ad

Friday, July 7, 2023

वरिष्ठ पार्षद जैन के जन्मदिन पर किए सेवा कार्य। गौ सेवा करने से मिलती हैं आत्म संतुष्टि :–टीकम जैन

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
नगर परिषद बूंदी के वरिष्ठ पार्षद एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष टीकम जैन के जन्मदिन के अवसर पर नैनवां क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं आम जनों द्वारा विभिन्न सामाजिक सरोकार के कार्य कर जन्मदिन मनाया गया
इस दौरान पार्षद जैन द्वारा प्रातः गौशाला में पहुंचकर गो पूजन की एवं गायों को हरा चारा खिलाया गया इसके पश्चात सुदामा सेवा संस्थान वृद्ध आश्रम पहुंचकर वृद्धजनों के बीच उन्हें भोजन कराया गया , इसके पश्चात मुक बधिर विद्यालय पहुंचकर मूक बधिर बच्चों के साथ समय व्यतीत किया जैन के 47 वें जन्मदिन के अवसर पर उनके द्वारा गौशाला परिसर में 47 पौधों का रोपण किया गया
मांधाता बालाजी जी का लिया आशीर्वाद
कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद जैन द्वारा मांधाता बालाजी मंदिर पहुंचकर विधि विधान के साथ बालाजी महाराज की पूजा अर्चना कर उन्हें चोला अर्पण किया साथ ही समस्त साथियों द्वारा वहां पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया इस दौरान जैन द्वारा समस्त लोगों की खुशहाली एवं समृद्धि की मंगल कामना की
इसके पश्चात बूंदी के विभिन्न स्थानों पर ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों द्वारा पार्षद जैन का जन्मदिन मनाया गया पार्षद जैन द्वारा प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष , पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा के निवास पर पहुंचकर जन्मदिन के अवसर पर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया इस दौरान शर्मा ने उनके उज्जवल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाए दी
नैनवा रोड क्षेत्रवासियों का उमड़ा प्यार
नैनवा रोड चौराहे पर शाम को आयोजित अभिनंदन समारोह में क्षेत्रवासियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा इस दौरान जैन द्वारा केक काटकर सभी की बधाइयां ली
रात को की गई आतिशबाजी
कार्यक्रम के समापन की बेला में रात्रि को नैनवा रोड चौराहे पर ऐतिहासिक आतिशबाजी की गई
जैन ने दिया सभी का धन्यवाद
वरिष्ठ पार्षद टीकम जैन द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाने पर सभी का आभार व्यक्त किया और इस दिन को ऐतिहासिक और यादगार बनाने पर भावुकता के साथ सभी का अभिवादन किया
इस दौरान नगर परिषद बूंदी की सभापति मधु नुवाल , पूर्व प्रधान भगवान नुवाल, पार्षद जितेंद्र मीणा , प्रेम शंकर राठौड़, जितेंद्र हाडा , सुमित जैन, आदतिया संघ के अध्यक्ष अनिल जैन , समाज के जिलाध्यक्ष महावीर जैन , ठेकेदार सुरेश शर्मा ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तालेड़ा के अध्यक्ष प्रेम शंकर राठौड़, ब्लॉक अध्यक्ष जगरूप सिंह रंधावा, पंचायत समिति सदस्य बनवारी ,उपसभापति लडुर भाई सफाई निरीक्षक सुरेंद्र तंबोली , प्रेम शंकर राठौड़ ,मुकुट शर्मा , सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे

Thursday, July 6, 2023

बसोली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, महिला से दुष्कर्म कर 2 वर्ष से फरार इनामी बदमाश नेवालाल को किया गिरफ्तार

