ad

Saturday, October 14, 2023

कुटुम्ब प्रबोधन एवं गायत्री शक्तिपीठ का सामूहिक श्राद्ध तर्पण संस्कार व गायत्री महायज्ञ सम्पन्न

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
 कुटुंब प्रबोधन एवं गायत्री शक्तिपीठ बूंदी के संयुक्त तत्वाधान में श्राद्ध पक्ष की सर्वपितृ अमावस्या दिनांक 14 अक्टूबर शनिवार को अपने पितरों एवं देश के बंटवारे के समय के गुमनाम शहीदों तथा श्री राम जन्मभूमि के लिए शहीद हुए कार सेवको,देश की सीमाओं की रक्षार्थ शहीद हुए अमर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए सपरिवार सामूहिक तर्पण संस्कार, गायत्री यज्ञ के साथ पुरातन केदारेश्वर महादेव के निकट स्थित प्रसिद्ध तीर्थ बाणगंगा बूंदी में संपन्न हुआ
कार्यक्रम संयोजक मन मोहन अजमेरा ने बताया कि अपने पूर्वजों पितरों की आत्मशांति के साथ गुमनाम सहित सभी अमर शहीदों के लिए भी सामूहिक तर्पण का आयोजन धार्मिक संगठनों के सानिध्य में यह आयोजन हुआ कई परिवार आर्थिक व अन्य समस्याओं के कारण यह सर्व पितृ तर्पण नहीं करवा पाते है उनके सहयोगार्थ सामूहिक तर्पण संस्कार व गायत्री महायज्ञ के साथ सामूहिक भोज सहित यह आयोजन किया जा रहा है जिसकी सहयोगी संस्थाएं श्री चौथमाता विकास समिति, भारत विकास परिषद,सेवा भारती, विद्या भारती आदि रही आयोजन चौथमाता पावन धाम के निकट पुरातन केदारेश्वर महादेव मंदिर स्थित तीर्थ बाणगंगा बूंदी में सम्पन्न हुआ जिसमें बूंदी जिले के सभी सनातनी इस में समलीत हुए सवेरे से ही बाणगंगा में धार्मिक वातावरण बनने लग गया था समाज के सभी सनातनी सदस्यों मातृ शक्ति के साथ सामूहिक रूप से अपने पूर्वजों पितरों माता पिता,दादा दादी, नाना नानी, पर दादा दादी, नाना नानी,बन्धुओं,अपने घनिष्ठ मित्र,अमर शहीदों, कार सेवकों सहित कई के लिए यह समुहिक तर्पण संस्कार कार्यक्रम किया
गायत्री शक्तिपीठ के लोकेश नारायण शर्मा व आचार्य ब्रह्मदत्त शर्मा ने अन्य पंडितो के साथ यह तर्पण विधि विधान से सम्पन्न किया
लोकेश नारायण शर्मा ने बताया कि भारतीय संस्कृति में कहा गया है कि पितरों को तर्पण श्राद दे वह आपको शक्ति देंगे उन्होंने तर्पण संस्कार के महत्त्व की समझाया सर्व पितृ अमावस्या को प्रातः स्नानादि के पश्चात गायत्री मंत्र का जाप करते हुए सूर्य को जल अर्पित कर लौटे में तिल डालकर दक्षिण मुखी होकर पितरों को जल अर्पित किया,पंचबली अर्थात गाय,कुत्ते, कोए,देव एवं चिटियो के लिए भोजन का अंश निकालकर दिया एवं पितरों से मंगलकामना की
तर्पण संस्कार कार्यक्रम के पश्चात् गायत्री शक्तिपीठ की रीति नीति से गायत्री महायज्ञ भी किया सभी ने सामूहिक रूप से अपने पूर्वजों,परिवारजनों स्वजनों मित्रगणों की सुख समृद्धि शांति के साथ देश की सुख समृद्धि के लिए 
कुटुम्ब प्रबोधन के जिला संयोजक ब्रह्मदत्त शर्मा ने कुटुम्ब प्रबोधन के बारे में जानकारी दी ओर उसके क्रियाकलापों पर प्रकाश डाला ओर आधुनिकता के इस युग में उसकी महत्ता बताई 
गायत्री शक्तिपीठ की केलाश देवी ने सत्संकलप पाठ करवाया 
डॉ संजय भल्ला ने यज्ञ में आहुति के आव्हान किया
आयोजन को लेकर आयोजन समिति के कुटुम्ब प्रबोधन जिला अध्यक्ष ब्रह्मदत्त गोत्तम,गायत्री शक्तिपीठ के प्रतिनिधि लोकेश नारायण शर्मा,संयोजक मन मोहन अजमेरा, समन्वयक डॉ एन के जेतवाल , मनीष सिंह सिसोदिया,सेवा भारती के मनीष शर्मा आयोजन समिति सदस्य देवी लाल जागींड ,अजय शर्मा,जितेंद्र गोत्तम, वार्ड पार्षद राम राज अजमेरा,लोकेश ठाकोर ,भवानी शंकर मोटसर,राकेश राठौर,बाबू लाल जोगी,काजोड तंवर,कैलाश, आदि उपस्थित रहे
सभी को आभार कार्यक्रम संयोजक मन मोहन अजमेरा ने किया

