ad

Saturday, November 30, 2024

अभिभाषक परिषद् अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने किया कैरम प्रतियोगिता का उद्घाटन

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
1 दिसंबर 2024
अभिभाषक परिषद् बून्दी द्वारा आयोजित खेल सप्ताह 2024 के दौरान कैरम प्रतियोगिता के आज के मैचों का उद्घाटन अभिभाषक परिषद् बून्दी अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा द्वारा किया गया
कैरम प्रतियोगिता के संयोजक हैदर अली एडवोकेट ने बताया कि, एकल कैरम प्रतियोगिता के आज के मैचों में चन्द्र प्रकाश जैन ने हैदर अली को 3-1 से,रवि बैरवा ने अय्यूब अली को 3-2 से, और जिला एवं सेशन न्यायाधीश अजय शुक्ला ने अब्दुल मुत्तलिब को 3-1 से हराया एवं कैरम प्रतियोगिता के डब्लस में अजय शुक्ला-संजय जैन की जोड़ी ने गुणवंत महात्मा-अय्यूब अली की जोड़ी को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया
इस दौरान अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश डा. विवेक शर्मा न्यायिक अधिकारी आदित्य वशिष्ठ, अपर लोक अभियोजक शिव तोषनीवाल, मोहम्मद शरीफ, त्रिलोक सरोया, एजाज रिज्वी, शाहरुख अली आदि सहित अनेक अधिवक्तागण मोजूद रहे।

श्री खाटूश्याम बाबा ने किया नगर भ्रमण बाबा के दर्शन को उमड़ा जन सैलाब

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
1/दिसंबर 2024
ग्राम सथूर में श्री खाटूश्याम जी का विशाल नगर भ्रमण बालाजी महाराज के प्रांगण से सथूर के मुख्य मार्गो से होते हुए सास बहु के कुंड होते हुए वापस सथूर चौराहे होते हुए जगात चौराहे होते हुएं तेजाजी महाराज के चौक में सम्पन्न हुई ।
नगर भ्रमण में विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा और ग्राम पंचायत सथूर द्वारा स्वागत द्वार लगाकर पुष्प वर्षा और फल वितरण किया गया।
 तथा रात्रि में विशाल भजन संध्या का भी आयोजन हुआ जिसमें हजारों की संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुकुट शर्मा, प्रहलाद सोलंकी मुकेश कोटवाल,पंकज शर्मा, बाबूलाल भाट, कुनाल भाट, नितेश कुशवाह, दीपक सैन, हेमराज प्रजापत, सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपए रिश्वत लेते बिजली विभाग के कर्मचारी और दलाल को रंगे हाथ दबोचा

राजेश खोईवाल कोटा
(राजस्थान टीवी न्यूज़)
नवंबर 30, 2024
बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपए घूस लेते बिजली विभाग के कर्मचारी और दलाल को रंगे हाथ किया गिरफ्तार
 बूंदी जिले में कोटा एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग के टेक्नीशियन सहित दलाल को गिरफ्तार किया है. दोनों को 15 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि जिले के केशवरायपाटन निवासी किसान से कृषि कनेक्शन देने के नाम पर 40 हजार की रिश्वत मांगी जा रही थी. पहली किस्त के रूप में 15 हजार मांगे तो किसान ने एसीबी को शिकायत की, कोटा एसीबी ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए ट्रैप की कार्रवाई का जाल बिछाया. दलाल ने जैसे ही पैसे लिए तो दलाल किया गिरफ्तार फिर मामले में फोन पर पैसे प्राप्त करने की जानकारी देने पर टेक्नीशियन पंकज को भी गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल कोटा एसीबी ने दोनों को केशोरायपाटन थाने में पकड़ा हुआ है. सोमवार को कोटा एसीबी कोर्ट भी में पेश किया जाएगा. 
कृषि भूमि पर विद्युत कनेक्शन देने के लिए मांगे थे 40 हजार रुपए
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह कानावत ने बताया कि कोटा ग्रामीण एसीबी इकाई पर बूंदी जिले के केशवरायपाटन निवासी परिवादी किसान ने शिकायत दर्ज करवाई थी. रिपोर्ट में बताया था की उसकी माताजी के नाम की कृषि भूमि पर विद्युत कनेक्शन है. जिसकी फाइल बूंदी जेवीवीएनएल ऑफिस में लगी हुई है. फाइल पास करवाने की एवज में आरोपी ठेकेदार हरिनारायण पांचाल (प्राईवेट व्यक्ति) द्वारा सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता आदि के नाम पर 40 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है. 