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि अपराधो की रोकथाम, त्वरित एव गुणवत्ता पूर्ण अनुसंधान कार्य व शीघ्र
विचारण एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत थाना बसोली पुलिस टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरीलाल व वृताधिकारी हिण्डोली सज्जन सिह आरपीएस के सुपर विजन में 
सत्यनारायण गुर्जर उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना बसोली के नेतृत्व में टीम गठित कर थाना बसोली के मुकदमा नम्बर
103/2021 धारा 376, 376डी, 342,457, 506, 34 ताहि व 3 (2)(v) एससी एसटी एक्ट थाना बसोली मे फरार इनामी बदमाश
नेवालाल गुर्जर को गिरफ्तार करने में थाना बसोली की टीम के सदस्यों को सफलता प्राप्त हुई है।
 शातिर अपराधी ने अपने साथी के साथ मिलकर महिला के साथ गैंगरेप किया था साथी बलवीर मीणा को तो पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका था परन्तु आरोपी नेवालाल गुर्जर
घटना के बाद से ही पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था। थाना बसोली के मु.न. 103/2021
धारा 376, 376 डी, 342,457,506, 34 ताहि व 3(2) (v) एससी एसटी एक्ट में फरार चल रहा था, आरोपी नेवालाल गुर्जर पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही प्रकरण मे मुल्जिमान मे से 1 मुल्जिम बलवीर मीणा को पुलिस थाना
बसोली द्वारा पूर्व मे ही गिरफ्तार किया जा चुका था। शेष 1 मुल्जिम नेवालाल गुर्जर पुलिस की गिरफ्त से बाहर
था जो 2 साल से फरार चल रहा था। पुलिस थाना बसोली टीम ने कड़ी मेहनत कर दिन रात एक कर फरार वांछित मुल्जिम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। मुल्जिम बहुत ही शातिराना प्रवृति का है। मुल्जिम घटना के बाद से ही फरार चल रहा था जिसको गिरफ्तार करना पुलिस के लिए बहुत बड़ी चुनोती थी मुल्जिम जल्दी जल्दी अपनी लोकेशन भी बदलता रहता था। प्रत्येक जगह पर अपना नाम बदल लेता है। जिसे पुलिस टीम द्वारा काफी मेहनत व लगन से दिन रात कार्य कर तकनीकी सहायता, आसुचना व मुखबिरो की सूचना से थाना की टीम में सत्यनारायण गुर्जर उनि थानाधिकारी भागचन्द हैड कानि रामरतन कानि, टीकम हैड कानि, ने मुल्जिम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