Friday, October 13, 2023

16 साल से फरार गबन के आरोपी 20 हजार के ईनामी अभियुक्त मनीष सिंह को पटना, बिहार से किया गिरफ्तार

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्युज)
उद्घोषित अपराधी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक बून्दी द्वारा
20 हजार का था ईनाम
आरोपी ने वर्ष 2007 में ग्रामीण विद्युतीकरण योजना मे किया था 12 लाख रुपये के
इलेक्ट्रानिक सामान का गबन
जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी जय यादव द्वारा चलाये जा रहे उदघोषित अपराधी, धारा
173 (8)/299 जा. फो., ईनामी अपराधियो, स्थाई वारन्टीयो के तलाश अभियान में पुराने फरार उदघोषित
अपराधियो की ज्यादा से ज्यादा गिरफ्तारी करने हेतु विशेष निर्देश दिये थे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार
कस्वा के निर्देशन व वृताधिकारी वृत बून्दी नरेन्द्र पारीक, आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी सदर
बून्दी अरविन्द भारद्वाज पु.नि. के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर मुक. न. 350/2007 धारा 406,408, 120बी. में वांछित 20 हजार रुपये के ईनामी उदघोषित आरोपी को पकड़ने के लिये पुलिस टीम के सदस्य
श्यामसुन्दर सउनि रणजीत घटाला कानि.भीयाराम कानि द्वारा मुलजिम मनीष सिंह पुत्र आर.पी.
सिंह उर्फ राजेन्द्र प्रसाद सिंह उम्र 42 साल निवासी सनाथुआ, थाना रिषयप जिला ओरंगाबाद बिहार हाल मुकाम उषा
कुंज फ्लेट नं. 403 अम्बेडकर पथ थाना राजीव नगर पटना, बिहार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है
घटना का सक्षिप्त विवरण अनुसार दिनांक 20.09.2007 को फरियादी परशुराम गोयल निवासी खेङली फाटक
कोटा ने एक तहरीरी रिपोर्ट इस आश्य कि पेश की कि राजीव गांधी योजना के अन्तर्गत गांवों में बिजली के तार लगाने
हेतु मैसर्स जिनियस ओवरसिज नाम की कम्पनी को बून्दी जिले मे ठेका दिया गया था बून्दी जिले मे स्टोर एवं समस्त
कार्यों का इंचार्ज मनीष सिंह पुत्र आर.पी. सिंह उर्फ राजेन्द्र प्रसाद सिंह निवासी सनाथुआ, थाना रिषयप जिला
ओरंगाबाद बिहार को रखा था जिसने दिनांक 31/07/2007 को मनीष सिंह ने अपने अन्य सहयोगी कर्मचारी
सत्यनारायण नागर निवासी उमरच के साथ मिलकर कम्पनी का करीब 12 लाख रुपये के इलेक्ट्रानिक माल का गबन
कर दिया
इसकी रिपोर्ट पर थाना सदर पर प्रकरण संख्या मुक.न. 350/2007 धारा 406,408, 120बी. मे दर्ज किया गया अनुसंधान शुरु किया गया दौराने अनुसंधान सह आरोपी सत्यनारायण नागर को प्रकरण मे
दिनांक 02.11.2007 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा चुका है। किन्तु गिरफ्तारशुदा वारंटी मनीष सिहं
की काफी तलाश करने के बाद भी सकुनत एंव सम्भावित स्थानो पर नहीं मिलने पर अतिरिक्त
सिविल न्यायाधीश ( व.ख.) एव अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बून्दी द्वारा दिनांक 14.07.2010 को मफरुर
घोषित किया गया।
गिरफ्तारी का तरीका आरोपी मनीष सिंह काफी चालाक एवं शातिर किस्म का अपराधी है आरोपी के बारे मे गहनता से जानकारी प्राप्त की जिससे पता चला की आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये अपने मूल गांव सनाथुआ, थाना रिषयप जिला ओरंगाबाद बिहार से अपना मकान अपने भाई प्रवीण को सुपुर्द कर काफी वर्षों से
