सुरेंद्र सिंह (राजस्थान टीवी न्यूज़) बूंदी/सीकर।** मानव सेवा और रक्तदान के क्षेत्र में निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रहे बूंदी के रक्तवीर राजेश खोईवाल को सीकर में आयोजित राज्य रक्त मित्र सम्मेलन एवं राज्य स्तरीय रक्त शिरोमणि सम्मान समारोह में प्रतिष्ठित **राज्य रक्त शिरोमणि पुरस्कार** से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से बूंदी जिले का नाम प्रदेश और देशभर में गौरवान्वित हुआ है।
स्वर्गीय सुवा देवी स्मृति संस्थान एवं निस्वार्थ ब्लड सेवा फाउंडेशन राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय सुवा देवी, धर्मपत्नी स्वर्गीय गणपत राम जी की पुण्य स्मृति के उपलक्ष में सीकर के शिवसिंहपुरा स्थित गोगा महाराज मंदिर परिसर में राज्य रक्त मित्र सम्मेलन, व राज्य रक्त शिरोमणि सम्मान समारोह एवं विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया इसमें 105 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। समारोह में इंटरनेशनल ब्लड मोटिवेटर एवं मानव सेवा समिति रक्तदान महादान जागरूकता अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रक्तवीर राजेश खोईवाल को उनके उल्लेखनीय सेवा कार्यों के लिए रक्त शिरोमणि की उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
रक्तवीर राजेश खोईवाल पिछले 12 वर्षों से बूंदी जिले सहित राजस्थान, देश के विभिन्न राज्यों एवं विदेशों में भी रक्तदान की जागरुकता की अलख जगाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने रक्तदान को केवल एक सामाजिक गतिविधि नहीं, बल्कि मानव जीवन बचाने का सबसे बड़ा सेवा धर्म मानकर निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाया है। स्वयं नियमित स्वैच्छिक रक्तदान करते हुए अब तक 84 बार रक्तदान कर चुके खोईवाल जरूरतमंद और अनजान मरीजों के जीवन की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।
खोईवाल का उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना और देश में रक्त की कमी के कारण किसी भी जरूरतमंद मरीज को परेशान नहीं होना पड़े, इसके लिए अधिक से अधिक युवाओं को रक्तदान अभियान से जोड़ना है। उनके इसी समर्पण, सेवाभाव और निरंतर प्रयासों को देखते हुए उन्हें राज्य रक्त शिरोमणि सम्मान से नवाजा गया।
सम्मान प्राप्त होने पर रक्तवीर राजेश खोईवाल ने आयोजनकर्ताओं एवं पूरी आयोजन टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि उन सभी रक्तदाताओं, रक्तवीरों, सहयोगियों और सेवाभावी साथियों का सम्मान है, जो बिना किसी स्वार्थ के किसी अनजान मरीज की जान बचाने के लिए हमेशा आगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प जीवनभर रक्तदान की जागरूकता फैलाना और मानव सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखना है।
**आयोजकों ने बताया कि** समारोह में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईपीएस ईश्वर सिंह राठौड़, विधानसभा अध्यक्ष वाहिद बिसायती (सीकर), अशोक महरिया (CMHO एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी), सुनील जांगिड़ (सीओ, कोतवाली सीकर), राजेंद्र बुडानिया (सीओ, उद्योग नगर सीकर), राजदीप महरिया (VDO, ग्राम विकास अधिकारी), महंत अवधेशाचार्य, रामकरण GCI, राजेश कुल्हरी GCI, समाजसेवी सुभाष महरिया, रतनलाल सैनी, रामलखन कांवट, रतन जलधारी, डॉ. अशोक चौधरी, स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, प्यारे लाल जांगिड़, ताराचंद धायल, जगन चाहर (अध्यापक), आरिफ खान (उपाध्यक्ष, युवा कांग्रेस), मुकुल खीचड़, सुनील धोरण, संदीप चौधरी, साबिर बियासती, राजेश जांया सहित अनेक गणमान्य अतिथि मंचासीन रहे।
समारोह में राजस्थान के विभिन्न जिलों सहित देश के अनेक राज्यों से पहुंचे रक्तवीरों को रक्तदान एवं मानव सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने पर राज्य रक्त शिरोमणि अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक पवन घोड़ेला, रामस्वरूप सैनी एवं सुरेंद्र कुमार सन्नी (शिवसिंहपुरा) ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में सर्वप्रथम स्वर्गीय सुवादेवी को पुष्पांजलि अर्पित की गई
इसके उपरांत अतिथियों का सम्मान किया गया
राज्य रक्त सम्मेलन रक्त शिरोमणि पुरस्कार समारोह के अयोजन का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, नियमित रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करना तथा देशभर में रक्तदान की मुहिम को नई गति प्रदान करना रहा।
**रक्तवीर राजेश खोईवाल को राज्य रक्त शिरोमणि की उपाधि मिलने पर मानव सेवा समिति के सभी कार्यकर्ताओं, रक्तदाता समूह परिवार, शुभचिंतकों एवं समर्थकों में खुशी की लहर है।** उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है।
खोईवाल ने कहा कि उनका जीवन मानव सेवा और रक्तदान के लिए समर्पित है। जब तक शरीर में रक्त की एक-एक बूंद है, तब तक जरूरतमंदों की सेवा और रक्तदान की क्रांति की अलख जगाने का प्रयास जारी रहेगा।
रक्त शिरोमणि पुरस्कार मिलने पर समिति के रवि कुमार गोंद,सूरज राठौर, सोनू डगोरिया नरेश जैन हेमंत नाना, गौरव शर्मा, सूरज वैष्णव, हनुमान सैनी, शुभम खोईवाल हनुमान राठौर, एडवोकेट मुकेश वर्मा एडवोकेट रमेश चंद आजाद हनुमान भील, राकेश वर्मा विवेकानंद मिश्रा आदि कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है