सदर थाना पुलीस ने 24 घंटे में किया लूट का खुलासा लूट के आरोपीयो को किया गिरफ्तार

राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़) सदर थाना पुलीस ने 24 घंटे में किया लूट का खुलासा 
लूट के आरोपीयो को किया गिरफ्तार व लूट किये
गये माल मशरुका सोने की मुर्किया व लूट के पैसे बरामद किये जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने लूट के आरोपीगण को गिरफ्तार करने व माल मशरुका को बरामद करने हेतु विशेष निर्देश दिये थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरी लाल के निर्देशन व वृताधिकारी
वृत ओमेन्द्र सिंह के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी सदर अरविन्द भारद्वाज के
नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के अन्दर लूट करने वाले 02
आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट किया गया माल सोने की मुर्किया व लूट किये गये पैसे बरामद करने में मात्र 24 घंटे में सफलता प्राप्त की है। सदर थाना पर दिनांक 05.07.2023 को फरियादी बन्टी उर्फ महावीर पुत्र प्रभुलाल जाती
काहर निवासी जेथल (जोताणाँ ) थाना गेण्डोली जिला बूंदी ने रिपोर्ट पेश की कि मैं जेथल (जोताणों) का रहने
वाला हूँ, दिनाँक 04.07.2023 को मे व मेरा साला महादेव कहार निवासी बगली हम दोनो मेरी मोटर साइकिल से बुन्दी मण्डी मे आडतिया महेन्द्र के पास पैसे उधार लेने आये थे महेन्द्र आडतिया से मेने 10 हजार रुपये
उदार लिये व चितौड रोड बायपास पर मेरी रिस्तेदारी में मिलने चला गया वहाँ से हम दोनो बायपास ठेका पर आये जहाँ मे व मेरा साला महादेव दोनो शराब पी रहे थे तभी हमारे जान पहचान का धर्मराज गुजर्र निवासी
जगन्नाथ पुरा व उसके साथ दो व्यक्ति जिनके नाम शिव शंकर मीणा व आकाश प्रजापत निवासी पिपल्या थे जो हमारे पास ही बेठ कर शराब पी रहे थे। शराब पीने के बाद हम सभी जगरूप ढाबा बायपास पर गये जहाँ पकोडे
खाये मुझे ज्यादा नशा हो गया। मैंने मेरे साला महादेवा को पैसे निकाल कर दिये व कहाँ की पकोड़ो के पैसे दे आओ, वह पैसे देने गया मे बाहर रोड पर खड़ा था, तभी शिव शंकर मीणा व आकाश प्रजापत ने मुझे उनकी मोटर साइकिल पर बिठाया व मुझे ले गये रास्ते में एक पेट्रोल पम्प के पास जाकर मोटर साइकिल रोक दी मै ज्यादा
शराब के नशे में था तो दोनो ने मुझे धमका मेरे दोनो कानो की सोने की मुर्किया खोल ली व मेरी जेब में रखे 10 हजार रुपये भी निकाल लिये मुझे वही पटक कर भाग गये सुबह मुझे होस आया तब मे उठा तो हट्टीपुरा गाँव
के व्यक्ति इकट्ठे हो रहे थे जिन्होंने मेरे घर वालो को सुचना दी तब मेरा साला आया और मुझे लेकर घर पर चला गया। उसके बाद में व मेरा साला ने सदर थाना पर रिपोर्ट पेश की जिस
पर प्रकरण संख्या 304/2023 दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ कर 24 घंटे के अन्दर लूट करने वाले 02 मुलजिमान को
गिरफ्तार कर लूट किया गया माल मशरुका सोने की मुर्किया व लूट किये गये पैसे बरामद करने में सफलता प्राप्त
की गई
पुलिस के विशेष प्रयास थानाधिकारी थाना सदर अरविन्द भारद्वाज. के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर मुलजिमान को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, उक्त प्रकरण में अनुसंधान जारी है। गिरफ्तारशुदा आरोपी शिवशंकर पुत्र रामकरण जाति मीणा उम्र 26 साल निवासी
पीपल्या थाना रायथल आकाश प्रजापत पुत्र गजानन्द जाति प्रजापत उम्र 24 साल पीपल्या
थाना रायथल बून्दी के रहने वाले है
गठित पुलिस टीम में थानाधिकारी अरविन्द भारद्वाज राजेन्द्र सिंह सउनि, नेतराम कानि हनुमान कानि, गजानन्द, शामिल रहे
 नेतराम कानि, हनुमान कानि की विशेष भूमिका रही

Sunday, July 2, 2023

गोपाल गौ सेवा संस्थान ने घायल नंदी के पांव में गढ़ा तार निकाल,घायल नंदी गोवंश का बचाया जीवन

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
गोपाल गौ सेवा संस्थान के चिकित्सा प्रभारी कौशल यादव ने बताया कि
आज सुबह मानव सेवा समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश खोईवाल ने संस्थान को सूचना दी कि एडीएम साहब के बंगले के पास एक नंदी गौवंश के पैर में बहुत दिनों से लोहे का तार बंधा हुआ है जिससे नंदी के पैर में गहरा घाव भी होना शुरू हो गया था,जिसकी सूचना मिलते ही संस्थान के चिकित्सा प्रभारी कौशल यादव अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और बडी मशक्कत से नंदी गौवंश के पांव में फंसा लोहे का तार खुलवा कर मरहम पट्टी कर राहत दिलाई गई,गोपाल गौ सेवा संस्थान ने मानव सेवा समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश खोईवाल को संस्थान की तरफ से साधुवाद देते हुवे कहा की समय पर सूचना देकर एक आपने घायल नंदी गौवंश की जान बचाई है, इस दौरान टीम के साथ महेंद्र प्रजापत मोहित जाजोरिया मौजूद रहे