सकुनत से परिवार सहित फरार हो गया। और फरारी के दौरान आरोपी ने सिरोही, कारगिल, जम्मू कश्मीर, कोलकत्ता, पटना आदि स्थानो पर फरारी काटी और अभी वर्तमान में बिहार किसी राजनैतिक दल से जुड़कर अवैध गतिविधियों में लिप्त रहते हुए स्थान बदलकर अलग अलग जगह बिहार में निवास कर रहा था। उक्त आरोपी इतना
शातिर है कि इसने समस्तीपुर बिहार के एक व्यक्ति के नाम से सिम लेकर यूज कर रहा था व परिवारजनो के सम्पर्क मे
नहीं था। व आरोपी के खिलाफ बिहार राज्य के अलग अलग थानो मे प्रकरण दर्ज है उक्त उदघोषित आरोपी की काफी
वर्षों से तलाश थी जिसकी टीम के सदस्य रणजीत घटाला कानि द्वारा उक्त फरार अपराधी के बारे मे
जानकारी प्राप्त की व मुखबिर सक्रिय कर पतारसी की जिससे उक्त आरोपी के द्वारा पटना मे फरारी काटने की जानकारी मिली
जिस पर पुलिस टीम के कानिस्टेबल रणजीत घटाला कानि, भीयाराम कानि. दिनांक
03.10.2023 रवाना होकर पटना पहुचे जहा मुताबिक सूचना के उक्त मुलजिम की पटना में सम्भावित स्थानों
राजापार्क, रूपसपुरा, रेल्वे स्टेशन, जगनपुरा, गांधी मैदान, मिठापुर बस स्टैण्ड, पाटलीपुत्र, मोकामा रोड़, आदि
स्थानो पर कानि. गणों द्वारा आस पास के मन्दिरों बस स्टैण्ड एवं अन्य सावर्जनिक स्थानों पर अपना हुलिया व पहचान
बदलकर स्वयं को आम बिहारी पत्थर काटने वाले मजदूरों के रूप में परिवेष बदलकर तलाश किया और आरोपी के फ्लैट का पता लगने पर मुल्जिम के मोहल्ले में स्थित महिमा मंदिर जहा पर आरोपी मनीष सिंह का परिवार सेवा पूजा करने आता था वह आरोपी मनीष सिंह एक विशेष प्रकार के गुटखा खाने का आदी है और नजदीक ही स्थित दुकान से
गुटखा लेता है जिसकी जानकारी जुटाकर कानि. रणजीत द्वारा आरोपी की गतिविधियो व आने जाने वाले रास्ते की रेकी की व नजर रखी और आरोपी की पहचान सुनिश्चित होने पर मौके से हालात उच्चाधिकारीयो को
निवेदन किये व इमदाद चाही जिस पर दिनांक 09.10.2023 को थाना हाजा से श्यामसुन्दर सउनि रवाना होकर
पूर्व मे रवाना टीम सदस्यों के पास पहुंचे व टीम ने संयुक्त रूप से तलाश शुरू की। इसी दौरान दिनांक 11.10.23 को
कानि. रणजीत को मुखबीर खास ने पुनः सूचना दी की उक्त व्यक्ति मनीष सिंह अभी अभी उषा कुंज से
निकल कर महिमा मन्दिर के पास प्ले स्कूल की ओर जा रहा है व हुलिया बताया, मुताबिक सूचना मुखबीर के मन
स.उ.नि. मय जाप्ता के रवाना होकर मुताबिक सूचना के प्ले स्कूल के बाहर पहुंचे तो मुखबीर द्वारा बताये हुलिया का
व्यक्ति रोड़ पर गली में जाता हुआ मिला, जिसे हमराह कानिगणो की मदद से नाम पता पुछा तो अपना नाम मनीष
सिंह पुत्र आर.पी. सिंह ( राजेन्द्र प्रसाद सिंह) उम्र 42 साल निवासी सनाथुआ, थाना रिषयप जिला ओरंगाबाद बिहार
हाल मुकाम उषाकुंज फ्लेट नं. 403 अम्बेडकर पथ थाना राजीव नगर पटना, बिहार का होना बताया। उक्त व्यक्ति को
मन स. उ.नि. ने उसके खिलाफ जारी स्थाई वारण्ट के बारे में बताकर डिटेन कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की जिसमें 
विशेष भूमिका रणजीत घटाला कानि.की रही
गिरफ्तारशुदा मुलजिम का नाम पता मनीष सिंह पुत्र आर.पी. सिंह उर्फ राजेन्द्र प्रसाद सिंह उम्र 42 साल
निवासी सनाथुआ, थाना रिषयप जिला ओरंगाबाद बिहार हाल मुकाम उषा कुंज फ्लेट नं. 403 अम्बेडकर पथ थाना
राजीव नगर पटना, बिहार
पुलिस टीम के सदस्य थानाधिकारी अरविन्द भारद्वाज, श्यामसुन्दर सउनि, रणजीत
घटाला कानि. भीयाराम कानि. थाना सदर शामिल रहे

