ad

Thursday, October 31, 2024

पुलिस कप्तान ने दीवाली पर विभिन्न पांइटस पर तैनात जवानो को मिठाई वितरित कर बढाया हौसला

राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़)
बूंदी। दीपावली के पावन पर्व पर एक और समूचा शहर अपने परिवारो के साथ खुशियां मना रहा वही दूसरी और शहर के विभिन्न पाइंटस पर कानून व्यवस्था के मध्यनजर तैनात पुलिस कर्मियो के लिये पुलिस कप्तान अभिभावक के रूप मे अपने जवानो के लिये दीवाली की मिठाई व बधाई देते नजर आयेें।
पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीना ने गुरूवार देर शाम बूंदी शहर के विभिन्न पांइटस पर तैनात, पुलिस, आसएसी व यातायात शाखा के जवानो को मिठाई भेट कर दीवाली की शुभकानाये प्रेषित की जवानो का हौसला बढाया। पुलिस अधीक्षक की इस हौसला अफजाई से जवानो के चेहरो पर खुशी की लहर दिखी और वो मिठाई के साथ सेल्फी लेते नजर आये। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा, शहर कोतवाल तेजपाल सैनी, सदर थानाधिकारी भगवान सहाय, कन्ट्रोल रूम प्रभारी सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Tuesday, October 29, 2024

होटल कार्तिक में खाद्य विभाग का छापाएक्सपायरी डेट गरम मसाले व खाद्य सामग्री की जप्त

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान न्यूज)
रामगंज बालाजी स्थित होटल कार्तिक में आज खाद्य विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए
अवधी पार्क गरम मसाले ब्रेड व खाद्य सामग्री जप्त कर दही का नमूना सैंपल लिया है
लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने पर धारा 32 एफएसएए एक्ट का नोटिस दिया है आगे दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
सीएमएचओ डॉ, ओपी सामर बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवम चिकित्सा मंत्री राजस्थान सरकार के स्पष्ट निर्देश है की दीवाली त्यौहार पर प्रत्येक नागरिक को शुद्ध खाद्य सामग्री मिल सके इस बाबत राज्य सरकार द्वारा चलाए गए अभियान शुद्ध आहार मिलावट पर वार के तहत दिनाक 07/10/2024 से लगातार बूंदी जिले में अभियान चलाया जा रहा हैएवं निरीक्षण व नमूनीकरण की कार्यवाही लगातार की जा रही है मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ओम प्रकाश सामर ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशों को अनुपालन में उक्त अभियान जिला प्रबंधन समिति के निर्देशन में संपूर्ण जिले में संचालित किया जा रहा है आज दिनाक 29/10/2024 को कार्तिकेय होटल एंड रेस्टोरेंट रामगंज से एक दही का नमूना लिया व रेस्टोरेंट की किचन में अवधिपार गर्म मसाले, ब्रेड ईत्यादि खाद्य सामग्री अवधिपार पाई गई जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया तथा रेस्टोरेंट कर्मचारियों को साफ सफाई हेतु पाबंद किया गया साथ ही धारा 32 fssa एक्ट 2006 के तहत सूचना सुधार नोटिस दिया गया इसके पश्चात हिंडोली क्षेत्र पर एक दर्जन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर मिठाइयों के नमूने लिए व साथ ही साफ सफाई हेतु निर्देश दिए

Saturday, October 26, 2024

बीकानेर का यह लड़का बना लड़की उसके इस फैसले से उसका परिवार खुश,आज किया उसका स्वागत

(राजस्थान टीवी न्यूज़),बीकानेर का एक लड़का लड़की बना। उसके इस फैसले में उसका परिवार भी साथ खड़ा नजर आया और जब बीकानेर पहुंचा तो उसका भव्य स्वागत सत्कार भी किया गया। लड़की बने इकतारा माहेश्वरी का कहना था कि मेरा केवल शरीर ही लड़के का था, आत्मा नहीं, मेरा जन्म एक लड़के के रूप में हुआ था लेकिन मुझे बचपन से लड़कियों की तरह तैयार होना पसंद होना था। घर में छुप-छुप कर मम्मी की लिप्स्टिक लगाना, उनकी साड़ी पहनना, बालों को सजाना, गुडिय़ा के साथ खेलना, दुपट्टा ओढना,. तब मैं छोटी थी इसलिए घर वालों को लगता था कि बड़ा होगा तो सुधर जाएगा। लेकिन मेरी लड़कियों की तरह तैयार होने की इच्छा बड़े होकर भी नहीं बदली। उसने बताया कि अपने

शारीरिक आकर्षण को डरते डरते अपनी मां को इस बारे में सब कुछ बता दिया। मां ने पिता को जब यह बात बताई तो पिता ने पहले तो गुस्सा किया उसके बाद वह भी मान गए। इकतारा माहेश्वरी ने बताया कि उन्होंने 3 साल विदेश में रहकर हार्मोनल चेंजस करवाए। इस दौरान शरीर के बालों को हटाने की असहनीय पीड़ा भी सही पीड़ा भी सही उसके बाद लाखों रुपए खर्च करके जब एक तारा बनी तो पहला सवाल यही था कि घर वाले स्वीकार करेंगे कि नहीं लेकिन जैसे ही वह घर के दरवाजे पर पहुंची परिवार ने उसके स्वागत में ढोल नगाड़े बजाएं। आस पड़ोस से लोग भी इस अनोखे उत्सव का हिस्सा बनने के लिए वहां पहुंच गए । इस दौरान रिश्तेदारों ने भी एक तारा को गिफ्ट देकर उसका स्वागत किया। एक तारा का नया रूप देखकर पिता भी काफी खुश दिखाई दिए उनका कहना है कि किसी परिवर्तन को पहचान कर खुले दिल से स्वीकार करना और उसका साथ देना ही असली इंसानियत है।

बीकानेर से राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय लेटेस्ट न्यूज के लिए ज्वाइन करे...