मेरा बूथ सबसे मजबूत के मंत्र के साथ भाजपा विस्तारक ने ली बूथ अध्यक्षो की बैठक

राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़) भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बूंदी भाजपा कार्यालय के सामने सामुदायिक भवन में भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को शहर अध्यक्ष महावीर खंगार व केंद्रीय कार्यालय दिल्ली से भेजे गए अल्पकालीन विस्तारक दीपक बडगुजर के मुख्य आथित्य में सम्पन्न हुई
बैठक में मुख्य अतिथि संभाग प्रभारी गौरव शर्मा जिला प्रवक्ता निर्मल मालव जिला महामंत्री सुरेश अग्रवाल ,बूंदी विधानसभा विस्तारक दिनेश वर्मा,भंवर लाल कठेरिया, प्रतिपक्ष मुकेश माधवानी ने संगठन को मजबूत करने के लिए अपने अपने विचार रखें,आगामी विधानसभा और लोकसभा के चुनावों में जीत के मंत्र को मज़बूत बनाने के लिए ‘मेरा बूथ सबसे मज़बूत’ कार्यक्रम के संदर्भ में केन्द्र सरकार द्वारा लोकसभा क्षेत्र दिल्ली से भेजे गए अल्पकालीन विस्तारक दीपक बडगुजर ने बूंदी शहर मंडल के बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं की बैठक ली जिसमे उन्होंने बूथ को मज़बूत करने के लिए ‘सरल एप’ को प्ले स्टोर से सभी कार्यकर्ताओं के मोबाइल में डाउनलोड कराया और साथ ही भाजपा की केंद्र सरकार के 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के अंतर्गत लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताई गई ।
बैठक को संबोधित करते हुए संभाग प्रभारी गौरव शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावों को मद्देनजर रखते हुए प्रत्येक बूथ को मजबूत करना है इसके लिए हम सबको घर-घर जाकर पन्ना प्रमुख बनाकर मतदाताओं को कड़ी से कड़ी में जोड़ना है।
अंत में शहर मंडल अध्यक्ष महावीर खंगार ने शक्ति केंद्र संयोजक अतिथियों एवं बूथ अध्यक्ष व सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
बैठक में शहर महामंत्री मोहन कराड रमेश हाड़ा, शहर उपाध्यक्ष जितेंद्र हाडा पार्षद ओम जांगिड़ हरिशंकर सैनी महिला मोर्चा अध्यक्ष संध्या शर्मा बुथ अध्यक्ष मनफूल कराड ,भंवर सिंह राजेश खोईवाल ,लोकेश दाधीच, गणेश राम सैनी ,गोपाल सिंह ,पूरणमल मुकेश शर्मा ,नवीन यादव सोहनलाल पितांबर सैनी आदि मौजूद रहे

रक्तकोष फाउंडेशन की पहल पर हर दिन किया जा रहा है रक्तदान

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती मरीज बिर्धी बाई को 3यूनिट ब्लड की जरूरत थी एक यूनिट ब्लड परिजनों ने दे दिया था लेकिन और ब्लड की जरूरत पर उन्होंने कोटा रक्तकोष फाउंडेशन जिला अध्यक्ष गगन मिश्रा को कॉल कर बताया कि उनको ब्लड की जरूरत है , मिश्रा ने संदेश बना कर अपने ग्रुप में डाला कुछ देर बाद आकाश प्रजापति का कॉल आया उन्होंने बताया की वो ब्लड बैंक आ गए है और उन्होंने ब्लड डोनेट कर दिया है
एडवोकेट राजेंद्र प्रजापति और उनके असिस्टेंट आकाश प्रजापति अपने किसी क्लाइंट से मीटिंग करने गए थे उन्होंने अपना काम छोड़कर एक अनजान महिला को ब्लड डोनेट कर जीवन बचाया ,
एडवोकेट राजेंद्र प्रजापति ने बताया कि उनको कुछ समय पहले ब्लड की जरूरत थी तो उनके दोस्त लोकेश ने उनकी जरूरत को पूर्ण किया था और कहा कि कभी किसी को ब्लड की जरूरत हो तो आप भी ब्लड डोनेट करें उसी पहल पर राजेंद्र प्रजापति अपने साथी के साथ ब्लड बैंक पहुंचे और रक्तदान किया इस दौरान  बल्ड बैंक के लैब टेक्नीशियन नितेश शर्मा,डॉ. सबिता,लोकेश प्रजापति बलराम नागर मौजूद रहे