Monday, October 9, 2023

बूंदी में ब्लड सेपरेशन यूनिट का प्रारंभ होना ऐतिहासिक कार्य होगा- चर्मेश शर्मा बीज निगम की ओर से बूंदी सेपरेशन यूनिट को मिलेंगे उपकरण

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़) बूंदी राजस्थान बीज निगम की ओर बूंदी ब्लड बैंक की ब्लड सेपरेशन यूनिट प्रारंभ करने के एक डॉनर कॉच और एक ट्यूब सेलर उपकरण उपलब्ध करवाये जायेंगे। सोमवार प्रातः11 बजे राजकीय सामान्य चिकित्सालय ब्लड बैंक में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान बीज निगम के निदेशक चर्मेश शर्मा ने बीज निगम के अध्यक्ष राज्य मंत्री धीरज गुर्जर ओर से चिकित्सालय ब्लड बैंक में उपकरण उपलब्ध करवाने के आदेश के प्रति चिकित्सालय के कार्यवाहक पीएमओ डॉ सुरेश अग्रवाल व ब्लड बैंक चिकित्सा अधिकारी डॉ गजेंद्र व्यास को सौंपी
इस अवसर पर राजस्थान बीज निगम के निदेशक चर्मेश शर्मा ने कहा कि ब्लड सेपरेशन यूनिट प्रारंभ होना बूंदी में एक ऐतिहासिक कार्य होगा।इससे डेंगू के रोगियों को एसडीपी और आरडीपी उपलब्ध हो पायेगी। साथ ही एक यूनिट ब्लड तीन भागों में प्लेटलेट्स, प्लाज्मा और ब्लड के रूप में तीन व्यक्तियों का जीवन बचा पायेगा। शर्मा ने उम्मीद जतायी कि यूनिट के लाइसेंस की प्रक्रिया नई दिल्ली से जल्द ही पूरी हो जायेगी। उन्होंने कहा कि बीज निगम के अध्यक्ष राज्य मंत्री धीरज गुर्जर ने भी भविष्य में भी बूंदी ब्लड बैंक को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है।
जाँच टीम ने लगाया था आक्षेप
चिकित्सालय के कार्यवाहक पीएमओ डॉक्टर सुरेश अग्रवाल ने कहा कि बूंदी ब्लड बैंक को बूंदी से चर्मेश शर्मा के राजस्थान बीज निगम के निदेशक बनने का लाभ मिला है। ब्लड बैंक चिकित्सा अधिकारी डॉ गजेंद्र व्यास ने कहा कि जब ब्लड सेपरेशन यूनिट के लाइसेंस के लिये जांच करने आई टीम ने ब्लड बैंक में ट्यूब सेलर और डॉनर कोच नहीं होने का आक्षेप लगाया तो ब्लड बैंक स्टाफ ने बीज निगम के निदेशक चर्मेश शर्मा से उपकरण उपलब्ध करवाने का आग्रह किया था।
सभी को मिलेगा लाभ -नुवाल
विशिष्ट अतिथि युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष निशांत नुवाल ने कहा कि बीज निगम की ओर से उपलब्ध करवाये गये उपकरणों का लाभ सभी को मिलेगा।नुवाल ने कहा कि चर्मेश शर्मा सदैव मानवता के प्रति समर्पित रहे है।विशिष्ट अतिथि पार्षद अंकित बूलीवाल,साबिर खान,अर्जुन डाबोडिया,एडवोकेट वसीम,रोहित बैरागी,वक्फ बोर्ड उपाध्यक्ष हारून खान ने भी विचार व्यक्त किये।ब्लड बैंक स्टाफ की ओर से तकनीकी सहायक नारायण सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया संचालन नर्सिंग ऑफिसर अंकित दाधीच ने किया।इस अवसर पर अकाउंटेंट तुलसीराम मीणा ब्लड बैंक स्टाफ की ओर से पूर्णानन्द चितौड़ा,,महेश कुमार, एनएसयूआई के शहर अध्यक्ष अमन राठौर आदि भी उपस्थित रहे। कार्यवाहक पीएमओ डॉ सुरेश अग्रवाल ने बीज निगम के निदेशक चर्मेश शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। चिकित्सालय स्टाफ ने सभी अतिथियों का स्वागत किया

जेसीआई की जोन कॉन्फ्रेंस 2023 में बूंदी ऊर्जा के नाम 24 अवार्ड एवं कई उपहारश्वेता भंडारी बनी सुपरस्टार प्लैटिनम प्रेसिडेंट ऑफ़ जोन