शहर से कचरा उठा कर जिला कलेक्टर के आवास के बाहर डालने कार्यक्रम टला


राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी। शहर की सफाई व्यवस्था चौपट होने से नाराज वक्फ कमेठी बूंदी के वाइस चेयरमेन हारून खान ने त्योहारों के दौरान भी शहर के बाजारों, गली, मोहल्लों की सफाई नहीं होने को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर हालात सुधारने की मांग करते हुए त्योहारी सीजन में सफाई नहीं होने पर शहर में से कचरा उठा कर जिला कलेक्टर के आवास के बाहर डालने की चेतावनी दी थी। उसके बाद जिला कलक्टर ने अधिकारियों की बैठक लेकर सफाई व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिये थे।
सफाई कर्मियों ने संसाधनों के अभाव के बावजूद अपना कार्य किया और वक्फ कमेठी बूंदी के वाइस चेयरमेन हारून खान से वार्ता की। जिसके बाद खान ने शहर से कचरा उठा कर जिला कलेक्टर के आवास के बाहर डालने के कार्यक्रम को टाल दिया है।
वक्फ वाइस चेयरमेन हारून खान ने कहा की नगर परिषद की बीजेपी समर्थित कार्यवाहक चेयरमेन और राज्य की सरकार की उपेक्षा से बून्दी शहर की दुर्दशा का शिकार हो रहा है। जब से कार्यवाहक सभापति ने चार्ज लिया तब से नगर परिषद व्यवस्था में सुधार के बजाय हालात और बद से बदतर होते जा रहे है। शहर कई जगह पुर्व में बंद करवाये गये अवैध निर्माण कार्य पुनः शुरू हो गए, शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण की बाढ़ आ गई है। दो महिनों से कचरा गाड़िया भी कई मोहल्लो से नदारद है, शहर के 40 में से 32 कचरा टिपर खराब होकर पड़े है उनकी रिपेयरिंग नहीं हो पा रही है। कचरा गाड़ियों में पेट्रोल पंप वालों ने भुगतान के अभाव में डीजल डालने में भी आना कानी की जा रही है, कर्मचारियों को वेतन समय पर नहीं मिल रहा है। दो महिने सत्ताधारी दल की सभापति नगर परिषद में स्थायी आयुक्त तक नहीं लगा सके।
 नगर परिषद के सफाई कर्मचारी अपने दायित्व के प्रति हमेशा से जागरूक रह कर कार्य करते रहे है, परन्तु संसाधनों के अभाव में कर्मचारी अपनी पूरी क्षमता से काम नहीं कर पा रहे है। बीजेपी शासित बोर्ड संसाधनों को एकत्र करने में पूर्णतया विफल साबित हो रहा है। नगर परिषद बूंदी की स्थापना के बाद कांग्रेस को 2 कार्यकाल मिले है इन्हीं कार्यकालों में नगर परिषद को साफ सफाई के लिए जो भी संसाधन आये वे सदाकत अली और मधु नुवाल के समय आये है। 
तत्कालीन कांग्रेस की गहलोत सरकार ने उपलब्ध करवाए थे। वर्तमान बीजेपी बोर्ड और चेयरमेन तो इनकी सार संभाल व मरम्मत कराने में भी विफल हो चुके है। ऐसी प्रशासनिक विफलता को छिपाने के लिए भाजपा का पूरा बोर्ड अपने निहित राजनैतिक स्वार्थाे को पूरा करने में लगा हुआ है और शहर को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। वक्फ कमेठी बूंदी के वाइस चेयरमेन हारून खान ने कहा कि सफाई कर्मियों के आग्रह पर शहर से कचरा उठा कर जिला कलेक्टर के आवास के बाहर डालने के कार्यक्रम को फिलहाल टाल दिया है

Friday, October 25, 2024

रोटरी क्लब ऑफ मार्तंडम हनी सिटी द्वारा नशामुक्त भारत यात्रा पर निकले रघुवीर सिंह का किया भव्य स्वागत

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) नशामुक्त भारत नशे के प्रति जागरूकता के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल चलाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता रघुवीर सिंह का रोटरी क्लब ऑफ मार्तंडम हनी सिटी की ओर से भव्य स्वागत किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल विनो देवराज ने की और सामाजिक कार्यकर्ता रघुवीर सिंह को प्रशंसा पुरस्कार भी दिया गया .
गौरतलब है कि वरिष्ट समाज सेवी मेवासिंह के मध्यम से इसी 5 अक्टूबर को यात्रा शुरू की थी.
और रघुवीर सिंह के साथ आए ड्राइवर शंकर की भी प्रशंसा की गई।
 कन्याकुमारी गांधी मंडपम के सामने हुए इन खास आयोजनों के बाद उन्होंने देवी कन्याकुमारी के दर्शन किए और फिर सभी को धन्यवाद देकर साइकिल से रामेश्वरम के लिए रवाना हो गए. 
इस आयोजन में मार्तंडम हनी सिटी रोटरी क्लब के
अध्यक्ष थिरुमलाई एंडी पिल्लई, सचिव लेनिन ज़ेवियर, कोषाध्यक्ष शिवकुमार, और रोटरी क्लब के सदस्य रघुपति गॉडविन, चंद्रन, मैडिक गोडु पंचायत काउंसिल ज़ेनो के उपाध्यक्ष, व्यवसाय अध्यक्ष बेंज़ेकर और कॉलेज के छात्र उपस्थित थे और सेल्फी लेने का आनंद लिया।
अंत में कर्नल विनो देवराज ने सभी को बधाई एवं धन्यवाद दिया

Thursday, October 24, 2024

लोक अभियोजकों की नियुक्ति भूपेंद्र सहाय सक्सेना को लोक अभियोजक एवं राजकीय अधिवक्ता किया नियुक्त

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
राज्य सरकार द्वारा बूंदी जिले के लिए अभिभाषको को राज्य सरकार की ओर से विभिन्न सैशन न्यायालय मे राज्य पक्ष की ओर से पैरवी हेतु आज दिनांक 24 10 24 को आदेश जारी कर नियुक्ति जारी की है।
आदेश के अनुसार जिला एवं सैशन न्यायालय के लिए भूपेंद्र सहाय सक्सेना को लोक अभियोजक एवं राजकीय अधिवक्ता नियुक्त किया है। सक्सेना पूर्व में भी इस पद पर पदस्थापित रहे हैं। इस पद पर पुनः नियुक्ति जारी की गई है।
आदेश के साथ ही विशिष्ठ न्यायालय अ जा जा के लिए शिव तोषनीवाल विशिष्ठ न्यायालय पोक्सो एक्ट क्रम 1व 2 के लिए क्रमशः मुकेश जोशी एवं निशांत सोनी को विशिष्ठ लोक अभियोजक नियुक्त किया गया है। इन पदों पर पदस्थापित अधिवक्ताओं की सेवाओं को भी समाप्त किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं

