदी भक्त ही राम भक्त और सनातनी कहलाए भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व का मानसिक दिवालियापन और सनातन धर्म विरोधी और हिंदू धर्म को विभाजित करने वाला। अगर संविधान निर्माता डॉक्टर अंबेडकर आज जिंदा होते और वह बौद्ध धर्म अपनाते तो उन्हें भी मोदी के कानून के अनुसार स्वीकृति लेना पड़ता।
विधायक हरी मोहन शर्मा ने इस कानून की कड़े शब्दों में निंदा है
Tuesday, April 9, 2024
चिकित्सालय परिवार द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में दूसरे दिन डॉक्टर्स ने बढ़-चढ़कर किया
बूंदी (राजस्थान टीवी न्युज)
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी प्रभाकर विजय द्वारा बूंदी ब्लड बैंक में हो रही रक्त की कमी को दूर करने के लिए चिकित्सालय परिवार से रक्तदान करने की लिखित में अपील की थी, इसी क्रम में बूंदी ब्लड बैंक में 8 व 9 अप्रैल को दो दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा गया था जिसमें 9 अप्रैल को दोपहर तक 24 यूनिट टोटल 42 यूनिट रक्तदान हो हुआ, चिकित्सालय परिवार के डॉक्टर रेजिडेंस डॉक्टर सहित नृसिंग कर्मियो ने रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया, जेसीआई बूंदी ऊर्जा जिला परिषद शिक्षा विभाग का भी सहयोग मिला
डॉ. राकेश, डॉ पवन भारद्वाज,
प्रतिमा भारद्वाज,दीपक, सेन,जितेन्द्र प्रजापत संजय पासवान,दिनेश मीणा,डॉ आनन्द
डॉ० भेघा, मीना मीणा, डॉ. गोविन्द गुप्ता, डॉ राज चौधन, डॉ. सत्यनारायण,डॉ प्रतीक प्रतिहार- डॉ. रेखा जगरावाल,डॉ. अमर शर्मा, डॉ प्रभाग खिलेरी, डॉ. राजकुमार काबरा, जिला प्रशासन से दीक्षिता पाण्डे, मुकेश मीणा,स्वागत गोस्वामी,जि.प.से, रणधीर सिंह,सासद कार्यालय से शिवचरण मीणा,शिक्षा विभाग से मनोज दाधीच ने रक्तदान किया
ब्लड बैंक स्टाफ से डॉक्टर सीमा शर्मा डॉक्टर मधु सेन स्टाफ इंचार्ज नारायण सिंह हाड़ा, लैब टेक्नीशियन पूर्णानंद चित्तौड़ा, दिव्या शर्मा विमला किरण सुमन ने रक्त संग्रहित किया
Subscribe to:
Posts (Atom)
महर्षि गुरु वशिष्ठ जयंती महोत्सव पर कल निकलेगी भव्य शोभायात्रागुरु वशिष्ठ पूजन, भामाशाह सम्मान, पारितोषिक वितरण, महाआरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित
राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़) बूंदी, 14 सितंबर। राजस्थान सनाढ्य आदिगौड़ ब्राह्मण महासभा जिला बूंदी के तत्वावधान में महर्...
-
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) कारागार रेंज जयपुर-भरतपुर के उप महानिरीक्षक सुमन मालीवाल द्वारा वार्षिक जेल निरीक्षण ...
-
राजस्थान टीवी न्यूज़ बूंदी। शहर में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई शुरू की। बहादुर सिंह सर्किल से नै...
-
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बून्दी।कोटा रेंज आईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल के निर्देशानुसार एंव एसपी बून्दी राजेन्द्...