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्युज)
जेसीआई द्वारा आयोजित जॉन कॉन्फ्रेंस 2023 मैं मैं बूंदी ऊर्जा ने फिर से अपना परचम लहराया दो दिवसीय राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस के अंतर्गत अपने नाम 24 अवार्ड कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया इसके अतिरिक्त और भी कहीं उपहार भेंट मिले इस कार्यक्रम में बुंदी ऊर्जा से अध्यक्ष श्वेता भंडारी को सुपरस्टार प्रेसिडेंट के खिताब से नवाजा गया सचिव मेघा नुवाल को वर्ष भर किए गए अथक प्रयासों के लिए सराहा गया सहसचिव कविता नुवाल द्वारा विभिन्न गेम्स के अंदर उपहार जीते उपाध्यक्ष कुलजीत कौर को जेसीआई वीक के अंतर्गत बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अवार्ड दिया गया प्रियंका कालिया मुंदड़ा द्वारा इफेक्टिव पब्लिक स्पीकिंग प्रतियोगिता मैं प्रस्तुति दी गई एवं प्रियंका जाजु द्वारा फोटो डिस्प्ले तैयार किया गया फ्री जोनकोंन एक्टिविटीज के अंतर्गत नीतिका माथुर एवं अनुकृति विजय भी विजेता रही, पूर्व अध्यक्ष एवं राज्य उपाध्यक्ष नंदिनी विजय को सर्वश्रेष्ठ उपाध्यक्ष के अवार्ड से नवाजा गया पूर्व अध्यक्ष एवं राज्य निदेशक ख्याति भंडारी को सर्वश्रेष्ठ ऑफिसर के अवार्ड से सम्मानित किया गया साथ ही अवार्ड नाइट कि होस्टिंग का कार्यभार भी संभलाया गया ऊर्जा को तीन कैटिगरीज के अंदर सर्वश्रेष्ठ ऑर्गेनाइजेशन का खिताब प्राप्त हुआ, पूर्व अध्यक्ष साधना न्याति को भी जेसी वीक कोऑर्डिनेटर कि भूमिका निभाने के लिए निखिल गुप्ता विनीता पाटोदिया सुशील महेश्वरी द्वारा सम्मानित किया गया सभी पुरस्कार राजस्थान अध्यक्ष नम्रता जोशी द्वारा वितरित किए गए  एवं उनकी वार्षिक रिपोर्ट में भी बूंदी ऊर्जा द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य को बहुत सराहा गया,‌इसका आयोजन करने की जिम्मेदारी जेसीआई कोटा अचीवर्स को दी गई, विभिन्न श्रेणियां में बूंदी ऊर्जा को अवार्ड दिए गए जैसे की वार्षिक प्रोजेक्ट अभ्यास, महिला सप्ताह, मेंसुरेशन सप्ताह, बिजनेस बुलेटिन, जूनियर जैसी एक्टिविटीज, इंडिविजुअल डेवलपमेंट प्रोग्राम इत्यादि इस वार्षिक उत्सव में राजस्थान के 12 विभिन्न जिलों से पधारे जैसी सदस्यों ने हिस्सा लिया

Sunday, October 8, 2023

फोटोग्राफर का जुनून ही उसे मंजिल तक ले जाता है :- मधु नुवालफोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन ने वरिष्ठ छायाकारों का सम्मान किया