Friday, November 29, 2024

अभिभाषक परिषद द्वारा आयोजित कैरम प्रतियोगिता का एडीजे क्रम 1 डा. विवेक शर्मा ने किया शुभारंभ

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) 30 नवम्बर 2024
अभिभाषक परिषद् बून्दी द्वारा आयोजित खेल सप्ताह 2024 के दौरान कैरम प्रतियोगिता के आज के मैचों का उद्घाटन अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश क्रम 1 डा. विवेक शर्मा एवं अभिभाषक परिषद् बून्दी के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाशचन्द भण्डारी द्वारा किया गया
कैरम प्रतियोगिता के संयोजक हैदर अली एडवोकेट ने बताया कि, एकल कैरम प्रतियोगिता के आज के मैचों में एजाज रिज्वी ने डा. विवेक शर्मा को 2-1 से हराया एवं लूडो में रंजना जोशी, शाहिस्ता परवीन ने कविता कहार, भावना सैनी को हराया
इस दौरान जिला एवं सेशन न्यायाधीश अजय शुक्ला, न्यायिक अधिकारी आदित्य वशिष्ठ, सिद्धांत सक्सेना, अभिभाषक परिषद् के अध्यक्ष चन्द्रशेखर शर्मा, सचिव संजय जैन, अपर लोक अभियोजक शिव तोषनीवाल, मोहम्मद शरीफ, त्रिलोक सरोया, अनिस मोहम्मद, शाहरुख अली, जितेंद्र सैनी, अविनाश गोतम, मुत्तलिब अंसारी, आदि मोजूद रहे।

Tuesday, November 26, 2024

भीम आर्मी एएसपी द्वारा बाबा साहब को माल्यार्पण कर संविधान दिवस मनाया

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) 27 नवंबर 2024
 भीम आर्मी एएसपी    
बुंदी जिला की टीम द्वारा
  खटकड़ चौराहा के पाटन रोड पर स्थित संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के
 चित्रछाया पर माल्यार्पण कर 75 वा संविधान दिवस पर
 भारत का संविधान उद्देशिका , पढ़कर
हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-
संपन्न समाजवादी धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उनके समस्त नागरिकों को सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की
 समता प्राप्त करने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली
 बंधुता बढ़ाने के लिए
 दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर 1949 को एतदद्वारा इस संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मपिरत करते हैं।
जयभीम जय संविधान जय भारत जय आदिवासी जय मुलनिवासी बहुजन समाज के सभी कार्यकर्ता बुंदी जिला अध्यक्ष आजाद प्रेम सिंह बौद्ध, उपप्रधान रामहेत जी बैरवा, मुकेश कुमार मेहरा, वार्ड मेमर कजोड लाल, ठैकेदार गोविंद जारवाल,सुमन कुमारी बैरवा, किस्मत बेरवा, गिरिराज वर्मा, चौथमल, मुकेश कुमार , महावीर वर्मा, बाबा उस्मान भाई, पप्पू,दिपक,जगदीश,राजु रियाणा,मुरादअली, गिरिराज बौद्ध,पहलाद बलदेवपुरा,राजमल बैरवा,रामलछम बैरवा,ओम नागरवाल विनोद जोगी,जोधराज मीणा,लटुर लाल,खाना जी,गीतादेवी,धनी भाई, उर्मिला बौद्ध,कपिल, आदि लोग मौजूद रहे

Monday, November 25, 2024

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2023 का क्लेम नहीं मिलने पर किसानों ने सौपा ज्ञापन