समर्पण संस्था का 9 वॉं राष्ट्र स्तरीय ‘‘समर्पण समाज गौरव 2024 “ अवार्ड समारोह 10 नवम्बर को जयपुर मेंबैठक में संस्था पदाधिकारियों ने समारोह के पोस्टर का किया विमोचन देशभर से चयनित 54 विभुतियों को 15 श्रेणियों में “ समर्पण समाज गौरव 2024 “ और 20 युवा प्रतिभाओं को दिया जायेगा

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़)
बैठक में संस्था पदाधिकारियों ने समारोह के पोस्टर का किया विमोचन 
देशभर से चयनित 54 विभुतियों को 15 श्रेणियों में “ समर्पण समाज गौरव 2024 “ और 20 युवा प्रतिभाओं को दिया जायेगा “ समर्पण युवा जाग्रति 2024” अवॉर्ड 
मानवता व परोपकार के लिए समर्पित राजस्थान की अग्रणी समर्पण संस्था द्वारा रविवार , 10 नवम्बर को 9 वाँ राष्ट्र स्तरीय ’’समर्पण समाज गौरव 2024 “ अवार्ड समारोह आयोजित किया जायेगा। यह समारोह त्रिवेणी नगर गोपालपुरा बाइपास स्थित केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के न्यु ऑडिटोरियम में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक होगा।
  समारोह की तैयारियों को लेकर संस्था सदस्यों की एक बैठक का आयोजन किया गया ।
  बैठक में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या ने समारोह की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अवार्ड समारोह में देशभर से चयनित 54 उत्कृष्ट कार्य करने वाले महान व्यक्तियों को ’’समर्पण समाज गौरव 2024 ’’ अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। कुल 15 श्रेणियों में दिये जाने वाले अवार्डस में समाज सेवा के क्षेत्र में 7 को ’’मदर टेरेसा’’, शिक्षा में 7 को ’’डॉ. राधाकृष्णन’, सामाजिक न्याय में 3 को ’’डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ’’, चिकित्सा में 3 को ’’डॉ. विधान चन्द्र राय’’, साहित्य में 4 को ’’मुन्शी प्रेम चन्द’’, शोध व आविष्कार में 4 को “ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम “ खेल में 3 को ’’मेजर ध्यान चन्द’’, आध्यात्म में 1 को ’’बाबा हरदेव सिंह’’, पर्यावरण में 5 को ’’सुन्दर लाल बहुगुणा’’, कला व संस्कृति में 3 को ’’भूपेन हजारिका’’, महिला सशक्तिकरण में 3 को ’’रानी लक्ष्मी बाई’’, पत्रकारिता में 5 को ’’कुलदीप नेय्यर’’ , उद्यमी क्षेत्र में 2 को ’’धीरूबाई अंबानी’’ व योग में 3 को “महर्षि पतंजलि “ के नाम से व दान में 1 को “ भामाशाह समर्पण समाज गौरव 2024 “ अवार्ड दिया जायेगा। 
     इसके साथ ही 20 युवा प्रतिभाओं को “ समर्पण युवा जाग्रति 2024 “ अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा ।
 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर ,मध्य प्रदेश के कुलाधिपति के. एल. बेरवाल होगें और अध्यक्षता जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के पूर्व कुलपति डॉ. लोकेश शेखावत करेंगे । 
  अति विशिष्ट अतिथि डॉ. ओम प्रकाश बैरवा , IAS( आयुक्त, कॉलेज शिक्षा, राजस्थान ),डॉ. महेन्द्र सुराणा (सेवानिवृत्त आई ए एस ),पद्मश्री जनाब एस. शाकिर अली ( मिनियचर पेंटिंग) होंगे ।
   विशेष आमंत्रित अतिथि डॉ. बी. एल. जाटावत ( सेवानिवृत्त आई ए एस व प्रधान पथ प्रदर्शक, समर्पण संस्था ), आर. पी. बैरवा ( विशेष आयुक्त राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग व अध्यक्ष राजस्थान राज्य कर सेवा संघ ) , ज्योति कुमार माहेश्वरी ( वरिष्ठ समाजसेवी व चेयरमैन ,इस्कॉन मंदिर , जयपुर) होंगे ।इसके साथ ही अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है ।
   बैठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष सी एल वर्मा की अध्यक्षता में की गई । इस अवसर पर सचिव नयन खण्डेलवाल, उपाध्यक्ष बी एल मेहरडा, कोषाध्यक्ष राम शेखर चन्देल , मनीष विजयवर्गीय, बाल किशन आकोदिया, सन्तोष कुमार बैरवा , श्याम मोहन व्यास सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे ।
 इस अवसर पर संस्था पदाधिकारियों ने समारोह के पोस्टर का विमोचन किया ।
   संचालन आकाशवाणी उद्घोषिका शिवाली गुप्ता ने किया 
आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या
संस्थापक अध्यक्ष

Saturday, October 19, 2024

साइबर क्राइम एक्सपर्ट प्रताप ने अनजान बहन के लिए डोनेट की एसडीपी टीम जीवनदाता के प्रयास से ग्रामीण क्षेत्र में मरीजों को मिल रही एसडीपी