राजेश खोईवाल 
बून्दी (राजस्थान टीवीन्यूज) फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन राजस्थान के द्वारा हरियाली रिसोर्ट बूंदी पर रविवार वरिष्ठ छायाकार सम्मान। समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि बून्दी नगर परिषद सभापति श्रीमती मधु नुवाल और विशिष्ट अतिथि बून्दी सदर थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज रहे मुख्य अतिथि बून्दी नगर परिषद सभापति मधु नुवाल ने कहा कि फ़ोटोग्राफी एसोसिएशन का कार्यों का निर्णय मैं दिल से प्रसन्नता करती हूं।आप सभी फोटोग्राफर वरिष्ठजनों के सहयोग से युवा पीढ़ी के फोटोग्राफर का जुनून ही उसे उसकी मंजिल तक ले जा सकता है। जज्बात और ख्वाब ही आम इंसान को कलाकार बनाते हैं। कैसे तस्वीरें दुनिया की विभिन्न कठोर वास्तविकताओं को व्यक्त करने के लिए एक प्रभावी माध्यम के रूप में कार्य करती हैं। अच्छी तस्वीरें अपने पीछे जो प्रभाव छोड़ती हैं, वह बहुत बड़ा योगदान होता है। विशिष्ट अतिथि बून्दी सदर थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने कहा कि घटनाओं की रिपोर्टिंग करना अब पर्याप्त नहीं है और पत्रकारिता के लगातार विकसित हो रहे क्षेत्र के साथ फोटोग्राफी समय की मांग है, जैसा कि आज है। जैसा कि पुरानी कहावत है, एक तस्वीर हजारों शब्द बोलती है! इसलिए, पाठकों (या दर्शकों) को सीधे कहानी के मर्म तक ले जाने के लिए, रणनीतिक रूप से शब्दों को संबंधित छवियों के साथ जोड़ना आवश्यक है। इससे पाठकों के साथ तुरंत गहरा जुड़ाव बनेगा। प्रेस फोटोग्राफर द्वारा ली तस्वीर अख़बार पेज पर प्रकाशित होने के बाद महत्वपूर्ण सजगता का प्रतिक हाेती है। अध्यक्षता कटते हुए संगठन अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने कहा कि 
फ़ोटोग्राफ़ी वर्कशॉप एक ऐसी जगह है। जहाँ फ़ोटोग्राफ़ी में रुचि रखने वाले हर व्यक्ति को समय-समय पर अवश्य आना चाहिए। विशेष रूप से प्रसिद्ध पेशेवरों द्वारा आयोजित कार्यशालाएँ। यह देखने और सीखने के लिए एक शानदार जगह है। जहां वरिष्ठ जनों का सम्मान होता है। संस्था की ओर से नई तकनीक की जानकारी के लिए जयपुर और रतलाम से मेंटल बुलाए गए जिन्होंने नई तकनीक की जानकारी शहर के छायाकारों को उपलब्ध कराई कई कंपनी का प्रजेंटेशन रखा गया। फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन बूंदी जिलाध्यक्ष मिथिलेश श्रृंगी ने बताया कि