Saturday, July 1, 2023

संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष व पार्षद प्रेम प्रकाश एवरग्रीन के नेतृत्व में 4 जुलाई को होगा महा सत्याग्रह

राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़) 4 जुलाई को कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद प्रेम प्रकाश एवरग्रीन के नेतृत्व में होगा महा सत्याग्रह मुख्य बाजारों में अपिल कर पीले चावल बाटकर जनता से समर्थन मांगा सत्याग्रह यात्रा व विशाल प्रदर्शन 4 जुलाई को गरीब फल सब्जी विक्रेताओं व संघर्ष रत पार्षदों ने शहर में पीले चावल बाटकर कर अपील की
पेच ग्राउंड सब्जी मंडी से बेदखल किए गए सब्जी विक्रेताओं ने चौकी के बालाजी मंदिर पर दर्शन कर पीले चावल चढ़ाकर सत्याग्रह को लेकर अपनी यात्रा शुरू की इस दौरान उन्होंने शहर भर के बाजारों में अपील कर पीले चावल बांटे, विक्रेताओं व संघर्षरत पार्षदों ने बताया की कुछ समय पहले ही सब्जी विक्रेताओं ने पांच दिन तक अनशन किया था। उस अनशन को तुड़वाने के लिए नगर परिषद के आयुक्त ने लिखित में समझोता कर अनशन तुड़वाया था , जिसमे कहा गया था की सब्जी विक्रेताओं को पेच ग्राउंड में ही स्थापित किया जाएगा उनको वहां से नही हटाया जाएगा , उन्होंने बताया हमे साजिश के तहत वहां से हटाया जा रहा हैं ताकी उस जमीन को भी कोडियों के भाव बेच कर आयुक्त व तथा कथित लोग अपना स्वार्थ पूरा कर सके उन्होंने बताया जिस प्रकार से हमे तानाशाही तरीका अपनाते हुए रात के अंधेरे में से वहां से हटाया गया हैं उसके बाद से हमारे परिवार भूखे मरने की नोबत आ गई हैं नगर परिषद ने रातों रात हमारी आजीविका को नष्ट कर दिया , हमारा रोजगार बर्बाद कर दिया इस मामले में फल सब्जी विक्रेताओं के अन्य जगह शिप्ट नही कर पेच ग्राउंड ही रखने को लेकर नगर परिषद के 41 पार्षदों ने समर्थन पत्र दिया हैं संघर्षरत पार्षदों ने बताया की 4 जुलाई को सत्याग्रह यात्रा आजाद पार्क नगर परिषद से प्रारंभ होकर जिला कलेक्ट्रेट तक जाएगी ।
 शहर में पीले चावल बाटने वालों में सब्जी विक्रेताओं के साथ साथ पार्षद , महेश शर्मा, राजीव लोचन गोतम , प्रेम प्रकाश एवरग्रीन ,अनवर हुसैन साबिर खान , संदीप देवगन, अर्जुन डाबोडिया, भेरूलाल महावर, वसीम खान आरिफ अली सहित अन्य पार्षद व फल सब्जी विक्रेता राजेश सैनी, आकाश कुमावत, सीमा, लाल चंद, महावीर, जगदीश, चोथमल ने शहर में पीले चावल बाटे।
साथ ही साथ सभी जनता, समाज सेवी, जनप्रतिनिधि, व्यापारी गण, मजदूर एवम् आम आदमी से अधिक से अधिक संख्या में सत्याग्रह यात्रा में शामिल होने की मार्मिक अपील की

अशोक गुप्ता के उपचार में कथित लापरवाही की निष्पक्ष जांच की मांगकार्रवाई नहीं हुई तो व्यापारी महासंघ करेगा चरणबद्ध आंदोलन

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्युज) बूंदी। शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी अशोक जी गुप्ता (कोठी वाला) के जिला अस्पताल में उपचार...