राजेश खोईवाल कोटा (राजस्थान टीवी न्यूज़)
कोटा.टीम जीवन दाता द्वारा त्यौहार के सीजन में भी लोगों की निरंतर मदद की जा रही है, ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी अब परेशान नहीं हो रहे हैं, उन्हें भी समय रहते एसडीपी उपलब्ध कराई जा रही है। 
टीम जीवन दाता के संरक्षक व संयोजक भुवनेश गुप्ता ने बताया कि बारां जिले के किसी गांव की रेखा बुलिवाल की प्लेटलेट कम हो गई थी, उन्हें कोटा लाया तो चिकित्सकों ने प्लेटलेट्स चढ़ाने के लिए कहा, ओ पॉजिटिव प्लेटलेट्स के लिए मैसेज वायरल किया गया| 
-मेसेज पर ही दौड़े प्रताप 
कोटा शहर में साइबर क्राइम एक्सपर्ट और एसआई प्रताप सिंह शेखावत ने मैसेज देखा तो वह किसी केस में व्यस्त थे । लेकिन जब स्थिति की गंभीरता से अवगत हुए तो वह सीधा अपना ब्लड सेंटर तलवंडी पहुंचे और उन्होंने आठवीं बार एसडीपी डोनेट की है। वह इससे पूर्व पांच बार ब्लड डोनेशन कर चुके हैं। 
-प्रताप साइबर क्राइम में भी कर रहे है जागरूक 
प्रताप सिंह साइबर क्राइम के बारे में लोगों को जागरूक तो कर ही रहे हैं साथ ही सेवा के माध्यम से लोगों के जीवन को बचाने का भी प्रयास कर मानवीय कार्य कर रहे हैं।उनके नियमित सेवाकार्य से प्रभावित होकर कई युवा रक्तदान के प्रति जागरूक होकर मदद के अभियान में जुटे हुए है

Wednesday, October 16, 2024

AMP बारां का द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह एवं केरियर गाइडेन्स सेमिनार सम्पन्नकुल 74 प्रतिभाओं का हुआ

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
 सम्मान अपना मित्र परिषद जिला शाखा बारां द्वारा द्वितीय जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह एवं केरियर गाइडेन्स सेमिनार सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि समारोह में मुख्य अतिथि हाड़ौती खटीक समाज संभागीय अध्यक्ष रघुनंदन भलवाला एवं निदेशक केशव महाविद्यालय अटरू (बारां) व राष्ट्रीय सचिव सरपंच संघ कृष्ण मुरारी दिलावर रहें।
      कार्यक्रम की अध्यक्षता अपना मित्र परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष खोईवाल ने की।
विशिष्ट अतिथि बृजमोहन खींची, श्रवण दिलावर Retd प्राध्यापक, डॉ. भोलाराम दिलावर चर्म रोग विशेषज्ञ, निश्चय निर्भीक खींची Retd लेखाधिकारी, राजकुमार खींची, AMP राष्ट्रीय संयुक्त सचिव राजेन्द्र चोहला, प्रभुलाल छंदक, AMP बूंदी जिलाध्यक्ष गोपाल वर्मा, AMP कोटा कोषाध्यक्ष राकेश परिडवाल, AMP पुस्तकालय संचालक राकेश वर्मा आदि समाज बंधु रहें
प्रतिभा सम्मान समारोह में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-2023 में बारां जिलास्तरीय वरीयता में स्थान बनाने वाले, 10th 12th बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक लाने वाले, खेल प्रतिभा, वर्ष 2024 में सरकारी नोकरीं जॉइन करने वाली कुल 74 प्रतिभाओं को अतिथियों के हाथों से प्रशस्ति पत्र व स्मृत्ति चिन्ह प्रदान करा सम्मानित किया गया।
कृष्ण मुरारी दिलावर ने शिक्षा के साथ साथ संस्कार पर जोर दिया तथा कड़ी मेहनत कर IAS, RAS, वैज्ञानिक आदि बन समाज व देश का नाम रोशन करने हेतु बच्चो को प्रेरित किया। भामाशाहो की परिभाषा देते हुए बताया कि भामाशाह वही जो बिना मांगे सहयोग करें। दिलावर ने घोषणा की कि उनके केशव महाविद्यालय में AMP की सिफारिश से जो भी समाज के स्टूडेंट्स एडमिशन लेंगे उनकी 50% फीस माफ की जाएगी, तथा कोटा ओपन यूनिवर्सिटी के माध्यम से होने वाले किसी भी कोर्स में अगर केशव महाविद्यालय में समाज के कोई भी स्टूडेंट्स एडमिशन लेते है तो उनकी राज्य सरकार द्वारा तय फीस के अतिरिक्त अन्य कोई शुल्क नहीं लिया जावेगा। साथ ही घोषणा की कि अगर बारां में AMP पुस्तकालय की स्थापना की जाती है तो उनकी ओर से 21 हजार रू की पुस्तकों का सहयोग किया जावेगा तथा जब भी AMP पुस्तकालय भवन निर्मित किया जावेगा उसमें एक लाख रू का सहयोग किया जावेगा। तथा उन्होंने स्वयं का उदाहरण देते हुए बच्चो से कहा कि वो इस उम्र में भी स्नातक कर PHD कर रहे है, इस प्रकार अध्ययन करने में कभी निराश न होने की प्रेरणा दी। रघुनंदन भलवाला सभी अभिभावकों को उनके बच्चो को उच्च शिक्षा के प्रति फोकस करने पर जोर दिया । AMP राष्ट्रीय मुख्यालय से आग्रह किया कि हाड़ौती क्षेत्र के सभी जिलों में समाज के बच्चोंहेतु AMp पुस्तकालय स्थापित कर सुचारू रूप से संचालित किए जाने का आग्रह किया। सभी अभिभावकों से अपील की कि अपने शौक से समझौता करें लेकिन बच्चो की शिक्षा में कोई समझौता न करें। बारां में AMP पुस्तकालय भवन हेतु एक लाख रू के सहयोग की घोषणा की। तथा यह भी घोषणा की कि हाड़ौती क्षेत्र के समाज के ऐसे स्टूडेंट्स जिनके माता पिता नही है को किसी भी कोर्स शिक्षा में किसी भी क्षेत्र में पूरी पूरी मदद करने हेतु कहा। राजेन्द्र चोहला- छात्र छात्राओं को उनके लक्ष्य के प्रति प्रेरित कर अपने जीवन के अनुभव बता मोटिवेट किया तथा कुछ बच्चो को मंच पर बुलाकर उनके ध्येय को हासिल करने हेतु आवश्यक तैयारी की जानकारी ली।
डॉ. भोलाराम दिलावर इन्होंने समारोह में उपस्थित स्टूडेंट्स को शिक्षा के महत्व को समझाया तथा शिक्षा शेरनी का दूध है जो पिएगा दहाडेगा को समझाया।
 बृजमोहन खींची शिक्षा से ही अच्छाई व बुराई का ज्ञान होता है, अभिभावकों को वही करने को प्रेरित किया जो वो बच्चो से अपेक्षा रखते है। स्टूडेंट्स को पोष्टिक आहार दिए जाने हेतु प्रेरित किया।
निश्चय निर्भीक जी खींची अपना मित्र परिषद व अपना मित्र परिषद पुस्तकालयों का सपोर्ट हेतु आव्हान कर AMP की गतिविधियों की सराहना करते हुए समाज को AMP को अधिक से अधिक सहयोग करने व बच्चो को अधिक संख्या में AMP से जुड़ने हेतु प्रेरित किया। तथा कड़ी मेहनत कर लक्ष्य हासिल करने हेतु मोटिवेट किया।
छात्र-छात्राएं समारोह में उपस्थित छात्र छात्राओं को भी मंच पर आमंत्रित कर उन्हें भी बोलने का अवसर दिया जाकर लक्ष्य को हासिल करने बाबत तैयारी व अपने अनुभव अन्य स्टूडेंट्स को बताने का अवसर दिया, बच्चो ने बड़े उत्साह से अपनी बात रखी।
सुभाष खोईवाल ने उपस्थित बच्चो को बड़ा लक्ष्य लेकर कड़ी मेहनत करने हेतु प्रेरित किया। AMP एक्टिविटीज किस प्रकार से समाज के स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण होकर सहायक साबित हो सकती है के बारे में बताकर समाज के स्टूडेंट्स को आस्वस्त किया कि आप सिर्फ कड़ी मेहनत करे आपका हर सम्भव सहयोग समाज के भामाशाहों के माध्यम से AMP मुहैया कराने हेतु कटिबद्ध है। बारां टीम को जल्द से जल्द AMP पुस्तकालय स्थापना हेतु स्थल चयन करने हेतु आग्रह किया ताकि दिलावर साहब के सहयोग से जल्द से जल्द बारां में AMP पुस्तकालय संचालन आरंभ किया जा सकें।
संचालन कार्यक्रम का संचालन AMP बारां जिलाध्यक्ष बृजमोहन आर्य ने किया।
*बधाई-* सफल आयोजन हेतु AMP बारां जिलाध्यक्ष बृजमोहन आर्य सहित AMP टीम बारां के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को हार्दिक बधाई 
आभार उक्त समारोह में पधारे समस्त आदरणीय अतिथिगणों, समाज बंधुओं, माताओं बहनों व छात्र छात्राओं का आभार व्यक्त किया गया तथा अगले वर्ष और अधिक संख्या में पधारने हेतु आग्रह किया गया