50 सालों से अधिक फोटोग्राफी क्षेत्र में कार्य करने वाले वरिष्ठ फोटोग्राफरों का सम्मान में कहा कि फोटोग्राफी के कार्य में पूरी ईमानदारी और मेहनत से करते रहना चाहिए। जिस कार्य हमें सौंपा गया है उस कार्य में समर्पण जरूरी है। संस्था की ओर से इस तरह का प्रथम आयोजन किया गया है आगे भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे छायाकार साथियों ने मॉडल शूट किया और कैमरे की बारीक जानकारी को समझा संस्था की ओर से कैमरा रिपेयरिंग की व्यवस्था भी की गई नए कैमरे खरीदने बेचने की व्यवस्था भी उपलब्ध रही।
विभिन्न कंपनियों ने स्टाल लगाकर फोटोग्राफरों को अपनी ओर आकर्षित किया गया। सभी फोटोग्राफरों को लाइट सेटिंग, लाइट पेंटिंग, वेडिंग फोटोग्राफी, माडल सूट, कैमरे की बारीकियां बताई गई। दो मॉडल आकर्षण का केंद्र रहीं। इसमें लगभग सैकड़ों फोटोग्राफरों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम समापन पर संगठन अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने सभी का धन्यवाद दिया

Saturday, October 7, 2023

जल्द प्रारंभ होगा बूंदी के 19 तालाबों का जीर्णाेद्धार का काम*-स्पीकर बिरला के प्रयासों से जारी हुई वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़)
कोटा, 7 अक्टूबर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से बूंदी जिले में 19 तालाबों, एनिकट और वर्षा जल संचयन संरचनाओं के जीर्णाेद्धार का काम जल्द प्रारंभ होगा। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय से स्वीकृति के बाद इनके जीर्णाेद्धार के लिए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है। 

स्पीकर बिरला का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेती-किसानी के संसाधनों को मजबूत किया जाए ताकि हमारे किसान सशक्त हों और उनकी आय बढ़ सके। इसी के तहत उन्होंने बूंदी जिले में 19 तालाब, एनीकट तथा वर्षा जल संचयन संरचनाओं को किसानों और ग्रामीणों से चर्चा कर चिन्हित किया था जिनकी मरम्मत व जीर्णाेद्धार आवश्यक था। यह काम होने के बाद अब क्षेत्र व खेतों को पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा।

स्वीकृती के अनुसार केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र में 53.68 लख रुपए की लागत से मोहनपुरा तालाब, 51.49 लाख रुपए की लागत से बलवन तालाब, एक करोड रुपए की लागत से लबान तालाब, एक करोड़ की लागत से देईखेड़ा तालाब, 50 लाख की लागत से चरडाना का तालाब, 50 लाख की लागत से बड़ाखेड़ा का तालाब, 50 लाख की लागत से बलकासा का तालाब तथा 50 लाख की लागत से जालोदा तालाब का जीणोद्धार होगा