राजेश खोईवाल
बूंदी (मातृभूमि न्यूज)
बूंदी । जिले के सैकड़ो किसानों ने सर्किट हाउस पर एकत्रित होकर जिले की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का पूर्ण क्लेम नहीं मिलने पर बीमा कंपनी क्षेमा जनरल इंश्योरेंस के खिलाफ जिला कलेक्टर को कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग का ज्ञापन सोपा इस से पूर्व सर्किट हाउस पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा के नेतृत्व में जिले भर के किसान एकत्रित हुए तथा किसानों ने बीमा कंपनी द्वारा जिले में की किसानों के साथ की जा रही अनियमितताओ की जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष को दी बीमा कंपनी द्वारा 20230 में बूंदी के किसानों की अतिवृष्टि से हुई फसल के नुकसान की भरपाई जानबूझकर नहीं की गई । लगभग 70 हजार किसानों ने कंपनी को टोल फ्री नंबर पर अपनी फसल खराब होने की सूचना देकर सर्वे करने की मांग की गई थी । कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा पटवारी व ग्राम सेवक से मिली भगत करके लगभग 40 हजार शिकायतों को रिजेक्ट कर दिया गया तथा सर्वे नहीं किया गया जिनका सर्वे कंपनी द्वारा किया गया है उन किसानों को भी अभी तक कंपनी के द्वारा मुआवजा नहीं दिया गया । सर्वे कंपनी द्वारा नियुक्त बूंदी जिले के वेंडर को भी कंपनी द्वारा उसका मेहनताने का भुगतान नहीं किया गया । इस कारण लगभग 13 हजार किसानों के सर्वे के फॉर्म अभी भी सर्वे करने वाले वेंडर के पास ही पड़े रह गए और लगभग 30 हजार किसानों के सर्वे किए गए तथा जिनको क्लेम के पात्र माना गया उनमें से भी कंपनी ने मात्र आधे किसानों को ही क्लेम का भुगतान किया गया । आधे किसान अभी भुगतान के लिए दर दर भटक रहे हैं जिला कलेक्टर द्वारा मौखिक रूप से दी जानकारी के अनुसार सत्र 2023 में कंपनी द्वारा 104 करोड रुपए किसानों से प्रीमियम के रूप में किसानों के केसीसी अकाउंट से डायरेक्ट काटे गए थे जबकि प्राप्त जानकारी के अनुसार मात्र 8 करोड रुपए का ही भुगतान किसानों को करके और कंपनी के अधिकारी द्वारा इति श्री कर ली गई । पिछले साल से बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों के पास में कृषि अधिकारियों के पास में दर-दर भटकने को मजबूर है । लेकिन उनकी किसी प्रकार की कोई सुनवाई कंपनी के अधिकारी नहीं कर रहे हैं । इस कारण से किसानों ने परेशान होकर जिले की प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर से भी मुलाकात कर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की । राजस्थान की कृषि मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा को भी किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है तथा जिला कलेक्टर से किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने व कंपनी को ब्लैकलिस्टेड करने की मांग की तथा कंपनी के प्रतिनिधियों व कंपनी से मिले हुए सरकारी कार्मिकों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग किसानों के द्वारा जिला कलेक्टर को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा के नेतृत्व में ज्ञापन दिया । मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन ने बताया कि इस दौरान महावीर गुप्ता के पाटन , सत्यनारायण नागर कापरेन ,महावीर नागर नैनवां, रामावतार मीणा झाली जी का बराना ,दिलबाग सिंह गुर्जर , प्रमोद नागर ,हरिमोहन राठौर ,सांवरा नागर , त्रिलोक गोचर, महावीर मीणा, राधेश्याम बैरागी , पूर्व सरपंच योगेश कुमार शर्मा , पूर्व सभापति महावीर मोदी ,भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष राजकुमार श्रंगी, युवा नेता भरत शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष महावीर खंगार, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा खटकड़ भवानी शंकर मीणा ,अशोक जैन , महावीर जैन ,पार्षद मानस जैन ,मोहन कराड मनोज गौतम ,जितेंद्र सिंह हाड़ा, कुलवंत सिंह नायक , उमेश आर्य ,किट्टू सैनी, बबलू जैन सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे

Sunday, November 24, 2024

पार्षद प्रेम प्रकाश एवरग्रीन ने दिया सभापति व आयुक्त को ज्ञापन सरकार के आदेश की पालना करवाओ।यदि जनता को 3 दिवस में पट्टा देने के आदेश जारी नहीं किए तो बैठेंगे भूख हड़ताल पर

राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़) नगर परिषद के वरिष्ठ पार्षद प्रेम प्रकाश एवरग्रीन ने सभापति को ज्ञापन सौंप कर राज्य सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने दिनांक 20/3/24 और दिनांक 12/7/24 और उसके बाद भी आदेश जारी कर जिनकी राशि जमा है और जिनके पट्टे पूर्व में भरे जा चुके हैं उनको पट्टे देने का आदेश जारी किया था लेकिन नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा राज्य सरकार के आदेश का उल्लंघन कर पट्टे अभी तक जारी नहीं किए हैं जबकि पूर्व में कार्यवाहक आयुक्त भी सिर्फ खानापूर्ति कर राज्य सरकार के आदेश की पालना नहीं की है इसी दौरान उस समय के तत्कालीन कार्यवाहक आयुक्त अरुणेश शर्मा ने 7 सदस्य टीम बनाकर दिनांक 8/8/24 तक पट्टे देने का लिखित आश्वासन दिया था लेकिन उनके द्वारा भी गोल गोल कर राज्य सरकार के आदेश की धज्जियां उड़ाकर जनता को पट्टे से वंचित रखने का कार्य किया गया ओर फिर आयुक्त की नियुक्ति होने का बहाना बनाया गया लेकिन आज जनता लगभग 1 वर्ष से पट्टों का इंतजार कर रही है इसलिए जनता को जल्द पट्टे दिए जाए जिससे राजस्थान में सरकार की छवि विपरीत प्रभावी ना हो। जनता को उनके पट्टे गत 3 दिवस के अन्दर देकर राज्य सरकार के आदेश की पालना करे अगर ऐसा ना हुआ तो मजबूरी वश हम जनता जनार्दन और जनप्रतिनिधियों को नगर परिषद के बाहर धरना देना होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगर परिषद बूंदी और जिला प्रशासन की होगी।

महर्षि गुरु वशिष्ठ जयंती महोत्सव पर कल निकलेगी भव्य शोभायात्रागुरु वशिष्ठ पूजन, भामाशाह सम्मान, पारितोषिक वितरण, महाआरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़) बूंदी, 14 सितंबर। राजस्थान सनाढ्य आदिगौड़ ब्राह्मण महासभा जिला बूंदी के तत्वावधान में महर्...