Monday, October 14, 2024

42,43 नंबर वार्ड वासियों ने किया नव निर्मित सीसी सड़क का उद्घाटन

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
नव निर्मित सीसी सड़क तहसील रोड़ से मुक्ति धाम तक का उद्घाटन समारोह का आयोजन वार्ड नंबर 42 व 43 के सभी स्वयं सेवको व वार्ड वासियों द्वारा आज शाम को बड़ी धूमधाम से किया गया
मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड के ही सिख समुदाय से लखविंदर सिंह द्वारा फिता काटकर उद्घाटन किया गया
समस्त वार्ड वासियों के द्वारा मुख्य अतिथि को साफ़ा बधंवाकर ,माला पहनाकर व मुंह मीठा करवाया इसके बाद फीता काटकर रोड का उद्घाटन किया गया
उद्घाटन समारोह में सभी वार्ड के कार्यकर्ता व स्वयंसेवक मौजूद रहे वहां पर मौजूद रहे 
कार्यकर्ता मे सुरेंद्र चंदेल ,बनवारी किराड़,मनीष मेघवाल, कपिल शर्मा ,विशाल चौहान ,सांवरिया किराड़, पप्पू सैनी, विक्रम सिंह, प्रभु दयाल, राजू मेघवाल, मुकेश बैरवा , सुरेश मीणा अध्यक्ष,रामलाल , तुषार चौपदार, महावीर भील, सुरेश भील, अजय सिंह ,दुर्गा लाल भील, बंटी भील, ललित मीणा, राजेश महावर, राजेंद्र योगी, ओम मेघवाल,उमेश आर्य, विनोद ,पंकज शर्मा, महेश गोचर,व समस्त वार्ड वासी वहां पर मौजूद रहे
उद्घाटन में आए सभी कार्यकर्ता व सभी स्वयंसेवकों का हमारी ओर से तहे दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने अपना अमूल्य समय निकाल कर आज एक अति आवश्यक जो की चार वार्डो को जोड़ने वाला रोड है और चार वार्डो के व्यक्ति वहां पर जाते हैं उस रोड के शुभारंभ के लिए आज सभी वार्ड वासी मौजूद रहे

Saturday, October 12, 2024

हर माली का खेड़ा में 9 दिवसीय माता जी के मेले का आयोजन हुआ

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
  ग्राम पंचायत व माता दी नव युवक मंडल के सानिध्य में चल रहे मेला व खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ फीता काटकर किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत समिति सदस्य अर्चना कंवर हाड़ा ने की विशिष्ठ अतिथि भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हेमराज राठौर रहे मेले में मंच से सम्बोधित करते हुए भाजपा पंचायत समिति सदस्य अर्चना हाड़ा ने कहा कि आज हमारी सनातन धर्म व संस्कृति धार्मिक आयोजन व मेले से ही बची हुई हे, मेले सामाजिक समरसता का प्रतीक है व गावो में आपसी भाई चारा बढ़ाते है। माता दी जन जन के प्रिय हे इनकी चोखट पर धोक लगाने मात्र से ही सारे संकट दूर हो जाते हे। मेला प्रांगण में पंचायत समिति मद से विकास कार्य हुए जिससे आमजन को अब अच्छी सुविधा मिलेगी । पंचायत समिति सदस्य ने ग्राम हर माली का खेड़ा को विकास के लिए 3 लाख रुपए तक मेला प्रांगण में अन्य विकास कार्य हेतु दिलाने की घोषणा की
और पंचायत समिति सदस्य ने कहा की ग्राम पंचायत में विकास की कोई कमी नहीं रहेगी
कार्यक्रम में समाजसेवी नारायण सिंह, भाजपा शक्ति केंद्र प्रभारी लोकेश किराड़, बूथ अध्यक्ष जोधराज प्रजापत राजूलाल बेरवा कजोड़ सिंह गुर्जर सहित माता जी महाराज नवयुवक मण्डल के सदस्य मोजूद रहे।
मंच संचालक भाजपा बूथ अध्यक्ष जोधराज प्रजापति ने किया व अथितियों का आभार व्यक्त किया।