इसी प्रकार बूंदी विधानसभा क्षेत्र में रामनगर एमआईपी का जीर्णाेद्धार 1.61 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। इसके अलावा तालेड़ा तहसील के लांबाखोह टैंक का जीर्णाेद्धार 2.20 करोड़, डाबी एमआईपी का जीर्णाेद्धार 1.77 करोड़, केवड़िया महादेव वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर का जीर्णाेद्धार 2.17 करोड़, डोरा वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर का जीर्णाेद्धार 1.26 करोड़, गणेशपुरा बरफू टैंक का जीर्णाेद्धार 1.44 करोड़, धनेश्वर टैंक का जीर्णाेद्धार 1.82 करोड़, गुवार टैंक का जीर्णाेद्धार 3.45 करोड़, पलका अपर टैंक का जीर्णाेद्धार 1.66 करोड़ तथा पलका लोअर टैंक का जीर्णाेद्धार 1.48 करोड़ रूपए से किया जाएगा डोरा एनिकट की भी 61 लाख रुपए की लागत से दशा सुधारी जाएगी।

---
*वित्त विभाग को भेजा चांदा तालाब का प्रस्ताव*
तालेड़ा तहसील में आने वाले चांदा का तालाब का कार्य भी 7.66 करोड़ रूपए की लागत से होना है। जीर्णाेद्धार कार्य की राशि 5 करोड़ से अधिक होने के कारण इसे स्वीकृति के लिए वित्त विभाग को भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलते ही इसका तालाब का काम भी प्रारंभ हो जाएगा।

बूंदी में केंद्रीय सड़क नीधि से बनेंगी 183 करोड़ की सड़कें*-स्पीकर बिरला के प्रयासों से कार्य आदेश जारी, जल्द शुरू होगा कम

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़) कोटा, 7 अक्टूबर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से बूंदी जिले के लोगों की बरसों पुरानी सड़कों की मांग पूरी होने जा रही है। स्पीकर बिरला की कोशिशों से केंद्रीय सड़क निधि से 183.17 करोड रुपए की लागत से तीन बहुप्रतिक्षित सड़कों के निर्माण का कार्यादेश जारी हो गया है। अब जल्दी इसका निर्माण कार्य भी प्रारंभ होगा।

बूंदी और केशोरायपाटन क्षेत्र के लोग लंबे समय से स्टेट हाइवे संख्या 37-ए पर भैरूपुरा ओझा से रोटेदा सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। क्षेत्र की आवश्यकताओं को देखते हुए स्पीकर बिरला ने केंद्रीय सड़क निधि से इसकी स्वीकृति करवाई थी। अब भैरूपुरा ओझा से जखाना, करवाला, जायस्थल, अरनेठा, अनंतपुरा बालोद होते हुए रोटेदा 46.50 किमी लम्बी इस सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जल्द प्रारंभ होगा।

इसी प्रकार केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र की बांसी-इंदरगढ़ सड़क का भी चौड़ीकरण व सुदृढ़िकरण का काम जल्द प्रारंभ होगा। इसे 26.15 किमी लम्बी सड़क का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य 63.76 करोड रुपए की लागत से किया जाएगा। इसके बाद बांसी से देई, खजूरी, पीपरवाला, करवर होते हुए इंद्रगढ़ आना-जाना काफी सरल हो जाएगा।

केशवरायपाटन क्षेत्र में ही अरनेठा से गेंडोली तक 19.90 किमी लंबी सड़क भी 42.87 करोड़ की लागत से बनेगी। यह सड़क अरनेठा से जयस्थल, करवाल की झोपड़ियां झाली जी का बाराना तथा इंद्रगढ़ को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। दर्शनों के लिए इंद्रगढ़ माता जी जाने वाले श्रद्धालुओं का इस सड़क पर काफी आवागमन रहता है। इससे उन्हें भी सहूलियत मिलेगी।

अशोक गुप्ता के उपचार में कथित लापरवाही की निष्पक्ष जांच की मांगकार्रवाई नहीं हुई तो व्यापारी महासंघ करेगा चरणबद्ध आंदोलन

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्युज) बूंदी। शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी अशोक जी गुप्ता (कोठी वाला) के जिला अस्पताल में उपचार...