Sunday, October 6, 2024

मुनीम संघ अध्यक्ष चुनाव में 38 मतों से विजय हुवे नंद किशोर राठौर

राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
 रामेश्वर महादेव के के तीर्थस्थल पर मुनीम संघ नई धान मंडी कुंवारती मंडी बूंदी के चुनाव संपन्न हुए जिसमें चुनाव प्रक्रिया में भारतीय मजदूर संघ की अध्यक्ष शैवाली भटनागर ने की हम्माल मजदूर संघ के अध्यक्ष राजेश राठौर व तोला संघ के पदाधिकारी वह मुनीम संघ के चुनाव अधिकारी कृष्णा कन्हैया तोलाराम मीणा मुकेश कुमार जैन दुर्गा शंकर सहनिवाल लोकेश बिरला की मोजुदगी में अध्यक्ष पद हेतु चुनाव संपन्न हुए जिसमें अध्यक्ष पद पर नंदकिशोर राठौर 38 मत से विजय घोषित हुए उपाध्यक्ष पद पर दिनेश शर्मा सचिव पद पर महावीर प्रजापत व कोषाध्यक्ष पद पर कौशल कुमार शर्मा निर्विरोध रहे

Friday, October 4, 2024

सयुक्त व्यापार महासंघ द्वारा मनाया रक्तवीर राजेश खोईवाल का जन्मदिन

बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) 
सयुक्त व्यापार महासंघ बूंदी द्वारा मानव सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाज सेवी,रक्तवीर राजेश खोईवाल का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया, सयुक्त व्यापार महासंघ बूंदी के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश एवरग्रीन व कार्यकारी अध्यक्ष पीताम्बर शर्मा व सचिव प्रशांत मोदी के नेतृत्व में सभी व्यापारियों ने मिलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष रक्तवीर राजेश खोईवाल को माला पहनाकर व मुंह मीठा करवा कर जन्म दिवस पर शुभ कामनाएं दी सभी व्यापारियों ने रक्तवीर राजेश खोईवाल द्वारा रक्तदान के छेत्र में लोगो को जागरूक करने के लिए किए जा रहे सराहनीय सेवा कार्यों की सराहना की ओर बूंदी का नाम देश विदेश में रोशन करने पर बधाइयां दी,
 मानव सेवा समिति रक्तदान महादान जागरूकता अभियान की नई पहल, हर घर रक्तदाता घर घर रक्तदाता अभियान से जुड़ने के लिए लोगो को प्रेरित करने और इस प्रकार की रक्त की आवश्यकता के बारे में जागृत करने में सहयोग करेंगे
स्वागत करता व्यापारियों में संयुक्त व्यापार महासंघ बूंदी के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश एवरग्रीन कार्यकारी अध्यक्ष पीतांबर शर्मा सचिव प्रशांत मोदी उपाध्यक्ष शक्ति तोषनीवाल, राजमार्ग संपादक विजयंत आमेरा, दिनेश राठौर, रोहित बैरागी,पत्रकार राजकुमार राठौर, मानव सेवा समिति शहर अध्यक्ष सूरज राठौर, सुरक्षा प्रभारी सोनू, डगोरिया,भगवान सैनी,आदि मोजूद रहे

मानव सेवा समिति द्वारा सेवा कार्य कर मनाया रक्तवीर राजेश खोईवाल का जन्मदिन

बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) 
मानव सेवा समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा आदिवासी छात्रावास में मानव सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाज सेवी,रक्तवीर राजेश खोईवाल का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया मानव सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने मिलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष रक्तवीर राजेश खोईवाल के जन्म दिवस पर सेवा कार्य किए, सुबह गोवंश को चारा डाला गया पक्षियों को दान दाना गया एवं छात्रावास में छायादार पौधे लगाए गए, उसके बाद रक्तबीर राजेश खोईवाल का माला पहनाकर साफा बांधकर केक कटवाकर जोरदार नारेबाजी कर जन्मदिन की शुभकामना दी,
समिति के सभी कार्यकर्ताओं ने यह शपथ ली की आगामी समय में सभी समाज के युवा वर्ग के व्यक्ति भविष्य में 
 जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए रक्तदान शिविर के माध्यम से रक्तदान करने की एक पहल के रूप में आयोजन करेंगे और भविष्य में सभी के लिए रक्त दान करने के लिए तत्पर रहेंगे इन्होंने आज इस शुभ अवसर पर शपथ ली कि वह साल में कम से कम एक से दो बार रक्तदान अवश्य करेंगे और अपने परिजनों और रिश्तेदारों को भी मानव सेवा समिति रक्तदान महादान जागरूकता अभियान की नई पहल हर घर रक्तदाता घर घर रक्तदाता अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे और इस प्रकार की रक्त की आवश्यकता के बारे में जागृत करेंगे
स्वागत करता में , मानव सेवा समिति की विधि सलाहकार एडवोकेट मुकेश वर्मा शहर अध्यक्ष सूरज राठौर, सुरक्षा प्रभारी सोनू, डगोरिया राकेश वर्मा छात्रावास अध्यक्ष हनुमान भील सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार, सूरज प्रकाश वैष्णव, राहुल भील भगवान सैनी, छोटूलाल काला सोहन कासोटिया, जीतू डडवाड़ीया, सुजल वर्मा सहित समाज के कई युवा मोजूद रहे

सूरजमल हाड़ा की छतरी का जागृत स्थल पर पुनर्निर्माण हुवा शुरूमहाराजा वंश वर्धन सिंह ने किया भूमि पूजन

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी शंभूपुरा में प्रस्तावित एयरपोर्ट की जमीन पर राव श्री सूरजमल हाड़ा की छतरी के जागृत स्थल पर पुनर्निर्माण हेतु आज कोटा राजघराने के सदस्य पूर्व सांसद महाराव ईज्यराज सिंह और बूंदी के राजघराने के सदस्य महाराव राजा वंशवर्धन सिंह दुवारा विद्वान पंडितो एवम बूंदी राजपुरोहित राजेश शर्मा, राजआचार्य अभ्यानंद दाधीच, कोटा राजआचार्य आशुतोष ने वेदिक मंत्रोचार एवं सनातन संस्कृति के विधि विधान से राव सूरजमल हाड़ा की छतरी का जागृत स्थल पर पुनर्निर्माण हेतु भूमि पूजन किया । इसी के साथ छतरी निर्माण को लेकर कुछ समय से चला आ रहा गतिरोध आज समाप्त हो गया है । साथ ही कोटा- बूंदी राजपरिवार सदस्यों ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा,उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं सांसद व् लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला को धन्यवाद ज्ञापित किया 
राजपरिवार सदस्यों ने राजपूत समाज के साथ साथ हाड़ौती के सर्व समाज दुवारा दिये गए स्नेह प्यार सहयोग के लिए उनका आभार जताया

वाल्मीकि समाज के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष हिरालाल नकवाल का हुआ भव्य स्वागत

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
 आज नवरात्र स्थापना के पावन पर्व पर वाल्मीकि समाज ने सर्व सहमति से नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का समाज द्वारा स्वागत किया और समाज के सभी युवा, बुजुर्ग,माता और बहनों ने माला पहनाकर, साफा बंधवाकर आतिशबाजी की और मुंह मीठा करा कर और बधाइयां दी 
 इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हीरालाल नकवाल ने कहा मैं समाज के व्यक्तियों को साथ लेकर चलूंगा और हर परिस्थिति में समाज के साथ खड़ा रहूंगा और समाज ने मुझे जिला अध्यक्ष बनाकर जो मान और सम्मान दिया है उसका जीवन भर में ऋणी रहूंगा और पूरे समाज का आभार व्यक्त करता हूं इस अवसर पर संजय तम्बोली,महावीर कछोटिया, सत्तू नरवाला,मुन्नालाल तम्बोली, हरी कछोटिया, पप्पू गूंद, पूनम नकवाल, छोटा बोयत, पप्पू भैरवा,महेंद्र राजोरिया रघुवीर झावा, सुरेन्द्र तम्बोली,मुकेश कलोसिया, महेंद्र नरवाला, रामपाल डाबोडिया, बाबूलाल नकवाल, महेन्द्र तम्बोली,सतीश तम्बोली,संजय डगोरिया, जीतू हरित, मनोज तम्बोली,मनोज गोया रवि डागर, वीरू डगोरिया, सोनू डगोरिया, कमल नरवाला, विनोद चन्डालिया, राम कछोटिया,सुनील तम्बोली अजय गोयर, विक्रम डाबोडिया,राम नरवाला, बिट्टू घुसर, विक्रम झावा, प्रभाकर बुर्ट,रणजीत कलोसिया,लोकेश कछोटिया, अर्जुन भैरवा, महेश जुन्ज,अमन चौहान,राकेश कछोटिया,रोहित नरवाला, अर्जुन डागर, अभिषेक राजोरिया, सोनू नरवाल,आकाश कलोसिया, सीताराम डाबोडिया, सिकन्दर नरवाला,विकास तम्बोली, आकाश नरवाला, सुनील डागर, दिनेश गोया,रमेश चावरिया,धर्मराजनरवाला,अक्षय झावा, अनिल तेजी, रितिक कलोसिया,रितेश डंगोरिया, करन कलोसिया, कुशाल डंगोरिया, शिवा नरवाला, दिनेश नरवाला, सुनील राजोरिया, महावीर नकवाल, विवेक चौहान,लखन, रवि अजेता, किशन खेराडा, कुशाल नरवाला, सोनू बोयत, जीतेन्द्र घुसर और अन्य कई समाज बंधु उपस्थित रहे 
 नारी शक्ति ने भी जिलाध्यक्ष का स्वागत किया इस अवसर पर संतोष बाई, माया बाई, मंजू देवी, ममता बाई, बिंदिया, भरोसी बाई, सुमन टांक, आशा बाई, मधुबाला, राधारानी बाई, रानी बाई, निशा देवी, लाड़ बाई, मीरा बाई, सोना बाई, काली बाई व अन्य कई नारी शक्ति ने स्वागत किया अन्य समाज के प्रतिनिधियों ने भी नकवाल का स्वागत किया और बधाई दी इस अवसर पर एडवोकेट राम गुर्जर, प्रेम बंजारा,पार्षद रोहित बैरागी, पार्षद अंकित बुलीवाल,रमेश गुजर, रफ्तार मीणा, किशन गुजर, शिवराज मीणा व अन्य ने स्वागत किया

वाल्मीकि समाज के युवाओं ने 51 किलो फूलो की माला पहनाकर जोश खरोश से मनाया रक्तवीर राजेश खोईवाल का जन्मदिन

बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
वाल्मीकि समाज के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष हीरालाल नकवाल व सफाई निरीक्षक सुरेंद्र तंबोली के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज द्वारा मानव सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाज सेवी, रक्तवीर राजेश खोईवाल का जन्मदिन बड़े ही जोर शोर और उत्साह के साथ जैत सागर रोड पर स्थित भाव भट्ट अखाड़े पर धूमधाम से मनाया वालिमिकी समाज के युवाओं ने मिलकर रक्तवीर राजेश खोईवाल के जन्म दिवस को एक यादगार के रूप में मनाया और 51 किलो की फूलो की माला पहनाकर जोरदार नारेबाजी कर जन्मदिन की शुभकामना दी,
सभी युवाओं ने यह शपथ ली की आगामी समय में सभी समाज के युवा वर्ग के व्यक्ति भविष्य में जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए रक्त कैंप के माध्यम से रक्त डोनेट करने की एक पहल के रूप में आयोजन करेंगे और भविष्य में सभी के लिए रक्त डोनेट करने के लिए तत्पर रहेंगे इन्होंने आज इस शुभ अवसर पर शपथ ली कि वह साल में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करेंगे और अपने मोहल्ले वासियो को भी मानव सेवा समिति रक्तदान महादान जागरूकता अभियान की नई पहल हर घर रक्तदाता घर घर रक्तदाता अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे और इस प्रकार की रक्त की आवश्यकता के बारे में जागृत करेंगे
स्वागत करता में वाल्मीकि समाज जिला अध्यक्ष हीरालाल नकवाल सुरेंद्र तंबोली रवि डागर, सोनू डगोरिया,संदीप कचोटिया, विक्रम डाबोदीया, कमल, मोनू, वीरू डगोरिया सहित समाज के कई युवा मोजूद रहे

कागजी देवरा वासियों ने रक्तवीर राजेश खोईवाल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
कागजी देवरा वासियों ने
मानव सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाज सेवी, रक्तवीर राजेश खोईवाल का जन्मदिन बड़े ही जोर शोर और उत्साह के साथ कागजी देवरा में सभी मोहल्ले वासियों ने मिलकर रक्तवीर राजेश खोईवाल के जन्म दिवस को एक यादगार के रूप में मनाया और सभी सदस्य ने यह शपथ ली की आगामी समय में सभी व्यक्ति कागजी देवरा के युवा वर्ग के व्यक्ति भविष्य में जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए रक्त कैंप के माध्यम से रक्त डोनेट करने की एक पहल के रूप में आयोजन करेंगे और भविष्य में सभी के लिए रक्त डोनेट करने के लिए तत्पर रहेंगे इन्होंने आज इस शुभ अवसर पर शपथ ली कि वह साल में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करेंगे और अपने मोहल्ले वासियों को भी मानव सेवा समिति रक्तदान महादान जागरूकता अभियान की नई पहल हर घर रक्तदाता घर घर रक्तदाता अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे और इस प्रकार की रक्त की आवश्यकता के बारे में जागृत करेंगे
स्वागत करता में भाजपा युवा नेता तुषार पारीक, राकेश शर्मा,मनीष, दिलीप तोतला, निजाम पठान,कमरू पठान, पप्पू भाई, नरेन्द्र खोईवाल ललित इंदौरी, असलम खान,सहित कई मोहल्ले वासी मोजूद रहे सूरज राठौर सोनू एवं समस्त वार्ड वासी मोजूद रहे

बीबनवा रोड मित्र मंडल द्वारा रक्तवीर राजेश खोईवाल का जन्मदिन उत्साह पूर्वक से मनाया

बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बिबनवा रोड़ मित्र मंडल द्वारा रक्त वीर राजेश खोईवाल का जन्मदिन बड़े ही जोर शोर और उत्साह के साथ बिबनबा रोड़ वार्ड नंबर 42 मोडू भवन में सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर उनके जन्म दिवस को एक यादगार के रूप में मनाया और सभी सदस्य ने यह शपथ ली की आगामी समय में सभी व्यक्ति बिबनवा रोड के युवा वर्ग के व्यक्ति भविष्य में जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए रक्त कैंप के माध्यम से रक्त डोनेट करने की एक पहल के रूप में आयोजन करेंगे और भविष्य में सभी के लिए रक्त डोनेट करने के लिए इन्होंने आज इस शुभ अवसर पर शपथ ली कि वह साल में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करेंगे और अपने वार्ड वासियों को भी इस प्रकार की रक्त की आवश्यकता के बारे में जागृत करेंगे
स्वागत करता में सुरेंद्र चंदेल, बनवारी किराड़ ,पप्पू सैनी, उमेश आर्य, मनीष मेघवाल, विशाल चौहान, सांवरिया किराड़, रमेश मेघवाल, रामलाल पंकज शर्मा कपिल शर्मा, विनोद मेघवाल,मुकेश बैरवा, विक्रम सिंह, राकेश नामा, राधा कृष्ण बेरवा, विकास नामा, कैलाश सैनी, रामस्वरूप सैनी, रामप्रसाद सैनी, महेश, शैतान मीणा, बाबूलाल मेघवाल, एवं समस्त वार्ड वासी मोजूद रहे

Tuesday, October 1, 2024

गांधी जयंती पर मोहनदास करमचंद गांधी सेवा रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए राजेश खोईवालसहारा चैरिटेबल ट्रस्ट के रिकॉर्ड में दर्ज हुई खोईवाल की रक्त सेवाएं,

बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी मानव सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश खोईवाल को समाज सेवा व रक्तदान के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर रजिस्टर्ड राष्ट्रीय सहारा चैरीटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया एवं नीति आयोग द्वारा समाज सेवी व रक्तवीर राजेश खोईवाल को बापू सेवा रत्न, मोहनदास करमचंद गांधी अवार्ड से सम्मानित किया है
राजेश खोईवाल के स्वयं 67 बार रक्तदान करने और समिति के कार्यकर्ताओं से रक्तदान करवा कर हजारों गरीब व जरूरत मंद मरीजों का जीवन बचाने के लिए और सराहनीय सामाजिक सेवा कार्यों को देखते हुवे यह सम्मान दिया गया है
ट्रस्ट के चैयरमेन अखलाक अहमद ने कहा की समाज सेवी राजेश खोईवाल के जीवन काल में की जा रही रक्त सेवाए और प्रदर्शित सर्वोत्तम सामाजिक कार्य मूल्यों एवं उपलब्धियों के लिए
हम उनकी सफलता और उपलब्धियों के लिए अपनी शुभकामनाएं दे रहे हैं। और रक्तवीर राजेश खोईवाल की इन सराहनीय सेवाओ को राष्ट्रीय स्तर पर
सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट के रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

मेघवाल छात्र परिषद की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी। मेघवाल छात्र परिषद की बैठक रविवार को गणेश बाग देवपुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर प...